logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट के तत्वाधान में भक्ति परशुराम जयंती मनाई गई* जनपद सुलतानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्यों के सहयोग से भव्य परशुराम जयंती का आयोजन सरोज मैरिज हॉल शाहगंज रोड कादीपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयसिंहपुर विधानसभा के विधायक राज प्रसाद उपाध्याय राज बाबूजी रहे। उन्होंने भगवान परशुराम के चित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। विधायक जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे इसलिए उनका अनुकरण करना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद मिश्रा छोटा मुन्ना जी रहे उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्राह्मण के सम्मान में कथनी करनी में फर्क नहीं है यूजीसी मुद्दे पर हमारे जनप्रतिनिधि ब्राह्मण समाज के लोग चुप्पी साधे हुए हैं और तेलंगाना में किसी भी पार्टी द्वारा एक भी ब्राह्मण को टिकट नहीं दिया गया आप लोग विभीषण मत बनिए लक्ष्मण बनो। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक विश्वनाथ मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण जात नहीं विचारधारा है व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व की कीमत होनी चाहिए। हम सभी लोग अपने समाज को संगठित करें जिससे समाज में हमारी बात सुनी जा सके। प्रदेश प्रवक्ता मनोज पांडे ने भगवान परशुराम के चरित्र और व्यक्तित्व पर प्रभाव प्रकाश डाला और कहा कि हमें भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रदेव दुबे ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी पदाधिकारी को अंग वस्त्र और माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। जयंती समारोह को रामसहाय दुबे जय कृष्णा पांडे संतोष उपाध्याय गौरी शंकर शर्मा राहुल पांडे रमन विकास पांडे विपुल शहीत कई लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर ओंकारनाथ मिश्रा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सीताराम मिश्रा जिला अध्यक्ष राम नायक तिवारी कृष्ण कुमार पांडे संदीप पांडे शशांक पांडे सत्येंद्र मिश्रा हेमंत शर्मा प्रेम शंकर पांडे कृष्ण कुमार तिवारी दीप नारायण मिश्रा शशिकांत मिश्रा राणा ऋतिक मिश्रा प्रवीण शुक्ला राजेश तिवारी रविकांत दुबे शिवाकांत पांडे आलोक दुबे दिवाकर पांडे लाल जी पांडे अशोक तिवारी मनोज पांडे पवन पांडे अशोक तिवारी प्रधान मलिकपुर सुनील दुबे संतोष मिश्रा सुनील पांडे हरि पांडे सहित सकैडो लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रमेश कुमार त्रिपाठी ने किया।

6 hrs ago
user_Prashant Yadav
Prashant Yadav
Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
b1f68ef9-a4a5-4df3-b5c3-fc5569e8cba0

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लम्भुआ/सुल्तानपुर भीषण गर्मी और हीट वेव का असर अब जानलेवा साबित होने लगा है। कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र के डकाही बाईपास के समीप एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां परसरामपुर निवासी 27 वर्षीय युवक सुनील कुमार पुत्र रामलौट अचानक हीट वेव की चपेट में आकर बेहोश हो गए और पास में खड़े टेंपो से जा टकराए। घटना में सुनील के सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय, सुल्तानपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन सिर में चोट होने के कारण स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 👉 प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अपील: तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए लोग दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    3
    लम्भुआ/सुल्तानपुर
भीषण गर्मी और हीट वेव का असर अब जानलेवा साबित होने लगा है। कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र के डकाही बाईपास के समीप एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां परसरामपुर निवासी 27 वर्षीय युवक सुनील कुमार पुत्र रामलौट अचानक हीट वेव की चपेट में आकर बेहोश हो गए और पास में खड़े टेंपो से जा टकराए।
घटना में सुनील के सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय, सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन सिर में चोट होने के कारण स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
👉 प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अपील:
तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए लोग दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गोसाईगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लकड़ी चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 43 बोटे बरामद सुलतानपुर। जनपद के थाना गोसाईगंज क्षेत्र में पुलिस ने लकड़ी चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को वादी रविशंकर शुक्ला ने अपने खेत से 24 यूकेलिप्टस के पेड़ चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच उपनिरीक्षक अशोक कुमार द्वारा की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर 20 अप्रैल को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शुभम यादव, करन, रोशनलाल और आदित्य पटेल शामिल हैं, जो अयोध्या जनपद के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से सफेदा (यूकेलिप्टस) के कुल 43 बोटे बरामद किए हैं, जिनमें 25 बोटे 4 फीट और 18 बोटे 3 फीट के हैं। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
    3
    गोसाईगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लकड़ी चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 43 बोटे बरामद
सुलतानपुर। जनपद के थाना गोसाईगंज क्षेत्र में पुलिस ने लकड़ी चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को वादी रविशंकर शुक्ला ने अपने खेत से 24 यूकेलिप्टस के पेड़ चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच उपनिरीक्षक अशोक कुमार द्वारा की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर 20 अप्रैल को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शुभम यादव, करन, रोशनलाल और आदित्य पटेल शामिल हैं, जो अयोध्या जनपद के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से सफेदा (यूकेलिप्टस) के कुल 43 बोटे बरामद किए हैं, जिनमें 25 बोटे 4 फीट और 18 बोटे 3 फीट के हैं। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
