logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर एनसीसी कैडेट्स ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प राव सोहन लाल महाविद्यालय, नीमराना में सोमवार 11 मई को “ऑपरेशन सिंदूर” की पहली वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना के पराक्रम, साहस और वीरता को नमन करते हुए पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मासूम नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्र के प्रति एकता, अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, निःस्वार्थ सेवा और साहस की भावना को आत्मसात करते हुए “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प के साथ देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का प्रण लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय निदेशक नीरज सिंह यादव ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस दृढ़ता और रणनीतिक क्षमता का परिचय दिया, वह देश की नई और सशक्त रक्षा नीति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत मात्र 25 मिनट में पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सामूहिक चर्चा में एनसीसी कैडेट्स ने भी अपने विचार व्यक्त किए और राष्ट्रहित में सदैव समर्पित रहने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर महाविद्यालय कोऑर्डिनेटर प्रियंका यादव सहित एनसीसी कैडेट्स मनीष कुमार, साक्षी यादव, तनु कुमारी, मनीषा कुमारी, निधि चौहान, मोनिका यादव और खुशबू ने भी अपने विचार साझा किए।

1 hr ago
user_प्रेस रिपोर्टर
प्रेस रिपोर्टर
प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
1 hr ago
b35cc4c4-b7b3-4349-b494-b42b9dfddd37

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर एनसीसी कैडेट्स ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प राव सोहन लाल महाविद्यालय, नीमराना में सोमवार 11 मई को “ऑपरेशन सिंदूर” की पहली वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना के पराक्रम, साहस और वीरता को नमन करते हुए पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मासूम नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्र के प्रति एकता, अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, निःस्वार्थ सेवा और साहस की भावना को आत्मसात करते हुए “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प के साथ देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का प्रण लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय निदेशक नीरज सिंह यादव ने कहा कि पहलगाम आतंकी

dbe44a8b-e224-4e9f-a3f3-41a7d883e731

हमले के बाद भारत ने जिस दृढ़ता और रणनीतिक क्षमता का परिचय दिया, वह देश की नई और सशक्त रक्षा नीति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत मात्र 25 मिनट में पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सामूहिक चर्चा में एनसीसी कैडेट्स ने भी अपने विचार व्यक्त किए और राष्ट्रहित में सदैव समर्पित रहने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर महाविद्यालय कोऑर्डिनेटर प्रियंका यादव सहित एनसीसी कैडेट्स मनीष कुमार, साक्षी यादव, तनु कुमारी, मनीषा कुमारी, निधि चौहान, मोनिका यादव और खुशबू ने भी अपने विचार साझा किए।

More news from Alwar and nearby areas
  • शाहजहांपुर के गुगलकोटा स्थित FPI कंपनी में ड्यूटी पर एक गार्ड की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दिया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
    3
    शाहजहांपुर के गुगलकोटा स्थित FPI कंपनी में ड्यूटी पर एक गार्ड की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दिया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    22 hrs ago
  • वीरू सरपंच ने 54वीं बार किया रक्तदान, पत्नी आरती शर्मा ने भी दिया मानवता को जीवनदान वीरू सरपंच ने 54वीं बार किया रक्तदान, पत्नी आरती शर्मा ने भी दिया मानवता को जीवनदान मुंडावर/जसाई (खैरथल-तिजारा): समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित संगठन युवा भगत सिंह सेना द्वारा आयोजित 20वें विशाल रक्तदान शिविर में सेवा का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष और जसाई सरपंच वीरेंद्र उर्फ वीरू शर्मा के जन्मदिवस पर आयोजित इस शिविर में न केवल जनसैलाब उमड़ा, बल्कि खुद वीरेंद्र पंडित ने 54वीं बार रक्तदान कर युवाओं के सामने एक नई मिसाल पेश की। दंपत्ति ने पेश की सेवा की मिसाल शिविर की सबसे खास और प्रेरणादायक बात यह रही कि प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र पंडित के साथ उनकी धर्मपत्नी आरती शर्मा ने भी रक्तदान किया। उन्होंने इस माध्यम से समाज की महिलाओं को सामाजिक कार्यों और जीवन रक्षक अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। "रक्तदान महादान: आपके कुछ मिनट, किसी की पूरी जिंदगी" इस अवसर पर वीरू सरपंच ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी परिवार का चिराग बुझने से बचा सकता है। शिविर में कुल 63 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के काम आएगा। मुख्य अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे: भगत सत्यवान श्योराण (जीतपुरा धाम) महन्त मुकेश भगत दारासिंह ठेकेदार (काकर दोपा) इसके अलावा दुष्यंत यादव, युवराज यादव, मोनू यादव, केसरी सिंह, नरेन्द्र यादव, सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र डबास, विक्की चौधरी, राहुल चौधरी और जोगेन्द्र औला सहित अनेक गणमान्य लोग और युवा शक्ति उपस्थित रही। गोलाहेड़ा धाम पर रहा उत्साह का माहौल जोतराम बाबा के पावन स्थान, गोलाहेड़ा धाम पर सुबह से ही रक्तदाताओं का तांता लगा रहा। 'समस्त युवा शक्ति' के सहयोग से आयोजित इस 20वें शिविर ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्र का युवा समाज सेवा के लिए पूरी तरह जागरूक है। राठ ब्लड सेंटर, बहरोड़ की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया।
    4
    वीरू सरपंच ने 54वीं बार किया रक्तदान, पत्नी आरती शर्मा ने भी दिया मानवता को जीवनदान

