logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीमलवाड़ा महाविद्यालय में एबीवीपी की नवीन कार्यकारिणी गठित सीमलवाड़ा। राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री हर्षित ननोमा की विशेष उपस्थिति रही। राष्ट्रीय मंत्री हर्षित ननोमा ने विद्यार्थियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के परिचय, उद्देश्य एवं गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया। उन्होंने छात्रहित के मुद्दों पर संगठन की भूमिका तथा राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भागीदारी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान निर्वतमान नगर मंत्री पुष्पेंद्र डामोर ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें किशन तराल को इकाई अध्यक्ष एवं क्रिश कुम्हार को इकाई सचिव का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही कुल 32 सदस्यों को नवीन कार्यकारिणी में दायित्व प्रदान किए गए। कार्यकारिणी में महेश गरासिया, विक्रम अंगारी, तूफान अंगारी, मेहरबान कटरा, सूर्य प्रकाश मालीवाड़, जीनल डोडियार, सुमित नाई एवं अतुल बंजारा को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। नवीन कार्यकारिणी के गठन पर विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने छात्रहित, समाजहित एवं राष्ट्रहित में संगठन के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

23 hrs ago
user_संजय भोई
संजय भोई
सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
23 hrs ago

सीमलवाड़ा महाविद्यालय में एबीवीपी की नवीन कार्यकारिणी गठित सीमलवाड़ा। राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री हर्षित ननोमा की विशेष उपस्थिति रही। राष्ट्रीय मंत्री हर्षित ननोमा ने विद्यार्थियों

को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के परिचय, उद्देश्य एवं गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया। उन्होंने छात्रहित के मुद्दों पर संगठन की भूमिका तथा राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भागीदारी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान निर्वतमान नगर मंत्री पुष्पेंद्र डामोर ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की।

इसमें किशन तराल को इकाई अध्यक्ष एवं क्रिश कुम्हार को इकाई सचिव का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही कुल 32 सदस्यों को नवीन कार्यकारिणी में दायित्व प्रदान किए गए। कार्यकारिणी में महेश गरासिया, विक्रम अंगारी, तूफान अंगारी, मेहरबान कटरा, सूर्य प्रकाश मालीवाड़, जीनल डोडियार, सुमित नाई

एवं अतुल बंजारा को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। नवीन कार्यकारिणी के गठन पर विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने छात्रहित, समाजहित एवं राष्ट्रहित में संगठन के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पीठ में मोक्ष सप्तमी पर भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव, अभिषेक-पूजन कर चढ़ाए पुष्प सीमलवाड़ा। पीठ स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव मोक्ष सप्तमी पर्व के रूप में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर जैन समाज के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई और धार्मिक वातावरण भक्तिमय हो गया। पीठ समाज अध्यक्ष राजकुमार डैचिया ने बताया कि मोक्ष सप्तमी के अवसर पर भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा का विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजन किया गया। इसके बाद पंचामृत अभिषेक, आरती तथा पुष्प अर्पण कर भगवान का स्मरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण कल्याणक को श्रद्धा के साथ मनाते हुए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पुण्यार्जक परिवारों ने निभाई सहभागिता कार्यक्रम में हसमुख लाल, मनोज कोठारी एवं महेंद्र डैचिया परिवार पुण्यार्जक रहे। पुण्यार्जक परिवारों की ओर से धार्मिक विधियों में सहभागिता की गई। मंदिर में आयोजित पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर डॉ. देवीलाल शाह, गजेंद्र कोठारी, गोवर्धनलाल