छिरौरा के लाल मयंक अरिहन्त प्रकाशन में बने लेखक हाईस्कूल इंग्लिश विषय की प्रश्नोत्तर सामग्री लिखने का मिला अवसर गुरसरांय(झांसी)। क्षेत्र के छोटे से गाँव छिरौरा निवासी मयंक मिश्रा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल कर गाँव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देश के प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थान अरिहन्त प्रकाशन में लेखक के रूप में चयन होने पर नगर एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी।मयंक मिश्रा को अरिहन्त प्रकाशन की ओर से कक्षा 10 वीं (हाईस्कूल) के अंग्रेजी विषय की प्रश्नोत्तर अध्ययन सामग्री तैयार करने का दायित्व मिला है। उनकी इस बड़ी सफलता को लेकर अखिलेश तिवारी छिरौरा ने उन्हे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत और समूचे बुंदेलखंड के लिए गौरव का विषय बताया। इस अवसर पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से रवि पाठक,विनय पस्तोर (अध्यापक),जितेन्द्र पटेल (प्रवक्ता),राजू पाठक,भूपेन्द्र होंडा,सौरभ द्विवेदी,योगेश अजनेरी,विवेक लक्ष्कार,विनय पटेल,कमलेश चौरसिया,रवि नायक,अवधेश तिवारी,मनी महाराज,राजकुमार दुबे,सौरभ शर्मा,अंकित मुखिया,भोले पटेल तथा अनीस खान सहित नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे,सभी ने मयंक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छिरौरा के लाल मयंक अरिहन्त प्रकाशन में बने लेखक हाईस्कूल इंग्लिश विषय की प्रश्नोत्तर सामग्री लिखने का मिला अवसर गुरसरांय(झांसी)। क्षेत्र के छोटे से गाँव छिरौरा निवासी मयंक मिश्रा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल कर गाँव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देश के प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थान अरिहन्त प्रकाशन में लेखक
के रूप में चयन होने पर नगर एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी।मयंक मिश्रा को अरिहन्त प्रकाशन की ओर से कक्षा 10 वीं (हाईस्कूल) के अंग्रेजी विषय की प्रश्नोत्तर अध्ययन सामग्री तैयार करने का दायित्व मिला है। उनकी इस बड़ी सफलता को लेकर अखिलेश तिवारी छिरौरा ने उन्हे क्षेत्र के युवाओं
के लिए प्रेरणास्रोत और समूचे बुंदेलखंड के लिए गौरव का विषय बताया। इस अवसर पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से रवि पाठक,विनय पस्तोर (अध्यापक),जितेन्द्र पटेल (प्रवक्ता),राजू पाठक,भूपेन्द्र होंडा,सौरभ द्विवेदी,योगेश अजनेरी,विवेक लक्ष्कार,विनय पटेल,कमलेश चौरसिया,रवि नायक,अवधेश तिवारी,मनी महाराज,राजकुमार दुबे,सौरभ शर्मा,अंकित मुखिया,भोले पटेल तथा अनीस खान सहित नगर व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे,सभी ने मयंक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- इस छोटी बच्ची से कुछ सीखना चाहिए बहुत सुंदर एवं खूबसूरत कविता कही इस छोटी बच्ची से कुछ सीखना चाहिए बहुत सुंदर एवं खूबसूरत कविता कही1
- गुरसरांय थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल, तीन लड़कियां झा गुरसरांय थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल, तीन लड़कियां झांसी रेफर*1
- जिला झाँसी तहसील गरौठा के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरधा मे राजकीय हाईस्कूल विद्यालय का हुआ भूमि पूजन *ग्राम सिमरधा में राजकीय हाईस्कूल विद्यालय का हुआ भूमि पूजन* गरौठा झांसी गरौठा तहसील के ग्राम सिमरधा में आज राजकीय हाईस्कूल विद्यालय का भूमि पूजन पंडित द्वारा विधि विधान से किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार मौजूद रहे वहीं पर ग्राम सिमरधा में राजकीय हाईस्कूल विद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमा आरपी निरंजन,एंव गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, रहे एवं विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा एंव जिला पंचायत सदस्य मेवा जंगबहादुर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन गुड्डू पाठक, सहित ग्राम प्रधान सिमरधा , के अलावा अन्य ग्रामों से प्रधान मौजूद रहे भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राजकीय हाईस्कूल विद्यालय की शुरुआत की गई। विद्यालय के शुरू होने से ग्राम एवं क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। विद्यालय के निर्माण की कार्यदायी संस्था यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, झांसी है। ग्रामीणों ने भी राजकीय हाईस्कूल विद्यालय के भूमि पूजन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। विद्यालय शुरू होने से स्थानीय विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सिमरधा में राजकीय हाईस्कूल विद्यालय के भूमि पूजन के साथ क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है वहीं पर ग्राम के लोगों ने। एमएलसी राम आरपी निरंजन एवं विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत ,वा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जंगबहादुर यादव को पगड़ी पहनकर सम्मानित किया एवं रिटायर्ड शिक्षकों को भी ग्राम प्रधान सहित लोगों ने मंच पर सम्मानित किया इस मौके पर सहकारी समिति अध्यक्ष सुरेश लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद नारायण गुप्ता युवा नेता मयंक गुप्ता, पूर्व प्रधान सोनू लंबरदार, धर्मेंद्र सिंह बुंदेला, देवेंद्र सिंह गौतम, प्रधान गुढा चंद्रभान सिंह परमार,प्रधान खडौरा मनोज यादव, प्रधान मोती कटरा राम सिंह यादव, प्रधान सिमरधा नरेंद्र राजपूत , महिपाल राजपूत निमगहना.