कागजों में कैद आदेश , सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बरकरार 🔴हाईकोर्ट की अवमानना का बड़ा मामला उजागर 🔵युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। जनपद के पडरौना तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा खड्डा खुर्द स्थित गाटा संख्या 189 की सरकारी भूमि पर वर्षों से चला आ रहा अवैध कब्जा अब प्रशासनिक निष्क्रियता के वजह से न्यायिक आदेशों की अनदेखी का बड़ा उदाहरण बन गया है। हैरानी की बात यह है कि उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश, अवमानना याचिका में सख्त टिप्पणी और अपील खारिज होने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा अब तक अवैध कब्जे पर बुलडोजर नही चलाया गया। नतीजतन सरकारी भूमि पर अतिक्रमणकारियों का अवैध कब्जा कायम है। आरोप है कि नाथू शर्मा, गुड्डी देवी, शैलेष शर्मा, रामू शर्मा, संदीप शर्मा व कृष्णा शर्मा ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। पीड़ित पक्ष देवेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। थक-हारकर देवेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी, जहां रिट संख्या 20646 पर 03 दिसंबर 2020 को आदेश पारित हुआ। इसके बावजूद जब जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अवमानना याचिका संख्या 3046 दाखिल की गई, जिस पर 11 अगस्त 2021 को न्यायालय ने सख्ती दिखाई। इसके बाद धारा 67 के तहत कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन आरोपियों ने प्रक्रिया को लंबित रखने के लिए अपीलों का सहारा लिया। हालांकि, उनकी सभी अपीलें खारिज हो चुकी हैं। बड़ा सवाल यह है कि जब न्यायालय का आदेश, अवमानना का निर्देश और अपील खारिज होने जैसे सभी कानूनी पड़ाव पार हो चुके हैं, तो आखिरकार जिलाप्रशासन किस बात का इंतजार कर रहा है? अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने से परहेज क्यो? सबब यह है कि मामला सिर्फ सरकारी भूमि पर कब्जे तक सीमित नही रह गया है, बल्कि न्यायिक आदेशों की प्रभावशीलता पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। ऐसे मे समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मामला प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करेगा। पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर कब्जा हटवाने और न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा मुक्त कराकर न्यायालय के आदेश का पालन किया जाता है या फिर हाईकोर्ट का आदेश फाइलों में ही दम तोड़ता है ?

- 🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆 जब बेटियां कामयाब होती हैं, तो माता-पिता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता… ऐसा ही गर्व का पल देखने को मिला जब माननीय पडरौना सदर विधायक shri श्री मनीष जायसवाल जी की भतीजी और अग्रज संतोष जायसवाल की पुत्री नंदनी जायसवाल ने डॉक्टर बनकर अपने परिवार का नाम रोशन की। नंदनी का सपना था—असहाय मरीजों की सेवा करना… और आज वो सपना साकार हो चुका है। जैसे ही वह डॉक्टर बनकर घर की दहलीज पर पहुंची, पूरे परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। इस खास मौके पर पिता संतोष जायसवाल ने बेटी को प्रेरित करते हुए कहा— “जीवन बचाने का काम करना, सिर्फ पैसा कमाने का नहीं…” एक ऐसा संदेश, जिसे हम सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। वहीं, मां ममता जायसवाल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा— “हमारे परिवार के लिए यह बेहद गर्व का पल है… हमें विश्वास है कि हमारी बेटी अपने ज्ञान और सेवा भाव से हर जरूरतमंद की मदद करेगी।” परिवार ने सभी से आशीर्वाद की कामना की है, ताकि नंदनी अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ती रहे और समाज के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देती रहे। ये सिर्फ एक बेटी की सफलता नहीं… बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है।1
