झारखंड में तीन दिन बाद शुरू हुई जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री, सर्वर ठीक लेकिन आधार सत्यापन बना परेशानी। Jharkhand Land Registry: झारखंड में तीन दिनों तक ठप रहने के बाद शनिवार से जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री का काम फिर शुरू हो गया. हालांकि सर्वर चालू होने के बावजूद आधार सत्यापन की प्रक्रिया बेहद धीमी रही, जिससे निबंधन कार्यालयों में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा और बड़ी संख्या में दस्तावेज अधूरे रह गए. शनिवार को रांची के विभिन्न निबंधन कार्यालयों में सर्वर तो चलने लगा, लेकिन प्रत्येक आधार सत्यापन में काफी समय लगने के कारण रजिस्ट्री की रफ्तार सामान्य नहीं हो सकी. सुबह से पहुंचे कई लोग शाम तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे, फिर भी उनके दस्तावेज निबंधित नहीं हो पाए. ग्रामीण कार्यालय में आधे दस्तावेज ही हो सके निबंधित रांची ग्रामीण निबंधन कार्यालय में शनिवार को 130 डीड की रजिस्ट्री का लक्ष्य था, लेकिन शाम तक केवल 65 डीड का ही निबंधन हो सका. आधार सत्यापन में लगातार देरी होने से आधे दस्तावेज लंबित रह गए. लोगों का कहना है कि तकनीकी समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और सर्वर अब भी सामान्य गति से काम नहीं कर रहा है. इसके कारण निबंधन प्रक्रिया अपेक्षा से काफी धीमी रही. मुख्य निबंधन कार्यालय में भी रही धीमी रफ्तार रांची मुख्य निबंधन कार्यालय की स्थिति भी अलग नहीं रही. सामान्य दिनों में यहां करीब 130 डीड की रजिस्ट्री होती है, लेकिन शनिवार को केवल 45 डीड का ही निबंधन हो पाया. तीन दिनों तक रजिस्ट्री बंद रहने के कारण कई लोग पहले ही परेशान थे. हालांकि शनिवार को कुछ लोग तकनीकी दिक्कतों की आशंका के चलते कार्यालय नहीं पहुंचे, फिर भी मौजूद लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा. अर्बन टू और थ्री कार्यालय भी रहे प्रभावित हिनू स्थित अर्बन टू और मोरहाबादी स्थित अर्बन थ्री निबंधन कार्यालयों में भी रजिस्ट्री की गति सामान्य नहीं हो सकी. सभी जगह आधार सत्यापन में लग रहे अतिरिक्त समय का असर दस्तावेजों के निबंधन पर पड़ा. रांची जिले में प्रतिदिन करीब 300 दस्तावेजों की रजिस्ट्री होती है. इसमें मुख्य कार्यालय और ग्रामीण कार्यालय में 130-130 डीड का कोटा तय है, जबकि अर्बन टू और अर्बन थ्री कार्यालयों में 70-70 दस्तावेजों के निबंधन की व्यवस्था है. तीन दिनों में 600 से अधिक दस्तावेज अटके लगातार तीन दिनों तक निबंधन कार्य बंद रहने के कारण रांची जिले में 600 से अधिक दस्तावेजों की रजिस्ट्री नहीं हो सकी. इसका सीधा असर जमीन और फ्लैट की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों पर पड़ा, जिन्हें तय समय पर दस्तावेजों का निबंधन नहीं मिल सका. निबंधन कार्य प्रभावित रहने से सरकार को भी राजस्व का नुकसान हुआ है. अब लोगों को उम्मीद है कि तकनीकी समस्याएं जल्द पूरी तरह दूर होंगी और रजिस्ट्री की प्रक्रिया फिर से सामान्य रफ्तार से शुरू होगी.

