गाजियाबाद गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में, 16 वर्षीय छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- 'आई लव यू मम्मी-पापा' गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के आई-टावर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। 16 वर्षीय किशोरी शनाया बिष्ट ने एकेडमिक प्रेशर के चलते 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब 6:30 बजे की है, जिसके बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल-112 और विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल शनाया को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पिता देवेंद्र सिंह के साथ फ्लैट नंबर 1576 में रहती थी। पुलिस जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में शनाया ने पढ़ाई और एकेडमिक प्रेशर को सहन न कर पाने की बात लिखी है। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी और को नहीं बल्कि खुद को ठहराया और अंत में 'आई लव यू मम्मी-पापा' लिखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गाजियाबाद गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में, 16 वर्षीय छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- 'आई लव यू मम्मी-पापा' गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के आई-टावर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। 16 वर्षीय किशोरी शनाया बिष्ट ने एकेडमिक प्रेशर के चलते 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब 6:30 बजे की है, जिसके बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल-112 और विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल शनाया को तुरंत
अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पिता देवेंद्र सिंह के साथ फ्लैट नंबर 1576 में रहती थी। पुलिस जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में शनाया ने पढ़ाई और एकेडमिक प्रेशर को सहन न कर पाने की बात लिखी है। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी और को नहीं बल्कि खुद को ठहराया और अंत में 'आई लव यू मम्मी-पापा' लिखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- Justdial का सच? दुकानदारों के लिए जरूरी Justdial का सच? दुकानदारों के लिए जरूरी सावधानी 🔥 वायरल डायलॉग "ग्राहक देने का वादा… पैकेज बेचने का इरादा! दुकानदार भाइयों, पैसे देने से पहले जांच-पड़ताल जरूर करो!" Justdial से जुड़े अपने अनुभव कमेंट में बताइए। किसी भी ऑनलाइन बिजनेस प्लेटफॉर्म पर पैसे देने से पहले पैकेज, लीड, रिफंड और सभी शर्तों की जानकारी जरूर लें। यह वीडियो बिजनेस करने वाले लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बनाया गया है।1
- गाजियाबाद व्यूरो रिपोर्ट गाजियाबाद में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता बुधवार दोपहर सड़क पर उतर आए1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | मोदीनगर–गाजियाबाद टेंपो पर फिर नया स्टिकर, आखिर किसके इशारे पर? ‘टाइगर ब्रांड’ के बाद अब ‘न्यू टेंपो वेलफेयर संगठन’ का स्टिकर चर्चा में—स्टिकर के पीछे क्या है राज? मोदीनगर। मोदीनगर–गाजियाबाद की सड़कों पर दौड़ रहे ऑटो-टेंपो पर लगे स्टिकरों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘टाइगर ब्रांड’ वाले स्टिकर की चर्चा तेज होने के बाद कई वाहनों से वह स्टिकर हटता नजर आया, लेकिन अब कुछ ऑटो-टेंपो पर ‘न्यू टेंपो वेलफेयर संगठन’ नाम का नया स्टिकर दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह संगठन आखिर है कौन? क्या यह विधिवत पंजीकृत संगठन है? इसका पदाधिकारी कौन है? ऑटो चालकों से इसका क्या संबंध है और टेंपो पर यह स्टिकर लगाने की अनुमति किसने दी? परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को भी यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या किसी संगठन का स्टिकर सार्वजनिक यात्री वाहन पर लगाना अधिकृत है या नहीं? कहीं स्टिकर के नाम पर किसी प्रकार की वसूली, दबाव या वाहन चालकों पर प्रभाव तो नहीं बनाया जा रहा? अब असली सवाल—‘टाइगर ब्रांड’ के बाद ‘न्यू टेंपो वेलफेयर संगठन’... आखिर टेंपो पर चल रहे इन स्टिकरों का राज क्या है? जांच का विषय यह भी है कि स्टिकर किसने छपवाए, किसे वितरित किए और इसके पीछे संगठन की वास्तविक भूमिका क्या है।3