पुलिस टीम की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by 24News उत्तर प्रदेश
    1
    Post by 24News उत्तर प्रदेश
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 min ago
  • पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार रघुवंशी के साथ थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजार/संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा के प्रति भरोसा दिलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कराई गई तथा स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों को सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत गश्त एवं निगरानी की जा रही है।
    1
    पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकारी पट्टी  मनोज कुमार रघुवंशी के साथ थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजार/संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा के प्रति भरोसा दिलाया गया।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कराई गई तथा स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों को सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सक्रिय रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत गश्त एवं निगरानी की जा रही है।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • लूट की वारदात का भाई निकला मास्टरमाइंड
    1
    लूट की वारदात का भाई निकला मास्टरमाइंड
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अंबेडकर नगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल को हुए कपड़ा व्यापारी लूट कांड का पुलिस ने जबरदस्त खुलासा किया है 6 लोग गिरफ्तार हुए हैं ।
    1
    अंबेडकर नगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल को हुए कपड़ा व्यापारी लूट कांड का पुलिस ने जबरदस्त खुलासा किया है 6 लोग गिरफ्तार हुए हैं ।
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • trending music short video
    1
    trending music short video
    user_Rohit Rajbhar
    Rohit Rajbhar
    Artist शाहगंज, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *जिला कारागार में खुलेआम ‘सब कुछ उपलब्ध’ का राज!* अम्बेडकर नगर । जिला कारागार वह जगह है जहाँ अपराधी सुधरने और समाज से दूर रखे जाने की उम्मीद की जाती है। लेकिन अंबेडकर नगर की जेल में हालात बिल्कुल उलटे नजर आ रहे हैं। रिहा हो चुके कई कैदियों ने दावा किया है कि यहाँ “ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जो उपलब्ध न हो” — बस सही कीमत चुकानी पड़े। ड्रग्स, गांजा, नशीले पदार्थों से लेकर सब कुछ जेल के अंदर “उचित कीमत” पर मिल जाता है। एक रिहा कैदी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया,“जेल के अंदर सब कुछ चलता है। ड्रग्स से लेकर वाइन तक। बाहर से सामान आता है, अंदर बिकता है। कीमत अच्छी लगे तो कोई समस्या नहीं।” सिर्फ नशीले पदार्थ ही नहीं, जेल में ब्याज पर पैसे उधार देने का भी धंधा चल रहा है। कैदी एक-दूसरे को सूदखोरी पर पैसा देते हैं और मुनाफा कमाते हैं। रिहा कैदियों का कहना है कि यहाँ “कैदियों द्वारा ब्याज पर पैसे बांटे जाते हैं”। एक अन्य पूर्व कैदी ने कहा,“मैं खुद यह नहीं खाता, लेकिन जो लोग अंदर रह चुके हैं उन्होंने बताया है कि जेल अब सजा काटने की जगह नहीं, बल्कि एक छोटा सा बाजार बन चुकी है।” यह खुलासा अंबेडकर नगर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। अगर रिहा कैदियों की बात सही है तो जेल प्रशासन की नाकामी या मिलीभगत दोनों ही चिंता का विषय हैं। जेल महकमा अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं कर पाया है। स्थानीय पुलिस और जेल अधीक्षक से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने “जांच कर रहे हैं” कहकर टाल दिया।क्या जेल अब अपराधियों का सुधार गृह है या अपराध का अड्डा?क्या अंबेडकर नगर जिला कारागार में “सब कुछ उपलब्ध” का मॉडल राज्य भर में फैल चुका है? अब सच्चाई सामने आ रही है कि जेल की दीवारें अपराध को रोकने के बजाय उसे पनपने दे रही हैं।
    1
    *जिला कारागार में खुलेआम ‘सब कुछ उपलब्ध’ का राज!*
अम्बेडकर नगर ।
जिला कारागार वह जगह है जहाँ अपराधी सुधरने और समाज से दूर रखे जाने की उम्मीद की जाती है। लेकिन अंबेडकर नगर की जेल में हालात बिल्कुल उलटे नजर आ रहे हैं। रिहा हो चुके कई कैदियों ने दावा किया है कि यहाँ “ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जो उपलब्ध न हो” — बस सही कीमत चुकानी पड़े।  ड्रग्स, गांजा, नशीले पदार्थों से लेकर सब कुछ जेल के अंदर “उचित कीमत” पर मिल जाता है। एक रिहा कैदी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया,“जेल के अंदर सब कुछ चलता है। ड्रग्स से लेकर वाइन तक। बाहर से सामान आता है, अंदर बिकता है। कीमत अच्छी लगे तो कोई समस्या नहीं।”  सिर्फ नशीले पदार्थ ही नहीं, जेल में ब्याज पर पैसे उधार देने का भी धंधा चल रहा है। कैदी एक-दूसरे को सूदखोरी पर पैसा देते हैं और मुनाफा कमाते हैं। रिहा कैदियों का कहना है कि यहाँ “कैदियों द्वारा ब्याज पर पैसे बांटे जाते हैं”।  एक अन्य पूर्व कैदी ने कहा,“मैं खुद यह नहीं खाता, लेकिन जो लोग अंदर रह चुके हैं उन्होंने बताया है कि जेल अब सजा काटने की जगह नहीं, बल्कि एक छोटा सा बाजार बन चुकी है।”  यह खुलासा अंबेडकर नगर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। अगर रिहा कैदियों की बात सही है तो जेल प्रशासन की नाकामी या मिलीभगत दोनों ही चिंता का विषय हैं।  जेल महकमा अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं कर पाया है। स्थानीय पुलिस और जेल अधीक्षक से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने “जांच कर रहे हैं” कहकर टाल दिया।क्या जेल अब अपराधियों का सुधार गृह है या अपराध का अड्डा?क्या अंबेडकर नगर जिला कारागार में “सब कुछ उपलब्ध” का मॉडल राज्य भर में फैल चुका है?  अब सच्चाई सामने आ रही है कि जेल की दीवारें अपराध को रोकने के बजाय उसे पनपने दे रही हैं।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.