- एक विशाल अदभुत मशीन 240 चका वाला ट्रेलर में सवार होकर निकला एक विशाल मशीन को लेकर रोड में चला ट्रेलर तो लोगों की भीड़ ऐसे देखने को मिला, जैसे कोई अजूबा चीज़ आ गया हो, पूरा रोड जाम, चींटी कि तरह धीरे धीरे चलने पर और भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। मैं भी आ रहा था तो सोचा मेरे फॉलोअर्स भी, इस नजारे का थोड़ा मजा ले लें।1
- मां जोगणियां भाग -२३&२४......A novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA.1
- खूंटी में 12 रबीउल अव्वल का जूलूस जोश - खरोश के साथ निकाला गया। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। 12 रबीउल अव्वल के अवसर पर बुधवार को खूंटी में जुलूस-ए-मुस्तफा जोश-खरोश के साथ निकाला गया. जुलूस की सदारत मौलाना मुफ्ती नफीस अहमद मजहरी ने की। इस दौरान उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सादगी, भाईचारे और इंसानियत के साथ अपना जीवन व्यतीत किया तथा लोगों की भलाई के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। जुलूस में इस्लाम के प्रमुख धार्मिक स्थलों मक्का, मदीना और मस्जिद-ए-अक्सा के साथ हिंद के प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. झांकियों के माध्यम से धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिया गया. जुलूस को सफल बनाने में जन्नत नगर के सदर आसिफ इकबाल, नायब सदर एहसान अंसारी उर्फ पिंटू, सेक्रेटरी नईम अख्तर, नायब सेक्रेटरी मोहम्मद इरशाद, खजांची मोहम्मद शोएब आरजू सहित मस्जिद कमेटी के सदर जैनुल आबिदीन, नायब सदर मोहम्मद मजहर, सेक्रेटरी मोहम्मद साजिद, नायब सेक्रेटरी मेहताब, खजांची नौशाद भोला समेत महमूद, मोहम्मद इम्तियाज, अजहर, भोला, जमील, निजाम, मुजाहिद और जावेद ने सहयोग किया। इसके अलावे खूंटी अंजुमन के सदर जैद रैन, गुलाम गौस शाहिद, सेक्रेटरी मानन अंसारी, खालिद हुसैन, सफी सोनू समेत अन्य लोगों ने भी जुलूस के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उक्त जानकारी अरकम हुसैन उर्फ टिंकू बालक, मीडिया प्रभारी खूंटी ने दी।1
- झारखंड की धरती में छिपा यूरेनियम, कैसे बदली देश की परमाणु कहानी? #Jharkhand #Uranium #Jadugoda #news झारखंड की धरती में छिपा यूरेनियम, कैसे बदली देश की परमाणु कहानी? #Jharkhand #Uranium #Jadugoda #news1
- झांसी में शादी के 2 महीने बाद खुला राज ! पति के आरोपों से मचा हड़कंप ! Jhansi Viral Case झांसी में शादी के 2 महीने बाद खुला राज ! पति के आरोपों से मचा हड़कंप ! Jhansi Viral Case झांसी के चिरगांव क्षेत्र से सामने आया एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पति ने पत्नी और एक युवक को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस वीडियो में हम वायरल दावों और सामने आई जानकारी को Informational & Public Awareness Purpose से बता रहे हैं। किसी भी आरोप को अंतिम सत्य या दोष सिद्ध तथ्य न माना जाए। मामले की वास्तविकता पुलिस जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगी। This live stream is for informational and public awareness purposes only. Jhansi News, Jhansi Viral Case, Jhansi News Today, Chirgaon News, Chirgaon Jhansi, Jhansi Viral News, UP News, Uttar Pradesh News, Viral News, Hindi News, Latest News, Jhansi Case, Jhansi Police, UP Police, Viral Case, Jhansi News Hindi, Chitrakoot नहीं, Chirgaon Viral News, Jhansi Update, India News, Breaking News, Social Media Viral, Viral Story, Jhansi 2026 #JhansiNews #JhansiViralCase #Chirgaon #Jhansi #UPNews #UttarPradeshNews #ViralNews #HindiNews #LatestNews #JhansiPolice #UPPolice #ViralCase #NewsUpdate #IndiaNews1
- राँची। प्रभात तारा मैदान धुर्वा में 5 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट प्रारम्भ। राँची। प्रभात तारा मैदान धुर्वा में 5 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट प्रारम्भ।1
- वज्रपात की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत, किसानों ने मुआवजे की मांग की। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा प्रखंड के हरूहप्पा गांव निवासी देवनाथ धान के घर के पास में मंगलवार रात्रि करीब 10 बजे अचानक वज्रपात होने से पांच मवेशी की मौत हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार वज्रपात की घटना देवनाथ धान के घर के पास हुई, जिसकी चपेट में आने से मवेशी की मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि मवेशी आदिवासी समाज के किसानों के लिए महत्वपूर्ण सहारा हैं. मवेशी की मौत से संबंधित किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार देवनाथ धान कि मवेशियों के मौत से करीब डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना कि जानकारी मिलने पर पशुपालन विभाग के कर्मी हरूहप्पा गांव पहुंच कर बुधवार को मवेशियों का पोस्टमार्टम के बाद सभी वज्रपात से मृत मवेशियों को ग्रामीणों के सहयोग से दफना दिया गया। हरूहप्पा गांव के ग्राम सभा अध्यक्ष राजेश संगा ने बताया कि घटना कि जानकारी जिला उपायुक्त खूंटी, अनुमंडल पदाधिकारी खूंटी व अंचल अधिकारी कर्रा को फोन के माध्यम से दिया गया, और भुक्तभोगी किसान देवनाथ धान को तत्काल मृत मवेशियों को दफनाने के लिए आर्थिक सहायता देने का मांग रखी गयी। लेकिन प्रशासन के तरफ से कोई सहयोग नहीं मिलने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश हैं।1
- रांची, हिंदपीड़ी// जमीन को लेकर दो पक्षों मे घमासान, कई लोग हुए चोटील1