logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोढ़ा के पिरगंज में रिश्तों पर वार: सौतेली मां की हत्या, ईंट से हमला कर फरार हुआ पुत्र जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, इलाज के दौरान महिला की मौत; आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत पवई पंचायत के पिरगंज गांव में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक पुत्र पर अपनी ही सौतेली मां की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिरगंज निवासी पवन कुमार पर आरोप है कि उसने अपनी सौतेली मां अनीता देवी (लगभग 45 वर्ष) के सिर पर ईंट से कई बार वार कर दिया। हमले में अनीता देवी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गईं। आसपास के ग्रामीणों ने शोर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचकर उन्हें तत्काल पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी पवन कुमार के पिता उदय मंडल ने तीन शादियां की थीं। पवन कुमार पहली पत्नी का पुत्र है, जिसकी मां का निधन बचपन में ही हो गया था। इसके बाद उदय मंडल ने अनीता देवी से विवाह किया। बताया जाता है कि अनीता देवी ने पवन कुमार का पालन-पोषण अपने सगे पुत्र की तरह किया और करीब पांच वर्ष पहले उसकी शादी भी करवाई थी। हालांकि, शादी के बाद से ही मां-बेटे के संबंधों में खटास आ गई थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जिसे लेकर कई बार गांव में पंचायत भी बुलाई गई। ग्रामीणों ने समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हो सका। रविवार को जमीन को लेकर एक बार फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आकर पवन कुमार ने पास में पड़ी ईंट उठाकर अनीता देवी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। वहीं, घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

3 hrs ago
user_Rahul Kumar Singh
Rahul Kumar Singh
Local News Reporter कोढ़ा, कटिहार, बिहार•

More news from Bihar and nearby areas
  • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव छात्रों पर AK 47 और लाठीचार्ज के विरोध में लाठी लेकर संसद में प्रवेश करने की कोशिश। आज संसद के मकर द्वार पर सुरक्षा एजेंसियों के हाथ पैर फूल गये जब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव छात्रों पर AK 47 और लाठीचार्ज के विरोध में लाठी लेकर संसद में प्रवेश करने की कोशिश करने लगे। लाठी को देखकर सुरक्षाकर्मी पप्पू यादव के हाथ जोड़ने लगे... कि सर ये संसद में एलाऊ नहीं है।
    1
    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव छात्रों पर AK 47 और लाठीचार्ज के विरोध में लाठी लेकर संसद में प्रवेश करने की कोशिश।
आज संसद के मकर द्वार पर सुरक्षा एजेंसियों के हाथ पैर फूल गये जब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव छात्रों पर AK 47 और लाठीचार्ज के विरोध में लाठी लेकर संसद में प्रवेश करने की कोशिश करने लगे।
लाठी को देखकर सुरक्षाकर्मी पप्पू यादव के हाथ जोड़ने लगे... कि सर ये संसद में एलाऊ नहीं है।
    user_Seemanchal Bytes
    Seemanchal Bytes
    Media company Purnia East, Bihar•
    2 hrs ago
  • जहां सजनी थी कटिहार की हाईटेक मंडी, वहां उड़ रहा स्मैक का धुआं! देखिये ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट... #Katihar #KatiharNews #BiharNews #NitishKumar #SamratChoudhary #BiharPolitics #BazarSamitiKatihar #CorruptionInBihar #GroundReport #BiharDevelopment #KatiharPolice #DrugMenace #SmackAddicts #Seemanchal #KatiharLive #KatiharUpdate #BMWNewsBihar #BiharGovernment #KatiharCity
    1
    जहां सजनी थी कटिहार की हाईटेक मंडी, वहां उड़ रहा स्मैक का धुआं! देखिये ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट...

#Katihar #KatiharNews #BiharNews #NitishKumar #SamratChoudhary #BiharPolitics #BazarSamitiKatihar #CorruptionInBihar #GroundReport #BiharDevelopment #KatiharPolice #DrugMenace #SmackAddicts #Seemanchal #KatiharLive #KatiharUpdate #BMWNewsBihar #BiharGovernment #KatiharCity
    user_लोकल 18 न्यूज़ कटिहार
    लोकल 18 न्यूज़ कटिहार
    Court reporter कटिहार, कटिहार, बिहार•
    22 hrs ago
  • 🚨 अगर अलग-अलग राज्यों में पुलिस द्वारा गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को कल तक रिहा नहीं किया गया, तो हमें अपना विरोध-प्रदर्शन फिर से शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। 👇 : CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका #cjp #protest #JantarMantar #students #bihar #democracy #BreakingNews 🚨 अगर अलग-अलग राज्यों में पुलिस द्वारा गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को कल तक रिहा नहीं किया गया, तो हमें अपना विरोध-प्रदर्शन फिर से शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। 👇 : CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका #cjp #protest #JantarMantar #students #bihar #democracy #BreakingNews
    1
    🚨 अगर अलग-अलग राज्यों में पुलिस द्वारा गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को कल तक रिहा नहीं किया गया, तो हमें अपना विरोध-प्रदर्शन फिर से शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
👇
: CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका 

