logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नीमराना में काली माता का पांचवां विशाल जागरण सम्पन्न, भंडारा आयोजित नीमराना कस्बे में स्थित शिव स्वरूप काली कमली रामलीला प्रांगण के पास बावड़ी रोड पर गुरुवार रात्रि को काली माता का पांचवां विशाल जागरण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। जागरण में माता का भव्य दरबार सजाया गया तथा अलौकिक श्रृंगार कर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया गया। काली माता मंदिर के महंत पुजारी सत्यवीर महाराज एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चौहान ने बताया कि जागरण के दौरान माता की अखंड ज्योति जलाकर पूजा-अर्चना की गई। जागरण में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें महिला कलाकार भगवती भारद्वाज (भिवानी), सुभाष शर्मा (झुंझुनू) और प्रज्ञा हुड्डा ने माता के भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं राधिका आर्ट्स ग्रुप द्वारा माता की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिनमें पूर्व सरपंच अशोक मुद्गल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता कर्मपाल सिंह चौहान, पंडित महावीर प्रसाद शर्मा, नरेश शर्मा, युवा समाजसेवी अजीत जोशी, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चर्खिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन एडवोकेट बृजेश पंडित ने किया। मंदिर कमेटी के अनुसार शुक्रवार प्रातः 11 बजे माता की अखंड ज्योति, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद भोग के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्रसादी ग्रहण करेंगे। जागरण कार्यक्रम में काली माता कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_प्रेस रिपोर्टर
प्रेस रिपोर्टर
प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
4 hrs ago

नीमराना में काली माता का पांचवां विशाल जागरण सम्पन्न, भंडारा आयोजित नीमराना कस्बे में स्थित शिव स्वरूप काली कमली रामलीला प्रांगण के पास बावड़ी रोड पर गुरुवार रात्रि को काली माता का पांचवां विशाल जागरण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। जागरण में माता का भव्य दरबार सजाया गया तथा अलौकिक श्रृंगार कर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का

केंद्र बनाया गया। काली माता मंदिर के महंत पुजारी सत्यवीर महाराज एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चौहान ने बताया कि जागरण के दौरान माता की अखंड ज्योति जलाकर पूजा-अर्चना की गई। जागरण में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें महिला कलाकार भगवती भारद्वाज (भिवानी), सुभाष शर्मा (झुंझुनू) और प्रज्ञा हुड्डा ने माता के भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को

