Shuru
Apke Nagar Ki App…
जीएस विश्वविद्यालय, पिलखुआ में गणेश चतुर्थी के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। जीएस विश्वविद्यालय पिलखुआ, हापुड़ के अस्पताल परिसर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। विश्वविद्यालय के चांसलर श्री गंगा शरण शर्मा समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों, चिकित्सकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने गणेश स्थापना में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर चांसलर श्री गंगा शरण शर्मा ने कहा कि गणेश चतुर्थी नई शुरुआत, ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देती है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास को भी प्रोत्साहित करता है।
Star Bharat News 24
जीएस विश्वविद्यालय, पिलखुआ में गणेश चतुर्थी के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। जीएस विश्वविद्यालय पिलखुआ, हापुड़ के अस्पताल परिसर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। विश्वविद्यालय के चांसलर श्री गंगा शरण शर्मा समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों, चिकित्सकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने गणेश स्थापना में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर चांसलर श्री गंगा शरण शर्मा ने कहा कि गणेश चतुर्थी नई शुरुआत, ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देती है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास को भी प्रोत्साहित करता है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा से मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, करीब 18 वर्षीय मुजाहिद पुत्र सुफियान भैंसों के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान वह अचानक चारा काटने वाली मशीन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया। परिजन युवक को लेकर मेरठ रवाना हो गए हैं। घटना के बाद गांव में चिंता का माहौल है। चारा काटने वाली मशीनों का इस्तेमाल करते समय सुरक्षा और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। पिलखुवा से इस्तेकार चौधरी की रिपोर्ट। आप देख रहे हैं स्टार भारत न्यूज़ ट्वेंटी फोर।1
- फ्लिपकार्ट शिपमेंट में हेराफेरी का खुलासा, 40 लाख के 42 मोबाइल बरामद BAGHPAT DESK :बागपत पुलिस ने फ्लिपकार्ट शिपमेंट में हेराफेरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह ने कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया था। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 40 लाख रुपये कीमत के 42 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बड़ौत निवासी हिमांशु, शामली के बाबरी निवासी अभिषेक और बागपत निवासी अनिल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का मुख्य आरोपी और हब इंचार्ज आशीष चौधरी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में बेचा जाता था फोन पकड़े गए आरोपी पिछले करीब डेढ़ साल से शिपमेंट में हेराफेरी कर कंपनी को नुकसान पहुंचा रहे थे। जांच में सामने आया कि आरोपी शिपमेंट की अनलोडिंग के दौरान कैमरों से बचकर पार्सल से महंगे मोबाइल चुरा लेते थे। इन ब्रांडेड मोबाइलों को उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में बेचा जाता था। पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अब तक कंपनी को 77 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के 42 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और फरार मुख्य आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है। चोरी किए गए अन्य मोबाइलों और उनकी बिक्री से जुड़े नेटवर्क का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बागपत एसपी सूरज राय ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा किया। इस मामले में अभी कई आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर रही है। यह समूह पिछले डेढ़ साल से सक्रिय था और लगातार धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस ने फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी है।1
