मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भाजपा विधायक के बेटे की थार कार से हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए । आरोप है कि पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने तेज रफ्तार थार से बाइक सवार तीन युवकों और पैदल चल रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में घायलों के हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरुवार को शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र में हुई। दतिया के संहेड़ा निवासी संजय परिहार ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने साथी आशीष परिहार और अंशुल परिहार के साथ बाइक से धनरा गांव मजदूरी के लिए जा रहे थे। उनके आगे सीता वर्मा और पूजा सोनी पैदल चल रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई एक थार कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर गए और इसके बाद कार पैदल चल रही दोनों महिलाओं को भी अपनी चपेट में लेती चली गई। हादसे में पांचों लोग घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पीड़ितों का आरोप है कि थार कार भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी चला रहे थे और गाड़ी के आगे “प्रीतम लोधी” तथा पीछे “MLA” लिखा हुआ था। हादसे के बाद जब लोगों ने सवाल पूछे और वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपी ने कथित तौर पर लोगों को धमकाते हुए वीडियो न बनाने की बात कही। वहीं इस मामले में दिनेश लोधी ने सफाई देते हुए कहा कि वह लगातार सायरन और हॉर्न बजा रहे थे, लेकिन सामने चल रहे लोग रास्ते से नहीं हटे, जिसके कारण यह हादसा हो गया। क्या कहना है गलती किसकी है सड़क पर चलने वाले लोगों की या फिर स्वयं थार कर की ...? #Congress #mp #BJP4IND #BJP4MP #accident #news #pritamlodhi

- क्या कभी बिहार बदल सकता है? सीधा जवाब हां निकल सकता है। लेकिन करना होगा बहुत बदलाव।1
- Post by Ramsingh82355298901
- मधेपुरा सदर प्रखंड के तूरकाही, वार्ड संख्या 5 सोमवार को भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के अद्भुत संगम का साक्षी बना, जब बजरंगबली मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। पूरा इलाका “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस पावन अवसर पर 501 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली। आरपीएम कॉलेज के समीप से पवित्र जल लेकर शुरू हुई यह यात्रा करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय कर मंदिर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और हर कदम पर भक्ति की गंगा बहती नजर आई। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने इस आयोजन को एक विशाल धार्मिक उत्सव का रूप दे दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था की गई थी। यूथ फाउंडेशन के सदस्यों ने सेवा भाव का परिचय देते हुए यात्रा में शामिल लोगों के लिए जूस और पानी की व्यवस्था कर सराहनीय योगदान दिया। एक भक्त की अधूरी इच्छा से बना आस्था का धाम इस मंदिर की नींव एक सच्चे भक्त की श्रद्धा में छिपी है। स्थानीय भक्त कोको दास यहां एक छोटे से मंदिर में वर्षों तक बजरंगबली की पूजा करते रहे। उनकी और उनकी पत्नी की मृत्यु के बाद भी उनकी एक ही इच्छा अधूरी रह गई—इस स्थान पर बजरंगबली की भव्य प्रतिमा स्थापित हो। गांव और समाज के लोगों ने इस इच्छा को अपना संकल्प बना लिया। सामूहिक सहयोग और अटूट आस्था के बल पर यहां भव्य मंदिर और प्रतिमा का निर्माण कराया गया। आज उसी सपने को साकार करते हुए विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, समर्पण और सामूहिक एकता की जीवंत मिसाल बनकर उभरा, जिसने हर श्रद्धालु के हृदय को भावविभोर कर दिया। बाइट - जयप्रकाश पंडित, पुजारी बाइट - बानो मुखिया, स्थानीय आयोजक4
- पोखराम का लरका है वाड 7 मुसलीम टोला थाना मुरली गंज जिला मधेपुरा1
- यह लड़की देखी1
- 50 वर्षो से रह रहे गरीब परिवार के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर बेघर परिवार।। ये मामला मधेपुरा जिला अंतर्गत रामनगर महेश पंचायत का हैं।1
- Post by Rohit jdv1
- इन्वेस्टिचर सेरेमनी में विकास वैभव का आह्वान: नौकरी नहीं, रोजगार देने वाला बनें छात्र1