गोसाईगंज में गड्ढों और कूड़े का साम्राज्य! मच्छरों की मौज, नगर पंचायत गहरी नींद में अयोध्या। नगर पंचायत गोसाईगंज की सफाई व्यवस्था इन दिनों लोगों के बीच मजाक का विषय बनती जा रही है। कटरा पोस्ट ऑफिस गली में रहने वाले गोपीनाथ अंगियार ने नगर पंचायत पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनके मकान के सामने नगर पंचायत की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मानो आंख और कान दोनों बंद करके बैठे हुए हैं। गोपीनाथ अंगियार ने बताया कि उनके मकान के सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ है और गंदगी का ऐसा साम्राज्य फैल चुका है कि वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। दुर्गंध और मच्छरों की भरमार के कारण घर में रहना दूभर हो गया है। लोगों को बीमारी फैलने का डर सताने लगा है। उन्होंने बताया कि सिर्फ दस कदम की दूरी पर डाकघर स्थित है और बगल में श्री रामेश्वर मंदिर, जहां सुबह-शाम भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। इसी रास्ते से रोजाना रेलवे स्टेशन जाने वाले हजारों लोग गुजरते हैं, जिन्हें मजबूरन गंदगी और कूड़े के ढेर के बीच से होकर निकलना पड़ता है। गोपीनाथ अंगियार के अनुसार, बगल में ही वार्ड सभासद का लकड़ी का कारखाना भी है। इस समस्या को लेकर उनसे कई बार शिकायत की गई, लेकिन उनका कहना है कि नगर पंचायत में इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हो रही है और वे खुद भी परेशान हैं। ठीक बगल में कोतवाली के पीछे वाली गली जिसमें नगर पंचायत का पोल स्ट्रीट लाइट लगा हुआ है जो केवल शोपीस बन कर रह गया है कई बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में चारों तरफ मच्छरों की फौज डेरा डाले बैठी है और सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। लोग तंज कसते हुए कहते हैं कि गोसाईगंज में मच्छरों की जनसंख्या जरूर तेजी से बढ़ रही है, लेकिन सफाई की जिम्मेदारी शायद छुट्टी पर चली गई है। नगरवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत और सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो हालात और बिगड़ सकते हैं। फिलहाल लोगों के मन में एक ही सवाल है — क्या नगर पंचायत को यह गंदगी और गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे, या फिर सब कुछ देखकर भी अनदेखा किया जा रहा है?

- Post by A news 881
- अयोध्या नगर निगम व अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा अयोध्या सवारने सजना का काम नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है फिर भी अंधेरा कायम रहता है जिम्मेदार व्यक्ति कौन नगर निगम या विकास प्राधिकरण या पी डबलू डी आज सुबह लगभग 4:00 बजे की दृश्य है देवकाली बाईपास से लेकर के देव फ्लावर तक स्ट्रीट रोड लाइट जब से लगी है प्रत्यक्ष दर्शनों का कहना है कि आज तक नहीं जली है लाइट है जिम्मेदार कौन कभी भी दुर्घटना हो सकती है अप्रिय घटना1
- प्रेस विज्ञप्ति स्मिता सहाय श्रीवास्तव रंगोत्सव 2026 में विशिष्ठ अतिथि के रूप में हुई सम्मानित अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व वंदना उपाध्याय ने आयोजित किया भव्य समारोह अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के परमहंस महाविद्यालय के प्रांगण में रामाय ट्रस्ट और श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रंगोत्सव कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग में कार्यरत, मान्यता प्राप्त पत्रकार ,शिक्षाविद, समाजसेविका एडवोकेट स्मिता सहाय श्रीवास्तव को विशिष्ट अतिथि के रूप में उनके कार्यों को देखते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामाय ट्रस्ट और महाविद्यालय की प्रबंधिका वंदना उपाध्याय और अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की ओर से किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आयोजक वंदना उपाध्याय, व प्रथम महापौर अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय जी ने कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में सम्मिलित स्मिता सहाय श्रीवास्तव जी के कार्यों को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया,साथ ही साथ आई हुई अन्य महिलाओं का स्वागत, सम्मान करते हुए उन्हें रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं। श्रीमती श्रीवास्तव ने मंच से अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज के दौर में समाज और देश का विकास तभी संभव है जब महिला सशक्तिकरण प्रभावी ढंग से आगे बढ़ता रहे। कार्यक्रम में आरटीओ रितु सिंह, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, मनोरमा दुबे, डॉ नीलम सिंह, प्रभा वर्मा उषा मिश्रा, डा मंजूषा पाण्डेय, सरस्वती पाठक, कविता सिंह, मीना पाण्डेय, उर्मिला मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा, सारिका गर्ग, पूजा सनाढ्य, वंदना सिंह, प्रतिभा द्विवेदी, पूर्णिमा तिवारी, मीनू अग्रवाल, श्वेता टंडन, मयूरी तिवारी, डा वंदना सिंह, कंचन जायसवाल, स्मृता तिवारी सहित बडी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी किया।1
- गाजियाबाद के नंदग्राम में उन्मादी भीड़ का सनातनी परिवार पर हमला. दाढ़ी वाले ने पीड़िता महिला को घसीट कर पीटा.. आरोप है कि कट्टरपंथियों का फरमान है बिहारियों को भगा देंगे हर बार की तरह इस बार भी सेक्युलर पुलिस ने पीड़ित हिंदुओं पर ही दिखाई धौंस और दोनों पक्षों को किया पाबंद1
- अयोध्या जिले में शहर के राजकीय अतिथि गृह (सर्किट हाउस) में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों से आई पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनकर समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए,महिला जन सुनवाई के दौरान २२ महिलाओं द्वारा अपनी समस्याएं रखी गई जिनका समय पर निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए है,राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि जन सुनवाई प्रचार प्रसार के अभाव में पहुंचने वाली महिलाओं की संख्या कम है,जो महिलाएं मेरे द्वारा जन सुनवाई में नहीं पहुंच पा रही है सरकार द्वारा कई हेल्प लाइन नम्बर व मेल बनाए गए है उन पर अपनी शिकायत भेज सकती है,पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के निराकरण हेतु सरकार प्रयासरत है।शहर के राजकीय अतिथि गृह में महिला जन सुनवाई के अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही,पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र,जिला प्रोवेशन अधिकारी अयोध्या अश्वनी शुक्ल,महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला,सुधा वर्मा महिला वन स्टाफ सेंटर चौकी प्रभारी,मीनाक्षी सीडीपीओ,डाक्टर संदीप शुक्ल स्वास्थ्य विभाग,पल्लवी दीक्षित चाइल्ड हेल्प लाइन अयोध्या,प्रभामणि पाल प्रभारी वन स्टाफ सेंटर अयोध्या, ओम प्रकाश उपनिरीक्षक,नेहा इशारार महिला उपनिरीक्षक,परमात्मा राम आरक्षी आदि लोग मौजूद रहे।1
- भारतीय क्रिकेट टीम टी 20 विश्व कप फ़ाइनल भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनो से हरा कर तीसरी बार खिताब जीत हासिल हुई,,, भारतीय क्रिकेटटीम ने भारत वर्ष के 140 करोड़ वाशियो को खुश कर दिया यह टी 20 विश्व कप फ़ाइनल भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनो से हरा कर तीसरी बार खिताब अपने नाम भारतीय क्रिकेट टीम ने किए हैं टी20 टीम को आज सुबह टाइम्स टीम के तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।।।।।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni ।।।।1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- Post by A news 881