पीर बिगहा से SC/ST कांड का आरोपी गिरफ्तार, सलैया थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना पुलिस ने लंबे समय से वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। कांड संख्या 48/25 (SC/ST Act) में नामजद अभियुक्त राजू यादव, पिता सरयू यादव, निवासी ग्राम पीर बिगहा, थाना सलैया को रविवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे आवश्यक पूछताछ की गई तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधियों और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सलैया थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews #SalaiyaPolice #AurangabadPolice #Madanpur #SCSTAct #BiharPolice #CrimeNews #Arrest #Justice
पीर बिगहा से SC/ST कांड का आरोपी गिरफ्तार, सलैया थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना पुलिस ने लंबे समय से वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। कांड संख्या 48/25 (SC/ST Act) में नामजद अभियुक्त राजू यादव, पिता सरयू यादव, निवासी ग्राम पीर बिगहा, थाना सलैया को रविवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे आवश्यक पूछताछ की गई तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधियों और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सलैया थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews #SalaiyaPolice #AurangabadPolice #Madanpur #SCSTAct #BiharPolice #CrimeNews #Arrest #Justice
- 🚨 "जिसे लोग नामुमकिन बता रहे थे... बांकीपुर की जनता ने वही कर दिखाया!" "ये सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि बैंकीपुर की जनता की आवाज़ की जीत है। ❤️🙏 हर उस मतदाता को दिल से नमन, जिसने बदलाव पर भरोसा जताया। प्रशांत किशोर जी को अग्रिम हार्दिक बधाई और बैंकीपुर की महान जनता का तहे दिल से आभार। अब जनता का फैसला इतिहास लिखने जा रहा है। जय बिहार! 💙" #PrashantKishor #JanSuraj #Bankipur #BankipurByElection #BiharElection #BiharPolitics #Bihar #BiharNews #RRPNEWS #ReporterRaushanPatel #PoliticalUpdate #VoteCounting #BreakingNews #Trending #Patna #JanSurajParty1
- विपक्ष ने आज फिर नए तरीके से प्रदर्शन किया... 47,100 रुपए इकट्ठा किए गए, इसे राम मंदिर में भेजने का फैसला किया... विपक्ष ने आज फिर नए तरीके से प्रदर्शन किया... 47,100 रुपए इकट्ठा किए गए, इसे राम मंदिर में भेजने का फैसला किया... ******* भाजपा बोली - "जिन लोगों ने आज तक कभी राम मंदिर के नाम पर एक रुपया नहीं दिया वह आज चंदे के नाम पर नौटंकी कर रहे हैं"1
- चतरा के छात्रों के लिए संदेश: यदि आप चतरा जिला के प्रभावित छात्र हैं, तो स्थानीय छात्र संगठनों और1
- गया जी: 7 साल तक गोदाम में पीडीएस डीलर! आखिर किसके संरक्षण में चलता रहा खेल? वार्ड 38 का पीडीएस डीलर 7 साल तक सरकारी गोदाम में कार्यरत! जिम्मेदार कौन? खबर चली, डीलर हटा… लेकिन 7 साल तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?1
- बाकिपुर चुनाव कि यह जीत जनता की जीत,नयी बिहार कि शुरुआत - डा बी डी शर्मा* गया जी।आज बिहार के बाकीपुर विधानसभा में जन सुराज के समर्थित प्रत्याशी की जीत की खुशी में गया शहर स्थित डॉ. बी.डी. शर्मा के अस्पताल के पास जन सुराज के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया है। इस अवसर पर एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इज़हार किया गया तथा सैकड़ों गया वासियों के बीच मिठाइयाँ वितरित की गईं हैं।इन समर्थकों ने पटाखे और आतिशबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की। इसी क्रम में छठा चौक पर भी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश संतोष यादव के नेतृत्व में मिठाइयाँ बाँटी गईं हैं। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री रवि वर्णवाल, राजू सिंह, पंकज सिंह, राजीव सहाय, कनक कुमार सिंह, गजेंद्र गिरी, निखिल शर्मा, सोनू शर्मा, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में जन सुराज के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे हैं।3
- नवीनगर ने खोया अपना लोकप्रिय जनसेवक: पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर नवीनगर के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं बेलाई पंचायत के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह (50 वर्ष) का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही नवीनगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उदय प्रताप सिंह वर्ष 2012 में पहली बार नवीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर 2022 तक इस पद की जिम्मेदारी निभाई। वहीं, वे पिछले करीब 20 वर्षों से बेलाई पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के रूप में किसानों और सहकारिता से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। वर्तमान में भी वे इसी पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, वे लंबे समय से कैंसर का इलाज करा रहे थे। करीब एक माह पहले मुंबई से इलाज कराकर घर लौटे थे। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें वाराणसी ले जाया गया, जहां उपचार के बाद एक सप्ताह पूर्व नवीनगर वापस लाया गया था। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। बड़वान गांव निवासी उदय प्रताप सिंह अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व, मिलनसार व्यवहार और जनसेवा की भावना के कारण क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय थे। उन्होंने किसानों, व्यापारियों और आम लोगों के हितों के लिए लगातार काम किया, जिससे वे समाज के हर वर्ग में सम्मानित रहे। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, किसान, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के लोग उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। नवीनगर विधायक चेतन आनंद, पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह, सूर्यवंश सिंह, मुखिया आमोद चंद्रवंशी सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उदय प्रताप सिंह का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान और सादगी हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी। #BharatCrimeLiveNews #Shradhanjali #UdayPratapSingh #Nabinagar #Aurangabad #PACS #VyaparMandal #BelaiPanchayat #BreakingNews #BiharNews #Tribute1
- युवा मामलों और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ग्लासगो में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 वेटलिफ्टिंग पदक विजेताओं को सम्मानित किया। भारतीय वेटलिफ्टरों ने 11 वेट कैटेगरी में हिस्सा लिया और 8 पदक जीते, जिसमें 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज़ शामिल रहे।_* *_🔴 युवा मामलों और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ग्लासगो में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 वेटलिफ्टिंग पदक विजेताओं को सम्मानित किया। भारतीय वेटलिफ्टरों ने 11 वेट कैटेगरी में हिस्सा लिया और 8 पदक जीते, जिसमें 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज़ शामिल रहे।_* डॉ. मनसुख मंडाविया ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार उपलब्धियों के लिए गोल्ड मेडल विजेताओं को 30 लाख रुपये, सिल्वर मेडल विजेताओं को 20 लाख रुपये और ब्रॉन्ज़ मेडल विजेताओं को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया।1
- इंद्रपुरी बराज में अचानक छोड़ा गया पानी, सेल्फी ले रहे तीन युवकों की बची जान। रोहतास के इंद्रपुरी बराज में अचानक पानी छोड़े जाने से वहां सेल्फी ले रहे तीन युवक तेज बहाव में फंस गए। पानी का स्तर तेजी से बढ़ते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जोखिम उठाकर तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते बचाव होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद बराज पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि पानी छोड़े जाने से पहले सायरन बजाकर और स्पष्ट चेतावनी देकर लोगों को सतर्क किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।2