कनहर परियोजना के भारी वाहनों से हरनाकछार की सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से मांगी तत्काल मरम्मत। कनहर परियोजना के भारी वाहनों से हरनाकछार की सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से मांगी तत्काल मरम्मत ओवरफ्लाई निर्माण में हाइड्रा, जेसीबी, पोकलेन और हाईवा की आवाजाही से सड़क पर बढ़ा दबाव; ग्राम प्रधान ने अधिकारियों को भेजा शिकायत पत्र विंढमगंज/हरनाकछार, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र विंढमगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में कनहर परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई विभाग के कार्य में लगे भारी वाहनों और मशीनों की लगातार आवाजाही से गांव की सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि हरनाकछार में सिंचाई विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से ओवरफ्लाई से संबंधित निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कार्य के दौरान क्रेन, हाइड्रा, जेसीबी, पोकलेन, मिक्सर मशीन और भारी हाईवा वाहनों का आवागमन इसी ग्रामीण मार्ग से हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर जगह-जगह बड़ी सोलिंग एवं अन्य निर्माण सामग्री डालकर छोड़ दी गई है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि सामान्य आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। मामले को लेकर ग्राम प्रधान रीना देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। ग्राम प्रधान की ओर से पंचायत के लेटर पैड पर सड़क की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराए जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर सड़क की वास्तविक स्थिति देखें और निर्माण कार्य से हुए नुकसान का आकलन कराएं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब चार महीने पहले सड़क बेहतर स्थिति में थी, लेकिन कनहर परियोजना के निर्माण कार्य में भारी वाहनों की आवाजाही के बाद मार्ग की स्थिति खराब हो गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था/ठेकेदार से क्षतिग्रस्त सड़क की नियमानुसार मरम्मत कराकर उसे फिर से दुरुस्त कराया जाए। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, जिलाधिकारी सोनभद्र एवं संबंधित उच्च अधिकारियों से मामले में तत्काल स्थलीय जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास परियोजना का कार्य चलता रहे, लेकिन इसके साथ ग्रामीणों के आवागमन वाले मार्ग की सुरक्षा और मरम्मत की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए। भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ की अपील: इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें और संबंधित विभाग एवं अधिकारियों तक पहुंचाएं, ताकि सड़क की समस्या का स्थलीय निरीक्षण कर उचित कार्रवाई की जा सके और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।
कनहर परियोजना के भारी वाहनों से हरनाकछार की सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से मांगी तत्काल मरम्मत। कनहर परियोजना के भारी वाहनों से हरनाकछार की सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से मांगी तत्काल मरम्मत ओवरफ्लाई निर्माण में हाइड्रा, जेसीबी, पोकलेन और हाईवा की आवाजाही से सड़क पर बढ़ा दबाव; ग्राम प्रधान ने अधिकारियों को भेजा शिकायत पत्र विंढमगंज/हरनाकछार, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र विंढमगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में कनहर परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई विभाग के कार्य में लगे भारी वाहनों और मशीनों की लगातार आवाजाही से गांव की सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि हरनाकछार में सिंचाई विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से ओवरफ्लाई से संबंधित निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कार्य के दौरान क्रेन, हाइड्रा,
जेसीबी, पोकलेन, मिक्सर मशीन और भारी हाईवा वाहनों का आवागमन इसी ग्रामीण मार्ग से हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर जगह-जगह बड़ी सोलिंग एवं अन्य निर्माण सामग्री डालकर छोड़ दी गई है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि सामान्य आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। मामले को लेकर ग्राम प्रधान रीना देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। ग्राम प्रधान की ओर से पंचायत के लेटर पैड पर सड़क की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराए जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर सड़क की वास्तविक स्थिति देखें और निर्माण कार्य से
हुए नुकसान का आकलन कराएं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब चार महीने पहले सड़क बेहतर स्थिति में थी, लेकिन कनहर परियोजना के निर्माण कार्य में भारी वाहनों की आवाजाही के बाद मार्ग की स्थिति खराब हो गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था/ठेकेदार से क्षतिग्रस्त सड़क की नियमानुसार मरम्मत कराकर उसे फिर से दुरुस्त कराया जाए। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, जिलाधिकारी सोनभद्र एवं संबंधित उच्च अधिकारियों से मामले में तत्काल स्थलीय जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास परियोजना का कार्य चलता रहे, लेकिन इसके साथ ग्रामीणों के आवागमन वाले मार्ग की सुरक्षा और मरम्मत की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए। भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ की अपील: इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें और संबंधित विभाग एवं अधिकारियों तक पहुंचाएं, ताकि सड़क की समस्या का स्थलीय निरीक्षण कर उचित कार्रवाई की जा सके और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।
