Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ में मोबाइल की किस्त का खौफनाक खेल! युवक को 5 दिन बंधक बनाने का आरोप, ₹2,799 के बाद मांगे ₹12,500
APDP NEWS
लखनऊ में मोबाइल की किस्त का खौफनाक खेल! युवक को 5 दिन बंधक बनाने का आरोप, ₹2,799 के बाद मांगे ₹12,500
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हिमाचल की पूजा गुलेरिया ने पेड़ पर चढ़कर दिखाई गजब की प्रतिभा हिमाचल प्रदेश की कंटेंट क्रिएटर पूजा गुलैरिया का अनोखा अंदाज इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी रील में पूजा बेहद आसानी से एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ती नजर आ रही हैं। पेड़ की चोटी को देखने के लिए लोगों की नजरें थम जाती हैं और यह हुनर देखकर हर कोई उनकी प्रतिभा की तारीफ कर रहा है। पूजा की इस अनोखी प्रतिभा का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग उनकी फुर्ती और आत्मविश्वास की जमकर सराहना कर रहे हैं। वाकई, प्रतिभा जब हुनर के साथ सामने आती है तो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती है।1
- लखनऊ सीतापुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर लखनऊ बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र के सीतापुर रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया मृतक की पहचान जवाहर उम्र 26 वर्ष जबकि 25 वर्षी जगदीश बुरी तरह घायल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायल को भेजा अस्पताल जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया बाकी आगे की कार्रवाई में जुटी1
- ♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️ ♥️♥️🌹🌹🌹❤️🌹♥️♥️🙏🙏♥️🌹🌹🌹♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️1
- 🙏 अमोढ़ा के राजा गणपति बप्पा की विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब 🚩 🙏 अमोढ़ा के राजा गणपति बप्पा की विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब 🚩 अमोढ़ा के राजा गणपति बप्पा की विधि-विधान एवं श्रद्धा-भाव के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। गणपति बप्पा मोरया! 🙏🚩1
- नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बिजली अधिकारियों के साथ किया मंथन बिपिन पांडेय अयोध्या पत्रकार अयोध्या। सर्किट हाउस में बिजली व्यवस्था को लेकर बैठक। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बिजली अधिकारियों के साथ किया मंथन चीफ इंजीनियर, एसई, एक्सईएन और एसडीओ रहे मौजूद विधायक का दावा-2017 के बाद बिजली व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार. शहर में 24 घंटे, ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे आपूर्ति का आश्वासन. दुर्गा पूजा, रामलीला, दीपावली पर नहीं होगी बिजली की दिक्कत1
- कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले-संजय निषाद को तत्काल मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर अपने समाज के पीड़ित परिवार की लड़नी चाहिए लड़ाई उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय बुधवार को सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने यहां एसएसबी जवान के परिवार से कुड़वार स्थित नेवरा गांव पहुंचकर मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान अजय राय ने मीडिया से भी बात की। अजय राय ने कहा कि विनोद साहनी (निषाद समाज के व्यक्ति) की हत्या के मामले में मंत्री संजय निषाद को तत्काल मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर संजय निषाद में जरा भी नैतिकता है, तो उन्हें अपने समाज के पीड़ित परिवार की लड़ाई लड़नी चाहिए। INDIA गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने या अकेले मैदान में उतरने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि इस पर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश भर में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वे गोंडा, बरेली, बदायूं, बनारस और बुंदेलखंड समेत 403 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। चुनाव प्रचार में AI-जनरेटेड वीडियो के इस्तेमाल पर अजय राय ने कहा कि यह AI का दौर है। हालांकि, धरातल पर काम करने वाला व्यक्ति ही असली राजनीति करता है। जनता उसी के साथ खड़ी होती है, जो उनके सुख-दुख में शामिल होता है। मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर हो रही कार्रवाइयों पर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस हर पीड़ित के साथ खड़ी है, चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान। उन्होंने आरोप लगाया कि बनारस में मंदिरों को तोड़ा गया और कई जगहों पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। नेताओं को पीड़ित परिवारों से मिलने से रोके जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार बुरी तरह घबराई हुई है। दुख और शोक संवेदना व्यक्त करने से रोकना गलत है। उन्होंने कहा कि सुख में भले न पाएं, लेकिन दुख की घड़ी में साथ खड़ा होना हमारी परंपरा है।1
