आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने समस्याओं को लेकर उठाई आवाज, प्रशासन से कार्रवाई की मांग सहारनपुर। जनपद में अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन से शिकायत दर्ज कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है। जिलाध्यक्ष पूनम शर्मा के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रमाण पत्रों का सत्यापन तो कराया गया, लेकिन कई स्थानों पर विभागीय स्तर पर गलत प्रविष्टियां दर्ज कर दी गई हैं, जिससे अनेक कार्यकत्रियों को उनका देय भुगतान नहीं मिल पा रहा है। कार्यकत्रियों ने आरोप लगाया कि उनके कार्यों की अनदेखी की जा रही है। महत्वपूर्ण ड्यूटी जैसे जनगणना में भी उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा, जबकि अन्य कई कार्य उनसे निःशुल्क कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही वर्षों से मानदेय एवं अन्य भुगतानों में देरी की समस्या भी बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग की ओर से अनावश्यक दबाव बनाया जाता है और विरोध करने पर सेवा समाप्ति की धमकियां दी जाती हैं। कार्यकत्रियों का कहना है कि काम का बोझ लगातार बढ़ाया जा रहा है, लेकिन सुविधाएं और भुगतान समय पर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जल्द प्रभावी कार्रवाई की जाए। इस दौरान पूनम शर्मा (जिलाध्यक्ष), अनुषमा त्यागी, बदरीना देवी, राकेशवती, गीता देवी, पुष्पा देवी, रानी, रेखा रानी, सविता, सुदेश देवी, सुरेश सैनी, रीना देवी, सोनिया, पूनम रानी, गीता शर्मा, मनुराधा, कविता त्यागी और नरेन्द्र दत्त शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। फ़ोटो:-

- पाकिस्तान के ताउंसा शहर में 331 बच्चे HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। यह मामले नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच दर्ज हुए, जिसकी वजह सरकारी अस्पताल की घोर लापरवाही बताई जा रही है।1
- नोएडा में वेतन वृद्धि और बेहतर कार्य स्थितियों की मांग को लेकर होजरी कॉम्प्लेक्स में 4 दिनों से चल रहा प्रदर्शन, प्रशासन द्वारा प्रमुख मांगें मानने के बाद समाप्त हो गया है। डीएम मेधा रूपम ने पुष्टि की कि श्रमिकों की वेतन वृद्धि की मांग पूरी कर दी गई है। इस घटनाक्रम में हिंसक विरोध के बाद पुलिस ने लगभग 300 लोगों को हिरासत में लिया था।1
- गंगोह नवीन मंडी में गेहूं खरीद बाधित, बायोमेट्रिक सत्यापन बना किसानों के लिए परेशानी कस्बा गंगोह की नवीन मंडी में गेहूं बिक्री के दौरान बायोमेट्रिक (रेटिना) सत्यापन में तकनीकी दिक्कतों के कारण किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है वृद्ध किसानों का सत्यापन बार-बार फेल होने से वे अपना गेहूं बेच नहीं पा रहे हैं और खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं किसानों ने जिलाधिकारी से ई-पॉस मशीन के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने की मांग की है केंद्र संचालक ने बताया कि समस्या से प्रशासन को अवगत करा दिया गया है और जल्द समाधान की उम्मीद है। किसानों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान न होने पर वे आंदोलन करेंगे2
- Post by HR02 City News1
- 3 लोग घायल हो गए ओर एक व्यक्ति बहुत दूर जा कर गिरा1
- Post by Jagadhri Breaking News1
- जिला पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कस उन्हें सलाखों के पीछे रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने करीब 15 लाख रुपए कीमत की 320 ग्राम हेरोईन (स्मैक) सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार। जिसकी पहचान चांदमियां उर्फ अमीर खान पुत्र हसमत खान निवासी गांव चुंगियारी, थाना झिझाना जिला शामली के नाम से हुई।1
- Post by HR02 City News1