Journalist Sonu Singh: मदनपुर गांव में जिंदा दफन नवजात को महिला ने बचाया, कुत्तों ने की रखवाली, पुलिस ने शुरू की जांच सिकंदरा थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नवजात शिशु को जिंदा मिट्टी में दबा दिया गया था। लेकिन गांव की एक महिला की सतर्कता और कुत्तों के झुंड की अद्भुत संवेदनशीलता ने उसकी जान बचा ली। घटना मदनपुर गांव के प्राइमरी विद्यालय के पास स्थित सत्य प्रकाश पाल के खेत की है। गांव की निवासी सुनीता देवी पत्नी देवेंद्र कुमार शुक्रवार को खेत की ओर गई थीं। उन्होंने देखा कि मिट्टी से भरे एक गड्ढे के पास तीन-चार कुत्ते मंडरा रहे थे। ध्यान से देखने पर गड्ढे में से छोटे-छोटे मानव हाथ बाहर नजर आए। यह दृश्य देखकर सुनीता घबरा गईं। उन्होंने तुरंत गड्ढे की मिट्टी हटाना शुरू किया और अंदर एक नवजात शिशु जीवित अवस्था में दबा हुआ मिला। सुनीता के अनुसार कुत्ते बच्चे को नुकसान पहुंचाने के बजाय उसकी रखवाली कर रहे थे, ताकि कोई जानवर उसे नुकसान न पहुंचा सके। सुनीता ने तुरंत बच्चे को अपने आंचल में लपेटा और घर ले जाकर परिवार को जानकारी दी। बाद में वह अपने पति के साथ बच्चे को लेकर सिकंदरा थाने पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने सुनीता के मानवीय साहस की सराहना की और नवजात को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा भेजा। सुनीता और उनके पति ने बच्चे को गोद लेकर पालने की इच्छा जताई, जिस पर थाना प्रभारी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत ही गोद लेने की कार्यवाही होगी। इसके लिए चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ने शुक्रवार को करीब 3बजे बताया कि बच्चे की चिकित्सीय जांच जारी है और आगे की कार्रवाई चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा नियमों के अनुसार की जाएगी।

- #kanpurdehat_big_breaking =प्राप्त जानकारी के अनुसार #मंगलपुर_थाना_क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि वह खेत पर अपनी नाबालिक बेटी के साथ गेहूं काटने जा रही थी। =आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही दो युवकों ने नाबालिग से छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर अभद्रता करते हुए गंभीर धमकियां दीं। =पीड़िता का आरोप है कि उसने जब शोर मचाया तो आवाज सुनकर मेरे पति पर पहुंचे तो सभी लोग ने उस पर हमला कर दिया जिससे मेरे पति को गंभीर चोटें आई। =घटना के बाद आरोपी जान से मारने और परिवार की महिलाओं के साथ दुष्कर्म की धमकी देते हुए फरार हो गए। =मामले को 24 घंटे बीत गए है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है,जिस कारण @MISSIONSHAKTI5 शक्ति की धज्जियां उड़ाई जा रही है। =पीड़िता ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है,पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।3
- रसूलाबाद सिकंदरा मार्ग पर नो एंट्री बेअसर डंपरों की आवाजाही से मंगलपुर में लोग परेशान जिलाधिकारी के आदेश पर रसूलाबाद–सिकंदरा मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए लगाई गई नो एंट्री व्यवस्था बेअसर साबित हो रही है। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे मंगलपुर चौराहे से कई डंपर बेधड़क गुजरते नजर आए, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नो एंट्री के बावजूद डंपर और अन्य भारी वाहन दिनदहाड़े मार्ग से निकल रहे हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है, साथ ही धूल और शोर से राहगीरों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों को भी कठिनाई उठानी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन के आदेशों का पालन जमीन पर नहीं हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नो एंट्री नियम का सख्ती से पालन कराया जाए और मंगलपुर चौराहे पर नियमित पुलिस तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लग सके और आमजन को राहत1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के रमपुरा बंबा के पास सोमवार देर रात करीब 10 बजे सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार मदनपुर गांव निवासी विशाल अपने साथी मयंक के साथ बाइक से मदनपुर से दयानतपुर गांव जा रहे थे। जैसे ही वे रमपुरा बंबा के पास पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को तत्काल सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार ने दोनों का उपचार शुरू किया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।1
