सारंगपुर नवनियुक्त एसडीएम ने सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण सारंगपुर नवनियुक्त एसडीएम ने सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण जिला ब्यूरो चीफ सुमित सेन आज तक अभियान सारंगपुर नवनियुक्त एसडीएम जय सोलंकी ने मंगलवार को तहसीलदार कपिल शर्मा के साथ सिविल अस्पताल सारंगपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मिली विभिन्न अव्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार किशनपुरा निवासी दुर्गा पुष्पद ने एसडीएम जय सोलंकी से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी शिवानी पुष्पद की 21 अगस्त को सिविल अस्पताल सारंगपुर में डिलीवरी हुई थी। नवजात बच्चे को संक्रमण होने के कारण उसका उपचार अस्पताल में चल रहा था। परिजन का आरोप है कि मंगलवार को अस्पताल की नर्सों ने जच्चा और बच्चा दोनों को यह कहते हुए अस्पताल से बाहर कर दिया कि भर्ती हुए चार दिन हो चुके हैं और अब उनकी छुट्टी हो गई है। इसके बाद दोनों को अस्पताल परिसर के बाहर कर दिया गया। शिकायत मिलने पर एसडीएम जय सोलंकी और तहसीलदार कपिल शर्मा तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी लेते हुए जच्चा और बच्चा को तत्काल अस्पताल के एक कक्ष में भर्ती करवाया। इसके बाद एसडीएम ने अस्पताल के पीआईसीयू, लेबर रूम सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। ड्यूटी से नदारद डॉक्टरों को नोटिस थमाने का दिया निर्देश निरीक्षण के दौरान ड्यूटी के समय कुछ डॉक्टरों के अस्पताल में मौजूद नहीं रहने की बात भी सामने आई। इस पर एसडीएम ने बीएमओ डॉ. केएल भीलवारे को संबंधित डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। वहीं अस्पताल परिसर में गंदा पानी भरा होने और पार्किंग में निजी वाहनों के खड़े रहने पर भी एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने बीएमओ को परिसर से गंदा पानी हटवाने तथा अस्पताल की पार्किंग को व्यवस्थित कर निजी वाहनों को हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा व्यवस्थाओं में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

- दतिया:ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दतिया में गूंजा भाईचारे का पैगाम, मुस्लिम समाज ने शहर में निकाला जुलूस। दतिया:ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दतिया में गूंजा भाईचारे का पैगाम, मुस्लिम समाज ने शहर में निकाला जुलूस। दतिया। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की योमे पैदाइश यानी ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर दतिया में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पैगंबर साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और इंसानियत का संदेश दिया। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके संदेशों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी इंसानियत को प्रेम, शांति, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का रास्ता दिखाया। समाजजनों ने कहा कि पैगंबर साहब की शिक्षाओं में पड़ोसी के हक को भी विशेष महत्व दिया गया है। पड़ोसी किसी भी धर्म या समुदाय का हो, उसके सुख-दुख में साथ खड़ा होना और जरूरत के समय उसकी मदद करना इंसानियत का तकाजा है। यही संदेश समाज में आपसी सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करता है। जुलूस के दौरान लोगों ने शहर में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ की। समाजजनों ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का संदेश सिर्फ एक समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेम और सद्भाव का संदेश है। जुलूस में मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन, युवा और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्थाएं संभाली गईं और जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा।1
- रक्षाबंधन पर बहनों को जेल में विशेष मुलाकात की सुविधा राज्य शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को उनकी बहनों से मुलाकात एवं रक्षासूत्र बांधने के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा 28 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जेल अधीक्षक दुष्यंत कुमार पगारे ने बताया कि केवल इच्छुक बहनों एवं उनके साथ आने वाले पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर विशेष मुलाकात की अनुमति दी जाएगी। बहनों को राखी के लिए चना-चिरोंजी, मिश्री, फूटा हुआ नारियल तथा कंकू-चावल जेल के अंदर ले जाने की छूट रहेगी। उन्होंने बताया कि बहनों को जेल परिसर के अंदर 15 मिनट तक प्रवेश दिया जाएगा, ताकि वे अपने भाइयों को राखी बांध सकें।1
- रक्षाबंधन पर जिला जेल में बंदियों से बहनों की विशेष मुलाकात जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को अपनी बहनों से मिलने और रक्षासूत्र बंधवाने के लिए विशेष मुलाकात की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बहनों के साथ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी विशेष मुलाकात की अनुमति होगी। इसके लिए पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। उक्त जानकारी जेल अधीक्षक द्वारा मंगलवार शाम 6 बजे दी गई1
