Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्यप्रदेश गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें राकेश सगर जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में नई पदस्थापना मिली है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
Neeraj rajak
मध्यप्रदेश गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें राकेश सगर जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में नई पदस्थापना मिली है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शहपुरा में नोट से भरा बैग दिनदहाड़े घात लगाए बैठे चोर लेकर उड़े डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है जानकारी के मुताबिक शिक्षक शहपुरा बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे उसी दौरान रुपये से भरे बैग को शिक्षक अपने साथ होटल में ले गया जहाँ उन्होंने नोट से भरे बैग को ब्रेंच पर रख दिया जहां पलक झपकते ही घात लगाए हुए चोर ने नोट से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया और अपने सहियोगी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर नो दो ग्यारह हो गया पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना की जानकारी लगते ही मौके पर शहपुरा पुलिस पहुंची जहां उन्होंने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर घटना को अंजाम देने बाले दोनों चोरों की पतासाजी की जा रही है बतला दे शिक्षक होटल में पानी पीने के लिए रुके हुए थे इसी दौरान मौके का फायदा उठा चोरों ने नोटों से भरे बैग पर हांथ साफ करते हुए फरार हो गए पूरी घटना का वीडियो तेजी के साथ शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो वही दिन दहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है पीड़ित शिक्षक के द्वारा घटना के बाद शहपुरा थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई है1
- शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार शहपुरा में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार1
- डिंडोरी जिले के बिंझौरी गांव में छत बनाते समय अचानक गिर जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।2
- Post by Pavan kumar sahu1
- मध्य प्रदेश के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर कोयले से लदी एक चलती मालगाड़ी के तीन डिब्बों में अचानक आग लग गई। लोको पायलट और गार्ड की सतर्कता से ट्रेन को समय पर रोका गया, जिससे एक भीषण रेल हादसा टल गया। दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसकी जांच रेलवे विभाग कर रहा है।4
- भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ दिल्ली की इंदौर जिला कार्यकारिणी घोषित, विनोद शर्मा बने जिलाध्यक्ष इंदौर। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (नई दिल्ली) की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा शुक्रवार को इंदौर जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा भव्य समारोह के बीच की गई। पिपलियाराव रोड स्थित मधुर मिलन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में जिले एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई गई। समारोह में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन मंत्री राहुल सिंह राणा ने शपथ दिलाई। वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव एवं अरविंद द्विवेदी, प्रदेश संगठन मंत्री राहुल सिंह राणा, प्रदेश महासचिव रामगोपाल बंसल तथा प्रदेश सचिव जुनैद खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शहडोल जिला इकाई के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, विदिशा जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह रघुवंशी, महासचिव योगेश पंथी सहित एडवोकेट जगदीश जोशी, एडवोकेट विजय कुमावत एवं सुशील श्रीवास्तव की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन विस्तार का लिया संकल्प नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंच से पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूती देने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है और उसके अधिकारों, सुरक्षा तथा सम्मान के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा। इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी घोषित कार्यकारिणी में विनोद शर्मा को जिलाध्यक्ष एवं प्रवीण जैन को महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अंकित राठौर (महू), यत्नेश सेन (देपालपुर), धर्मेंद्र सोलंकी (सांवेर) एवं पूर्णिमा बीसे (इंदौर) को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर जितेश पाठक (इंदौर), उदय सिंह चावड़ा (देपालपुर) एवं कमल चौधरी (सांवेर) नियुक्त किए गए। संयुक्त सचिव के रूप में विनोद शर्मा, महेश शर्मा ‘टोनी’ (महू), संतोष परमार एवं करण मेनारिया को जिम्मेदारी मिली। शिवाजी श्रीवास्तव को संगठन मंत्री तथा अनिल कौशल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जितेंद्र सोनी, ललित शर्मा, डॉ. भास्कर तिवारी, विजय जोशी (देपालपुर), गजेंद्र वैष्णव, दीनदयाल डांगी एवं कुंदन करडवाल (सांवेर) को शामिल किया गया। तहसील स्तर पर भी संगठन को मिली मजबूती संगठन को ग्रामीण एवं तहसील स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न ब्लॉकों में भी नियुक्तियां घोषित की गईं। देपालपुर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक जाट एवं सचिव जितेंद्र नकुम, सांवेर ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया एवं सचिव डॉ. अतुल लाड़ना, महू ब्लॉक अध्यक्ष अमित उपाध्याय एवं सचिव आकाश राठौर नियुक्त किए गए। वहीं हातोद ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी धीरेंद्र व्यास को सौंपी गई। गरिमामय आयोजन में जुटे वरिष्ठ पत्रकार कार्यक्रम का संयोजन आलोक शर्मा ‘अकेला’, डॉ. पंकज विरमाल, नवनीत शुक्ला एवं ऋषिकांत श्रीवास्तव द्वारा किया गया। मंच संचालन डॉ. अंचित स्वर्णकार ने किया। अंत में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ पत्रकारों एवं उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में शहर एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकारों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम पत्रकार एकता और संगठनात्मक मजबूती का प्रभावशाली उदाहरण बन गया।1
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार1
- बिजली बिल वसूलने गए जूनियर इंजीनियर और कर्मचारियों को गाली-गलौज के साथ मिली धमकी शहडोल। गोहपारू तहसील के ग्राम मलमाथर में बिजली बिल वसूली के दौरान बड़ा हंगामा... बकाया वसूली करने पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट का आरोप। मौके पर मौजूद थे गोहपारू जेई ( जूनियर इंजीनियर), घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, इलाके में मचा हड़कंप। बताया जा रहा है कि जिन उपभोक्ताओं पर बकाया था, उन्होंने विरोध करते हुए विवाद किया। बकाया राशि इस प्रकार बताई जा रही है.... प्रेमलाल यादव ₹6,132, मोहनलाल यादव ₹9,918, हरीलाल यादव ₹1,132 मामले को लेकर विभाग द्वारा पुलिस शिकायत की तैयारी।1