भावविभोर कर दिया। वहीं राधिका आर्ट्स ग्रुप द्वारा माता की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिनमें पूर्व सरपंच अशोक मुद्गल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेदप्रकाश सैनी, सामाजिक कार्यकर्ता कर्मपाल सिंह चौहान, पंडित महावीर प्रसाद शर्मा, नरेश शर्मा, युवा समाजसेवी अजीत जोशी, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चर्खिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन एडवोकेट बृजेश पंडित ने किया। मंदिर कमेटी के अनुसार शुक्रवार प्रातः 11 बजे माता की अखंड ज्योति, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद भोग के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्रसादी ग्रहण करेंगे। जागरण कार्यक्रम में काली माता कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नवरात्र की पावन महानवमीं के शुभ अवसर पर दर्शन करे खैरथल जिले के बड़ली की ढाणी में स्थित नगरकोट वाली माताजी के। श्रद्धालु बताते हैं कि इस मंदिर की स्थापना पचास साल से भी अधिक वर्षों पहले हुई थी। चैत्र नवरात्र की नवमी पर यहां मेला भी लगता है। आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। कहते हैं जो श्रद्धा और विश्वास से यहां मनौतियां मांगते हैं उनकी मन्नतें मातारानी पूरी करती है। आप भी प्रेम से कमेंट करे जय माता दी।
    1
    नवरात्र की पावन महानवमीं के शुभ अवसर पर दर्शन करे खैरथल जिले के बड़ली की ढाणी में स्थित नगरकोट वाली माताजी के।
श्रद्धालु बताते हैं कि इस मंदिर की स्थापना पचास साल से भी अधिक वर्षों पहले हुई थी।
चैत्र नवरात्र की नवमी पर यहां मेला भी लगता है।
आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। 
कहते हैं जो श्रद्धा और विश्वास से यहां मनौतियां मांगते हैं उनकी मन्नतें मातारानी पूरी करती है।
आप भी प्रेम से कमेंट करे  जय माता दी।
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • बहुत अच्छी जानकारी
    1
    बहुत अच्छी जानकारी
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Sachin kumar
    1
    Post by Sachin kumar
    user_Sachin kumar
    Sachin kumar
    Electrician रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • Bahadurpur Nagar Palika Ramgarh road aapane dekha hoga ki yahan per kis tarah Se chhote vahan wale nikal rahe hain jo ki Ghar Se majduri karne ke liye aate Hain agar koi Chhota tempo lekar a jata hai to use Pratham ko nikalna yahan se Mahabharat ho jata hai aur Nagar Palika mein nagarpalika walon Ko Kya Hai ab aap hi bataiye ki hamara video dalna achcha hai ya nahin to humne Dal Diya abhi is video ko per action lenge aur yah bolenge video call Katwa doge
    1
    Bahadurpur Nagar Palika Ramgarh road aapane dekha hoga ki yahan per kis tarah Se chhote vahan wale nikal rahe hain jo ki Ghar Se majduri karne ke liye aate Hain agar koi Chhota tempo lekar a jata hai to use Pratham ko nikalna yahan se Mahabharat ho jata hai aur Nagar Palika mein nagarpalika walon Ko Kya Hai ab aap hi bataiye ki hamara video dalna achcha hai ya nahin to humne Dal Diya abhi is video ko per action lenge aur yah bolenge video call Katwa doge
    user_Mk Moinudeen
    Mk Moinudeen
    Chicken shop किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • खैरथल में किशनगढ़ रोड पर ग्रीन सिटी के सामने हुआ एक्सीडेंट
    2
    खैरथल में किशनगढ़ रोड पर ग्रीन सिटी के सामने हुआ एक्सीडेंट
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Mahendergarh live
    1
    Post by Mahendergarh live
    user_Mahendergarh live
    Mahendergarh live
    News Anchor महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • Nagar Palika Bahadurpur mein aapka swagat hai Ramgarh road jo ki nagarpalika ka Pani aata hai sare gaon ka vah Pani raste mein Aakar Bhar jata hai aur Nagar Palika ke chairman Parshad koi bhi iski sunvaee nahin karta hai per humne bahut hi bar video Dal De lekin inko Thoda Sa bhi fark nahin padta hai hamari yahi gujarish hai ki is raste ko jaldi se jaldi theek karva dega
    1
    Nagar Palika Bahadurpur mein aapka swagat hai Ramgarh road jo ki nagarpalika ka Pani aata hai sare gaon ka vah Pani raste mein Aakar Bhar jata hai aur Nagar Palika ke chairman Parshad koi bhi iski sunvaee nahin karta hai per humne bahut hi bar video Dal De lekin inko Thoda Sa bhi fark nahin padta hai hamari yahi gujarish hai ki is raste ko jaldi se jaldi theek karva dega
    user_Mk Moinudeen
    Mk Moinudeen
    Chicken shop किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • *राजस्थान के छोटे से गांव कोटकासिम के बेटे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान, डेनमार्क में फिल्म ‘Lucky’ से किया डेब्यू* राजस्थान के अलवर जिले के छोटे से गांव कोटकासिम के निवासी Sandesh Bhandari ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए अपने गांव और देश का नाम रोशन किया है। उनकी फिल्म Lucky का प्रीमियर हाल ही में Denmark में हुआ, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले संदीश ने अपने संघर्ष, मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके पिता श्री Gaje singh ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और हर कदम पर उनका साथ दिया। वहीं उनकी माता Sapna Devi का आशीर्वाद भी उनके साथ रहा। संदीश की बड़ी बहन Sandhya Bhandari और छोटे भाई Lavish ने भी उनके इस सफर में हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन दिया। गांव कोटकासिम जैसे छोटे क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। संदीश आज अपने गांव के पहले ऐसे युवा बन गए हैं, जिन्होंने विदेश में फिल्म के जरिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। फिल्म Lucky में एक भारतीय युवक के विदेश में संघर्ष की कहानी को दर्शाया गया है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है। इस फिल्म के जरिए संदीश ने न सिर्फ अपनी अभिनय क्षमता को साबित किया है, बल्कि अपने गांव और देश का नाम भी वैश्विक स्तर पर ऊंचा किया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है, और यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस अवसर पर किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खैरिया ने परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं
    1
    *राजस्थान के छोटे से गांव कोटकासिम के बेटे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान, डेनमार्क में फिल्म ‘Lucky’ से किया डेब्यू*
राजस्थान के अलवर जिले के छोटे से गांव कोटकासिम के निवासी Sandesh Bhandari ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए अपने गांव और देश का नाम रोशन किया है। उनकी फिल्म Lucky का प्रीमियर हाल ही में Denmark में हुआ, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है।
एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले संदीश ने अपने संघर्ष, मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके पिता श्री Gaje singh ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और हर कदम पर उनका साथ दिया। वहीं उनकी माता Sapna Devi का आशीर्वाद भी उनके साथ रहा।
संदीश की बड़ी बहन Sandhya Bhandari और छोटे भाई Lavish ने भी उनके इस सफर में हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन दिया।
गांव कोटकासिम जैसे छोटे क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। संदीश आज अपने गांव के पहले ऐसे युवा बन गए हैं, जिन्होंने विदेश में फिल्म के जरिए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
फिल्म Lucky में एक भारतीय युवक के विदेश में संघर्ष की कहानी को दर्शाया गया है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है। इस फिल्म के जरिए संदीश ने न सिर्फ अपनी अभिनय क्षमता को साबित किया है, बल्कि अपने गांव और देश का नाम भी वैश्विक स्तर पर ऊंचा किया है।
उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है, और यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस अवसर पर किशनगढ़ बास विधायक दीपचंद खैरिया ने परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    1
    Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.