डैचिया, अशोक भूता, चंद्रकांत शाह, प्रवीण शाह, बृजेश, परेश, सुनील, रोशन, कपिल भूता, हार्दिक, गौरव, दीपक, हितेंद्र, प्रसन्न, डॉ. निखिल, अखिल, मयंक डैचिया सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। महिला श्रद्धालुओं में शकुंतला, संगीता, भाविका शाह, शशि, चंदा, छाया, पिनल, रंजना, प्रियंका, शीतल, डॉ. चेलसी भूता, इंदुबाला, लता, जीवनलता, सुषमा, स्मिता, शैली, कोमल, रीता, पल्लवी डैचिया, खुशबू, शीला, नैना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जयश्री दीदी कोठारी का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। वहीं हेमलता एवं लक्ष्मीलाल टोकर सहित समाज के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मोक्ष सप्तमी पर्व के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। समाजजनों ने भगवान पार्श्वनाथ के आदर्शों को जीवन में अपनाने और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    3
    पीठ में मोक्ष सप्तमी पर भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव, अभिषेक-पूजन कर चढ़ाए पुष्प
सीमलवाड़ा। पीठ स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव मोक्ष सप्तमी पर्व के रूप में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर जैन समाज के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई और धार्मिक वातावरण भक्तिमय हो गया।
पीठ समाज अध्यक्ष राजकुमार डैचिया ने बताया कि मोक्ष सप्तमी के अवसर पर भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा का विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजन किया गया। इसके बाद पंचामृत अभिषेक, आरती तथा पुष्प अर्पण कर भगवान का स्मरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण कल्याणक को श्रद्धा के साथ मनाते हुए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
पुण्यार्जक परिवारों ने निभाई सहभागिता
कार्यक्रम में हसमुख लाल, मनोज कोठारी एवं महेंद्र डैचिया परिवार पुण्यार्जक रहे। पुण्यार्जक परिवारों की ओर से धार्मिक विधियों में सहभागिता की गई। मंदिर में आयोजित पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर डॉ. देवीलाल शाह, गजेंद्र कोठारी, गोवर्धनलाल डैचिया, अशोक भूता, चंद्रकांत शाह, प्रवीण शाह, बृजेश, परेश, सुनील, रोशन, कपिल भूता, हार्दिक, गौरव, दीपक, हितेंद्र, प्रसन्न, डॉ. निखिल, अखिल, मयंक डैचिया सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
महिला श्रद्धालुओं में शकुंतला, संगीता, भाविका शाह, शशि, चंदा, छाया, पिनल, रंजना, प्रियंका, शीतल, डॉ. चेलसी भूता, इंदुबाला, लता, जीवनलता, सुषमा, स्मिता, शैली, कोमल, रीता, पल्लवी डैचिया, खुशबू, शीला, नैना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जयश्री दीदी कोठारी का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। वहीं हेमलता एवं लक्ष्मीलाल टोकर सहित समाज के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
मोक्ष सप्तमी पर्व के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। समाजजनों ने भगवान पार्श्वनाथ के आदर्शों को जीवन में अपनाने और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन चित्रकुट धाम गेलन पर रात्रि के समय पथराव करने के मामले का खुलासा। लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन चित्रकुट धाम गेलन पर रात्रि के समय पथराव करने के मामले का खुलासा। पुलिस थाना धम्बोला द्वारा उक्त मामले मे 01 आरोपी को किया गिरफ्‌तार । आरोपी द्वारा जमीन विवाद को लेकर पथराव करना किया स्वीकार एंकर इंट्रो विद्या भारती जनजाति समिति द्वारा संचालित चित्रकुट परियोजना गांव गेलन ग्रा. प. धोधरा में स्थित है। जहा पर वर्तमान मे छात्रावास भी संचालित है। जिसमे 10 विद्यार्थी व परियोजना से जुडे 04 कार्मिक निवास करते है। अज्ञात बदमाशो ने परियोजना के भवन के पिछे से गाली गलोच के साथ तेज पत्थरबाजी कर विद्यार्थियों और कार्मिको को जान से मारने का प्रयास किया पत्थरबाजी से भवन के उपर लगे टीन में छेद हो गये तथा भवन की जालीयो को भी काफी नुकसान पहुंचा है। गाली गलोच व तेज पत्थर बाजी से भवन के बाहर सोया कार्मिक भागकर भवन