- न्याय न मिलने से क्षुब्ध व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा, तहसील में मचा हड़कंप खबर का असर संवाददाता कुशीनगर जनपद अंतर्गत तमकुहीराज तहसील परिसर में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति हाथ में पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। पीड़ित का आरोप है कि भूमि विवाद के मामले में प्रशासनिक अधिकारी उसकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं और उसे न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति काफी समय से अपनी जमीन से जुड़े विवाद को लेकर तहसील के चक्कर काट रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सहयोग न मिलने और मामले के निस्तारण में हो रही देरी से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।स्थान तहसील परिसर, तमकुहीराज।स्थिति: पीड़ित टंकी की ऊंचाई पर हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लेकर खड़ा है और नीचे कूदने या आत्मदाह करने की धमकी दे रहा है।मांग जमीन विवाद का तत्काल और निष्पक्ष निस्तारण।प्रशासनिक हलचल और मौके के हालात घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में स्थानीय लोग और अधिवक्ता मौके पर एकत्रित हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार तमकुहीराज तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस बल के साथ पीड़ित को समझाने-बुझाने की कोशिशों में जुट गए हैं।मौके पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि व्यक्ति काफी देर से चिल्ला रहा है कि उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। वह न्याय की गुहार लगाते-लगाते थक चुका है, इसलिए अब उसके पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।वर्तमान स्थिति फिलहाल, तहसीलदार और अन्य अधिकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से पीड़ित से नीचे उतरने की अपील कर रहे हैं। उसे आश्वासन दिया जा रहा है कि उसके मामले की फाइल दोबारा देखी जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम तैनात है, ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।समाचार लिखे जाने तक बचाव अभियान जारी है और व्यक्ति अभी भी टंकी पर ही मौजूद है।2
- खबर का असर संवाददाता कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा वीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ/द्रव्य के निष्कर्षण,परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामकोला पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना रामकोला क्षेत्र से एक कार में छिपाकर कर ले जायी जा रही 10 किग्रा 334 ग्राम अवैध गांजा (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 07 लाख 50 हजार रुपये) के साथ 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रामकोला पर मु0अ0सं0 170/2026 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।3
- CBSE बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, कुशीनगर के छात्र ने किया कमाल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में कुशीनगर जनपद के मठिया स्थित RPIC कॉन्वेंट स्कूल के छात्र आरिफ अंसारी ने 96.5% अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आरिफ अंसारी खड्डा क्षेत्र के नरकुल छपरा गांव निवासी मुबारक अली के पुत्र हैं। उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। विद्यालय के प्रबंधक नीरज तिवारी ने छात्र को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने भी छात्र की उपलब्धि पर गर्व जताया। आरिफ की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। सागर पाठक की रिपोर्ट3
- अज्ञात कारणों से कई झोपड़ियों में लगी आग - आग लगने से मचा ग्रामीणों में हड़कंप - आग बुझाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण - ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना - आग से हुआ भारी नुकसान - भीषण आग की चपेट में आई कई झोपड़ी हुई राख - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाड़ीभार के इनरपट्टी की घटना।2
- - आग बुझाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण - ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना - आग से हुआ भारी नुकसान - भीषण आग की चपेट में आई कई झोपड़ी हुई राख - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाड़ीभार के इनरपट्टी की घटना।3
- रामकोला CHC में लापरवाही का आरोप - एक्सीडेंट में घायल होने के बाद घंटों बिना इलाज तड़पता रहा मरीज - परिजनों ने इलाज के लिए डॉक्टर के न आने का लगाया आरोप - अस्पताल के बाहर ही पड़ा तड़पता रहा घायल मरीज - पत्नी लगाती रही गुहार पर नही “कोई डॉक्टर बाहर - इलाज न मिलने से सुरेश की हुई मौत का - 15 अप्रैल को रामपुर बगहा के पास हुआ था हादसा - स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल4
- तमकुहीराज तहसील में हाई वोल्टेज ड्रामा, भूमि विवाद से परेशान व्यक्ति पानी टंकी पर चढ़ा, कुशीनगर तमकुहीराज तहसील में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, भूमि विवाद से परेशान व्यक्ति पानी टंकी पर चढ़ा, आत्महत्या की दी धमकी1