- कनहर परियोजना में तेज हुआ सुरंग निर्माण कार्य, सिंचाई विभाग की निगरानी में MSA कंपनी ने बढ़ाई रफ्तार। कनहर परियोजना में तेज हुआ सुरंग निर्माण कार्य, सिंचाई विभाग की निगरानी में MSA कंपनी ने बढ़ाई रफ्तार। विंढमगंज/सोनभद्र। कनहर परियोजना से जुड़े सुरंग निर्माण कार्य में इन दिनों तेजी देखने को मिल रही है। सिंचाई विभाग के तहत MSA कंपनी द्वारा परियोजना क्षेत्र में सुरंग निर्माण का कार्य बड़े स्तर पर कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में मशीनों और संसाधनों के इस्तेमाल के साथ परियोजना को निर्धारित दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। परियोजना के तहत सुरंग निर्माण को महत्वपूर्ण कार्य माना जा रहा है। निर्माण स्थल पर कंपनी के कर्मचारी और तकनीकी टीम कार्य में जुटी हुई है। वहीं सिंचाई विभाग की ओर से परियोजना से संबंधित कार्यों की निगरानी की जा रही है। निर्माण कार्य आगे बढ़ने के साथ क्षेत्र में परियोजना से जुड़ी गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से होकर निर्माण कार्य के लिए भारी वाहनों और मशीनों की आवाजाही भी लगातार बनी हुई है। इसके चलते स्थानीय मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना का कार्य महत्वपूर्ण है, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीण सड़कों की स्थिति, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। स्थानीय लोगों की उम्मीद है कि कनहर परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी आने से परियोजना से जुड़े निर्धारित कार्य समय पर आगे बढ़ेंगे और इसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। साथ ही ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय सड़कों को होने वाले नुकसान और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है। फिलहाल सिंचाई विभाग की निगरानी में MSA कंपनी द्वारा सुरंग निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। परियोजना स्थल पर चल रही गतिविधियों से साफ है कि निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। आने वाले समय में सुरंग निर्माण की प्रगति परियोजना की अगली दिशा तय करने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है कनहर परियोजना में सुरंग निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, सिंचाई विभाग की निगरानी में MSA कंपनी युद्धस्तर पर जुटी। कनहर परियोजना में तेज हुआ सुरंग निर्माण! MSA कंपनी ने संभाला मोर्चा, सिंचाई विभाग की निगरानी में बड़े स्तर पर चल रहा काम4
- आपदा आए तो क्या करना है? DM पब्लिक स्कूल में दिखा PRACTICAL DEMO! गढ़ में आज DM पब्लिक स्कूल में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। बच्चों और स्टाफ को आपदा की स्थिति में सतर्कता, बचाव और सुरक्षित बाहर निकलने के तरीके बताए गए। मॉकड्रिल के जरिए छात्रों को समझाया गया कि घबराने के बजाय सही समय पर सही कदम उठाना कितना जरूरी है। आपदा आए तो क्या करना है? DM पब्लिक स्कूल में दिखा PRACTICAL DEMO! गढ़ में आज DM पब्लिक स्कूल में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। बच्चों और स्टाफ को आपदा की स्थिति में सतर्कता, बचाव और सुरक्षित बाहर निकलने के तरीके बताए गए। मॉकड्रिल के जरिए छात्रों को समझाया गया कि घबराने के बजाय सही समय पर सही कदम उठाना कितना जरूरी है।1
- *डीएम ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर गौशालाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा* सोनभद्र, 19 सितम्बर 2026। *गौ माता की सेवा और संरक्षण के संकल्प के साथ आगे बढ़ा सेवा संकल्प अभियान* *डीएम ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर गौशालाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *गौ आश्रय स्थलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश, निराश्रित पशुओं को अभियान चलाकर संरक्षित करने पर जोर* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ द्वारा गौ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी ने रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद स्थित गौ संरक्षण केंद्र पहुंचकर गौ माता की पूजा-अर्चना की तथा गौ माता को गुड़ एवं केले खिलाए। इस दौरान उन्होंने गौ संरक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गौ संरक्षण केंद्र में उपलब्ध चारा, राशन एवं पोषण सामग्री की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाई गई। व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गौ आश्रय स्थलों में साफ-सफाई, चारा, पानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में जनपद में गौ आश्रय स्थलों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जनपद में अन्य गौ आश्रय स्थल भी तैयार हो जाएंगे। जिन गौ आश्रय स्थलों में पशुओं की संख्या अधिक है, वहां से गौवंश को आवश्यकता के अनुसार अन्य गौ आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निराश्रित एवं छुट्टा घूमने वाले पशुओं को अभियान चलाकर पकड़ते हुए गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए, जिससे पशुओं के कारण किसानों को होने वाली परेशानी को भी कम किया जा सके। जिलाधिकारी ने गौ संरक्षण केंद्र परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौ आश्रय स्थलों में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा, पानी एवं पोषण की व्यवस्था निरंतर सुनिश्चित की जाए तथा उनकी देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार मिश्र, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में हवन पूजन कार्यक्रम एवं जिला प्रभारी की बाइट1
