Shuru
Apke Nagar Ki App…
दूनावा-डोल में मक्के के कड़वे और पशु चारे में लगी आग, दमकल ने पाया काबू मुलताई। आज दोपहर लगभग 12:02 बजे दुनावा चौकी क्षेत्र के ग्राम डोल में मनाराम बारंगे के खेत में रखे मक्के के कड़वे और पशु चारे में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मुलताई से दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। खेत के साइड में काटकर रखी गई गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। दमकल वाहन चालक राकेश पवार और गिरीश पिपले ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रित किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
M. Afsar khan
दूनावा-डोल में मक्के के कड़वे और पशु चारे में लगी आग, दमकल ने पाया काबू मुलताई। आज दोपहर लगभग 12:02 बजे दुनावा चौकी क्षेत्र के ग्राम डोल में मनाराम बारंगे के खेत में रखे मक्के के कड़वे और पशु चारे में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मुलताई से दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। खेत के साइड में काटकर रखी गई गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। दमकल वाहन चालक राकेश पवार और गिरीश पिपले ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रित किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भैंसदेही की पावन नगरी में भव्य शिव महापुराण कथा: 12 से 18 मार्च तक, बैलगाड़ी रथ यात्रा से होगा शुभारंभ भैंसदेही मां पूर्णा की पावन नगरी भैंसदेही में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवभक्तों के लिए एक अनुपम आध्यात्मिक अनुभव का आयोजन होने जा रहा है। प्राचीन शिव मंदिर संस्थान द्वारा आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा 12 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 18 मार्च तक चलेगी। कथावाचक सुश्री जया देवी के मुखारविंद से सुनाई जाने वाली यह कथा शिवभक्तों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है।आयोजन का शुभारंभ 12 मार्च, गुरुवार को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इस यात्रा में बैलगाड़ी पर विराजमान नंदी जी के साथ रथ यात्रा निकाली जाएगी, जो भक्तों में भारी उत्साह भर देगी। उसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शिव महापुराण कथा का श्रवण होगा। यह कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।कार्यक्रम का समापन 18 मार्च, बुधवार को भव्य प्रसादी वितरण के साथ होगा। प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में होने वाला यह सात दिवसीय आयोजन समस्त शिवभक्तों के लिए खुला है। आयोजक प्राचीन शिव मंदिर संस्थान भैंसदेही एवं समस्त शिवभक्तगण सभी भक्तों से सादर उपस्थिति की प्रार्थना कर रहे हैं।ॐ नमः शिवाय के जयघोष के बीच यह कथा भैंसदेही को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देगी। अधिक जानकारी के लिए प्राचीन शिव मंदिर संस्थान से संपर्क करें।1
- आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी की लखनऊ जिले में थाना महिगवा क्षेत्र के शिवपुरी पुलिया से लेकर नरोसा गांव बाजार तक ट्रैक्टर1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)-तिलक वार्ड निवासी राम रहीम रोटी बैंक के वरिष्ठ सदस्य श्री लक्ष्मी नारायण दुबे (लखन भैया) द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अपनी पूज्यनीय माताजी स्व.श्रीमती कस्तूरी बाई दुबे की चौंथी पुण्यतिथि पर उनकी पुण्य स्मृति में जरूरतमंद,वृद्ध,बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को फलफ्रूट एवं मिष्ठान के साथ कराए गए स्वादिष्ट भोजन।1
- जनपद पंचायत सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आए 6 आवेदन मंगलवार सोहागपुर के जनपद पंचायत सभागार में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित अधिकारियों को 6 आवेदन प्राप्त हुए। यह जनसुनवाई नायब तहसीलदार रणजीत सिंह चौहान की उपस्थिति में आयोजित की गई। जनसुनवाई सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान ग्राम बोदी और सोहागपुर के बीच बने नाले से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। ग्राम निभौरा निवासी सुनील रघुवंशी द्वारा आवेदन देकर सूचना के अधिकार के तहत जानकारी न देने की शिकायत की गई। ग्राम बमारी के किस राजेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा तीन आवेदन देने के बावजूद प्रकरण की नकल नहीं देने की शिकायत की गई। ग्राम सिंग बाड़ा निवासी दीनदयाल नायक द्वारा खेत में लगी गेहूं एवं चने की फसल ना काटने देने की शिकायत की गई। क़िलापुरा निवासी नसीम खा ने नगर परिषद द्वारा जन्म पंजीयन रजिस्टर चेक करवा कर जन्म का NOC आप्राप्ता प्रमाण पत्र प्रदान करने की मांग की। सभी आवेदनों को अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों को निराकरण हेतु भिजवाया गया।1
