logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जखनिया में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन, सपना सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित जखनिया (गाजीपुर)। आदित्य मैरिज हॉल जखनिया में 21 मार्च से चल रहे भाजपा मंडल जखनिया प्रथम के एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के साथ हुआ। समापन सत्र को संबोधित करते हुए सपना सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जो आजादी के बाद पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग भाजपा के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के तहत आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना और संगठन की कार्यपद्धति से अवगत कराना है। इस अभियान के तहत मंडल स्तर तक 15 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और सेवा भाव की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता विचार से दृढ़ और व्यवहार से विनम्र होगा, तभी संगठन की शक्ति समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह को नटराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम, गर्वजीत सिंह, रामराज वनवासी, दयाशंकर सिंह एवं मृदुला पांडेय ने भी संबोधित किया। एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिभागियों के लिए रहने, भोजन, चाय-नाश्ता एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, महामंत्री पीयूष सिंह, पंकज सिंहा, उपाध्यक्ष नंदलाल प्रजापति, रामरतन कुशवाहा, मंत्री नलनिश सिंह, उषा वनवासी, शिवाकांत सिंह, धर्मेंद्र चौरसिया, दीपक गुप्ता, प्रशांत सिंह, चंद्रभान राजभर, कैलाश नाथ, विनय सिंह, रामाश्रय पांडेय, अशोक गुप्ता, विजय गुप्ता, झुन्ना सिंह, शैलू सिंह, अशोक चौहान, ओमप्रकाश पांडेय, मुन्ना सिंह, सुनील यादव, धर्मेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री लाल जी गोड़ ने की, जबकि संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।

on 22 March
user_Opendr Kumar
Opendr Kumar
Cinematographer जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
on 22 March
59331e7f-90cb-4f26-9c67-9d3b88b019f7

जखनिया में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन, सपना सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित जखनिया (गाजीपुर)। आदित्य मैरिज हॉल जखनिया में 21 मार्च से चल रहे भाजपा मंडल जखनिया प्रथम के एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के साथ हुआ। समापन सत्र को संबोधित करते हुए सपना सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जो

140c3222-44d1-4ee1-b391-6ba4099a886e

आजादी के बाद पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग भाजपा के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के तहत आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना और संगठन की कार्यपद्धति से अवगत कराना है। इस अभियान के तहत मंडल स्तर तक 15 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और सेवा भाव की दिशा में

6cb85654-a3bb-43ce-87ce-ca073ea2b1bd

प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता विचार से दृढ़ और व्यवहार से विनम्र होगा, तभी संगठन की शक्ति समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह को नटराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राम, गर्वजीत सिंह, रामराज वनवासी, दयाशंकर सिंह एवं मृदुला पांडेय ने भी संबोधित किया। एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिभागियों के लिए रहने, भोजन, चाय-नाश्ता एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी। इस अवसर

