विभागीय कलाकारों ने गांव जयरामपुर, बस्तली, अमूपुर, शेखपुरा खालसा और पक्का खेड़ा में गीतों के माध्यम से आमजन को किया जागरूक करनाल विजय कांबोज ।। हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान और नारी सशक्तिकरण अभियान जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों द्वारा गीतों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग के कलाकारों ने सोमवार को गांव जयरामपुर, बस्तली, अमूपुर, शेखपुरा खालसा और पक्का खेड़ा में गीतों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। डीआईपीआरओ सत्यवान महिवाल ने बताया कि विभाग के कलाकारों द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। कलाकार अपने लोक गीतों के माध्यम से ड्रोन दीदी योजना, लखपति दीदी योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सुरक्षा के लिए टोल-फ्री नंबरों की जानकारी, मुद्रा योजना और अन्य सब्सिडी वाली ऋण योजनाओं के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं। डीआईपीआरओ ने बताया कि इन कार्यक्रमों को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। चौपालों और सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया समझ रही हैं। विभाग की इस पहल से न केवल जागरूकता बढ़ रही है, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार भी हो रहा है।

- यमुनानगर | दिनांक: 20-04-2026 आज जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय, यमुनानगर के बाहर अभिभावकों द्वारा निजी स्कूलों की मनमानी और बढ़ती किताबों की कीमतों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। अधिकारियो को जगाने के लिए की गई नारेबाजी।...संजीव नंदा, राघव, परविंदर सैनी, अंकुश बक्शी आदि उपस्थित रहे1
- कस्बा गंगोह क्षेत्र में फैली गंदगी और उससे उत्पन्न हो रही बीमारियों के विरोध में लखनौती रोड स्थित सराय क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया धरने में बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल रहे प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं और आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी सजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों के पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों की उनसे काफी नोकझोंक भी हुई काफी बहस के बाद कर्मचारियों ने जल्द से जल्द क्षेत्र में सफाई कराने का आश्वासन दिया अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया!!||2
- #yamuna sandesh news कांग्रेस नेता रमन त्यागी पहुंचे परशुराम जन्मोत्सव समारोह में । श्री ब्राह्मण सभा ने किया रमन त्यागी का स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया धन्यवाद।1
- Post by Dharamvir Singh1
- Post by Ch Pankaj Chauhan1
- Post by Jagadhri Breaking News1
- करनाल जिले के घरौंडा में बसताड़ा रोड पर आर्य स्कूल के नजदीक रविवार शाम गेहूं के फसल अवशेषों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब एक एकड़ के फाने जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान ने इस नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है। भाकियू के जिला अध्यक्ष एवं घरौंडा निवासी अजय राणा की जमीन पर हाल ही में गेहूं की फसल काटी गई थी। फानों से तूड़ी बनाने का काम होना था। शाम के समय अचानक फानों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत अजय राणा को सूचना दी गई।1
- Post by Ch Pankaj Chauhan1