Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर सतना जिला आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला सतना द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुंदर और विकसित भारत के निर्माण का जनआंदोलन है। प्रधानमंत्री जी के “स्वच्छ भारत” के संकल्प को साकार करने हेतु स्वच्छता के प्रति जनजागरण और जनभागीदारी बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, स्वच्छता को अपनी आदत बनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।
खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर सतना जिला आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला सतना द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुंदर और विकसित भारत के निर्माण का जनआंदोलन है। प्रधानमंत्री जी के “स्वच्छ भारत” के संकल्प को साकार करने हेतु स्वच्छता के प्रति जनजागरण और जनभागीदारी बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, स्वच्छता को अपनी आदत बनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *मैहर जिला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने रक्तदान करने की सभी लोगों को शपथ दिलाई* *मैहर जिला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने रक्तदान करने की सभी लोगों को शपथ दिलाई* मैहर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज अभियान की शुरुआत पर सिविल अस्पताल परिसर मे विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने रक्तदान की शपथ दिलाई। और ब्लड बैंक वार्ड में आयोजित रक्तदान शिविर में शहर के युवा मातृशक्ति स्वयंसेविक संगठन और जिले के पुलिस प्रशासन प्रमुख सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान करते हुए। सेवा के संकल्प का परिचय दिया। रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों को विषम परिस्थितियों के दौरान समय पर खून उपलब्ध हो सके और मानव जीवन को सुरक्षित किया जा सके। यही मानव सेवा के आधार पर रक्तदान महादान की मूल परिभाषा को दर्शाता है। इस दौरान मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, जिला कलेक्टर विदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर रोशन राय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यभान पटेल, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी, सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी, एवं चिकित्सालय के संबंधित डॉक्टरों की टीम और नर्सिंग स्टाफ सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।3
- *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प के रूप में मिला जनता को बड़ा उपहार, अब लगेगा सेवा शुल्क, अब UPI ट्रांजेक्शन पर मर्चेंट को लगेगा झटका,*1
- माई की रसोई संचालक धीरज पाण्डेय के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन माई की रसोई संचालक धीरज पाण्डेय के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मैहर। माई की रसोई के संचालक श्री धीरज पाण्डेय जी के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन उत्साह, हर्षोल्लास एवं सेवा भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सहभागिता के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैहर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमलेश सुहाने जी, श्री नितिन ताम्रकार जी एवं कटरा बाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके साथ ही जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर सेवा कार्य किया गया। श्री धीरज पाण्डेय जी ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को सामाजिक सेवा एवं जनसहभागिता से जोड़ना समाज में सकारात्मक संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। 📰 SNT News Pinch — Digital Media News Channel ✍️ संवाददाता: सत्यनारायण तिवारी1
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर बड़ी खबर आवारा कुत्तों से अनोखा विरोध - अधिकारी के केबिन में छोड़े 5 कुत्ते, टेबल पर रखी नोटों की माला लोग आवारा कुत्तों से परेशान है और उससे भी ज़्यादा स्वयंभू पशु प्रेमियों से। आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान युवा सेना के जिला प्रमुख विक्रम रंधावे ने निफाड नगर पंचायत में अनोखा प्रदर्शन किया। आरोप है कि शिकायतों के बाद भी प्रशासन निष्क्रिय है। नाराज कार्यकर्ताओं ने मुख्याधिकारी धीरज भामरे के केबिन में 4-5 आवारा कुत्ते छोड़ दिए और विरोध में उनकी टेबल पर नोटों की माला रख दी। इनका कहना है कि पूरे शहर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या बहुत बढ़ गई है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ये कुत्ते कई नागरिकों को काट चुके हैं. बार-बार शिकायतें और लिखित आवेदन देने के बावजूद प्रशासन ने इस समस्या पर अभी तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है। बच्चों और बुजुर्गों पर हमलों की घटनाएं बढ़ने से लोगों में रोष है।1