- समस्या समाधान न होने पर होगा बड़ा आंदोलन- घनश्याम वर्मा तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत तहसील परिसर में संपन्न हुई पंचायत में लिया फैसला 15 सितंबर बीकापुर अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत तहसील परिसर में संपन्न हुई पंचायत में तहसीलदार बीकापुर पहुंचकर बिन्दुवार समस्याओं पर वार्ता किया और समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया। संगठन मजबूती की दिशा में चंदू भाई पटेल को बीकापुर का ब्लॉक अध्यक्ष और रामनरेश कनौजिया को तारुन विकासखंड का ब्लॉक अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। ज्ञातव्य है कि मांह की 15 तारीख को भारतीय किसान यूनियन की तहसील इकाईयों की मासिक पंचायत होती है जिसके क्रम में तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा की अध्यक्षता में मासिक पंचायत लगाई गई पंचायत में 16 बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार बीकापुर को सौपा गया ज्ञापन की समस्याओं पर बिन्दुवार वार्ता किया गया समस्याओं के समाधान हेतु तहसीलदार बीकापुर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया। पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग की छोटी-छोटी समस्याएं हैं जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है धारा 24 हदबरारी का अनुपालन,नाली चक मार्ग तालाब पर अवैध कब्जा हटवाने जैसी समस्याएं व्याप्त हैं राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के लापरवाही के कारण समाधान नहीं हो पा रहा है छुट्टा जानवरों से फसलें बर्बाद हो रही हैं और काफी दुर्घटनाएं हो रही हैं शासन के निर्देश के बावजूद भी छुट्टा जानवरों को पकड़ा नहीं जा रहा है। घनश्याम वर्मा ने कहा कि अधिकारियों द्वारा कोरा आश्वासन दिया जाता है धरातल पर समाधान नहीं किया जाता है यदि अभिलंब समस्याओं का समाधान ना हुआ तो नवंबर माह में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा एवं तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा ने यूरिया खाद की ओवर रेटिंग का मामला उठाते हुए कहां की साधन सहकारी समितियां पर भी 275 रुपए प्रति बोरी की दर से यूरिया खाद बेची जा रही है। पंचायत में सर्वसम्मति से बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष चंदू भाई पटेल ,तारुन ब्लॉक अध्यक्ष राम नरेश कनौजिया तहसील उपाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, तहसील महासचिव शिवराम शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष बीकापुर जय लाल चौधरी, रामानंद यादव ,ब्लॉक सचिव देवी प्रसाद को चयनित किया गया । पंचायत को अभय राज ब्रह्मचारी मंसाराम वर्मा, बैजनाथ निषाद,रामसहाय वर्मा, काली प्रसाद मौर्य,लीलावती रामवती,जसमता देवी, देवी प्रसाद, मनीराम यादव, राहुल वर्मा, आदि लोगों ने संबोधित किया।2
- लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर मरीज को ट्रक ने रौंदा 50 मीटर तक घसीटा, कमर से नीचे का हिस्सा क्षत-विक्षत; लखनऊ से इलाज कराकर लौट रहे थे सुल्तानपुर में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर एक सड़क हादसे में मरीज की मौत हो गई। एक कोयला लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सीधे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए। ट्रक चालक उन्हें 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मृतक की पहचान वाराणसी जिले के सिद्धनाथ नगर निवासी 53 वर्षीय विजय धींगरा के रूप में हुई है। वे श्याम सुंदर धींगरा के बेटे थे। विजय धींगरा अपने परिवार, पत्नी, बेटे चिराग धींगरा और बहू के साथ लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में इलाज कराकर घर लौट रहे थे। उन्हें पेशाब की नली लगी हुई थी। हाइवे पर 56 एनएच पर सभी भोजन और नाश्ते के लिए रुके थे। परिवार के सदस्य नाश्ता कर रहे थे, तभी विजय धींगरा बाहर टहलने निकल गए। इसी दौरान लखनऊ की ओर जा रहे एक कोयला लदे ट्रक के सामने वे आ गए। ट्रक का अगला और फिर पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। वे पहिए में फंसकर 50 मीटर तक घिसटते रहे। हादसे के बाद परिजन चिल्लाते रहे। विजय धींगरा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।1
- अंबेडकरनगर: चिकन दुकानदार की हत्या! बांस से पीटकर ली जान, शराब के ठेके पर हुआ था विवाद1