Shuru
Apke Nagar Ki App…
भिवानी में एलपीजी, पेट्रो पदार्थों की कोई दिक्कत नहीं : DFSC जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक भिवानी, अपार तिवारी ने बताया कि जिला में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई दिक्कत नहीं है। नागरिक भी तरह की अफवाहों में ना आएं। उपभोक्ता लाइनों में ना लगकर अपने घर बैठे ही फोन से गैस की बुकिंग करें, गैस सिलेंडर घर पर ही उपलब्ध करवाया जा रहा है।
Rajender Chauhan
भिवानी में एलपीजी, पेट्रो पदार्थों की कोई दिक्कत नहीं : DFSC जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक भिवानी, अपार तिवारी ने बताया कि जिला में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई दिक्कत नहीं है। नागरिक भी तरह की अफवाहों में ना आएं। उपभोक्ता लाइनों में ना लगकर अपने घर बैठे ही फोन से गैस की बुकिंग करें, गैस सिलेंडर घर पर ही उपलब्ध करवाया जा रहा है।
More news from हरियाणा and nearby areas
- तोशाम/भिवानी, 04 अप्रैल। देश सेवा में समर्पित सीआरपीएफ के बहादुर जवान हेड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। गांव बुसान में उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनका बेटा रवि ने नम आंखों से अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। वीरेन्द्र सिंह, जो कि पश्चिम बंगाल में तैनात थे, 02 अप्रैल को एक घटना में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उनके पार्थिव शरीर को जब गांव लाया गया, तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। 43 वर्षीय वीर जवान विरेन्द्र सिंह कालीरामन अपने पीछे माता रोशनी, पत्नी मोनिका, 14 वर्षीय बेटी रितिका और 10 वर्षीय पुत्र रवि को छोड़ गए हैं। उनके दो भाई संजय कुमार और जगमेन्द्र भी परिवार में हैं। उन्होंने करीब 19 वर्षों तक देश की सेवा करते हुए अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। दिल्ली से आई सीआरपीएफ की टुकड़ी ने कैप्टन जयसिंह के नेतृत्व में शहीद को सलामी दी। इंस्पेक्टर भरत सिंह, हवलदार अजय कुमार, सत्यनारायण सहित अन्य जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी। वहीं, हरियाणा सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी और राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के प्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने शहीद को नमन किया और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि देश अपने वीर सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भूलता। 🇮🇳 “शहीद विरेन्द्र सिंह अमर रहें” के नारों से गूंजा पूरा गांव बुसान। FojiNews24 शहीद वीर सपूत को शत-शत नमन करता है।1
- “bhiwani हुक्का विवाद में कत्ल!” 👉 नाक पर लठ मारकर हत्या 👉 पुलिस जांच में जुटी1
- Post by Bhajan Lal1
- Post by PPT News2
- जुलाना: कस्बे की नई अनाज मंडी में आढ़तियों और किसानों द्वारा सरकार के नए नियमों के विरोध में शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। मंडी में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा और आढ़तियों के साथ-साथ किसानों ने भी धरने में भाग लेकर अपना रोष प्रकट किया। धरने की अध्यक्षता आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पवन लाठर ने की। धरने को संबोधित करते हुए पवन लाठर ने कहा कि सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जो किसानों और आढ़तियों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना जमीनी हकीकत को समझे नए-नए नियम थोपे जा रहे हैं, जिससे मंडी व्यवस्था चरमरा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट अनिवार्य करना और बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करना पूरी तरह अव्यवहारिक है। इससे किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि मंडी का समय सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक सीमित करना भी गलत फैसला है। अधिकांश किसान रात के समय कंबाइन से फसल कटवाते हैं और उसी अनुसार मंडी में फसल लेकर आते हैं। ऐसे में समय सीमा तय करने से उन्हें भारी दिक्कतें आएंगी। आढ़तियों ने इन फैसलों को तुगलकी फरमान बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की। बॉक्स धरने के दौरान किसान नेता और ढांडा खाप के पूर्व प्रधान नरेश ढांडा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यदि दो दिनों के भीतर बायोमेट्रिक नियम वापस नहीं लिया गया तो वह अपना अंगूठा काटकर मुख्यमंत्री को भेजेंगे।1
- रोहतक गाँधी कैंप में तेज आंधी के चलते छत से युवक के सिर पर गिरी ईंट1
- Post by FojiNews241
- #कांग्रेस ने एससी सैल के शिवकुमार चांगिया को शहरी तथा वीरेंद्र बापोंड़ा को ग्रामीण अध्यक्ष बनाया #प्रदीप गुलिया जोगी जिला अध्यक्ष शहरी कांग्रेस ने दी बधाई1
- Post by PPT News1