Shuru
Apke Nagar Ki App…
बख्तियारपुर में 20 महिलाओं को मिला मुफ्त उज्ज्वला गैस कनेक्शन, विधायक अरुण कुमार ने कहा- धुएं से मिलेगी आजादी, खाते में आएगी ₹372 सब्सिडी। पटना/बख्तियारपुर : नगर परिषद के वार्ड संख्या 27 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 20 महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किया गया। विधायक अरुण कुमार और निवर्तमान वार्ड पार्षद गुड़िया देवी ने लाभार्थियों को गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर और पाइप सौंपे। इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाना है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों के खाते में गैस रिफिल पर ₹372 की सब्सिडी भी भेजी जाएगी। महिलाओं ने गैस कनेक्शन मिलने पर खुशी जताई और इसे उनके जीवन को आसान बनाने वाली योजना बताया।
Khabar Junction Live
बख्तियारपुर में 20 महिलाओं को मिला मुफ्त उज्ज्वला गैस कनेक्शन, विधायक अरुण कुमार ने कहा- धुएं से मिलेगी आजादी, खाते में आएगी ₹372 सब्सिडी। पटना/बख्तियारपुर : नगर परिषद के वार्ड संख्या 27 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 20 महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किया गया। विधायक अरुण कुमार और निवर्तमान वार्ड पार्षद गुड़िया देवी ने लाभार्थियों को गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर और पाइप सौंपे। इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाना है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों के खाते में गैस रिफिल पर ₹372 की सब्सिडी भी भेजी जाएगी। महिलाओं ने गैस कनेक्शन मिलने पर खुशी जताई और इसे उनके जीवन को आसान बनाने वाली योजना बताया।
More news from बिहार and nearby areas
- दरभंगा में सुप्रिया श्रीनेत का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोलीं— "देश से माफी मांगिए, देश को नहीं"1
- मध्य-पूर्व में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा! अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर | गाजा में शांति की नई पहल मध्य-पूर्व में एक बार फिर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य में संकट और गाजा में शांति वार्ता की नई कोशिशों ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। क्या यह तनाव बड़े क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकता है? इसका भारत और दुनिया की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ सकता है? जानिए इस वीडियो में पूरी और ताज़ा जानकारी। 👉 वीडियो देखें, अपनी राय कमेंट में लिखें और खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।1
- कॉंग्रेस नेता एवं समाजसेवी इंजीनियर टीपू ने कहा बिहार शरीफ नगर निगम में आवारा पशु से जनता है परेशान कोई शिकायत सुनने वाला नहीं है उन्होंने नगर निगम से और जिलाधिकारी से निवेदन किया है आवारा पशु को शहर से हटाया जाए कॉंग्रेस नेता एवं समाजसेवी इंजीनियर टीपू ने कहा आवारा पशु का आतंक बिहार शरीफ के हर मार्केट में है, भराव पर, पूल पर, और जहां जहां मार्केट है शहरी क्षेत्र में, इससे जनता परेशान खासकर महिलाओं में, स्कूल जाने वाले छात्र - छात्राओं में डर बना रहता है जनता की तकलीफ को सुनने वाला इस शिकायत को सुनने वाला कोई नहीं है, मेरा निवेदन है जिलाधिकारी से, बिहार शरीफ के नगरनिगम के अधिकारियों से, प्रतिनिधियों से हमारी बातों को सुनें, कोई ऐसी घटना नहीं घट जाए उससे पहले आवारा पशु को शहरी क्षेत्र से हटाया जाए1
- तीन दिन की सफाईकर्मी हड़ताल से कूड़े में डूबा बिहारशरीफ, बढ़ी जन परेशानी बिहारशरीफ नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहने से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्य सड़कों, मोहल्लों और गलियों में कचरे के ढेर लग गए हैं। बरसात के बीच फैली गंदगी और दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शहरवासियों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराने और सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।1
- स्कूल के खंडहर भवन में कुदाल चला रहे बच्चे, पंखा झल रही स्कूल प्रभारी और शिक्षिका के सामने बेंच हटा रहे बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय रबाईच में बच्चें के द्वारा कुदाल लेकर जर्जर बिल्डिंग का मलबा हटाए जाने का विडियो सामने आने के बाद हंगामा मच गया है। लगभग दो सप्ताह पहले ही स्कूल भवन का छत भरभराकर गिर गया था। गनीमत थी कि उस समय स्कूल की छत पर कोई बच्चा मौजूद नहीं था। स्कूल का मलबा कई दिनों से छत पर बिखरा पड़ा था। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के हाथ में फावड़ा और झाड़ू देकर उन्हें स्कूल का मलबा हटाने का निर्देश दिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूल की कुछ महिला शिक्षिका गर्मी से बेहाल पंखा झल रही हैं, वहीं उनके सामने बच्चे जर्जर छत के नीचे से फावड़ा चलाकर मलबा हटा रहे हैं। इस दौरान कुछ बच्चे गिरे हुए छत के नीचे से बेंच बाहर निकालते भी देखे गए। स्कूल भवन की स्थिति इतनी भयावह है कि उसके नीचे खड़े होने में कभी भी उसके गिर जाने का खतरा बना रहता है। वहीं स्कूल प्रभारी सिमरन कुमारी ने बताया कि बच्चों के हाथ में कुछ लोगों ने जबरदस्ती फावड़ा थमाकर वीडियो बना लिया है। कुछ दिनों पहले स्कूल भवन की जर्जर छत गिर जाने के बाद अब सीढ़ी पर बेंच लगाकर बच्चों को ऊपर जाने से रोक दिया गया है। लेकिन स्कूल का खंडहर भवन कभी भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। स्कूल प्रभारी के कई बार विभाग में आवेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुआ है। वहीं नगर परिषद प्रशासन केवल स्कूल की जर्जर बिल्डिंग का रंग रोगन कर अपनी नाकामी छिपाने के प्रयास में जुटा है। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सचिन कुमार स्कूल की ओर से दलील देते रहे और मामले में प्रभारी का वचाव करते दिखे। उन्होंने मामले को लेकर वयान देने से इनकार कर दिया। स्कूल के बगल की महिला दीप्ति ने बताया कि उनके भाई ने बच्चों के काम करने का वीडियो बनाया है, जहां स्कूल के जर्जर छत गिरने के बाद बच्चों से मलबा हटवाया जा रहा था। वही बेंच भी बच्चों से ही निकलवाया गया और प्रभारी पंखा झल रही थी, बच्चे यहां पढ़ने आते हैं लेकिन उनसे अक्सर इस तरह का कार्य करवाया जाता है। दिन के लगभग 11:00 बजे वह अपने किचन जा रही थी तभी उन्होंने देखा कि बच्चे कुणाल चला रहे हैं। तभी उनके भाई ने वीडियो बनाया।1
- समस्तीपुर पुलिस का एक्शन, इस्तिहारी मुजरिम समेत कोर्ट वारंटी गिरफ्तार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक इस्तिहारी मुजरिम और एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार इस्तिहारी मुजरिम मटिऔर गांव निवासी सुजिन्दर राय के 42 वर्षीय पुत्र रणधीर कुमार हैं, जबकि कोर्ट वारंटी धर्मपुर गांव निवासी जितेश कुमार के 26 वर्षीय पुत्र मंटू राय हैं। दोनों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।1