मोहगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई,बायपास रोड के किनारे आईसर ट्रक से 27 मवेशियों के अवैध परिवहन को पकड़ा, वाहन चालक गिरफ्तार मंडला जिले में अवैध रूप से मवेशियों के क्रूरतापूर्वक परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आईसर ट्रक से 27 मवेशियों को मुक्त कराया है। शुक्रवार को शाम 5:00 मामले में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर ट्रक और मवेशियों को जप्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक आईसर ट्रक में मवेशियों को ठूस-ठूस कर भरकर ले जाया जा रहा है, जो बायपास रोड के किनारे फंस गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वेदराम हनोते के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान ट्रक क्रमांक MP 07 GA 9127 में मवेशियों को रस्सियों से सींग और पैरों में बांधकर क्रूरतापूर्वक भरा हुआ पाया गया। पुलिस ने मौके पर वाहन चालक शेख रहीम निवासी गोहलपुर जिला जबलपुर को गिरफ्तार कर लिया। फंसे हुए ट्रक से मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पोकलेन मशीन की मदद ली गई। वहीं घायल मवेशियों के उपचार के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर उनका इलाज कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान लगभग 5 लाख 25 हजार रुपये कीमत के 27 मवेशी और करीब 22 लाख रुपये कीमत का आईसर ट्रक जप्त किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- मोहगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई — आईसर ट्रक से 27 मवेशियों का अवैध परिवहन पकड़ा1
- प्रदेश अध्यक्ष बोले अब पता चलेगा कि कौन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का सक्रिय कार्यकरता है और कौन... विपक्षी पार्टियों से मिला हुआ है1
- मंडला जिले के बम्हनी बंजर में बीती रात वार्ड क्रमांक 9 में नशे के दूध में लोगों ने स्थानीय निवासी अरविंद सोनी के घर के बाहर हंगामा कर दिया पीड़ित अरविंद सोनी ने बताया कि नशे के धुत में परिवार के साथ भी अभद्र की और मारपीट करने का प्रयास किया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे अरविंद सोनी ने इसकी शिकायत बम्हनी बंजर थाने में की और इस संबंध में जानकारी दी1
- मंडला। मंडला में आयोजित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक में पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। जांच के बाद छिंदवाड़ा के पूर्व जिला अध्यक्ष **देवीराम उर्फ देवरावन भलावी**, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष **प्रवीण धुर्वे**, किसान मोर्चा अध्यक्ष **संदीप इनवाती** और सिवनी के **रावेनशाह उइके** को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। वहीं पूर्व विधायक **रामगुलाम उइके** और प्रदेश पदाधिकारी **एडवोकेट महेश वटटी** को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब देने को कहा गया है। साथ ही **शक्ति सिंह सिसौदिया** की हाल ही में की गई नियुक्ति को भी निरस्त कर दिया गया है।1
- विंध्य की बेटी समीक्षा द्विवेदी यूपीएससी में 56 रेंक हासिल कर के IAS बनी1
- रीवा ब्राह्मण समाज की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने आज यूपीएससी में 56 रेंक हासिल कर के आईएएस बनी.1
- हाथों के बल उलटा चलकर 3500 KM की नर्मदा परिक्रमा कर रहे 24 साल के धरमपुरी महाराज बिलगॉव पहुंचे1
- मंडला जिले के ग्राम बिलगांव में उस समय आध्यात्मिक माहौल बन गया, जब महान संत श्री धर्मपुरी बाबा जी यहां पहुंचे। मां नर्मदा के परम भक्त धर्मपुरी महाराज इन दिनों कठिन तपस्या के साथ नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं। खास बात यह है कि वे अपनी यह यात्रा हाथ के बल करते हुए पूरी कर रहे हैं, जिसे देखकर श्रद्धालु भी आश्चर्य और श्रद्धा से भर उठे। मां नर्मदा परिक्रमा पथ पर निकले महान संत श्री धर्मपुरी बाबा जी शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे मंडला जिले के ग्राम बिलगांव पहुंचे तो उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। धर्मपुरी महाराज अपनी अद्भुत तपस्या और भक्ति के लिए जाने जाते हैं। वे हाथ के बल चलकर मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं, जो साधना और आस्था का अनोखा उदाहरण है। बाबा जी के बिलगांव पहुंचने की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनका आशीर्वाद लिया और मां नर्मदा से सुख-समृद्धि की कामना की। धर्मपुरी महाराज की यह कठिन तपस्या और नर्मदा मैया के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा लोगों के लिए आस्था और प्रेरणा का केंद्र बन गई है।1
- सेमीफाइनल में भारत का शानदार जलवा इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से गूंजा मैदान अब फाइनल मुकाबले पर टिकी सबकी निगाहें1