वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में नवनिर्मित कैन्टीन व अन्य शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा कैन्टीन में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस दौरान कैन्टीन में तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को चैक करते हुए संबंधित कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का उपयोग करने तथा समय-समय पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाखाओं में नियुक्त कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव तथा कार्यालय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित कर्मचारियों को कार्यालय कार्यों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करने तथा अभिलेखों का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी व अनुशासन के साथ करें तथा कार्यालय में स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्य प्रणाली बनाए रखें। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा की बाईट

- राहुल गाँधी की बेहद शर्मनाक भाषा 55 साल के राहुल गाँधी ने 75 साल के प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए भाषा सुनिए :- - मैं नहीं डरता इससे (नरेंद्र मोदी) - उल्टा ये मुझसे डरता है रात को सो नहीं पाता है - इसको पता है काँग्रेस के 'बब्बर शेर' इसको पकड़ लेंगे, और पूरी कारवाई होगी1
- Post by Praveen Kumar1
- मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर मुज़फ्फरनगर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा के उपलक्ष्य में चरथावल व्यापार मंडल को औपचारिक निमंत्रण दिया गया। इस मौके पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार गर्ग ने की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन किसी एक समाज का नहीं बल्कि सर्व समाज का पर्व है, जिसे आपसी सौहार्द और एकजुटता के साथ मनाया जाना चाहिए। सभी ने मिलकर इस शोभायात्रा को भव्य और सफल बनाने पर सहमति जताई। कार्यक्रम का संचालन सुभाष शर्मा, मुजफ्फरनगर से आए सुरेंद्र शर्मा एवं शिशु प्रधान द्वारा किया गया। आयोजक मनोज कंसल ने सभी अतिथियों एवं व्यापार मंडल सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इस अवसर पर संजय शर्मा, राजीव, राहुल, अर्चित आर्य, अंकित आर्यन, सचिन, नंदकिशोर सहित कई लोग उपस्थित रहे।3
- मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जाने के बाद नगर पालिका के कर्मचारी गमले उठाते हुए नजर आए हैं सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल1
- मुजफ्फरनगर में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई मुजफ्फरनगर में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन से अग्निशमन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए फायर स्टेशन पर समाप्त हुई, जिसमें आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। गौरतलब है कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया बंदरगाह पर हुए भीषण हादसे में 66 फायर कर्मी शहीद हुए थे, जिनकी स्मृति में हर वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी। कार्यक्रम में पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर एसएसपी ने अग्निशमन जागरूकता रैली को रिजर्व पुलिस लाईन्स मुजफ्फरनगर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के विक्टोरिया बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में आग लगने की घटना हुई थी जिसमें अग्निशमन कार्य करते हुए फायर सर्विस के 66 फायर कर्मी शहीद हुए थे। इस घटना में शहीद हुए फायर सर्विस कर्मियों की स्मृति में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को याद किया गया तथा रिजर्व पुलिस लाईन्स मुजफ्फरनगर से एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त जागरूता रैली रिजर्व पुलिस लाईन से प्रारम्भ होकर भोपा रोड, टिकैत चौक, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, मालवीय चौक होते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में अग्नि सुरक्षा उपायों का प्रचार –प्रसार करते हुए फायर स्टेशन पर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके साथ ही दिनांक 14.04.2026 से 20.04.2026 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत नागरिकों को अग्नि से बचाव तथा सावधानियों के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों (जागरूकता रैली, निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता, मॉक ड्रिल आदि) का आयोजन किया जायेगा। इस वर्ष अग्नि सुरक्षा सप्ताह का संकल्प *“Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society-Together for Fire Prevention”, “सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिये एक साथ” निर्धारित किया गया है। इस संकल्प के साथ अग्निशमन विभाग द्वारा सुरक्षा सेवा सप्ताह के अन्तर्गत स्कूल/कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, बहुमंजिला भवनों, औद्यौगिक प्रतिष्ठानों, अस्पतालों तथा खेत-खलिहानों व ग्रामीण जनता को अग्निसुरक्षा को प्रति जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर सीएफओअनुराग कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित पुलिस व अग्निशमन विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।2
- मुज़फ्फरनगर में भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा में डॉ. अम्बेडकर की सुसज्जित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और “जय भीम” के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन, उनके संघर्षों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा और शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।1
- मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र के ग्राम सुजडू में तीन लोगों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। वादी कय्यूम की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों—साहिल और उमर उर्फ भूरा—को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उपरोक्त के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्रधिकारी सिद्धार्थ के0 मिश्रा ने दी जानकारी1