- रीवा: गर्भवती और नवजात की मौत मामले में लेडी डॉक्टर की सेवा समाप्त, 15 दिन से अनशन पर बैठे पीड़िता के पिता को पुलिस ने उठाया रीवा (मध्य भारत न्यूज): रीवा के संजय गांधी अस्पताल में हुई गर्भवती महिला कल्पना मिश्रा और उसके नवजात बच्चे की मौत के मामले में 21 दिन बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय ने लेडी डॉक्टर डॉ. सोनल अग्रवाल की सेवा समाप्त कर दी है। दूसरी ओर, अपनी बेटी और नवजात नाती को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सिरमौर चौराहे पर बीते 15 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे कल्पना के पिता रामशरण मिश्रा को बुधवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने धरना स्थल से जबरन हटा दिया। 15 दिन से अनशन पर थे पिता, बिगड़ी तबियत रामशरण मिश्रा लगातार 15 दिनों से सिरमौर चौराहे पर अनशन पर बैठे थे, जिससे उनकी सेहत काफी बिगड़ गई थी। बुधवार को पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर धरना स्थल खाली कराया और उन्हें अपने साथ ले गई। तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला ने बताया कि सिरमौर चौराहा अत्यधिक व्यस्त क्षेत्र है, जहां लंबे समय से जारी धरने के कारण यातायात और कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, इसलिए यह कदम उठाया गया। परिजनों और कांग्रेस का कड़ा विरोध पुलिस कार्रवाई के बाद परिजनों और कांग्रेस नेताओं ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विनोद शर्मा ने कहा कि एक पिता जो अपनी बेटी और नवजात को न्याय दिलाने के लिए अनशन कर रहा था, उसकी मांग सुनने के बजाय उसे ही जबरन हटा दिया गया। वहीं परिजनों का कहना है कि सिर्फ एक डॉक्टर पर कार्रवाई से न्याय नहीं मिलेगा; मामले में लापरवाही बरतने वाले सभी जिम्मेदारों पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आपराधिक प्रकरण चलाया जाना चाहिए। 25 अगस्त को भर्ती, 26 की रात हुई थी मौत कल्पना मिश्रा को प्रसव के लिए 25 अगस्त को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 26 अगस्त की रात प्रसव के दौरान उसकी और नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए थे। डिलीवरी से पहले अस्पताल से कल्पना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह परिजनों से मदद की गुहार लगा रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पूरे प्रदेश में गूंज उठा था। डॉक्टर की सेवा समाप्ति का आदेश श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. सोनल अग्रवाल के खिलाफ विभागीय जांच पहले से लंबित थी। वर्ष 2023 में मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों से मरीजों को निजी नर्सिंग होम भेजने के आरोपों की जांच के बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी, जिसके तहत अब उनकी सेवा समाप्त की गई है। मामले में अब तक हुई कार्रवाई: दो नर्सिंग स्टाफ निलंबित: लापरवाही सामने आने पर शुरुआत में दो नर्सिंग स्टाफ को निलंबित किया गया। डॉक्टरों पर गाज: ड्यूटी डॉक्टर डॉ. सोनल अग्रवाल और डॉ. निधि पांडे को निलंबित किया गया था। अधीक्षक हटाए गए, डीन का तबादला: संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटाया गया, जबकि मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल का तबादला सतना मेडिकल कॉलेज कर दिया गया। भोपाल से विशेष टीम: मामले की जांच के लिए भोपाल से आई विशेष टीम ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पीड़ित परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।1
- Pythagoras theorum (trigonometry) pradeep sir brainmaster academy प्रदीप सर द्वारा पथगोरस् theorum की क्लासेस ली गई बच्चों रोचक जानकारी दी गई1
- सतना में 28 घंटे चले प्रदर्शन के बाद झुका प्रशासन, सिंहपुर थाना प्रभारी हटाए गए सतना में 28 घंटे चले प्रदर्शन के बाद झुका प्रशासन, सिंहपुर थाना प्रभारी हटाए गए मध्य प्रदेश के सतना में हिस्ट्रीशीटर राहुल सिंह टीकर हत्याकांड के बाद भड़का आक्रोश अब प्रशासनिक कार्रवाई में बदल गया है। घटना के बाद आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी, अन्य सह-आरोपियों की भूमिका की जांच और थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर परिजनों व स्थानीय संगठनों ने एसपी ऑफिस के सामने तकरीबन 28 घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के भारी दबाव के बीच प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंहपुर थाना प्रभारी पंकज शुक्ला को पद से हटाकर जसो थाना स्थानांतरित कर दिया गया है। गौरतलब है कि पुलिस ने हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, परिजनों की मांग पर एसपी हंसराज सिंह द्वारा एसडीओपी नागौद रघु केशरी की अगुवाई में एक एसआईटी (SIT) का भी गठन कर दिया गया है जो मामले की विस्तृत जांच कर रही है। #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #SatnaPolice #UnchehraNews #BreakingNews #MpPolice #Satna #CrimeNews #Protest #JusticeForRahulSingh1
- *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प के रूप में मिला जनता को बड़ा उपहार, अब लगेगा सेवा शुल्क, अब UPI ट्रांजेक्शन पर मर्चेंट को लगेगा झटका,*1