मे घुस गया। और दरवाजे बंद कर लिये। जिसके बावजुद पत्थरबाजो ने दरवाजे तोडने का प्रयास भी किये। उक्त पत्थर बाजी से विद्यार्थीयो व कार्मिको की जान जा सकती थी। जिससे सभी काफी भयभीत है। बाड़ी पुलिस थाना धम्बोला पर प्राप्त होने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मनिष कुमार जिला पुलिस अधीक्षक जिला डूंगरपुर द्वारा उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच के आदेश प्रदान किये गये। खिवसिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला डूंगरपुर के निर्देश एवं मदनलाल विश्नोई पुलिस उपअधीक्षक वृत्ताधिकारी वृत सीमलवाडा के सुपरविजन में चंन्द्रशेखर किलानिया थानाधिकारी पुलिस थाना धम्बोला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए जांच जारी रखी। दौरान के आधार पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति दिनेश पिता हकरा कटारा निवासी गेलन थाना धम्बोला को नामजद किया गया। उक्त व्यक्ति घटना के बाद से फरार हो अहमदाबाद मजदुरी करने चला गया था जिसपर पुलिस थाना धम्बोला से एक टीम को काफी तलाश के बाद उक्त व्यक्ति को डिटेन कर थाने पर लाया गया एवं पुछताछ की गई तो उक्त व्यक्ति दिनेश कटारा द्वारा जमीन की बात को लेकर रात को नशे शराब में उक्त पत्थरबाजी की घटना की -: गिरफतार अभियुक्त दिनेश पिता हकरा कटारा निवासी गेलन पुलिस थाना धम्बोला जिला डुंगरपूर को किया गिरफ्तार बाइट धम्बोला थाना अधिकारी चंद्रशेखर किलानिया
    1
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
चित्रकुट धाम गेलन पर रात्रि के समय पथराव करने के मामले का खुलासा।
लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
चित्रकुट धाम गेलन पर रात्रि के समय पथराव करने के मामले का खुलासा।
पुलिस थाना धम्बोला द्वारा उक्त मामले मे 01 आरोपी को किया गिरफ्‌तार ।
आरोपी द्वारा जमीन विवाद को लेकर पथराव करना किया स्वीकार
एंकर इंट्रो 
विद्या भारती जनजाति समिति द्वारा संचालित चित्रकुट परियोजना गांव गेलन ग्रा. प. धोधरा में स्थित है। जहा पर वर्तमान मे छात्रावास भी संचालित है। जिसमे 10 विद्यार्थी व परियोजना से जुडे 04 कार्मिक निवास करते है। अज्ञात बदमाशो ने परियोजना के भवन के पिछे से गाली गलोच के साथ तेज पत्थरबाजी कर विद्यार्थियों और कार्मिको को जान से मारने का प्रयास किया पत्थरबाजी से भवन के उपर लगे टीन में छेद हो गये तथा भवन की जालीयो को भी काफी नुकसान पहुंचा है। गाली गलोच व तेज पत्थर बाजी से भवन के बाहर सोया कार्मिक भागकर भवन मे घुस गया। और दरवाजे बंद कर लिये। जिसके बावजुद पत्थरबाजो ने दरवाजे तोडने का प्रयास भी किये। उक्त पत्थर बाजी से विद्यार्थीयो व कार्मिको की जान जा सकती थी। जिससे सभी काफी भयभीत है। 
बाड़ी 
पुलिस थाना धम्बोला पर प्राप्त होने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।  मनिष कुमार जिला पुलिस अधीक्षक  जिला डूंगरपुर द्वारा उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच के आदेश प्रदान किये गये।  खिवसिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जिला डूंगरपुर के निर्देश एवं  मदनलाल विश्नोई पुलिस उपअधीक्षक वृत्ताधिकारी वृत सीमलवाडा के सुपरविजन में  चंन्द्रशेखर किलानिया थानाधिकारी पुलिस थाना धम्बोला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।  मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए जांच जारी रखी। दौरान के आधार पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति दिनेश पिता हकरा कटारा निवासी गेलन थाना धम्बोला को नामजद किया गया। उक्त व्यक्ति घटना के बाद से  फरार हो अहमदाबाद मजदुरी करने चला गया था जिसपर पुलिस थाना धम्बोला से एक टीम को काफी तलाश के बाद उक्त व्यक्ति को डिटेन कर थाने पर लाया गया एवं पुछताछ की गई तो उक्त व्यक्ति दिनेश कटारा द्वारा जमीन की बात को लेकर  रात को नशे शराब में उक्त पत्थरबाजी की घटना की 
-: गिरफतार अभियुक्त 
दिनेश पिता हकरा कटारा निवासी गेलन पुलिस थाना धम्बोला जिला डुंगरपूर को किया गिरफ्तार
बाइट 
धम्बोला थाना अधिकारी 
चंद्रशेखर किलानिया
