Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्रकार पर हमला, मंत्री मौजूद… फिर भी चुप Hemant Soren | बड़ा विवाद! झारखंड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari की मौजूदगी में एक पत्रकार के साथ कथित मारपीट की बात सामने आई है। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब तक इस मामले पर मौन क्यों हैं? क्या पत्रकारों की सुरक्षा खतरे में है? क्या इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई होगी? रांची प्रेस क्लब में पत्रकारों के विरोध ने इस मुद्दे को और बड़ा बना दिया है। अब यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़ा गंभीर सवाल बन चुका है। पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें। #JharkhandNews #BreakingNews #HemantSoren #IrfanAnsari #JournalistSafety #PressFreedom #Ranchi #NewsUpdate #IndianPolitics #ViralNews
खबर की उड़ान
पत्रकार पर हमला, मंत्री मौजूद… फिर भी चुप Hemant Soren | बड़ा विवाद! झारखंड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari की मौजूदगी में एक पत्रकार के साथ कथित मारपीट की बात सामने आई है। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब तक इस मामले पर मौन क्यों हैं? क्या पत्रकारों की सुरक्षा खतरे में है? क्या इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई होगी? रांची प्रेस क्लब में पत्रकारों के विरोध ने इस मुद्दे को और बड़ा बना दिया है। अब यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़ा गंभीर सवाल बन चुका है। पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें। #JharkhandNews #BreakingNews #HemantSoren #IrfanAnsari #JournalistSafety #PressFreedom #Ranchi #NewsUpdate #IndianPolitics #ViralNews
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by संतोष कुमार दे1
- Post by Niraj Kumar1
- चिरकुंडा से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने एक गरीब परिवार पर कहर बरपा दिया। बताया जा रहा है कि चिरकुंडा नगर परिषद वार्ड संख्या 9 के सोनारडंगाल निवासी सुनील यादव रोज़ की तरह आज सुबह करीब 8 बजे अपने दर्जनों मवेशियों को चराने के लिए निकले थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि आज का दिन उनके लिए तबाही लेकर आएगा। जैसे ही वे चिरकुंडा-पंचेत मुख्य मार्ग के 3 नंबर चढ़ाई मोड़ के पास पहुंचे, अचानक 11 केवीए बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था। करंट से भरे उस तार की चपेट में आते ही मौके पर ही तीन भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतनी खतरनाक थी कि उसी समय चासनाला काम पर जा रहा एक कर्मी भी इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचा। उसने तुरंत अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई।1
- झारखंड के गिरिडीह जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे ठेले से पानी-पूरी खाने के बाद 6 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना में 18 अन्य लोग, जिनमें अधिकतर बच्चे शामिल हैं, बीमार पड़ गए हैं और सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया |1
- मौत से पहले मृतक द्वारा हत्यारों का नाम जाहिर कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल तौफीक का बयान एक मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।1
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा पिछरी कशियाटांड में सात दिवसीय श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरुआत की गई. कलश यात्रा में 1000 से अधिक महिलाओं और कन्याओं ने भाग लिया. कलश यात्रा काशियाटांड से बड़ा पिछली कुर्मीडीह होते हुए कल्याणपुर जोरिया तक पहुंची जहां पुरे विधि विधान से कलश में जल भर कर पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची. 7 दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान में पंडित श्री रंजीत कृष्णा शास्त्री द्वारा राम कथा का रसपान भक्तों को करवाया जायेगा. इसके साथ ही तीन दिन रंगदल हरिकृतन का आयोजन रोजाना महाप्रसाद के रुप में खिचड़ी भोग अंतिम दिन महाभंडारा का आयोजन किया जायेगा.1
- सिल्ली: सिल्ली स्थित आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय मे बुधवार को झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ आंदोलनकारी और आजसू पार्टी के वरिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आजसू पार्टी प्रमुख सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, केंद्रीय सचिव सुशील महतो, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक समेत जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर आंदोलन के इस सिपाही को नमन किया गया। ज्ञात हो कि प्रखंड के दोवाड़ु निवासी लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा को 29 अप्रैल 2007 को नक्सलियों ने घात लगाकर घर के समीप से अगवा कर हत्या कर दी थी। सुदेश कुमार महतो ने कहा लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा इलाके में आजसू के मजबूत स्तंभ थे। वे आंदोलनकारी एवं आजसू पार्टी एक निडर एवं निर्भीक सिपाही थे। उन्होंने पार्टी की मजबुती एवं अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रवृत्ति में अपना जीवन खपा दिया। क्षेत्र के विकास एवं क्षेत्र एवं लोगों की भलाई की लड़ाई में वे अग्रिम पंक्ति में रहे। उनकी सादगी, ईमानदारी, जनसेवा की भावना निर्भीकता एवं त्वरित निर्णय को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। सुदेश महतो ने कहा कि उनके संघर्षों एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को हम नमन करते हैं। वहीं उन्होंने कहा शाहिद लक्ष्मी नारायण सिंह मुंडा हम सब के दिल में बसे हैं। इस मौके पर लक्ष्मी मुंडा के सहयोगी एवं साथीयों में से जयपाल सिंह, वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, मितन मांझी, विश्वनाथ साय, मनोहर महतो, पशुपति महतो, नगेन सिंह मुंडा, त्रिलोचन महतो, धीरेन्द्र महतो, दुर्लभ महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, महावीर महतो, बुद्ध देव दत्ता आदि ने स्व लक्ष्मी सिंह मुंडा के हंसमुख व्यवहार, निर्भीकता एवं निडर कार्यशैली तथा उनके साथ बिताए पल पर सभी ने अपने स्तर से विचार रखा। वहीं कार्यकर्ताओं ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। कहा गया कि आंदोलनकारी एवं पार्टी के कर्मठ सिपाही का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनके दिखाए गए रास्ते पर चलकर पार्टी की मजबुती क्षेत्र की विकास एवं लोगों के हक-अधिकार की लड़ाई जारी रखेंगे। इस मौके पर लक्ष्मन महतो ,मुखिया कन्हैया दोहरा, पुर्व मुखिया डबलु महली, महेश्वर हजाम, अजगुत मुंडा, प्रेमचंद हजाम, नगेन सिंह मुंडा, अभिमन्यु दोहरा, शिवशंकर प्रसाद, शशि सोनार, धनीराम महतो, रिंकु महतो, अभिराम महतो समेत आजसू पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।2
- हज़ारीबाग मे इरफ़ान अंसारी के समर्थक ने न्यूज़ 18 के पत्रकार के ऊपर किया हम*ला लगाया आरोप1