Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाली शिकायत समस्या समाधान होना चाहिए ग्राम मोहम्मदपुरआजमाबाद ग्राम अलियापुर थाना कांट ब्लॉक ददरौल तहसील सदर जिला शाहजहांपुर
Vishal King 👑
नाली शिकायत समस्या समाधान होना चाहिए ग्राम मोहम्मदपुरआजमाबाद ग्राम अलियापुर थाना कांट ब्लॉक ददरौल तहसील सदर जिला शाहजहांपुर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डीएम की अगुवाई में तिरंगे के सैलाब से गूंजा शाहजहांपुर1
- naaliyo ki safai hathaurha bujurg kailash nagar colony me kafi baar khne pr bhi naaliyo ki safai nhi hui1
- ****तिरंगे के रंग में रंगा जनपद, डीएम की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा** शाहजहांपुर, 13 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत गुरुवार को जनपद में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजकीय इंटर कॉलेज खिरनीबाग से शुरू हुई यात्रा कचहरी चौराहा, सदर बाजार और टाउन हॉल होते हुए शहीद उद्यान पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों और आमजन की सहभागिता से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और गुब्बारे उड़ाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय गीत के साथ शुरू हुई यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन ने यात्रा में देशभक्ति का जोश और बढ़ा दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान-2026 का आयोजन 09 से 17 अगस्त तक पूरे गौरव और उत्साह के साथ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि जनपद मुख्यालय के साथ तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तिरंगा यात्रा में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव सहित तमाम अधिकारी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। जिलाधिकारी ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के डिजिटल सेलिब्रेशन में भी सहभागिता करने का आह्वान किया। नागरिक तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर तथा वंदे मातरम का गायन कर उसे हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की बड़ी सहभागिता से निकली तिरंगा यात्रा शहर में आकर्षण का केंद्र बनी रही। लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों ने लोगों में राष्ट्रप्रेम का जोश भर दिया। यात्रा का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा।2
- purane jodon ka dard ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo1
- गुरुद्वारा कुटिया साहब से हेमकुंड साहिब के दर्शन को रवाना हुआ जत्था 100 से अधिक लोग गुरुद्वारा कुटिया साहब से हेमकुंड साहिब जी के दर्शन को रवाना हुए1
- ----बिना पैसे नहीं लगाया स्मार्ट मीटर, 1,000 से 1,500 वसूली का आरोप---- ---फ्री स्मार्ट मीटर योजना पर सवाल, रकम न देने पर मीटर हटाकर डायरेक्ट लाइन जोड़ने की शिकायत--- शाहजहांपुर। बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के घरों पर नि:शुल्क स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना के बीच वेंडर और उसके कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं से 1,000 से 1,500 तक की कथित वसूली की जा रही है। रकम देने से इनकार करने वाले उपभोक्ताओं का पुराना मीटर हटाकर बिजली की लाइन सीधे जोड़ने की शिकायत भी सामने आई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विभाग की ओर से कोई शुल्क निर्धारित नहीं है, इसके बावजूद मौके पर कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। रकम न देने पर मीटर हटाकर डायरेक्ट कनेक्शन छोड़ दिए जाने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। मामला सामने आने के बाद नि:शुल्क स्मार्ट मीटर योजना की पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। यदि उपभोक्ता का मीटर हटाकर सीधे लाइन जोड़ दी जाती है तो इससे बिलिंग व्यवस्था के साथ-साथ विद्युत सुरक्षा को लेकर भी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। बताया जा रहा है कि लोदीपुर स्थित इंटेली स्मार्ट कंपनी स्मार्ट मीटर से संबंधित कार्य देख रही है। कंपनी के कामकाज को लेकर इससे पहले भी शिकायतें सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिनमें आर्मर्ड केबल से जुड़े मामले भी शामिल हैं। उपभोक्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मौके पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों की प्रक्रिया की निगरानी कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों और वेंडर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अवैध वसूली की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज करने के साथ संबंधित वेंडर को ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में बिजली विभाग और संबंधित कंपनी के अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। MYogiAdityanath CE Devipatan Mvvnl A K Sharma Dharmendra Pratap Singh UPPCL FRIENDS Sitapur Mvvnl TV9 Bharatvarsh बिजली विभाग अपडेट AVP NEWS channel...1
- डीएम की अगुवाई में तिरंगे के सैलाब से गूंजा शाहजहांपुर खिरनीबाग से शहीद उद्यान तक निकली भव्य रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजे शहर के प्रमुख मार्ग शाहजहांपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। राजकीय इंटर कॉलेज खिरनीबाग से शुरू हुई रैली कचहरी चौराहा, सदर बाजार और टाउन हॉल होते हुए शहीद उद्यान पहुंची। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों और आमजन ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। रैली ने शहर में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।1
- तेज इंडिया न्यूज़ चैनल शाहिद अभिनेता शाहजहांपुर से सुपरफास्ट खबरें1