- आज गौरवान्वित विषय यह है कि दिवंगत पंडित महेश दत्त शर्मा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा [पंजीकृत] 1939 के जन्म दिवस पर ब्रह्म एकता दिवस पर विशिष्ट अतिथि नितिन जयराम गडकरी परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के केंद्रीय केबिनेट ने 45 मिनट तक सरकार की सनातन धर्म वैदिक ब्राह्मण समाज के पक्ष पर कार्य करने को दोहराया भगवान परशुराम हो या हमारे संत साधु साधक बनकर आज अपने ज्ञान ऊर्जा के बल पर ब्राह्मण सर्व प्रथम पद पर पहुंच रहा है। संसार को संतुलित समर्पण का एक आदर्श मिसाल आर्यभट्ट, मदनमोहन मालवीय चाणक्य जैसे वंशज ने कायम की है।हिन्दी भवन मे आये व उपस्थित विभिन्न राज्य उडीसा,बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार ,उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के हजारो संख्या मे प्रमुख एनसीआर भारत के विभिन्न पदाधिकारीगण राष्ट्रीय अध्यक्ष वैघ गोपाल दत्त ,जे के गौड,डा.विजय कुमार मिश्र महामंत्री, पंडित कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक मीडिया कार्यक्रम प्रभारी/सलाहकार अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण एनसीआर संगठन मंत्री राममेहर शर्मा आदि ने विशिष्ट अतिथि नितिन गडकरी केंद्रीय केबिनेट मंत्री व लक्ष्मीकांत वाजपेई आदि को पुष्पगुच्छ फूलमाला से स्वागत अभिनंदन किया सभी ने दिल्ली प्रदेश ब्रह्म एकजुट मजबूत होकर कार्य क्रम की सराहनीय प्रयास एनसीआर ब्राह्मण समाज को हार्दिक धन्यवाद दिया हिन्दी भवन दिल्ली मे अखिल भारतवर्षीय ब्रह्म महासभा[ पंजीकृत 1939] के ब्रह्म एकता समाज विभिन्न पदाधिकारीगण राज्य अध्यक्षो के सम्मेलन मे एकजुट मजबूत समाज बनाए के लिए संबोधन" पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य मीडिया कार्यक्रम प्रभारी, नरेश पाल कौशिक अध्यक्ष व महामंत्री डा विजय कुमार मिश्र व राममेहर शर्मा आदि1
- होमगार्ड भर्ती की दौड़ में बिगड़ी अभ्यर्थियों की तबीयत, एक की मौत, नौ अस्पताल में भर्ती मेरठ-प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार से शुरू हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के दौरान मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बड़ा हादसा हो गया। दौड़ लगाते समय कई अभ्यर्थियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इनमें शामली निवासी अभ्यर्थी सचिन की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, उसके एक साथी अभ्यर्थी की उपचार के दौरान मौत हो गई। दौड़ के दौरान करीब नौ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ने पर भर्ती स्थल पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए बीमार अभ्यर्थियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि कुछ अभ्यर्थी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए इंजेक्शन लगाकर दौड़ में शामिल हुए थे। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती स्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को और सतर्क कर दिया गया है। होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के नोडल अधिकारी एसपी क्राइम अविनाश कुमार हैं। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। अभ्यर्थियों की सुरक्षा और देखभाल के लिए मेडिकल थाना पुलिस को तैनात किया गया है। घटना से संबंधित अभ्यर्थियों के स्वजन को भी सूचना दे दी गई है।4
- मेरठ -सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गैस लीकेज, इलाके के लोगों की हालत बिगड़ी, लोगों को जलन और खांसी की शिकायत, पुलिस ने कॉलोनी खाली करने के लिए अनाउंसमेंट किया, नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, राहत कार्य में जुटी पुलिस और नगर निगम की टीम, एसपी सिटी विनायक भोंसले मौके पर, पल्लवपुरम फेज 2 का मामला1
- टीपी नगर में शराब ठेके पर बवाल! ओवररेटिंग के विरोध पर युवकों की पिटाई मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में शराब ठेके पर ओवररेटिंग के विरोध के बाद मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है कि तय कीमत से ज्यादा दाम पर शराब बेचने का विरोध करने पर ठेके के कर्मचारियों ने दो युवकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। दोनों युवकों के घायल होने की बात सामने आई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है। #Meerut #MeerutNews #TPNagar #LiquorShop #Overrating #CCTVFootage #ViralVideo #CrimeNews #MeerutPolice #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #ERadioIndia1
- बुलंदशहर से बड़ी खबर। छजीगढ़ी ग्यासपुर के बागों में एक युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित छजीगढ़ी ग्यासपुर के बागों में करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान पिंटू के रूप में की। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। बुलंदशहर से जिला संवाददाता मोहसिन खान की रिपोर्ट।1
- मकान में चल रहा था नलकियां बनाने का काम गैस सिलेंडर में लगी आग मचा हड़कंप आग लगने से कच्चे माल सहित अन्य सामान जलकर हुआ खाक। हापुड़। आदर्श नगर कॉलोनी के एक मकान के अंदर गैस सिलेंडर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हड़कंप मच गया । आदर्श नगर कॉलोनी के मकान में नलकी बनाने का चल रहा था काम आग लगते ही कमरे में धुआं और आग की लपटें फैल गईं। सूचना पर अग्निशमन समन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। आग में कपड़े, गत्ते का सामान, कच्चा माल समेत अन्य सामान जलकर हुआ खाक।1