- मोदीनगर में अपहरण का दुस्साहस, घर के बाहर खेल रहे बच्चे के अपहरण का प्रयास, शोर मचाने पर भागे आरोपी, गाजियाबाद :- मोदीनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे के अपहरण की कोशिश की। घटना के समय बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी स्कूटी पर सवार होकर दो अज्ञात आरोपी वहां पहुंचे। बदमाशों ने पहले तो बच्चे से रास्ता पूछने का नाटक किया और फिर चकमा देकर उसे जबरन अपनी स्कूटी पर बैठा लिया। मासूम ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके की तरफ दौड़े। खुद को घिरता देख बदमाश घबरा गए और बच्चे को वहीं छोड़कर तुरंत अपनी स्कूटी से फरार हो गए। घटना के बाद डरे-सहमे परिजनों ने पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई करने के बजाय उन्हें टरकाने में लगी हुई है। इस लापरवाही से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है।1
- Porter 420 BC Exposed! ₹643 Commission Scam 🚨 इस वीडियो में मैंने 4 उन तरीकों का खुलासा किया है जिससे पोर्टल कंपनियां ड्राइवरों को लूट रही हैं। 137 किमी को लोकल बताकर एक्स्ट्रा कमीशन काटना, टोल टैक्स न देना और ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेना! देखिए पूरे सबूत और बताइए कि क्या यह 420 बीसी नहीं है? कॉल रिकॉर्डिंग चैनल पर अलग से अपलोड है, जाकर सुनें। चैनल को सब्सक्राइब करें! #ApnaCargoPartner #LogisticsScam #DriverRights #CommercialVehicle #PorterScam Disclaimer: The information and claims provided in this video are based on actual events, driver testimonies, and documentary evidence collected. This content is created strictly for educational, awareness, and driver protection purposes.1
- चंद्रशेखर पार्क में गणेश जी की प्रतिमा, पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु, ढोल-नगाड़े और उत्साह के दृश्य। वॉइस ओवर: गाजियाबाद के चंद्रशेखर पार्क में आज माहौल भक्तिमय है। गणेश चतुर्थी पर स्थापित किए गए भगवान गणेश जी की प्रतिमा को आज श्रद्धालु भावुक मन से विदाई दे रहे हैं। चेहरों पर उत्साह है, लेकिन बप्पा को विदा करने का भाव भी साफ दिखाई दे रहा है। ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए नजर आए। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर लोगों ने खुशियां साझा कीं और गणेश जी से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। गणेश विसर्जन सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि लोगों की आस्था और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। बप्पा को विदाई देते समय श्रद्धालुओं की यही कामना रही कि उनके परिवार और समाज में सुख-शांति बनी रहे और अगले वर्ष गणपति बप्पा फिर से आए प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते हुए दृश्य, जयकारे और श्रद्धालुओं के चेहरे। वॉइस ओवर: आंखों में विदाई की नमी और दिल में अगले वर्ष बप्पा के फिर आने की उम्मीद… चंद्रशेखर पार्क में गूंजता रहा एक ही जयकारा— संवाददाता रेनू पुरी4
- बरसठी बाजार मे ं नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बरसठी बाजार में नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टेलर बरसठी बाजार मे ं नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बरसठी बाजार में नाबालिग किशोरी से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टेलर1
- जर्जर तारों के सहारे बिजली व्यवस्था, हादसे का इंतजार कर रहा विद्युत विभाग? मुरादनगर विद्युत वितरण खंड 33/11 के हालात पर उठे गंभीर सवाल, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप मुरादनगर/गाजियाबाद। विद्युत वितरण खंड 33/11 डिवीजन मुरादनगर क्षेत्र में बिजली के तारों की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। सामने आई तस्वीरों में कई स्थानों पर बिजली की लाइनों की स्थिति बेहद खराब दिखाई दे रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई स्थानों पर जर्जर एवं असुरक्षित तारों के कारण आए दिन फॉल्ट और आगजनी जैसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि शिकायतें किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। एक स्थानीय व्यक्ति ने चिंता जताते हुए बताया कि उसके मकान से सटी हुई बिजली की लाइन गुजर रही है। घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो कभी-कभी छत पर खेलते हैं। ऐसे में यदि जर्जर लाइन में कोई तकनीकी खराबी आती है या तार टूटकर नीचे गिरता है तो गंभीर दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इन जर्जर लाइनों का स्थलीय निरीक्षण किया है? क्या जोखिम वाले स्थानों की सूची तैयार की गई है? और यदि शिकायतें पहले से मिल रही हैं तो अब तक मरम्मत या लाइन बदलने की कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्रों का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और जहां भी तार जनसुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। जनता का सवाल साफ है—बिजली आपूर्ति जरूरी है, लेकिन क्या लोगों की सुरक्षा उससे भी ज्यादा जरूरी नहीं?4