logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तीसरे प्रयास में छठी रैंक हासिल कर उपजिलाधिकारी बनीं दीप्ति हरदोई। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का परीक्षा परिणाम रविवार रात जारी हो गया। जनपद के तीन मेधावियों को सफलता मिली है। मल्लावां विकास खंड के पुरवावां निवासी दीप्ति वर्मा ने तीसरे प्रयास में छठा स्थान हासिल किया है। संडीला विकास खंड के मंगरा निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह का चयन डिप्टी जेलर के पद पर और माधौगंज के रूदामऊ निवासी रूबी कनौजिया का चयन वाणिज्यकर अधिकारी के पद पर हुआ है। लक्ष्य पाना मुश्किल नहीं, मन और लगन से काम करने की जरूरत मल्लावां विकास खंड के पुरवावां निवासी दीप्ति वर्मा को छठी रैंक हासिल हुई है। दीप्ति के पिता देवेंद्र सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता हैं, जबकि मां पूनम वर्मा गृहिणी हैं। दीप्ति की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सेंट फिडलिस इंटर कॉलेज लखनऊ से हुई है। बीएससी और एमए लखनऊ विश्वविद्यालय से किया है। उन्होंने बताया कि दो बार उन्हें सफलता नहीं मिली लेकिन इस बार सफलता हासिल की हैं। बड़े भाई सुमित सिंह इंजीनियर हैं। दीप्ति ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाना मुश्किल नहीं है। जरूरत मन और लगन से काम करने की है। कहा कि युवा मेहनत कर किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं।पहले ही प्रयास में डिप्टी जेलर बने मानवेंद्र संडीला के मंगरा निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया को पहले ही प्रयास में सफलता मिली है। उनका चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है। पिता जितेंद्र कुमार सिंह भदौरिया किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। मानवेंद्र के बड़े भाई ज्ञानेंद्र सिंह एक प्राइवेट कंपनी में प्रबंधक हैं जबकि छोटा भाई अजीत सिंह इंटरमीडिएट का छात्र है। मानवेंद्र की शुरुआती पढ़ाई मोहम्मदपुर के आदर्श जूनियर विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने संडीला और लखनऊ में पढ़ाई की। एमबीए करने के साथ ही उन्होंने परीक्षा की तैयारी भी जारी रखी।लेखपाल रूबी कनौजिया का वाणिज्यकर अधिकारी के पद पर चयन माधौगंज विकास खंड के रूदामऊ निवासी रूबी कनौजिया का चयन वाणिज्यकर अधिकारी के पद पर हुआ है। रूबी कनौजिया को वर्ष 2024 में लेखपाल परीक्षा में भी सफलता मिली थी। इन दिनों वह सदर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। उन्हें दूसरे प्रयास में सफलता मिली है। पिता दूधनाथ किसान हैं। दो बहनों रानी और लक्ष्मी की शादी हो चुकी है। भाई विनीत कुमार मंडी में व्यवसाय करते हैं। उनकी उपलब्धि पर न सिर्फ परिजन ने बल्कि ग्रामीणों ने भी खुशी जताई है।

7 hrs ago
user_सुधीर शुक्ला
सुधीर शुक्ला
RTI एक्टिव न्यूज रिपोर्टिंग Hardoi, Uttar Pradesh•
7 hrs ago
a21bf163-ac3f-4ef3-9636-5221746ad504

तीसरे प्रयास में छठी रैंक हासिल कर उपजिलाधिकारी बनीं दीप्ति हरदोई। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का परीक्षा परिणाम रविवार रात जारी हो गया। जनपद के तीन मेधावियों को सफलता मिली है। मल्लावां विकास खंड के पुरवावां निवासी दीप्ति वर्मा ने तीसरे प्रयास में छठा स्थान हासिल किया है। संडीला विकास खंड के मंगरा निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह का चयन डिप्टी जेलर के पद पर और माधौगंज के रूदामऊ निवासी रूबी कनौजिया का चयन वाणिज्यकर अधिकारी के पद पर हुआ है। लक्ष्य पाना मुश्किल नहीं, मन और लगन से काम करने की जरूरत मल्लावां विकास खंड के पुरवावां निवासी दीप्ति वर्मा को छठी रैंक हासिल हुई है। दीप्ति के पिता देवेंद्र सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता हैं, जबकि मां पूनम वर्मा गृहिणी हैं। दीप्ति की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सेंट फिडलिस इंटर कॉलेज लखनऊ से हुई है। बीएससी और एमए लखनऊ विश्वविद्यालय से किया है। उन्होंने बताया कि दो बार उन्हें सफलता नहीं मिली लेकिन इस बार सफलता हासिल की हैं। बड़े भाई सुमित सिंह इंजीनियर हैं। दीप्ति ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाना मुश्किल नहीं है। जरूरत मन और लगन से काम करने की है। कहा कि युवा मेहनत कर किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं।पहले ही प्रयास में डिप्टी जेलर बने मानवेंद्र संडीला के मंगरा निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया को पहले ही प्रयास में सफलता मिली है। उनका चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है। पिता जितेंद्र कुमार सिंह भदौरिया किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। मानवेंद्र के बड़े भाई ज्ञानेंद्र सिंह एक प्राइवेट कंपनी में प्रबंधक हैं जबकि छोटा भाई अजीत सिंह इंटरमीडिएट का छात्र है। मानवेंद्र की शुरुआती पढ़ाई मोहम्मदपुर के आदर्श जूनियर विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने संडीला और लखनऊ में पढ़ाई की। एमबीए करने के साथ ही उन्होंने परीक्षा की तैयारी भी जारी रखी।लेखपाल रूबी कनौजिया का वाणिज्यकर अधिकारी के पद पर चयन माधौगंज विकास खंड के रूदामऊ निवासी रूबी कनौजिया का चयन वाणिज्यकर अधिकारी के पद पर हुआ है। रूबी कनौजिया को वर्ष 2024 में लेखपाल परीक्षा में भी सफलता मिली थी। इन दिनों वह सदर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। उन्हें दूसरे प्रयास में सफलता मिली है। पिता दूधनाथ किसान हैं। दो बहनों रानी और लक्ष्मी की शादी हो चुकी है। भाई विनीत कुमार मंडी में व्यवसाय करते हैं। उनकी उपलब्धि पर न सिर्फ परिजन ने बल्कि ग्रामीणों ने भी खुशी जताई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • तबाही की चिंगारी कल तक जहाँ गूँजनी थी शहनाई आज वहाँ बिखरा है सन्नाटा,भाई की शादी के लिए उधार मांगे 2 लाख रुपये और जेवर हुए खाक,मां-बेटे ने आग से लड़कर बचाने की कोशिश की खुशियां, खुद को झुलसा बैठे,"सब कुछ जल गया,बस उम्मीदों की राख बची है! 💔 #Hardoi #Kachona #ShortCircuit #Fire #Tragedy #UPNews #HardoiNews #CMOUP #Relief #HelpHardoiFamily #Breaking #SocialMediaNews #CMYogi #UPGovernment #ReliefAndRescue #HardoiUpdate #JusticeForPoor #HelpNeeded
    1
    तबाही की चिंगारी कल तक जहाँ गूँजनी थी शहनाई आज वहाँ बिखरा है सन्नाटा,भाई की शादी के लिए उधार मांगे 2 लाख रुपये और जेवर हुए खाक,मां-बेटे ने आग से लड़कर बचाने की कोशिश की खुशियां, खुद को झुलसा बैठे,"सब कुछ जल गया,बस उम्मीदों की राख बची है! 💔
#Hardoi #Kachona #ShortCircuit #Fire #Tragedy #UPNews #HardoiNews #CMOUP #Relief #HelpHardoiFamily #Breaking #SocialMediaNews
#CMYogi #UPGovernment #ReliefAndRescue #HardoiUpdate #JusticeForPoor #HelpNeeded
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #हरदोई शहर स्थिति निर्मला वाटिका गेस्ट हॉउस पर कार्रवाई के आदेश अवैध रूप से सरकुलर रोड पर अवैध संचालन किया जा रहा हैं गेस्ट हॉउस नगर मजिस्ट्रेट ने sdm सदर को दिए कार्यवाही के निर्देश.अवैध गेस्ट हाउस की जाँच शुरू,शिकायतकर्ता ने प्रशासन से जल्द अवैध तरिके से संचालित गेस्ट हॉउस को बंद करने की मांग की हरदोई शहर की गाटा संख्या 1260 एग्रीकल्चर भूमि जिस पर दीवानी में वाद भी लंबित है।
    1
    #हरदोई शहर स्थिति निर्मला वाटिका गेस्ट हॉउस पर कार्रवाई के आदेश अवैध रूप से सरकुलर रोड पर अवैध संचालन किया जा रहा हैं गेस्ट हॉउस नगर मजिस्ट्रेट ने sdm सदर को दिए कार्यवाही के निर्देश.अवैध गेस्ट हाउस की जाँच शुरू,शिकायतकर्ता ने प्रशासन से जल्द अवैध तरिके से संचालित गेस्ट हॉउस को बंद करने की मांग की
हरदोई शहर की गाटा संख्या 1260 एग्रीकल्चर भूमि जिस पर दीवानी में वाद भी लंबित है।
    user_प्रवीण कुमार
    प्रवीण कुमार
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🛑 बघौली से बड़ी खबर | दिव्य आस्था का अद्भुत नज़ारा हरदोई जनपद के बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव से इस वक्त एक बेहद अद्भुत और अलौकिक तस्वीर सामने आई है, जहां स्थित प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में प्रातःकालीन भोले बाबा के श्रृंगार दर्शन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भोर की पहली किरण जैसे ही मंदिर प्रांगण में पड़ी, वैसे ही घंटों और शंखनाद के बीच हुई भव्य आरती और दिव्य श्रृंगार ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा और हर भक्त की आंखों में आस्था और श्रद्धा साफ झलकती नजर आई। बताया जा रहा है कि इस पावन धाम में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होने की मान्यता है, जिसके चलते दूर-दराज से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। 👉 यह मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंत पहचान भी बना हुआ है, जहां हर सुबह ऐसे ही दिव्य और अलौकिक दर्शन देखने को मिलते हैं। 📌 बघौली से ग्राउंड रिपोर्ट — सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’
