logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टेढ़ागाछ के भोरहा में महिला संगठन ने किया वॉलीबॉल मैदान का उद्घाटन। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 5 में रविवार को महिलाओं ने खेल और समाज सुधार की दिशा में एक बड़ी मिसाल पेश की है। यहाँ रानी लक्ष्मी रजिया महिला संगठन द्वारा नवनिर्मित वॉलीबॉल मैदान का विधिवत उद्घाटन किया गया, जो ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण का नया प्रतीक बनकर उभरा है। मैदान के उद्घाटन समारोह में महिला संगठन की अध्यक्ष बुधनी देवी, सचिव बिना देवी, शिक्षक रवींद्र शर्मा और समाजसेवी कुमुद बोसाक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन की सचिव बिना देवी ने कहा, "खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इससे न केवल शारीरिक मजबूती मिलती है, बल्कि हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को खेल की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा उद्देश्य है। उद्घाटन के दौरान महिलाओं ने भी वालीबॉल खेल का आनंद लिया l मैदान के उद्घाटन के तुरंत बाद महिलाओं का एक अलग और सशक्त रूप देखने को मिला। खेल के उत्साह को सामाजिक सुधार की लहर में बदलते हुए संगठन की महिलाओं ने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने एक स्वर में उन लोगों के विरुद्ध प्रदर्शन किया जो शराब का कारोबार करते हैं और नशे की हालत में अपनी पत्नियों के साथ मारपीट व घरेलू हिंसा को अंजाम देते हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि गांव में अवैध शराब बेचने वालों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समाज को खोखला करने वाली इस बुराई को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल को सराहा l

3 hrs ago
user_Sawan Akhtar
Sawan Akhtar
तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•

More news from Bihar and nearby areas
  • Bhagalpur
    1
    Bhagalpur
    user_MOHAMMAD SADDAM
    MOHAMMAD SADDAM
    Artist Araria, Bihar•
    13 hrs ago
  • Post by Priyatambabyjha
    1
    Post by Priyatambabyjha
    user_Priyatambabyjha
    Priyatambabyjha
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    15 hrs ago
  • जिस भाई के साथ बचपन गुजारी, प्यार के लिए उसी भाई को सारे आम किया बेज़्जत देखिए 🫢
    1
    जिस भाई के साथ बचपन गुजारी, प्यार के लिए उसी भाई को सारे आम किया बेज़्जत देखिए 🫢
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    News Anchor अररिया, अररिया, बिहार•
    15 hrs ago
  • dudh ke Dehri milavati
    1
    dudh ke Dehri milavati
    user_Kanhaiya Kumar
    Kanhaiya Kumar
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    1
    Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    user_Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    22 hrs ago
  • भव्य रामनवमी रथ यात्रा को लेकर शहर में उत्साह, 26 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा
    1
    भव्य रामनवमी रथ यात्रा को लेकर शहर में उत्साह, 26 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा
    user_Crime Darpan News
    Crime Darpan News
    Social Media Manager Forbesganj, Araria•
    7 min ago
  • Post by Gulshankumar
    1
    Post by Gulshankumar
    user_Gulshankumar
    Gulshankumar
    Physiotherapist कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    1
    Post by Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    user_Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    Abdul Kuddus Abdul Kuddus
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    22 hrs ago
  • रामनवमी महोत्सव की तैयारी शुरू, शहर में गूंजेंगे जय श्रीराम के जयकारे
    1
    रामनवमी महोत्सव की तैयारी शुरू, शहर में गूंजेंगे जय श्रीराम के जयकारे
    user_Crime Darpan News
    Crime Darpan News
    Social Media Manager Forbesganj, Araria•
    14 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.