logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिकारपुर नगर में अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करने और पुलिस व नगर पालिका की टीम से उलझने से भी गुरेज नहीं कर रहे। ताजा मामला जहांगीराबाद चूंगी का है, जहाँ अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक सब्जी विक्रेता ने न सिर्फ टीम के काम में बाधा डाली, बल्कि ड्यूटी पर तैनात दरोगा और पालिका कर्मचारियों से भी बदसलूकी की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और शान्ति भंग की धारा में उसका चालान कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम जहांगीराबाद चूंगी पर सड़क और नालों को जाम कर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने पहुँची थी। इसी दौरान टीम मोहल्ला कोट कला निवासी दीपक पुत्र इन्द्रजीत की दुकान के पास पहुँची। दीपक ने नाले के ऊपर अवैध रूप से अपनी सब्जी की दुकान लगा रखी थी, जिससे यातायात और जलभराव की समस्या पैदा हो रही थी। जैसे ही कर्मचारियों और पुलिस टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया, सब्जी विक्रेता दीपक अचानक तैश में आ गया और हंगामा शुरू कर दिया। उसने मौके पर तैनात दरोगा से सीधे तीखी नोकझोंक की और बीच-बचाव करने आए नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ भी जमकर अभद्रता की। युवक को कानून हाथ में लेता देख और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए भारी हंगामा बढ़ता देख पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस उसे सरकारी जीप में बैठाकर सीधे कोतवाली ले आई, जहाँ उसे करीब एक घंटे तक हवालात की हवा खिलाई गई। इसके बाद पुलिस ने उसका शान्ति भंग में चालान कर दिया। दरोगा और सरकारी टीम से युवक की इस सरेआम भिड़ंत का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहांगीराबाद चूंगी से लेकर पैठ चौराहे तक जब भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता है, तो कोई न कोई दुकानदार पुलिस या नगर पालिका की टीम से उलझ पड़ता है। पूर्व में भी चलाए गए अभियानों के दौरान दुकानदारों द्वारा टीम से झगड़ा करने और सरकारी काम रुकवाने की घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। प्रशासन ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि सरकारी काम में बाधा डालने और अतिक्रमण न हटाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस सम्बन्ध में जब सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी करनी चाही, तो वे कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए।

6 hrs ago
user_रीशू कुमार
रीशू कुमार
Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बुलन्दशहर के गुलावठी में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहाँ बैटरी व्यापारी रोहताश राणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उनकी दुकान पर बैठे रोहताश राणा पर गोली चलाई और वारदात को अंजाम देकर बाइक पर सवार दोनों हत्यारे फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी सिटी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच में जुटी हुई है, और पुलिस ने इलाके के डीवीआर कब्जे में लिए हैं। मृतक रोहताश राणा के संबंध में यह भी जानकारी सामने आई है कि वह वर्ष 2025 में हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में हुए बलबीर हत्याकांड मामले में जमानत पर था। गुलावठी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
    2
    बुलन्दशहर के गुलावठी में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहाँ बैटरी व्यापारी रोहताश राणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उनकी दुकान पर बैठे रोहताश राणा पर गोली चलाई और वारदात को अंजाम देकर बाइक पर सवार दोनों हत्यारे फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं। एसपी सिटी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच में जुटी हुई है, और पुलिस ने इलाके के डीवीआर कब्जे में लिए हैं। मृतक रोहताश राणा के संबंध में यह भी जानकारी सामने आई है कि वह वर्ष 2025 में हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में हुए बलबीर हत्याकांड मामले में जमानत पर था।

गुलावठी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज एक प्यारे बच्चे ने अपनी नानी के घर की यात्रा की, जहाँ वह पूरे जोश और उमंग में दिखा। यह पल अपार प्रेम और प्रसन्नता से भरा हुआ है।
    1
    आज एक प्यारे बच्चे ने अपनी नानी के घर की यात्रा की, जहाँ वह पूरे जोश और उमंग में दिखा। यह पल अपार प्रेम और प्रसन्नता से भरा हुआ है।
    user_Akhlaq Ali
    Akhlaq Ali
    खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अनूपशहर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोमवार देर शाम सामने आया यह वायरल वीडियो गांव लक्ष्मपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के दर्जनभर ग्रामीण लाठी, डंडे और कसला जैसे हथियारों से एक-दूसरे पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस खूनी संघर्ष के दौरान दो ग्रामीण लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े हुए भी नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ अन्य ग्रामीण खेत के किनारे खड़े होकर इस पूरी झड़प के दर्शक बने हुए थे। मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि यह घटना उनके संज्ञान में है। उन्होंने पुष्टि की कि यह विवाद जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ था, किंतु अभी तक किसी भी पक्ष से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। प्रभारी दुबे ने स्पष्ट किया कि तहरीर मिलने के बाद ही इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अनूपशहर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोमवार देर शाम सामने आया यह वायरल वीडियो गांव लक्ष्मपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के दर्जनभर ग्रामीण लाठी, डंडे और कसला जैसे हथियारों से एक-दूसरे पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस खूनी संघर्ष के दौरान दो ग्रामीण लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े हुए भी नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ अन्य ग्रामीण खेत के किनारे खड़े होकर इस पूरी झड़प के दर्शक बने हुए थे।

मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि यह घटना उनके संज्ञान में है। उन्होंने पुष्टि की कि यह विवाद जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ था, किंतु अभी तक किसी भी पक्ष से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। प्रभारी दुबे ने स्पष्ट किया कि तहरीर मिलने के बाद ही इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • बुलंदशहर के सियाणा स्थित पार्वती फिलिंग स्टेशन पर आम ग्राहकों को सीएनजी के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, जबकि अतिरिक्त पैसे देने वालों को बिना किसी कतार के तुरंत सीएनजी डाल दी जाती है। यह फिलिंग स्टेशन, जो एचपी कंपनी द्वारा संचालित है और घंसूरपुर के पास है, क्षेत्र का इकलौता सीएनजी पंप है, जिसका फायदा उठाकर यहाँ के कर्मचारी ग्राहकों को परेशान करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पंपकर्मी आपात स्थिति वाले ग्राहकों को भी सीएनजी देने से मना कर देते हैं यदि वे अतिरिक्त पैसे नहीं देते हैं। वहीं, जो ग्राहक अतिरिक्त पैसे देते हैं, उन्हें किसी भी लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होती और उनकी गाड़ी में तत्काल सीएनजी भर दी जाती है। इस मनमानी के कारण आम ग्राहक लगातार घंटों इंतजार करने और अनावश्यक परेशानी का सामना करने को मजबूर हैं।
    2
    बुलंदशहर के सियाणा स्थित पार्वती फिलिंग स्टेशन पर आम ग्राहकों को सीएनजी के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, जबकि अतिरिक्त पैसे देने वालों को बिना किसी कतार के तुरंत सीएनजी डाल दी जाती है। यह फिलिंग स्टेशन, जो एचपी कंपनी द्वारा संचालित है और घंसूरपुर के पास है, क्षेत्र का इकलौता सीएनजी पंप है, जिसका फायदा उठाकर यहाँ के कर्मचारी ग्राहकों को परेशान करते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पंपकर्मी आपात स्थिति वाले ग्राहकों को भी सीएनजी देने से मना कर देते हैं यदि वे अतिरिक्त पैसे नहीं देते हैं। वहीं, जो ग्राहक अतिरिक्त पैसे देते हैं, उन्हें किसी भी लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होती और उनकी गाड़ी में तत्काल सीएनजी भर दी जाती है। इस मनमानी के कारण आम ग्राहक लगातार घंटों इंतजार करने और अनावश्यक परेशानी का सामना करने को मजबूर हैं।
    user_Ashish Chauhan
    Ashish Chauhan
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बुलंदशहर के जहाँगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में मनीष हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिवम सैनी को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। जहाँगीराबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शिवम सैनी को दबोचा था। पुलिस के अनुसार, शिवम सैनी की निशानदेही पर जब पुलिस टीम अवैध पिस्टल बरामद करने गई, तो उसने मौका पाते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शिवम सैनी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, चार कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। शिवम सैनी, दो दिन पहले जहाँगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक शराब पार्टी के दौरान गोली मारकर की गई मनीष की हत्या का मुख्य आरोपी है। घायल शिवम सैनी को हिरासत में लेकर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
    3
    बुलंदशहर के जहाँगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में मनीष हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिवम सैनी को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। जहाँगीराबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शिवम सैनी को दबोचा था।

पुलिस के अनुसार, शिवम सैनी की निशानदेही पर जब पुलिस टीम अवैध पिस्टल बरामद करने गई, तो उसने मौका पाते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शिवम सैनी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, चार कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

शिवम सैनी, दो दिन पहले जहाँगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक शराब पार्टी के दौरान गोली मारकर की गई मनीष की हत्या का मुख्य आरोपी है। घायल शिवम सैनी को हिरासत में लेकर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
    user_Qtv.Uttarpradesh news channel
    Qtv.Uttarpradesh news channel
    Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • यह कहा गया है कि कुछ हसीनों की आदत होती है कि वे किसी के साथ पहले खेलती हैं और फिर उन्हें खिलौने की तरह छोड़कर उनका दिल तोड़ देती हैं।
    1
    यह कहा गया है कि कुछ हसीनों की आदत होती है कि वे किसी के साथ पहले खेलती हैं और फिर उन्हें खिलौने की तरह छोड़कर उनका दिल तोड़ देती हैं।
    user_   शौकीन चौहान
    शौकीन चौहान
    सिकंदराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बुलंदशहर जिले में एक महिला ने अपने परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, आरोपों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।
    8
    बुलंदशहर जिले में एक महिला ने अपने परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, आरोपों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।
    user_Faruk Khan
    Faruk Khan
    अनूपशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.