अस्पताल में मरीज को देखने आए युवक की कार में दबंगों ने की तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई वारदात बिलासपुर में निजी अस्पताल में भर्ती मरीज का हालचाल जानने आए एक व्यक्ति की सड़क किनारे खड़ी कार को दबंगों ने निशाना बनाते हुए डंडों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव गोधी रम्पुरा निवासी शहादत हुसैन ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें उसने बताया कि शनिवार रात वह मुहल्ला पंजाबी कालोनी स्थित एक अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने आया था। उन्होंने अपनी कार रामपुर रोड स्थित यूको बैंक के सामने सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। आरोप है कि रात्रि में कुछ दबंगों ने पहले अपनी बाइक से कार को टक्कर मारी और फिर डंडे से प्रहार कर कार के दरवाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। वहीं, यह समूची घटना बैंक के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- बाजपुर केशोवाला निवासी निखिल सागर 20 वर्षीय पुत्र लेखराज संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया।2
- बाजपुर।ग्राम भट्टपुरी में एक्सीडेंट से युवक रवि की मौत हो गई थी जिसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला एवं पुरुषों को साथ लेकर कोतवाली के गेट पर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। एसएसआई विक्रम धामी ने कहा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।1
- बरेली के थाना शेरगढ़ क्षेत्र में चोरी की बड़ी घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 25 दिसंबर 2025 की रात ग्राम नूर मोहम्मद गौड़िया में एक घर से नकदी और जेवरात चोरी कर लिए गए थे। पुलिस जांच के दौरान आरोपी अली मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से 3460 रुपये नकद बरामद हुए, जबकि चोरी के जेवरात पहले ही बेचे जा चुके थे। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने लालच में आकर इस वारदात को अंजाम दिया। 👮♂️ शेरगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई में टीम ने तेजी दिखाते हुए केस का सफल खुलासा किया। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma4
- शास्त्री नगर पुल पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने 10 मिनट में पाया काबू मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर पुल पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुल पर खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई,देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वाहन जलकर राख हो गया। घटना के दौरान पुल से गुजर रहे लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पुल पर खड़ी थी तभी अचानक उसमें से धुआं निकलना शुरू हुआ। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया,आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग वाहन के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके,घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और मझोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड की तत्परता के चलते लगभग 10 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास खड़े अन्य वाहनों और लोगों को किसी बड़े हादसे से बचाया जा सका।एफएसओ ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग बुझा दी गई। उन्होंने कहा कि कार में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। reporter Govind pal cameraman Sonu Das बाइट -- राजेश पाल, स्थानीय निवासी बाइट --ज्ञान प्रकाश शर्मा ,एफएसओ5
- Post by वसीम खान संपादक1
- मुरादाबाद के बिलारी में लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित ना होने पर महिला जन आक्रोश पदयात्रा में भारी संख्या में उपस्थित रही महिलाएं इस दौरान महिलाओं ने सपा कांग्रेस का पुतला फूंका1
- घर से पत्नी के पैसे चुरा कर पति ने बाजार में दारु पी ली और नशे में धुत हो गया। लेकिन जबतक किसी ने उसकी पत्नी को इस बात की खबर दे दी, पत्नी वहां पहुंची तो पति शराब के नशे में धुत था, तभी पत्नी ने बीच बाजार में अच्छे से पीटा ही नहीं बल्कि गालिया भी दी, अब तो हालात ये हो गए हैं कि दिनों दिन पुरुषों पर अब महिला भारी होती जा रही है, खुलेआम मां बहन की गालियां देकर अपमानित करने के साथ मर्डर की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, ये मामला है यूपी के मैनपुरी का।1
- Post by Asif1