- बनखेड़ी। अंडरब्रिज स्वीकृत होने के बाद भी बनखेड़ी नगरवासियों को राहत नहीं मिल पाई है। लोगों को अब भी ओल नदी स्थित एकमात्र जर्जर अंडरब्रिज का सहारा लेकर आवागमन करना पड़ रहा है। खराब सड़क और बड़े गड्ढों के कारण कई भारी वाहन शहर के अंदर ही फंस रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर अंडरब्रिज किसी भी समय हादसे का कारण बन सकता है, जिससे लोगों में लगातार डर और आक्रोश बना हुआ है।1
- सिवनी मालवा अनुविभाग के शिवपुर थाना पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, 25 क्विंटल मक्का, इनवर्टर और बैटरी बरामद की है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए बताई जा रही है।1
- नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुलताई पुलिस की त्वरित कार्रवाई – बालिका सकुशल दस्तयाब जिला बैतूल में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं नाबालिगों से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना मुलताई पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। 🔹*घटना का विवरण* दिनांक 08.03.2026 को फरियादिया द्वारा थाना मुलताई में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 06.03.2026 को सुबह लगभग 10:00 बजे उसकी नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला- फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 140/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹 *पुलिस की कार्यवाही* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 10.03.2026 को ग्राम प्रभात पट्टन क्षेत्र से नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। 🔹 *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक हुकुमचंद बिल्लोरे, प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे, प्रधान आरक्षक पुष्पा धुर्वे, आरक्षक कमलेश डेहरिया, आरक्षक लक्ष्मीचंद एवं आरक्षक डुमलेश्वर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा गया है कि नाबालिगों से संबंधित प्रकरणों में पुलिस द्वारा तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जाएगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- मध्य प्रदेश परासिया शाही रोजा अवतार का किया गया इंतजाम परासिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत1
- खेत के गोदाम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 3 बाइक, 4 मोबाइल और 25 क्विंटल मक्का बरामद सिवनी मालवा अनुविभाग के थाना शिवपुर पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन, 25 क्विंटल मक्का, इनवर्टर और बैटरी सहित कुल लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार ग्राम बनाडा निवासी फरियादी शीशराम पिता गिरवर सिंह जाट (50 वर्ष) ने थाना शिवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29-30 दिसंबर 2025 की दरमियानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खेत में बने गोदाम का ताला तोड़कर करीब 25 क्विंटल मक्का, माइक्रोटेक कंपनी का इनवर्टर और ट्यूबलर बैटरी चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 64 हजार 500 रुपए बताई गई थी। मामले में पुलिस ने धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। 9 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोनू पारधी निवासी ग्राम धावड़ा घाट ओझा बस्ती के पीछे मंडी की तरफ चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की जैकेट की जेब से चार मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी के पास बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना मोटरसाइकिल भी मिली। पूछताछ में कबूला कई चोरी की वारदात कड़ी पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि 1. दगड़खेड़ी के पास खेतों से चार मोबाइल और एक प्लेटिना बाइक चोरी की थी। 2. बारंगा गांव से एक और प्लेटिना बाइक चोरी कर बाद में नदी किनारे फेंक दी थी। 3. इटारसी बाजार क्षेत्र से स्प्लेंडर बाइक चोरी कर कुछ दिन चलाने के बाद नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दी थी। 4. ग्राम बनाडा के खेत के गोदाम से 25 क्विंटल मक्का, इनवर्टर और बैटरी भी उसी ने चोरी की थी। आरोपी ने चोरी की मक्का धावड़ा घाट स्थित अपनी टपरी में छिपाकर रखी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। 3.28 लाख का चोरी का माल बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और मक्का सहित कुल लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए का माल बरामद किया है। मामले में विभिन्न धाराओं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों की रही मुख्य भूमिका पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी विवेक यादव, एएसआई अनिल ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुनील मरकाम, प्रधान आरक्षक विशाल भदौरिया, आरक्षक ओमप्रकाश जाट, पवन तिवारी, शिवम जोशी, महिला आरक्षक प्रीति चौहान एवं चालक आरक्षक विष्णु सनकत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1