Shuru
Apke Nagar Ki App…
विदिशा में पेट्रोल में हो रही गड़बड़ी और मिलावट की शिकायतों के चलते आज प्रशासनिक अमला दत्ता पेट्रोल पंप पर जांच के लिए पहुंचा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों की टीम ने पेट्रोल पंप की मशीनों की जांच की।
Vinod Mehra
विदिशा में पेट्रोल में हो रही गड़बड़ी और मिलावट की शिकायतों के चलते आज प्रशासनिक अमला दत्ता पेट्रोल पंप पर जांच के लिए पहुंचा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों की टीम ने पेट्रोल पंप की मशीनों की जांच की।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विदिशा नगर पालिका में 6 एल्डरमैनों की नियुक्ति की गई है। गुरुवार की देर शाम को इन सभी एल्डरमैनों को शपथ दिलवाई गई। शपथ ग्रहण के बाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति राकेश शर्मा, राकेश शर्मा और नगर पालिका के दुर्गेश सिंह ठाकुर द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस संबंध में हुई चर्चा के दौरान नवनियुक्त एल्डरमैनों ने कहा कि वे शहर के विकास में अपना योगदान देंगे।4
- रायसेन जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र मासूम बच्चों के खिलखिलाने का ठिकाना बन गया है। इस संबंध में रायसेन जिला संवाददाता विनीत माहेश्वरी द्वारा दूरदर्शन मध्यप्रदेश (DD NEWS MP) पर विशेष खबर प्रस्तुत की गई है।1
- रायसेन स्थित डायट भवन में जन शिक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।1
- विदिशा के साकेत एमजीएम विद्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत शालेय क्रीड़ा ब्लॉक स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी ने तीर चलाकर किया। विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी श्री अंबेश सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में विदिशा ब्लॉक के चार विद्यालयों—साकेत एमजीएम विद्यालय, साकेत शिशु रंजन विद्यालय (सिविल लाइंस), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवगंज क्रमांक-2 तथा साकेत शिशु रंजन विद्यालय (टीलाखेड़ी)—के लगभग 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 72 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए किया गया, जिसका आयोजन 25 जुलाई 2026 को साकेत एमजीएम विद्यालय में होगा। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तीरंदाजी जैसे खेल एकाग्रता, अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने छात्रों से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहकर स्वस्थ व सुरक्षित जीवन जीने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई गई और सभी ने अभियान के सेल्फी प्वाइंट पर सहभागिता कर संकल्प लिया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी ने ओलंपस हाई स्कूल पहुंचकर भी विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रतियोगिता प्रभारी श्री शशांक शर्मा, साकेत एमजीएम विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.डी. पाटिल, साकेत शिशु रंजन विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रकाश शर्मा सहित शिक्षकगण और खिलाड़ी उपस्थित रहे।4
- रायसेन जिले के ग्राम करहोदा में नालियां जाम पड़ी हुई हैं। इस समस्या को लेकर कलेक्टर शाखा और कलेक्टर महोदय से निवेदन किया गया है कि मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द समाधान कराया जाए।1
- तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली सरकारी अस्पताल में भर्ती एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला का पैर वार्ड के अंदर चूहे ने काट लिया। घटना के तुरंत बाद डॉक्टरों ने महिला का इलाज किया और उन्हें जरूरी टीके भी लगाए। इस घटना के सामने आने के बाद अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और वहाँ भर्ती मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1
- विदिशा जिले के गंजबासौदा स्थित कंजना पठार क्षेत्र में बरसात के कारण पानी से भरी एक खंती में एक विशाल मगरमच्छ देखा गया है। बरसात के मौसम में दरारों और बिलों में पानी भर जाने से जहरीले जीव-जंतु बाहर निकल आते हैं, जिससे लोगों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। जिस स्थान पर मगरमच्छ देखा गया है, वहां पहले नाममात्र का पानी था, लेकिन अत्यधिक बारिश होने से यह मगरमच्छ कहीं से आकर इस खंती में बैठ गया है। इस क्षेत्र में दिनभर लोगों और छोटे बच्चों की आवाजाही बनी रहती है। साथ ही पास के औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर, ग्रामीण और मवेशी भी इसी क्षेत्र से गुजरते हैं। इस छोटी सी खंती में कई मवेशी पानी पीने आते हैं, जिनके साथ छोटे बच्चे और मजदूर भी होते हैं। हाल ही में एक 12 वर्षीय बच्चे को मगरमच्छ द्वारा निगले जाने की घटना सामने आई थी, जिससे स्थानीय निवासियों में गंजबासौदा में भी ऐसी किसी अप्रिय घटना को लेकर गहरा खौफ बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मगरमच्छ को जल्द से जल्द रेस्क्यू कर किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए। मगरमच्छ का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास भी शुरू किया, लेकिन अभी तक टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।1
- रायसेन जिले के सलामतपुर स्थित खोहा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल 7 लोग घायल हो गए हैं।1