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ऑपरेशन पृथ्वी के तहत अवैध पत्थर परिवहन में लिप्त 01 ट्रैक्टर को किया जब्त। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ऑपरेशन पृथ्वी के तहत अवैध पत्थर परिवहन में लिप्त 01 ट्रैक्टर को किया जब्त। डूंगरपुर श्री मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार ऑपरेशन पृथ्वी के तहत श्री खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर एवं श्री प्रभुलाल कुमावत वृताधिकारी वृत आसपुर के निर्देशन में थाना आसपुर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर निगरानी रखते हुए गोल में मेन सड़क के पास सर्कल पर बिना नंबर ट्रैक्टर टोली को अवैध रूप से पत्थर का परिवहन करता हुआ ट्रैक्टर मय ट्राली को जब्त कर थाना में रखा गया एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु खनन विभाग सलूंबर को सूचित किया ।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
      9829264909

ऑपरेशन पृथ्वी के तहत अवैध पत्थर परिवहन में लिप्त 01 ट्रैक्टर को किया जब्त।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
ऑपरेशन पृथ्वी के तहत अवैध पत्थर परिवहन में लिप्त 01 ट्रैक्टर को किया जब्त।
डूंगरपुर  श्री मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर के निर्देशानुसार ऑपरेशन पृथ्वी के तहत श्री खीवसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर एवं श्री प्रभुलाल कुमावत वृताधिकारी वृत आसपुर के निर्देशन में थाना आसपुर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर निगरानी रखते हुए गोल में मेन सड़क के पास सर्कल पर बिना नंबर ट्रैक्टर टोली को अवैध रूप से पत्थर का परिवहन करता हुआ ट्रैक्टर मय ट्राली को जब्त कर थाना में रखा गया एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु खनन विभाग सलूंबर को सूचित किया ।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • डूंगरपुर में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: पीएमएसएमए दिवस पर मां वाउचर और ऑनलाइन मॉनिटरिंग से मजबूत हुआ मातृ-शिशु स्वास्थ्य संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप डूंगरपुर जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत आयोजित विशेष स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के पंजीयन से लेकर मां वाउचर वितरण और ऑनलाइन मॉनिटरिंग की पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल रूप दे दिया गया है। - क्यूआर-कोड आधारित 'मां वाउचर' से मिल रही निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा विशेष स्वास्थ्य दिवस के तहत जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित शिविरों में स्वास्थ्य लाभ लेने पहुँची गर्भवती महिलाओं का पीसीटीएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन किया गया। पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात, पात्र महिलाओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर विभाग की ओर से एसएमएस के जरिए एक विशेष लिंक प्रेषित किया गया। इस लिंक पर क्लिक करते ही क्यूआर-कोड आधारित डिजिटल 'मां वाउचर' जनरेट हुआ। इस डिजिटल वाउचर की मदद से महिलाओं ने जिले में सरकार द्वारा अधिकृत एवं पंजीकृत निजी या सरकारी सोनोग्राफी सेंटरों पर आसानी से निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा प्राप्त की। इस पारदर्शी व्यवस्था के अंतर्गत सोनोग्राफी पूर्ण होने के बाद शासन द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे संबंधित सोनोग्राफी सेंटर को भुगतान किया जा रहा है, जिससे पारंपरिक कागजी कार्रवाई और लंबी कतारों से पूरी तरह निजात मिली है। - पीसीटीएस पोर्टल के जरिए हो रही रियल-टाइम ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उनके जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत डिजिटल मैकेनिज्म स्थापित किया गया है। अभियान के दौरान जिला, ब्लॉक और राज्य स्तर के नोडल अधिकारियों तथा मॉनिटरिंग टीमों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। विजिट के दौरान प्राप्त होने वाली रिपोर्ट, स्वास्थ्य सुविधाओं की वर्तमान स्थिति और मां वाउचर के क्रियान्वयन से जुड़े सभी आंकड़े सीधे पीसीटीएस पोर्टल और सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन दर्ज किए गए। इससे उच्च अधिकारियों को यह ट्रैक करने में विशेष मदद मिली कि किस ब्लॉक या अस्पताल में कितनी गर्भवती महिलाओं की जांच की जा चुकी है। - डिजिटल तकनीक से सुधर रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता इस व्यापक डिजिटल व्यवस्था के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलंकार गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का मुख्य ध्येय अंतिम छोर पर बैठी हर गर्भवती महिला तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। डिजिटल तकनीक तथा पीसीटीएस सॉफ्टवेयर के उपयोग से अब 'हाई-रिस्क प्रेगनेंसी' की सटीक ट्रैकिंग और समय पर उपचार संभव हो पा रहा है। वहीं, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार परमार ने एप के माध्यम से सीएचसी डूगरसारण व सीमलवाड़ा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों पर आयोजित गतिविधियों को ऑनलाइन दर्ज करने के साथ-साथ वहाँ उपस्थित गर्भवती माताओं से संवाद कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान मिलने वाली रिपोर्ट और मां वाउचर के आंकड़े तत्काल पोर्टल पर अपडेट होने से उच्च अधिकारियों को रियल-टाइम समीक्षा में बड़ी मदद मिल रही है, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के साथ-साथ प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों सुनिश्चित हो रही हैं।
    1
    डूंगरपुर में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: पीएमएसएमए दिवस पर मां वाउचर और ऑनलाइन मॉनिटरिंग से मजबूत हुआ मातृ-शिशु स्वास्थ्य

संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप डूंगरपुर जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत आयोजित विशेष स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के पंजीयन से लेकर मां वाउचर वितरण और ऑनलाइन मॉनिटरिंग की पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल रूप दे दिया गया है।
- क्यूआर-कोड आधारित 'मां वाउचर' से मिल रही निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा
विशेष स्वास्थ्य दिवस के तहत जिलेभर के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित शिविरों में स्वास्थ्य लाभ लेने पहुँची गर्भवती महिलाओं का पीसीटीएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन किया गया। पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात, पात्र महिलाओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर विभाग की ओर से एसएमएस के जरिए एक विशेष लिंक प्रेषित किया गया। इस लिंक पर क्लिक करते ही क्यूआर-कोड आधारित डिजिटल 'मां वाउचर' जनरेट हुआ।
इस डिजिटल वाउचर की मदद से महिलाओं ने जिले में सरकार द्वारा अधिकृत एवं पंजीकृत निजी या सरकारी सोनोग्राफी सेंटरों पर आसानी से निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा प्राप्त की। इस पारदर्शी व्यवस्था के अंतर्गत सोनोग्राफी पूर्ण होने के बाद शासन द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे संबंधित सोनोग्राफी सेंटर को भुगतान किया जा रहा है, जिससे पारंपरिक कागजी कार्रवाई और लंबी कतारों से पूरी तरह निजात मिली है।
- पीसीटीएस पोर्टल के जरिए हो रही रियल-टाइम ऑनलाइन मॉनिटरिंग
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उनके जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत डिजिटल मैकेनिज्म स्थापित किया गया है। अभियान के दौरान जिला, ब्लॉक और राज्य स्तर के नोडल अधिकारियों तथा मॉनिटरिंग टीमों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विजिट के दौरान प्राप्त होने वाली रिपोर्ट, स्वास्थ्य सुविधाओं की वर्तमान स्थिति और मां वाउचर के क्रियान्वयन से जुड़े सभी आंकड़े सीधे पीसीटीएस पोर्टल और सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन दर्ज किए गए। इससे उच्च अधिकारियों को यह ट्रैक करने में विशेष मदद मिली कि किस ब्लॉक या अस्पताल में कितनी गर्भवती महिलाओं की जांच की जा चुकी है।
- डिजिटल तकनीक से सुधर रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता
इस व्यापक डिजिटल व्यवस्था के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलंकार गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का मुख्य ध्येय अंतिम छोर पर बैठी हर गर्भवती महिला तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। डिजिटल तकनीक तथा पीसीटीएस सॉफ्टवेयर के उपयोग से अब 'हाई-रिस्क प्रेगनेंसी' की सटीक ट्रैकिंग और समय पर उपचार संभव हो पा रहा है।
वहीं, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार परमार ने एप के माध्यम से सीएचसी डूगरसारण व सीमलवाड़ा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों पर आयोजित गतिविधियों को ऑनलाइन दर्ज करने के साथ-साथ वहाँ उपस्थित गर्भवती माताओं से संवाद कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान मिलने वाली रिपोर्ट और मां वाउचर के आंकड़े तत्काल पोर्टल पर अपडेट होने से उच्च अधिकारियों को रियल-टाइम समीक्षा में बड़ी मदद मिल रही है, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के साथ-साथ प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों सुनिश्चित हो रही हैं।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जयपुर में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायकों ने भील प्रदेश के गठन और बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिए जाने की मांग राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जयपुर में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायकों ने भील प्रदेश के गठन और बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।भील प्रदेश की इस मांग से जुड़े मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:अलग राज्य की मांग: राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के करीब 39 से 49 आदिवासी बहुल जिलों को मिलाकर एक अलग 'भील प्रदेश' राज्य बनाने की मांग की जा रही है।मुख्य तर्क: समर्थकों और नेताओं का कहना है कि इन आदिवासी क्षेत्रों का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है तथा जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय आदिवासियों के अधिकारों और संस्कृति की रक्षा के लिए अलग राज्य जरूरी है।राजनीतिक गतिविधियां: भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और अन्य आदिवासी संगठन इस मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठा रहे हैं।
    1
    राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जयपुर में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायकों ने भील प्रदेश के गठन और बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिए जाने की मांग
राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जयपुर में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायकों ने भील प्रदेश के गठन और बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।भील प्रदेश की इस मांग से जुड़े मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:अलग राज्य की मांग: राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के करीब 39 से 49 आदिवासी बहुल जिलों को मिलाकर एक अलग 'भील प्रदेश' राज्य बनाने की मांग की जा रही है।मुख्य तर्क: समर्थकों और नेताओं का कहना है कि इन आदिवासी क्षेत्रों का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है तथा जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय आदिवासियों के अधिकारों और संस्कृति की रक्षा के लिए अलग राज्य जरूरी है।राजनीतिक गतिविधियां: भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और अन्य आदिवासी संगठन इस मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठा रहे हैं।
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Nurse आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    56 min ago
  • श्री राम चरित्र मानस मंडल द्वारा तुलसी जन्मोत्सव संगीत में हनुमान चालीसा पाठ, भजन कीर्तन हरसोला हुलास के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया महा आरती के पश्चात, महा प्रसाद का आयोजन भी किया गया मंडल के अध्यक्ष श्री महेश पांचाल श्री अमृतलाल पांचाल श्रीमती राधा जोशी बेनेश्वर महादेव मंदिर बांसवाड़ा