#cjp #protest #JantarMantar #students #bihar #democracy #BreakingNews

    user_PublicPowerNews24
    PublicPowerNews24
    Newsagent कृत्यानंद नगर, पूर्णिया, बिहार•
    11 hrs ago
  • अब तक की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ / *दिल्ली पुलिस अधिकारी ने सरकार को लगाए गंभीर आरोप और दिया अपने पद से इस्तीफा* इंकलाब जिंदाबाद। हिंदुस्तान ज़िंदाबाद 🇮🇳 ✍️👆🤣😀🤣.🔥🔥💯 हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏
    1
    अब तक की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ /
*दिल्ली पुलिस अधिकारी ने  सरकार को लगाए गंभीर आरोप और दिया अपने पद से इस्तीफा*
इंकलाब जिंदाबाद। 
हिंदुस्तान ज़िंदाबाद 🇮🇳
✍️👆🤣😀🤣.🔥🔥💯
हमारे पेज को फॉलो करें /
 सच को आवाज जनता के साथ 
🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • JDU के कार्यक्रम में बवाल! मंत्री अशोक चौधरी पहुंचे, बाहर मुस्लिम नेताओं को लेकर हंगामा
    1
    JDU के कार्यक्रम में बवाल! मंत्री अशोक चौधरी पहुंचे, बाहर मुस्लिम नेताओं को लेकर हंगामा
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    2 hrs ago
  • साहेबगंज एसपी अमीत सिंह ने किया कोटालपोखर थाना का निरिक्षण....
    1
    साहेबगंज एसपी अमीत सिंह ने किया कोटालपोखर थाना का निरिक्षण....
    user_MEDIA33
    MEDIA33
    साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
    4 hrs ago
  • बांकीपुर के सम्मानित मतदाताओं के नाम आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी का संदेश। Nitish Kumar #BankipurByElection #JanataDalUnited #NDA #bihar #JDU #NitishKumar बांकीपुर के सम्मानित मतदाताओं के नाम आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी का संदेश। Nitish Kumar #BankipurByElection #JanataDalUnited #NDA #bihar #JDU #NitishKumar
    1
    बांकीपुर के सम्मानित मतदाताओं के नाम आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी का संदेश।

Nitish Kumar 

#BankipurByElection #JanataDalUnited #NDA #bihar #JDU #NitishKumar
बांकीपुर के सम्मानित मतदाताओं के नाम आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी का संदेश।
Nitish Kumar 
#BankipurByElection #JanataDalUnited #NDA #bihar #JDU #NitishKumar
    user_PublicPowerNews24
    PublicPowerNews24
    Newsagent कृत्यानंद नगर, पूर्णिया, बिहार•
    11 hrs ago
  • अब तक की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ / एक आंदोलन ने बदली देश की पूरी सियासत योगी से दिल्ली दूर नहीं, चौंकाने वाली ख़बर! इंकलाब जिंदाबाद। हिंदुस्तान ज़िंदाबाद 🇮🇳 ✍️👆🤣😀🤣.🔥🔥💯 हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏
    1
    अब तक की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ /
एक आंदोलन ने बदली देश की पूरी सियासत 
योगी से दिल्ली दूर नहीं, चौंकाने वाली ख़बर!
इंकलाब जिंदाबाद। 
हिंदुस्तान ज़िंदाबाद 🇮🇳
✍️👆🤣😀🤣.🔥🔥💯
हमारे पेज को फॉलो करें /
 सच को आवाज जनता के साथ 
🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • महागामा (गोड्डा): ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भांजपुर में तीन महत्वपूर्ण पथ सुदृढ़ीकरण योजनाओं का शिलान्यास किया। महागामा (गोड्डा): ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भांजपुर में तीन महत्वपूर्ण पथ सुदृढ़ीकरण योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। शिलान्यास की गई योजनाओं में गुदिया से श्रीमतपुर तक 8.440 किलोमीटर सड़क का निर्माण ₹436.848 लाख, कुशमहरा से भांजपुर तक 3.800 किलोमीटर सड़क का निर्माण ₹189.607 लाख तथा नयानगर–हनवारा PWD रोड से नयानगर शिव मंदिर रोड तक 0.600 किलोमीटर सड़क का निर्माण ₹40.08 लाख की लागत से कराया जाएगा। तीनों योजनाओं की कुल लागत लगभग ₹666.535 लाख (करीब 6.67 करोड़ रुपये) है। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बाइट "हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि गांव-गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचे। इन योजनाओं के पूरा होने से लोगों का आवागमन आसान होगा, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विकास के नए अवसर खुलेंगे। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है।" मंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं का निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। शिलान्यास समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा वरुण रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष यहया सिद्दीकी, कांग्रेस के कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    महागामा (गोड्डा): ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भांजपुर में तीन महत्वपूर्ण पथ सुदृढ़ीकरण योजनाओं का शिलान्यास किया। 
महागामा (गोड्डा): ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भांजपुर में तीन महत्वपूर्ण पथ सुदृढ़ीकरण योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
शिलान्यास की गई योजनाओं में गुदिया से श्रीमतपुर तक 8.440 किलोमीटर सड़क का निर्माण ₹436.848 लाख, कुशमहरा से भांजपुर तक 3.800 किलोमीटर सड़क का निर्माण ₹189.607 लाख तथा नयानगर–हनवारा PWD रोड से नयानगर शिव मंदिर रोड तक 0.600 किलोमीटर सड़क का निर्माण ₹40.08 लाख की लागत से कराया जाएगा। तीनों योजनाओं की कुल लागत लगभग ₹666.535 लाख (करीब 6.67 करोड़ रुपये) है।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बाइट
"हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि गांव-गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचे। इन योजनाओं के पूरा होने से लोगों का आवागमन आसान होगा, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विकास के नए अवसर खुलेंगे। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है।"
मंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं का निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
शिलान्यास समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा वरुण रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष यहया सिद्दीकी, कांग्रेस के कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Nibraj alam
    Nibraj alam
    Social Media Manager Kahalgaon, Bhagalpur•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.