वीरू सरपंच ने 54वीं बार किया रक्तदान, पत्नी आरती शर्मा ने भी दिया मानवता को जीवनदान
मुंडावर/जसाई (खैरथल-तिजारा): समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित संगठन युवा भगत सिंह सेना द्वारा आयोजित 20वें विशाल रक्तदान शिविर में सेवा का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष और जसाई सरपंच वीरेंद्र उर्फ वीरू शर्मा के जन्मदिवस पर आयोजित इस शिविर में न केवल जनसैलाब उमड़ा, बल्कि खुद वीरेंद्र पंडित ने 54वीं बार रक्तदान कर युवाओं के सामने एक नई मिसाल पेश की।
दंपत्ति ने पेश की सेवा की मिसाल
शिविर की सबसे खास और प्रेरणादायक बात यह रही कि प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र पंडित के साथ उनकी धर्मपत्नी आरती शर्मा ने भी रक्तदान किया। उन्होंने इस माध्यम से समाज की महिलाओं को सामाजिक कार्यों और जीवन रक्षक अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
"रक्तदान महादान: आपके कुछ मिनट, किसी की पूरी जिंदगी"
इस अवसर पर वीरू सरपंच ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी परिवार का चिराग बुझने से बचा सकता है। शिविर में कुल 63 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के काम आएगा।
मुख्य अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:
भगत सत्यवान श्योराण (जीतपुरा धाम)
महन्त मुकेश भगत
दारासिंह ठेकेदार (काकर दोपा)
इसके अलावा दुष्यंत यादव, युवराज यादव, मोनू यादव, केसरी सिंह, नरेन्द्र यादव, सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र डबास, विक्की चौधरी, राहुल चौधरी और जोगेन्द्र औला सहित अनेक गणमान्य लोग और युवा शक्ति उपस्थित रही।
गोलाहेड़ा धाम पर रहा उत्साह का माहौल
जोतराम बाबा के पावन स्थान, गोलाहेड़ा धाम पर सुबह से ही रक्तदाताओं का तांता लगा रहा। 'समस्त युवा शक्ति' के सहयोग से आयोजित इस 20वें शिविर ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्र का युवा समाज सेवा के लिए पूरी तरह जागरूक है। राठ ब्लड सेंटर, बहरोड़ की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    2 hrs ago
  • अलवर के सोडावास में साहबी नदी के किनारे लगाए गए बरगद व पीपल के पेड़ों की सुरक्षा के लिए लगी लोहे की जाली चोरी हो गई है। पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक भावना से लगाए गए इन पेड़ों की सुरक्षा हटने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, वहीं पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
    1
    अलवर के सोडावास में साहबी नदी के किनारे लगाए गए बरगद व पीपल के पेड़ों की सुरक्षा के लिए लगी लोहे की जाली चोरी हो गई है। पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक भावना से लगाए गए इन पेड़ों की सुरक्षा हटने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, वहीं पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
    user_Joshila News Network
    Joshila News Network
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • नई दिल्ली में केंद्रीय बल कर्मचारियों के लिए एम्स अस्पताल में एक विशेष विंग का उद्घाटन किया गया है। अब केंद्रीय बल के जवान और दिल्ली पुलिस के कर्मी भी यहाँ अपना इलाज करवा सकेंगे।
    1
    नई दिल्ली में केंद्रीय बल कर्मचारियों के लिए एम्स अस्पताल में एक विशेष विंग का उद्घाटन किया गया है। अब केंद्रीय बल के जवान और दिल्ली पुलिस के कर्मी भी यहाँ अपना इलाज करवा सकेंगे।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • अलवर अस्पताल में कुत्तों का आतंक जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने किया औचत निरीक्षण निरीक्षण के दौरान परिजनों ने अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों को लेकर की थी शिकायत अस्पताल के वार्डों में घूम रहे थे आवारा कुत्ते जिला कलेक्टर के निरीक्षण के बाद को पकड़ने का कार्य किया गया
    1
    अलवर अस्पताल में कुत्तों का आतंक
जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने किया औचत निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान परिजनों ने अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों को लेकर की थी शिकायत
अस्पताल के वार्डों में घूम रहे थे आवारा कुत्ते
जिला कलेक्टर के निरीक्षण के बाद को पकड़ने का कार्य किया गया
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    51 min ago
  • विराटनगर पुलिस थाने के SHO ने कहा टैक्टर की कोई रॉयल्टी रसीद नहीं थी, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर के आरोपों पर खुलकर बोलें
    1
    विराटनगर पुलिस थाने के SHO ने कहा टैक्टर की कोई रॉयल्टी रसीद नहीं थी, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर के आरोपों पर खुलकर बोलें
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli, Jaipur•
    1 hr ago
  • रेवाड़ी के वार्ड नंबर 12 स्थित राव तुलाराम स्टेडियम के बूथ पर फर्जी वोटों को लेकर भारी हंगामा हो गया। इस घटना ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    रेवाड़ी के वार्ड नंबर 12 स्थित राव तुलाराम स्टेडियम के बूथ पर फर्जी वोटों को लेकर भारी हंगामा हो गया। इस घटना ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Sachin kumar
    Sachin kumar
    Electrician रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • अलवर के नीमराना स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर स्थानीय ग्रामीणों और टोल प्रबंधन के बीच टोल में छूट को लेकर विवाद गहरा गया है। रविवार को प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी, जिसके बाद टोल संचालक से हाथापाई हुई और उसके कपड़े फट गए। दो दिन में समाधान न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
    4
    अलवर के नीमराना स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर स्थानीय ग्रामीणों और टोल प्रबंधन के बीच टोल में छूट को लेकर विवाद गहरा गया है। रविवार को प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी, जिसके बाद टोल संचालक से हाथापाई हुई और उसके कपड़े फट गए। दो दिन में समाधान न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Alwar•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.