अम्बेडकर जयंती आयोजनार्थ बैठक संपन्न* *बैठक मे आयोजन को भव्य बनाने हेतु किया मंथन* *अम्बेडकर जयंती आयोजनार्थ बैठक संपन्न* *बैठक मे आयोजन को भव्य बनाने हेतु किया मंथन* *केकड़ी 22 मार्च (पब्लिक खबरनामा )* *रविवार को नगर पालिका परिषद केकड़ी में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती मनाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भंवर लाल चौहान द्वारा की गई।* *बैठक में बाबा साहब की जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान शहर में भव्य जुलूस निकालने सहित विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।* *बैठक में प्रेमचंद, मोची , जीतेंद्र बोयत , महेश बोयत , धनरूप रेगर, एडवोकेट रोडुमल सोलंकी ने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही संदीप कसोटिया, कमल किशोर बूलीवाल, नोरत मल रेगर, धनराज नायक (पूर्व पार्षद), धनराज मेघवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।* *प्रवक्ता राजेश मेघवंशी ने बताया कि अगली बैठक 27 मार्च 2026 को नगर पालिका परिषद केकड़ी में आयोजित की जाएगी।*
अम्बेडकर जयंती आयोजनार्थ बैठक संपन्न* *बैठक मे आयोजन को भव्य बनाने हेतु किया मंथन* *अम्बेडकर जयंती आयोजनार्थ बैठक संपन्न* *बैठक मे आयोजन को भव्य बनाने हेतु किया मंथन* *केकड़ी 22 मार्च (पब्लिक खबरनामा )* *रविवार को नगर पालिका परिषद केकड़ी में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती मनाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता भंवर लाल चौहान द्वारा की गई।* *बैठक में बाबा साहब की जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान शहर में भव्य जुलूस निकालने सहित विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।* *बैठक में प्रेमचंद, मोची , जीतेंद्र बोयत , महेश बोयत , धनरूप
रेगर, एडवोकेट रोडुमल सोलंकी ने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही संदीप कसोटिया, कमल किशोर बूलीवाल, नोरत मल रेगर, धनराज नायक (पूर्व पार्षद), धनराज मेघवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।* *प्रवक्ता राजेश मेघवंशी ने बताया कि अगली बैठक 27 मार्च 2026 को नगर पालिका परिषद केकड़ी में आयोजित की जाएगी।*
- 17.97 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार शाहपुरा मुख्यालय पर डाक बंगला परिसर में शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में एवं शाहपुरा बनेड़ा विधायक डॉ.लालाराम बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान शाहपुरा में 17.97 करोड़ के विकास कार्य ऑडिटोरियम निर्माण कार्य, 2 करोड़ रुपए की लागत से डाक बंगला के नवीन भवन निर्माण कार्य तथा 4.16 करोड़ रुपए की लागत से बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय के निर्माण,वीर माता माणिक कंवर में दो टीन सेट, मॉडर्न स्कूल में 50 लाख रुपए की लागत से डॉम निर्माण, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रेगर बस्ती तहनाल गेट विद्यालय में दो कक्षा कक्ष निर्माण, रामपुरा बस्ती विद्यालय में दो कक्षा कक्ष निर्माण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भीलवाड़ा जिले में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास की कोई नहीं है, विधायक डॉ. लालाराम बेरवा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सभी विकास प्रस्तावों को स्वीकृति दी जा रही है। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष कन्हैया लाल धाकड़,निवर्तमान पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, भाजपा जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा,शाहपुरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीवराज गुर्जर, फुलिया कला मंडल अध्यक्ष अभिषेक कलाल, नगर महामंत्री जितेंद्र पाराशर, पूर्व उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत, पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद चौधरी, चंद्र प्रकाश चौधरी, प्रशासक भागचंद चाड़ा, सुरेश गुर्जर,राजाराम पोरवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी साहित्य एवं संस्कृति से जुड़े प्रबुद्धजनों सहित आमजन मौजूद रहे।3
- नसीराबाद में निर्माण कार्य ठप: छावनी परिषद के खिलाफ श्रमिकों का हल्ला बोल, 3 दिन काम बंद कर गरजी मजदूर एकता1
- yah Masuda ki Panchayat Samiti hai yahan 11:30 baje se koi1
- अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में हाई-प्रोफाइल ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। अरावली कॉलोनी निवासी पीड़िता हेमा पारवानी ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले सुमित तिलोकानी और कमल तिलोकानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने चीन की एक कंपनी में पेमेंट भेजने का झांसा देकर उनसे करीब 1 करोड़ रुपये लिए। आरोप है कि आरोपियों ने यह रकम विदेश भेजने का भरोसा दिलाया, लेकिन जब पीड़िता ने संबंधित कंपनी से संपर्क किया तो पता चला कि वहां कोई पेमेंट नहीं पहुंचा। इसके बाद खुद को ठगा महसूस करते हुए पीड़िता ने कृष्णगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि बड़े ट्रांजैक्शन में सतर्क रहना कितना जरूरी है।1
- अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने सगाई के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, विजयनगर निवासी आरोपी धनराज रेगर ने पहले सगाई की बात कर भरोसा जीता और बाद में शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ चौपाटी क्षेत्र में मारपीट भी की। मामले की शिकायत कृष्णगंज थाने में दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धनराज रेगर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कृष्णगंज थाना के सब इंस्पेक्टर उगमाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।1
- Post by Etv9 national news1
- Post by Kailash Fulwari1
- Post by Etv9 national news1