वेद प्रकाश त्रिपाठी, शाहरुख खान, चंद्रशेखर राजपूत, सुरेश तिवारी, शंकर राजपूत, तेज प्रताप चौबे, नरेंद्र तिवारी , रामदेव कोटेदार, नरोत्तम राजपूत, कपिल राजपूत, हजरत मंसूरी संजय शर्मा, महिपाल राजपूत, उदयभान लंबरदार, राधेलाल, डिब्रू अहिरवार सहित क्षेत्र एवं ग्राम के लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन सूर्य प्रताप यादव ने किया एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त ग्राम प्रधान नरेंद्र राजपूत एवं प्रहलाद राजपूत ने किया4
- GEN-ALFA बच्चे की झांसी जिलाधिकारी को दो टूक "बात नही सुनी तो हक लेना जानते है" GEN-ALFA बच्चे की झांसी जिलाधिकारी को दो टूक "बात नही सुनी तो हक लेना जानते है"1
- *करोड़ों की मरम्मत के बाद भी मौदहा बांध के 6 फाटक बंद नहीं, घंटों मशक्कत के बाद भी अफसर फेल* *हमीरपुर।* जिले के मौदहा बांध में करोड़ों रुपये की मरम्मत के दावों की पोल खुल गई है। बुधवार को बांध के फाटक बंद कराने पहुंचे अफसरों की घंटों की मशक्कत बेअसर साबित हुई। सायरन बजता रहा, अधिकारी-कर्मचारी जुटे रहे, लेकिन 6 फाटक बंद नहीं हो सके। फाटक खुले रहने से बांध का पानी लगातार बहता रहा, जिससे लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। *मरम्मत पर भ्रष्टाचार का आरोप* ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि फाटकों की मरम्मत के नाम पर करोड़ों का बजट खर्च दिखाया गया, लेकिन जमीन पर काम नहीं हुआ। फाटक संचालन में नाकामी के बाद मरम्मत कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। बारिश के सीजन में फाटक बंद न होने से निचले इलाके के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। बड़ा सवाल है कि करोड़ों खर्च के बाद भी फाटक दुरुस्त क्यों नहीं हो पाए? फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है। #Hamirpur #MaudahaDam #Corruption #UPNews1
- Post by Ankit Gotam1
- बुडे़रा घाट के जंगल में जुए की महफिल पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार, चार फरार समथर (झांसी)। जगह बदल-बदलकर जुआ खेलने वाले जुआरियों के खिलाफ समथर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुडे़रा घाट के जंगल में चल रही जुए की फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार मौके से भाग निकले। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप निवासी कशल, सुनील निवासी अमहा और संतोष निवासी पतारा, थाना दबोह, जिला भिंड (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से 1,240 रुपये तथा फड़ से 34,700 रुपये, कुल 35,940 रुपये नकद बरामद हुए। मौके से एमपी 07 सीएच 4214 नंबर की कार भी बरामद कर सीज की गई।भागने वालों में सुनील पंडा, अटल, मुन्ना तिवारी और विक्की गुर्जर बताए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।1
- गुरसरांय थाना परिसर में ईद-उल-नबी को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्व गुरसरांय थाना परिसर में ईद-उल-नबी को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्वक त्योहार मनाने की अपील गुरसरांय झांसी)। आगामी त्योहार ईद-उल-नबी व रक्षाबंधन को शांति,सुरक्षा और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने की। बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने उपस्थित संभ्रांत नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए त्योहार को पारंपरिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया एवं सब इंस्पेक्टर मयंक मिश्रा ने भी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अहम बिंदुओं पर चर्चा की और नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई। बैठक में क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार रखे। सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान समाजसेवी सतीश चौरसिया, पेश इमाम शहाबुद्दीन सिद्दीकी,रामनारायण पस्तोर,इकराम खान,पार्षद गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया,प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव,आत्माराम फौजी,नजीर माते, शौकीन खान,सुमंत सोनी,नसीर,सुनील सोनी,नगर पालिका से प्रकाश नारायण दीक्षित,सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1