- सनातियों के सुंदरकाण्ड पाठ के बाद सेवानिवृत्ति का हुआ सम्मान समारोह आयोजित औरैया जिले की तहसील अजीतमल क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर स्थित नारायणी गेस्ट हाउस में सुंदरकाण्ड पाठ एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जी हां बजरंग सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत सुंदरकाण्ड पाठ से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए पाठ किया। पाठ के दौरान “जय श्रीराम” के उद्घोष से परिसर गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। उपस्थित लोगों ने भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत अनिल दीक्षित के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जी हां बजरंग सेवा समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं अनिल दीक्षित के स्नेहीजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।1
- आपसी विवाद के बाद महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, एक महिला पहले मंजिल की खिड़की से बाहर लटकी, पति से गुस्साई महिला की खिड़की से बाहर लटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, स्थानीय लोगो का कहना आपसी विवाद के बाद गुस्साई एक महिला का करीब आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर महिला को उतरवाया नीचे, वीडियो में लटकी महिला की कुछ समय पहले ही हुई शादी,उधर मकान मालिक ने हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पति-पत्नी से मकान कराया खाली, सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो।1
- औरैया के पोरवाल सभा के कमेटी द्वारा नवयुक्त निर्विरोध अध्यक्ष बने आनंदनाथ गुप्ता का समाज के द्वारा किया गया जोरदार स्वागत समाज के बड़े बुजुर्ग भाई बहनों युवाओं द्वारा नए अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया परिवर्तन की दिशा में अध्यक्ष के द्वारा संबोधन में कहा समाज की किसी भी श्रेणी के लोगों का किसी प्रकार का हनन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा अध्यक्ष द्वारा कमेटी के गठन पर विचार विमर्श करते हुए नए दायित्व को देने की भूमिका को जल्द ही बनाया जाएगा4
- औरैया। पोरवाल समाज में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मंगलवार को नवनियुक्त अध्यक्ष आनंदनाथ गुप्ता का समारोहपूर्वक भव्य स्वागत किया गया। समाज के सभी वर्गों—युवा, व्यापारी, वरिष्ठजन और पदाधिकारियों—ने उन्हें फूल-मालाओं, शॉल और बुके के साथ सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्साह और एकता दोनों का अनोखा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का कुशल संचालन कपिल पोरवाल ने किया। मंच पर आनंद गुप्ता डाबर, अखिलेश पोरवाल, मनोज गुप्ता, शिवकुमार पुरवार और रमन पोरवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आनंदनाथ गुप्ता का संकल्प– समाज को नई दिशा देंगे स्वागत समारोह के दौरान अपने संबोधन में अध्यक्ष आनंदनाथ गुप्ता ने कहा— “समाज ने जो भारी विश्वास मुझ पर जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी पारदर्शिता, सामंजस्य और समर्पण के साथ समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लेता हूँ। युवाओं को अवसर, महिलाओं को सशक्त भूमिका और वरिष्ठों को सम्मान—ये तीनों हमारे संगठन की प्राथमिकता होंगी। मैं सभी को साथ लेकर समाज को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।” उन्होंने आगे कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सहयोग और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समाज में दिखी एकजुटता स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि नेतृत्व परिवर्तन से पोरवाल समाज में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई सक्रियता का संचार हुआ है। कई सदस्यों ने इसे “परिवर्तन की शुरुआत” बताया।4
- कलेनापुर गांव मे समझौते का दवाब बना युवक पर किया हमला डेरापुर थाने मे मुकदमा दर्ज जाँच शुरू डेरापुर थाना क्षेत्र के कलेनापुर गांव में हत्या से जुड़े मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने और विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को परिजनों ने बचाया, जबकि आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़िता राजरानी पत्नी भगवान दीन के अनुसार 19 मार्च 2026 की शाम उनका बेटा अरविंद कुमार गांव के पास नहर किनारे गाय चरा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उसके भाई से जुड़े हत्या के मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने लगे। युवक के मना करने पर कहासुनी बढ़ गई और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि भय के कारण तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जा सकी, लेकिन 30 मार्च को डेरापुर थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने मंगलवार करीब 5 बजे बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित लोगों की तलाश की जा रही है।1