    1
    श्री राम चरित्र मानस मंडल द्वारा तुलसी जन्मोत्सव संगीत में हनुमान चालीसा पाठ, भजन कीर्तन हरसोला हुलास के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया 
महा आरती के पश्चात, महा प्रसाद का आयोजन भी किया गया
मंडल के अध्यक्ष 
श्री महेश पांचाल 
श्री अमृतलाल पांचाल 
श्रीमती राधा जोशी 
बेनेश्वर महादेव मंदिर बांसवाड़ा
    user_Ajay kumar Pandit
    Ajay kumar Pandit
    Photographer Banswara, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • छात्रहित से राष्ट्रहित तक सक्रिय भूमिका निभाएगी एबीवीपी की नई टीम, सीमलवाड़ा महाविद्यालय में 32 कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी सीमलवाड़ा। राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सत्र 2026-27 की नवीन इकाई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री हर्षित ननोमा की विशेष उपस्थिति रही। कार्यकारिणी गठन को लेकर विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री हर्षित ननोमा ने विद्यार्थियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के परिचय, उद्देश्यों और संगठन के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल शिक्षा प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझें। उन्होंने छात्रहित से जुड़े विषयों पर अभाविप की भूमिका और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और सकारात्मक सोच के साथ समाज में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, छात्रहित के मुद्दों और विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर भी चर्चा हुई। 32 कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी कार्यक्रम में अभाविप के निर्वतमान नगर मंत्री पुष्पेंद्र डामोर ने सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें किशन तराल को इकाई अध्यक्ष तथा क्रिश कुम्हार को इकाई सचिव का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही कुल 32 सदस्यों को विभिन्न दायित्व प्रदान किए गए। नवीन कार्यकारिणी में महेश गरासिया, विक्रम अंगारी, तूफान अंगारी, मेहरबान कटरा, सूर्य प्रकाश मालीवाड़, जीनल डोडियार, सुमित नाई एवं अतुल बंजारा को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। अन्य सदस्यों को भी संगठन की विभिन्न गतिविधियों और छात्रहित से जुड़े कार्यों के लिए दायित्व सौंपे गए। छात्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प नई कार्यकारिणी के गठन के बाद विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित में संगठन के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने, विद्यार्थियों को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने तथा सामाजिक जागरूकता के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए नई कार्यकारिणी सक्रिय रूप से कार्य करेगी। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने संगठन को मजबूत बनाने और रचनात्मक गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया।
    1
    छात्रहित से राष्ट्रहित तक सक्रिय भूमिका निभाएगी एबीवीपी की नई टीम, सीमलवाड़ा महाविद्यालय में 32 कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
सीमलवाड़ा। राजकीय महाविद्यालय सीमलवाड़ा में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सत्र 2026-27 की नवीन इकाई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री हर्षित ननोमा की विशेष उपस्थिति रही। कार्यकारिणी गठन को लेकर विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री हर्षित ननोमा ने विद्यार्थियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के परिचय, उद्देश्यों और संगठन के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल शिक्षा प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझें। उन्होंने छात्रहित से जुड़े विषयों पर अभाविप की भूमिका और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी पर प्रकाश डाला।
उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और सकारात्मक सोच के साथ समाज में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, छात्रहित के मुद्दों और विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर भी चर्चा हुई।