    1
    🛑 बघौली से बड़ी खबर | दिव्य आस्था का अद्भुत नज़ारा
हरदोई जनपद के बघौली थाना क्षेत्र के सुन्नी गांव से इस वक्त एक बेहद अद्भुत और अलौकिक तस्वीर सामने आई है, जहां स्थित प्राचीन माँ महिषासुर मर्दिनी मंदिर में प्रातःकालीन भोले बाबा के श्रृंगार दर्शन ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भोर की पहली किरण जैसे ही मंदिर प्रांगण में पड़ी, वैसे ही घंटों और शंखनाद के बीच हुई भव्य आरती और दिव्य श्रृंगार ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा और हर भक्त की आंखों में आस्था और श्रद्धा साफ झलकती नजर आई।
बताया जा रहा है कि इस पावन धाम में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होने की मान्यता है, जिसके चलते दूर-दराज से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
👉 यह मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंत पहचान भी बना हुआ है, जहां हर सुबह ऐसे ही दिव्य और अलौकिक दर्शन देखने को मिलते हैं।
📌 बघौली से ग्राउंड रिपोर्ट — सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जागो न्यूज हरदोई: पचदेवरा के सेढामऊ गंगा हाईवे के पास बिजली के साथ सर्किट से लगी आग लगभग 60 से 70 बीघा खेत जलकर हुआ राख मौके पर 5-6 किसानों का खेत जलने की सूचना लगभग 10 किसान नुकसान से पीड़ित
    1
    जागो न्यूज 
हरदोई: पचदेवरा के सेढामऊ गंगा हाईवे के पास बिजली के साथ सर्किट से लगी आग लगभग 60 से 70 बीघा खेत जलकर हुआ राख मौके पर 5-6 किसानों का खेत जलने की सूचना लगभग 10 किसान नुकसान से पीड़ित
    user_जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
    जागो न्यूज "उत्तर प्रदेश"
    Lawyer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Shivam Nagar
    1
    Post by Shivam Nagar
    user_Shivam Nagar
    Shivam Nagar
    इंडस्ट्रियल एरिया, हरदोई•
    17 hrs ago
  • शाहजहांपुर में प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर एक युवक कई फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक के परिजन उसकी प्रेमिका से शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। टावर पर चढ़े युवक को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने युवक को समझाने और नीचे उतरने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुट गई। पुलिस और स्थानीय लोग लगातार युवक को समझाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास कर रही है।
    1
    शाहजहांपुर में प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर एक युवक कई फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक के परिजन उसकी प्रेमिका से शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।
टावर पर चढ़े युवक को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने युवक को समझाने और नीचे उतरने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुट गई। 
पुलिस और स्थानीय लोग लगातार युवक को समझाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास कर रही है।
    user_रजनीश शर्मा चन्दन
    रजनीश शर्मा चन्दन
    Video Creator Hardoi, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • जनपद हरदोई में समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं की एक अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने एक अनाथ बेटी की शादी में पूरे परिवार की तरह जिम्मेदारी निभाते हुए मिसाल कायम की। यह विवाह समारोह मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह जी के सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में सादगीपूर्ण, गरिमामय और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ, जहां संगठन के पदाधिकारी हर कदम पर बेटी के साथ खड़े नजर आए। इस पावन अवसर पर संगठन के सदस्यों ने न केवल विवाह की सभी रस्मों को पूरे सम्मान और परंपरा के साथ संपन्न कराया, बल्कि बेटी के कन्यादान से लेकर विदाई तक हर जिम्मेदारी स्वयं निभाई। इस दौरान नवविवाहित जोड़े को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामान भी भेंट किया गया, जिससे उनकी गृहस्थी सुचारु रूप से चल सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं और माहौल पूरी तरह भावनात्मक हो गया। इस आयोजन