- झारखंड में कोयला चोरी पर रोक लगायेंगे l मान्निये श्री अमित साह जी झारखंड में कोयले की चोरी मुख्य रूप से संगठित माफियाओं, अवैध खनन, और सुरक्षा तंत्र में मिलीभगत के जरिए की जा रही है। कोयला चोरी के मुख्य तरीके और कारण अवैध खनन और रैट-होल माइनिंग: खदानों में अवैध तरीके से छोटे व संकरे गड्ढे (रैट-होल) बनाकर या खुली खदानों (ओपन-कास्ट माइंस) से रात के समय अवैध रूप से कोयला निकाला जाता है। [1] वाहनों के जरिए अवैध परिवहन: ट्रकों, हाइवा (बड़े डंपर), ट्रैक्टरों, और यहां तक कि साइकिलों के जरिए भी चोरी किए गए कोयले को एक जगह से दूसरी जगह चुपचाप पहुंचाया जाता है। [1, 2, 3] संगठित सिंडिकेट और मिलीभगत: स्थानीय स्तर पर अपराधियों और कोयला माफियाओं का एक नेटवर्क काम करता है, जो फर्जी चालान या दस्तावेजों के सहारे अवैध कोयले को वैध दिखाने की कोशिश करता है। [1, 2] परित्यक्त (बंद) खदानें: ऐसी खदानें जहां काम बंद हो चुका है, वहां सुरक्षा न होने का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन किया जाता है। [1, 2] सरकार और प्रशासन के कदम इस चोरी को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने 'जीरो कोल लीकेज' (Zero Coal Leakage) अभियान चलाया है। इसके तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को खदानों की सुरक्षा और MMDR Act के तहत जब्ती व तलाशी के विशेष अधिकार दिए गए हैं। साथ ही, ड्रोन से निगरानी और कमांड सेंटर्स के जरिए चौकसी बढ़ाई गई है। [1, 2, 3, 4]1
- खबर का बड़ा असर: हरनाकछार में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, ग्राम प्रधान रीना देवी और सचिव अरुण कुमार वर्मा हुए सक्रिय। खबर का बड़ा असर: हरनाकछार में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, ग्राम प्रधान रीना देवी और सचिव अरुण कुमार वर्मा हुए सक्रिय। विंढमगंज/हरनाकछार, सोनभद्र। ग्राम पंचायत हरनाकछार में ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। खबर सामने आने के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को लेकर सक्रियता बढ़ी है। ग्राम प्रधान रीना देवी और दुद्धी विकासखंड के ग्राम पंचायत सचिव अरुण कुमार वर्मा द्वारा गांव में विकास कार्यों को लेकर पहल किए जाने से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांव में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर समस्याएं बनी हुई थीं। सड़क, नाली, साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों की ओर से लगातार आवाज उठाई जा रही थी। इसी क्रम में भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित जिम्मेदारों की सक्रियता देखने को मिल रही है। ग्राम प्रधान रीना देवी की ओर से गांव में आवश्यक विकास कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं सचिव अरुण कुमार वर्मा द्वारा भी ग्राम पंचायत के विकास कार्यों से संबंधित गतिविधियों में सक्रियता दिखाई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह विकास कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन लगातार जारी रहा तो गांव की कई पुरानी समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ भी पहुंचेगा। भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ की खबर के बाद सामने आए इस बदलाव को ग्रामीण “खबर का असर” मान रहे हैं। अब देखना होगा कि विकास कार्यों की यह रफ्तार आगे भी इसी तरह जारी रहती है या नहीं। भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ की खबर का असर! हरनाकछार में ग्रामीण समस्याओं पर ग्राम प्रधान रीना देवी और सचिव अरुण कुमार वर्मा ने बढ़ाई सक्रियता3
- 🐄 सोनभद्र में गो सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 🙏 डीएम चर्चित गौड़ ने अस्थाई गौ आश्रय स्थल पहुंचकर गोवंशों की पूजा कर गुड़, फल व चारा खिलाया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई में कमी मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। सड़कों पर भटकने वाले गोवंशों को सुरक्षित आश्रय स्थल पहुंचाने के लिए हर नगर क्षेत्र में कमेटी गठित की गई है। 🐄🙏 #Sonbhadra #गोसेवा #गौसंरक्षण #DMSonbhadra1
- सिंगरौली: जयंत गोलीकांड में बड़ा खुलासा बंदूक की नोक पर सोना-चांदी और लाखों की लूट, मामले में 3 आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया।1
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र 🚨 हाईवा के टायर का रिम छटकने से 23 वर्षीय मिस्त्री आरिफ की मौत। डाला चढ़ाई के बंद खनिज बैरियर के पास टायर में हवा भरते समय हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल आरिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। #Sonbhadra #BreakingNews #Dala #Accident1