32 कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
कार्यक्रम में अभाविप के निर्वतमान नगर मंत्री पुष्पेंद्र डामोर ने सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें किशन तराल को इकाई अध्यक्ष तथा क्रिश कुम्हार को इकाई सचिव का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही कुल 32 सदस्यों को विभिन्न दायित्व प्रदान किए गए।
नवीन कार्यकारिणी में महेश गरासिया, विक्रम अंगारी, तूफान अंगारी, मेहरबान कटरा, सूर्य प्रकाश मालीवाड़, जीनल डोडियार, सुमित नाई एवं अतुल बंजारा को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। अन्य सदस्यों को भी संगठन की विभिन्न गतिविधियों और छात्रहित से जुड़े कार्यों के लिए दायित्व सौंपे गए।
छात्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित में संगठन के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने, विद्यार्थियों को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने तथा सामाजिक जागरूकता के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए नई कार्यकारिणी सक्रिय रूप से कार्य करेगी। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने संगठन को मजबूत बनाने और रचनात्मक गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन ऑपरेशन पृथ्वी के तहत अवैध रूप से मंडाऊ पत्थर परिवहन में लिप्त 01 ट्रैक्टर मय ट्रोली को जब्त किया लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन ऑपरेशन पृथ्वी के तहत अवैध रूप से मंडाऊ पत्थर परिवहन में लिप्त 01 ट्रैक्टर मय ट्रोली को जब्त किया एंकर इंट्रो मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर राज. के निर्देश ऑपरेशन पृथ्वी के तहत प्रभावी कार्यवाही के निर्देश प्राप्त होने पर खीवसिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर राज० एवं प्रभुलाल कुमावत, वृत्ताधिकारी वृत्त आसपुर जिला डूंगरपुर राज० के निर्देशन में थाना आसपुर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर गोल में मैन सडक के पास पुलिस जाप्ता द्वारा सर्कल गश्त एक लाल रंग का बिना नम्बरी मेसी फरगुसन डीआई 1035 ट्रैक्टर मय ट्रोली कों अवैध रूप से मंडाऊ पत्थर का परिवहन करता हुआ पाया गया ट्रैक्टर ट्रोली को जब्त किया
    1
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन ऑपरेशन पृथ्वी के तहत अवैध रूप से मंडाऊ पत्थर परिवहन में लिप्त 01 ट्रैक्टर मय ट्रोली को जब्त किया
लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन ऑपरेशन पृथ्वी के तहत अवैध रूप से मंडाऊ पत्थर परिवहन में लिप्त 01 ट्रैक्टर मय ट्रोली को जब्त किया
एंकर इंट्रो मनीष कुमार पुलिस अधीक्षक  डूंगरपुर राज. के निर्देश ऑपरेशन पृथ्वी के तहत प्रभावी कार्यवाही के निर्देश प्राप्त होने पर  खीवसिह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डूंगरपुर राज० एवं  प्रभुलाल कुमावत, वृत्ताधिकारी  वृत्त आसपुर जिला डूंगरपुर राज० के निर्देशन में थाना आसपुर क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर  गोल में मैन सडक के पास पुलिस जाप्ता द्वारा  सर्कल गश्त एक लाल रंग का बिना नम्बरी मेसी फरगुसन डीआई 1035 ट्रैक्टर मय ट्रोली कों अवैध रूप से मंडाऊ पत्थर का परिवहन करता हुआ पाया गया ट्रैक्टर  ट्रोली को जब्त किया
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • अगर रास्ता नहीं दे सकते तो लेखपाल कानूनगोह सबको सस्पेंड कर दो महिलाओं का लेटर देखते ही योगी जी ने दे दी अधिकारी को बड़ी चेतावनी #yogisarkar #lekhpal #kanungoh #mhilakiawaj #upsarkar #divybharat25nationalnews #viralvidioyogi #viralkhabar
    1
    अगर रास्ता नहीं दे सकते तो लेखपाल कानूनगोह सबको सस्पेंड कर दो महिलाओं का लेटर देखते ही योगी जी ने दे दी अधिकारी को बड़ी चेतावनी 
 #yogisarkar #lekhpal #kanungoh #mhilakiawaj #upsarkar #divybharat25nationalnews #viralvidioyogi #viralkhabar
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Nurse आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.