जोकीहाट में युवक की गला रेतकर हत्या, रिश्तेदार हिरासत में; इलाके में दहशत जोकीहाट/अररिया जोकीहाट थाना क्षेत्र के काकन कब्रिस्तान के समीप बीते देर रात अज्ञात लोगों ने एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मंगलवार सुबह काकन टोल टैक्स से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित कब्रिस्तान के निकट एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सिकटिया गांव वार्ड संख्या 4 निवासी मो. सबुल (30) पिता मो. जमाल के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार मो. सबुल सोमवार शाम करीब चार बजे घर से बाइक लेकर हटगांव स्थित एक परिचित के घर जाने की बात कहकर निकले थे। उन्होंने पत्नी तंजीला को बताया था कि शाम तक वापस लौट आएंगे, क्योंकि उन्हें जमीन रजिस्ट्री का जरूरी काम करना था। बताया जा रहा है कि जमीन के लिए वह करीब चार लाख रुपये पहले ही दे चुके थे और शेष रकम की व्यवस्था में लगे थे।परिजनों ने बताया कि रात करीब आठ बजे पत्नी तंजीला से उनकी आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात करीब दो बजे फैटकी चौक के पास उड़ान टोली गांव स्थित उनकी बाइक लावारिस हालत में बरामद हुई। इसके बाद मंगलवार सुबह काकन टोल प्लाजा के उत्तर उनका शव मिला। शव की हालत देख स्पष्ट है कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। हत्यारों ने गला रेतने के साथ हाथ की नसें भी काट दी थी।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चार वर्षीय पुत्र और दो वर्षीय पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। शव देखते ही पिता बेहोश हो गए, जबकि पत्नी तंजीला बार-बार बेसुध होती रही। मो. सैबुल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और हैदराबाद में मकान निर्माण का काम करते थे। वह तीन दिन पूर्व ही घर आए थे।घटना की सूचना पर जोकीहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जो मृतक का रिश्तेदार बताया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे।
जोकीहाट में युवक की गला रेतकर हत्या, रिश्तेदार हिरासत में; इलाके में दहशत जोकीहाट/अररिया जोकीहाट थाना क्षेत्र के काकन कब्रिस्तान के समीप बीते देर रात अज्ञात लोगों ने एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मंगलवार सुबह काकन टोल टैक्स से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित कब्रिस्तान के निकट एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सिकटिया गांव वार्ड संख्या 4 निवासी मो. सबुल (30) पिता मो. जमाल के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार मो. सबुल सोमवार शाम करीब चार बजे घर से बाइक लेकर हटगांव स्थित एक परिचित के घर जाने की बात कहकर निकले थे। उन्होंने पत्नी तंजीला को बताया था कि शाम तक वापस लौट आएंगे, क्योंकि उन्हें जमीन रजिस्ट्री का जरूरी काम करना था। बताया जा रहा है कि जमीन के लिए वह करीब चार लाख रुपये पहले ही दे चुके थे और शेष रकम की व्यवस्था में लगे थे।परिजनों ने बताया कि रात करीब आठ बजे पत्नी तंजीला से उनकी आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात करीब दो बजे फैटकी चौक के पास उड़ान
टोली गांव स्थित उनकी बाइक लावारिस हालत में बरामद हुई। इसके बाद मंगलवार सुबह काकन टोल प्लाजा के उत्तर उनका शव मिला। शव की हालत देख स्पष्ट है कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। हत्यारों ने गला रेतने के साथ हाथ की नसें भी काट दी थी।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चार वर्षीय पुत्र और दो वर्षीय पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। शव देखते ही पिता बेहोश हो गए, जबकि पत्नी तंजीला बार-बार बेसुध होती रही। मो. सैबुल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और हैदराबाद में मकान निर्माण का काम करते थे। वह तीन दिन पूर्व ही घर आए थे।घटना की सूचना पर जोकीहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जो मृतक का रिश्तेदार बताया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे।
- यह लड़की देखी1
- 50 वर्षो से रह रहे गरीब परिवार के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर बेघर परिवार।। ये मामला मधेपुरा जिला अंतर्गत रामनगर महेश पंचायत का हैं।1
- पाई वर्ल्ड और पाई किड्स प्ले स्कूल, फारबिसगंज में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी1
- hello good morning my name md SANAULROY age21 wark job my cite bihar shahr arriya4
- Post by MOHAMMAD SADDAM Bijli1
- Holi super Sasaram dhaar 🚓🚓💪💪💪1
- Post by Araria News1
- झाड़ग्राम में PM मोदी ने लिया झालमुड़ी का आनंद, चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी की दुकान पर रुके पीएम #arariatalk #newstoday #BJP #IndiaPolitics1