- खिलचीपुर पुलिस ने चंदन चोरी में 2 आरोपी पकड़े,नगदी,औजार बरामद *चंदन चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार* *चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लकड़ी काटने की आरी, नगदी एवं चंदन लकड़ी जप्त* राजगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री के.एल. बंजारे* के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर *श्री डी.व्ही.एस. नागर* के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा चंदन चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरियादी हेमराज पिता मांगीलाल दांगी,* उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम शेखनपुर, थाना खिलचीपुर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.08.2026 की शाम उसके खेत की मेड़ पर चंदन के पेड़ खड़े थे। दिनांक 19.08.2026 की सुबह खेत पर पहुंचने पर चंदन के 04 पेड़ों का सार अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर ले जाना तथा 04 अन्य चंदन के पेड़ों को काटकर नुकसान पहुंचाना पाया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों द्वारा ग्राम शेखनपुर एवं आसपास के क्षेत्र में अन्य किसानों के चंदन के पेड़ों को भी काटकर नुकसान पहुंचाया गया तथा कुछ पेड़ों का सार चोरी कर ले जाया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खिलचीपुर में *धारा 303(2), 324(2) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस कार्रवाई* घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा आरोपियों की पतारसी हेतु विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में जानकारी एकत्रित करने के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा इरशाद पिता सरदार पठान, उम्र 35 वर्ष एवं रईश पिता छोटे खां पठान, उम्र 48 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम चतरूखेड़ी, थाना सारंगपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा चंदन चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त सामग्री एवं नगदी बरामद कर जप्त की गई। *जप्त मशरूका* *01 मोटरसाइकिल* – घटना में प्रयुक्त 01 लोहे की लकड़ी काटने वाली आरी *₹1,500/- नगद* चोरी की गई चंदन लकड़ी *गिरफ्तार आरोपी* 1. *इरशाद पिता सरदार पठान* , उम्र 35 वर्ष 2. *रईश पिता छोटे खां पठान* , उम्र 48 वर्ष दोनों निवासी ग्राम चतरूखेड़ी, थाना सारंगपुर, जिला राजगढ़। आरोपियों से चंदन चोरी की अन्य घटनाओं एवं चोरी की गई चंदन लकड़ी के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खिलचीपुर निरीक्षक कमलसिंह गेहलोत, सउनि नरेश मीणा, सउनि महेंद्र शर्मा, आरक्षक 846 राजीव, आरक्षक 415 जितेंद्र एवं आरक्षक 919 हरिकृष्ण भदौरिया का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।1
- F.L.N. गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को गणित सीखने का प्रयास मिशन अंकुर गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को गणित गतिविधि करवाते हुए बच्चों के द्वारा रोचकता पूर्वक भाग लिया है ।1
- राहुल गांधी पर हिमंत बिस्वा का विवादित बयान! देखे पुरी विडियो सोशल मीडिया पर एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा के हवाले से राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी का दावा किया जा रहा है। पोस्ट में लिखा है—“राहुल गांधी पागल हैं, पागल थे और पागल ही रहेंगे।” इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि, वीडियो की पूरी पृष्ठभूमि और बयान के संदर्भ की पुष्टि करना जरूरी है। आप इस वायरल बयान पर क्या सोचते हैं? कमेंट करके अपनी राय बताएं।1
- भगवान टाकटेश्वर धाम धंसोड़ा रसोड़ा में यह घंसौदा वाला ताकतवर बाबा से पूरी होती जाती आवश्यक पधारे और सभी को यहां वीडियो शेयर करें ताकि किसी परिजनों को कोई तकलीफ हो तो संपर्क करें क्यों खुशी कॉलेज को आवश्यक पधारे1
- सारंगपुर अस्पताल में जमीन पर नवजात के साथ सोई मां SDM ने लगाई फटकार राजगढ़ में अस्पताल की संवेदनहीनता: इंफेक्शन से जूझते नवजात के साथ जमीन पर सोई मां, SDM ने लगाई फटकार सिविल अस्पताल सारंगपुर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया डिलीवरी के महज 72 घंटे बाद ही एक प्रसूता को बीमार नवजात के साथ प्रसूता कक्ष से बाहर कर दिया गया। पलंग नहीं मिलने पर मां को अपने इंफेक्शन से जूझ रहे नवजात के साथ अस्पताल में जमीन पर सोने को मजबूर होना पड़ा। परिजनों की शिकायत पर एसडीएम जय सोलंकी अस्पताल पहुंचे तो प्रसूता को जमीन पर देखकर नाराज हो गए। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल जच्चा-बच्चा के लिए सुरक्षित कमरे और पलंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। 21 अगस्त को हुई थी डिलीवरी, 25 को कर दिया बाहर ग्राम किशनपुरा निवासी शिवानी पति दुर्गा प्रसाद की 21 अगस्त को डिलीवरी हुई थी। नवजात को इंफेक्शन होने के कारण उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। परिवार का आरोप है कि 25 अगस्त को मां और बच्चे को प्रसूता कक्ष से बाहर कर दिया गया। इसके बाद पलंग नहीं मिलने पर प्रसूता को जमीन पर लेटना पड़ा।जिसकी शिकायत पति ने एसडीएम से की। एसडीएम जय सोलंकी तहसीलदार शर्मा के साथ अस्पताल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान प्रसूता की स्थिति देखकर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद जच्चा-बच्चा के लिए सुरक्षित कमरे की व्यवस्था की गई। मिठाई और ईनाम के नाम पर पैसे लेने का आरोप परिजनों ने डिलीवरी के बाद कथित तौर पर मिठाई और ईनाम के नाम पर 500 से 2 हजार रुपए तक लेने का भी आरोप लगाया है। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। शिकायत के बाद इसकी जांच की आवश्यकता है। गंदगी, पानी और फटी चादरें देख भी नाराज हुए SDM निरीक्षण में अस्पताल परिसर में पानी जमा मिला। बेड पर मटमैली और फटी चादरें भी मिलीं। इस पर एसडीएम ने सीबीएमओ केएल भिलवारे को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ओपीडी समय में कुछ चिकित्सक अनुपस्थित मिले, जिस पर संबंधित डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। SDM जय सोलंकी ने कहा: “प्रसूता के परिजनों की शिकायत पर अस्पताल का निरीक्षण किया था। फिलहाल जच्चा-बच्चा को सेफ रूम दे दिया है। चिकित्सालय में गंदगी मिली है और कुछ डॉक्टर ओपीडी समय में नदारद मिले। व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।”4