में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिनमें जिला प्रभारी राहुल दीक्षित, जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमुख मनोज कुमार दीक्षित, जिला महासचिव प्रमुख एवं आईटी सेल कृष्ण मोहन बाजपेई, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिवंदर सिंह, युवा मोर्चा तहसील अध्यक्ष आयुष सिंह तथा जिला सचिव प्रमुख वैभव श्रीवास्तव प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन स्वराज हमेशा से समाज के कमजोर, असहाय और जरूरतमंद वर्ग के साथ खड़ा रहा है। अनाथ बेटी की शादी कराना केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि यह सच्ची मानव सेवा और नैतिक जिम्मेदारी निभाने का प्रतीक है। इस सराहनीय पहल की क्षेत्रभर में व्यापक प्रशंसा हो रही है और यह संदेश दे रही है कि जब समाज एकजुट होकर आगे आता है, तो कोई भी बेटी खुद को अकेला महसूस नहीं करती।
    1
    जनपद हरदोई में समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं की एक अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने एक अनाथ बेटी की शादी में पूरे परिवार की तरह जिम्मेदारी निभाते हुए मिसाल कायम की। यह विवाह समारोह मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह जी के सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में सादगीपूर्ण, गरिमामय और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ, जहां संगठन के पदाधिकारी हर कदम पर बेटी के साथ खड़े नजर आए।
इस पावन अवसर पर संगठन के सदस्यों ने न केवल विवाह की सभी रस्मों को पूरे सम्मान और परंपरा के साथ संपन्न कराया, बल्कि बेटी के कन्यादान से लेकर विदाई तक हर जिम्मेदारी स्वयं निभाई। इस दौरान नवविवाहित जोड़े को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामान भी भेंट किया गया, जिससे उनकी गृहस्थी सुचारु रूप से चल सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं और माहौल पूरी तरह भावनात्मक हो गया।
इस आयोजन में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिनमें जिला प्रभारी राहुल दीक्षित, जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमुख मनोज कुमार दीक्षित, जिला महासचिव प्रमुख एवं आईटी सेल कृष्ण मोहन बाजपेई, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिवंदर सिंह, युवा मोर्चा तहसील अध्यक्ष आयुष सिंह तथा जिला सचिव प्रमुख वैभव श्रीवास्तव प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन स्वराज हमेशा से समाज के कमजोर, असहाय और जरूरतमंद वर्ग के साथ खड़ा रहा है। अनाथ बेटी की शादी कराना केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि यह सच्ची मानव सेवा और नैतिक जिम्मेदारी निभाने का प्रतीक है।
इस सराहनीय पहल की क्षेत्रभर में व्यापक प्रशंसा हो रही है और यह संदेश दे रही है कि जब समाज एकजुट होकर आगे आता है, तो कोई भी बेटी खुद को अकेला महसूस नहीं करती।
    user_VNN news channel / मुख्य आवाज
    VNN news channel / मुख्य आवाज
    Newspaper publisher हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जेल से छूटे तो भूल गए कानून,हरदोई में भारी उपद्रव,शक्ति प्रदर्शन' के चक्कर में रोकी एम्बुलेंस,पुलिस से बदतमीजी,हरदोई में यदुनंदन लाल की रिहाई पर 'गदर',भीम आर्मी नेता समेत 50 पर FIR मीडिया प्रभारी हिरासत में! #HardoiPolice #BreakingNews #HardoiNews #BhimArmy #UPPolice #YadunandanLal #LawAndOrder #FIR #Action #RoadJam #ViralVideo #UttarPradesh #HardoiUpdate #PoliceAction #हरदोई #HardoiCity #UPNews #Arrested #FIR_Registered #YogiSarkar #CrimeNews #BhimArmyNews #RiteshPasi #BhimArmyMediaIncharge #Hardoi #Breaking #UPPolice #Action #BhimArmy #YadunandanLal
    1
    जेल से छूटे तो भूल गए कानून,हरदोई में भारी उपद्रव,शक्ति प्रदर्शन' के चक्कर में रोकी एम्बुलेंस,पुलिस से बदतमीजी,हरदोई में यदुनंदन लाल की रिहाई पर 'गदर',भीम आर्मी नेता समेत 50 पर FIR मीडिया प्रभारी हिरासत में!
#HardoiPolice #BreakingNews #HardoiNews #BhimArmy #UPPolice #YadunandanLal #LawAndOrder #FIR #Action #RoadJam #ViralVideo #UttarPradesh #HardoiUpdate #PoliceAction
#हरदोई #HardoiCity #UPNews  #Arrested #FIR_Registered #YogiSarkar #CrimeNews #BhimArmyNews #RiteshPasi #BhimArmyMediaIncharge
#Hardoi #Breaking #UPPolice #Action #BhimArmy #YadunandanLal
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.