80b261f5-4835-4001-9790-10963c148385

पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, महामंत्री पीयूष सिंह, पंकज सिंहा, उपाध्यक्ष नंदलाल प्रजापति, रामरतन कुशवाहा, मंत्री नलनिश सिंह, उषा वनवासी, शिवाकांत सिंह, धर्मेंद्र चौरसिया, दीपक गुप्ता, प्रशांत सिंह, चंद्रभान राजभर, कैलाश नाथ, विनय सिंह, रामाश्रय पांडेय, अशोक गुप्ता, विजय गुप्ता, झुन्ना सिंह, शैलू सिंह, अशोक चौहान, ओमप्रकाश पांडेय, मुन्ना सिंह, सुनील यादव, धर्मेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री लाल जी गोड़ ने की, जबकि संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खबर गाजीपुर जनपद के मर्दा ब्लाक अंतर्गत एक गांव शहर जहां की उसकी शान की लगी हुई फसल बिजली विभाग की एक लापरवाही से जलकर खाक हो गई
    1
    खबर गाजीपुर जनपद के मर्दा ब्लाक अंतर्गत एक गांव शहर जहां की उसकी शान की लगी हुई फसल बिजली विभाग की एक लापरवाही से जलकर खाक हो गई
    user_जय कुमार पांडेय
    जय कुमार पांडेय
    Farmer मोहम्मदाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Jitendra bahadur Dubey
    1
    Post by Jitendra bahadur Dubey
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Sadik Ahmed
    1
    Post by Sadik Ahmed
    user_Sadik Ahmed
    Sadik Ahmed
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चकिया, चन्दौली। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' (CCTV निगरानी) की मदद से पुलिस ने मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। इनके पास से लूटे गए रुपयों में से 25,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
    1
    चकिया, चन्दौली। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' (CCTV निगरानी) की मदद से पुलिस ने मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। इनके पास से लूटे गए रुपयों में से 25,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
    user_दीवान इमरान अहमद
    दीवान इमरान अहमद
    Court reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जनपद चंदौली में पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों पर सख्त प्रहार किया है। इस अभियान के अंतर्गत 40 मुकदमों से संबंधित लगभग 528 किलोग्राम अवैध गांजा को विधिवत नष्ट (विनष्टीकरण) किया गया। प्रशासन ने साफ किया है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    2
    जनपद चंदौली में पुलिस ने ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों पर सख्त प्रहार किया है। इस अभियान के अंतर्गत 40 मुकदमों से संबंधित लगभग 528 किलोग्राम अवैध गांजा को विधिवत नष्ट (विनष्टीकरण) किया गया। प्रशासन ने साफ किया है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_Shrikant Sagar
    Shrikant Sagar
    Media house मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश जिला चंदौली गांव है रोहन व्यापारी के आगे रोहन पड़ता है फिर उसके बाद गुरु नरेंद्र मजदूर पड़ता है रोहन गांव के थोड़ा बाहर को खेत पर और यह भी रोहन पड़ता है खत है कम से मकान है लेकिन इधर खंभा नहीं गड़ा है पावर हाउस से बरौनी गए थे लिख कर ले गए हैं बाकी
    1
    उत्तर प्रदेश जिला चंदौली गांव है रोहन व्यापारी के आगे रोहन पड़ता है फिर उसके बाद गुरु नरेंद्र मजदूर पड़ता है रोहन गांव के थोड़ा बाहर को खेत पर और यह भी रोहन पड़ता है खत है कम से  मकान है लेकिन इधर खंभा नहीं गड़ा है पावर हाउस से बरौनी गए थे लिख कर ले गए हैं बाकी
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Mugalsarai, Chandauli•
    13 hrs ago
  • खबर गाजीपुर जनपद के क्षेत्र मोहम्मदाबाद से है जहां की जनपद के कई हिस्सों में अचानक मौसम के खराब हो जाने के वजह से आकाश में बादल छाए हुए हैं और किसानों के दिल की धड़कन बढ़ी हुई है हम आपको बता दें कि किसानों का फसल कट करके इकट्ठा तो कर दिया गया है लेकिन अभी तक किसानों का अनाज घर में नहीं जा पाया है लेकिन किसान चिंतित है कहीं-कहीं पर हाल
    1
    खबर गाजीपुर जनपद के क्षेत्र मोहम्मदाबाद से है जहां की जनपद के कई हिस्सों में अचानक मौसम के खराब हो जाने के वजह से आकाश में बादल छाए हुए हैं और किसानों के दिल की धड़कन बढ़ी हुई है हम आपको बता दें कि किसानों का फसल कट करके इकट्ठा तो कर दिया गया है लेकिन अभी तक किसानों का अनाज घर में नहीं जा पाया है लेकिन किसान चिंतित है कहीं-कहीं पर हाल
    user_जय कुमार पांडेय
    जय कुमार पांडेय
    Farmer मोहम्मदाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.