राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 16 से 19 सितंबर तक . प्रतियोगिता में 240 बास्केटबाल खिलाड़ी करेंगे प्रदर्शन शहडोल । मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन शहडोल जिले में 16 सितम्बर से 19 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में म०प्र० के सभी 10 संभागों के 120 बालक, 120 बालिका कुल 240 प्रतिभावान संभागों से चयनित खिलाड़ी एवं 10 प्रमुख प्रबंधक, 10 टीम मैनेजर, 20 कोच, 30 स्टेट ऑफिशियल (निर्णायक एवं रेफरी) इस प्रकार कुल 310 प्रतिभागी सहभागिता करेंगे। प्रतिभागियों के रूकने की समुचित व्यवस्था बी.टी.आई. कैम्पस मे पृथक-पृथक भवनों में की गई है। प्रतियोगिता गांधी स्टेडियम, अशा. गुड शेफर्ड कॉन्वेन्ट स्कूल शहडोल एवं बी.टी. आई. स्थित बास्केटबॉल मैदान में आयोजित होंगी। तीनो खेल मैदानों मे आगन्तुको एवं अतिथियो के लिए वाटरप्रूफ बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है मैच के स्कोरबोर्ड का डिजिटल डिस्प्ले एवं खेल मैदान में प्रसारण की व्यवस्था है। प्रतियोगिता में सम्मिलित म०प्र० के सभी 10 संभागो के बालक एवं बालिका वर्ग के पृथक-पृथक 20 लीग मैच 02 सेमिफाईनल 01 थर्ड पोजिशन एवं 01 फाईनल इस प्रकार कुल 48 मैच होंगे। दिनांक 16.09.2026 को प्रातः अशा. गुड शेफर्ड कॉन्वेन्ट स्कूल मे उद्घाटन समारोह एवं उदघाटन मैच आयोजित होगा। प्रतियोगिता का समापन समारोह एवं फाईनल मैच भी अशा. गुड शेफर्ड कॉन्वेन्ट स्कूल शहडोल मे संपन्न किया जाएगा। उदघाटन समारोह में अतिथियों के आगमन उपरान्त मार्चपास्ट, ध्वजारोहण, खेल शपथ एवं संक्षिप्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अतिथियों का उदबोधन होगा।
राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 16 से 19 सितंबर तक . प्रतियोगिता में 240 बास्केटबाल खिलाड़ी करेंगे प्रदर्शन शहडोल । मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन शहडोल जिले में 16 सितम्बर से 19 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में म०प्र० के सभी 10 संभागों के 120 बालक, 120 बालिका कुल 240 प्रतिभावान संभागों से चयनित खिलाड़ी एवं 10 प्रमुख प्रबंधक, 10 टीम मैनेजर, 20 कोच, 30 स्टेट ऑफिशियल (निर्णायक एवं रेफरी) इस प्रकार कुल 310 प्रतिभागी सहभागिता करेंगे। प्रतिभागियों के रूकने की समुचित व्यवस्था बी.टी.आई. कैम्पस मे पृथक-पृथक भवनों में की गई है। प्रतियोगिता गांधी स्टेडियम, अशा. गुड शेफर्ड कॉन्वेन्ट स्कूल शहडोल एवं बी.टी. आई. स्थित बास्केटबॉल मैदान में आयोजित होंगी। तीनो खेल मैदानों मे आगन्तुको एवं अतिथियो के लिए वाटरप्रूफ बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है मैच के स्कोरबोर्ड का डिजिटल डिस्प्ले एवं खेल मैदान में प्रसारण की व्यवस्था है। प्रतियोगिता में सम्मिलित म०प्र० के सभी 10 संभागो के बालक एवं बालिका वर्ग के पृथक-पृथक 20 लीग मैच 02 सेमिफाईनल 01 थर्ड पोजिशन एवं 01 फाईनल इस प्रकार कुल 48 मैच होंगे। दिनांक 16.09.2026 को प्रातः अशा. गुड शेफर्ड कॉन्वेन्ट स्कूल मे उद्घाटन समारोह एवं उदघाटन मैच आयोजित होगा। प्रतियोगिता का समापन समारोह एवं फाईनल मैच भी अशा. गुड शेफर्ड कॉन्वेन्ट स्कूल शहडोल मे संपन्न किया जाएगा। उदघाटन समारोह में अतिथियों के आगमन उपरान्त मार्चपास्ट, ध्वजारोहण, खेल शपथ एवं संक्षिप्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अतिथियों का उदबोधन होगा।
- उमरिया में करणी सेना परिवार का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन उमरिया में करणी सेना परिवार का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन उमरिया। करणी सेना परिवार (टीम जीवन सिंह शेरपुर) के बैनर तले मंगलवार को उमरिया जिला मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष राम सिंह बघेल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय युवा रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और मार्ग पर भगवा ध्वज नजर आए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन कर कथित दुरुपयोग रोकने के लिए निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की व्यवस्था किए जाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही। संगठन ने उमरिया जिले में स्थापित होने वाली नई औद्योगिक परियोजनाओं और उद्योगों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग भी उठाई। इसके अलावा UGC से संबंधित प्रस्तावित कानून/विधेयक के विवादित प्रावधानों पर पुनर्विचार तथा उच्च शिक्षा में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें युवाओं और आम जनता के हित से जुड़ी हैं। उन्होंने सरकार से संवैधानिक एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत मांगों पर उचित निर्णय लेने की अपील की। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी समय में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।4
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ l मुकेश कुमार दुबे संवाददाता की खास रिपोर्ट l मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ किया गया l1
- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज साप्ताहिक जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं एवं शिकायते सुनी एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। #शहडोल #shahdol1
- गणपति भगवान का प्रोग्राम सूचित किया जाता है ग्राम पंचायत चित्र में गणपति भगवान का प्रोग्राम बनाना बना रहे हैं प्रोग्राम गणपति भगवान का तो समय में आकर के गणपति भगवान का पंडित पूजा करदे2
- उमरिया के भरौला में आटे ट्रक पलटा- सामने से आई दो गाड़ियो को बचाने में बेकाबू हुआ, चालक सुरक्षित मध्य प्रदेश उमरिया के भरौला में आटे ट्रक पलटा, सामने से आई दो गाड़ियो को बचाने में बेकाबू हुआ, चालक सुरक्षित , उमरिया जिले के NH -43 पर भरौला के पास सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक सड़क हादसा हो गया। कटनी से आटा लेकर बिलासपुर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित, ट्रक चालक रहा अकेला1
- गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा जयंती और पितृ पक्ष को लेकर थाना मानपुर में शांति समिति की बैठक; कृत्रिम कुंड में प्रतिमा विसर्जन की अपील त्योहारों में हुड़दंग किया तो खैर नहीं, पुलिस की पैनी नजर गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा जयंती और पितृ पक्ष को लेकर थाना मानपुर में शांति समिति की बैठक; कृत्रिम कुंड में प्रतिमा विसर्जन की अपील मानपुर। आगामी गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा जयंती एवं पितृ पक्ष को देखते हुए मानपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार 14 सितंबर की शाम थाना मानपुर परिसर में थाना प्रभारी ब्रजकिशोर गर्ग के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने के साथ-साथ किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने को लेकर चर्चा हुई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वालों, अफवाह फैलाने वालों और विवाद की स्थिति उत्पन्न करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। नागरिकों से अपील की गई कि वे सभी पर्व आपसी सद्भाव के साथ मनाएं और किसी भी अफवाह अथवा विवाद की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। प्राकृतिक जलस्रोतों में नहीं होगा विसर्जन बैठक में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। श्रद्धालुओं से नगर परिषद एवं ग्राम पंचायतों द्वारा तैयार किए गए कृत्रिम विसर्जन कुंडों में ही प्रतिमाओं का विसर्जन करने की अपील की गई। पुलिस एवं प्रशासन ने प्राकृतिक जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए निर्धारित विसर्जन स्थलों का उपयोग करने का आग्रह किया। थाना प्रभारी ब्रजकिशोर गर्ग ने कहा कि सभी धार्मिक आयोजन आपसी समन्वय, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना समय पर पुलिस को दें। ये रहे मौजूद बैठक में शारदा प्रसाद गौतम, रामकिशोर चतुर्वेदी, सुरेश मुन्ना सिंह, अंबिका प्यासी, अरुण त्रिपाठी, बजरंग सोनी, कुलदीप गुप्ता, रवि सेन, प्रदीप मिश्रा, रवि नामदेव, दिनेश पाल, मजेलाल सिंह, राम सजीवन सिंह, सुदामा शुक्ला, देवीदीन बैग, मल्लू कोल, शिवम कोल एवं अभिषेक कोल सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस स्टाफ की ओर से एसआई राजेंद्र यादव, एएसआई आनंद केदार, विजय सिंह, रामसेवक पटेल, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र शुक्ला, छोटू कुमार, आरक्षक राजेंद्र साहू एवं प्रदीप सिंह मौजूद रहे।4
- धान में पीलेपन और झुलसने से किसान चिंतित, चूसक कीटों का बढ़ा प्रकोप* *कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने किसानों को किया सतर्क, एक एकड़ में 12 स्प्रे पंप के अनुसार दवा छिड़काव की सलाह* डिंडौरी। जिले में इन दिनों धान की फसल में पीलापन आने और पौधों के झुलसने की समस्या सामने आ रही है। खेतों में रस चूसक कीटों, विशेषकर भूरा एवं सफेद फुदका के प्रकोप से धान के पौधे कमजोर होकर पीले पड़ रहे हैं। कीट पौधों के निचले हिस्से से रस चूसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र डिंडौरी के *वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पी.एल. अंबूलकर* ने किसानों को धान की फसल की नियमित निगरानी करने तथा कीटों का प्रकोप दिखाई देने पर समय रहते नियंत्रण के उपाय करने की सलाह दी है। दो दवाओं में से किसी एक का ही करें छिड़काव डॉ. अंबूलकर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार चूसक कीटों के नियंत्रण के लिए एक एकड़ क्षेत्र में 12 स्प्रे पंप के हिसाब से निम्न में से किसी एक दवा का उपयोग किया जा सकता है— थायमेथोक्सम 25 WG — 80 ग्राम प्रति एकड़ इमिडाक्लोप्रिड 17.8 SL — लगभग 60 मिलीलीटर प्रति एकड़ किसानों को विशेष रूप से ध्यान रखना है कि दोनों दवाओं का एक साथ उपयोग नहीं करना है। दोनों में से किसी एक दवा का ही अनुशंसित मात्रा में छिड़काव करें। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि दवा का छिड़काव कीटों की स्थिति देखकर और अनुशंसित मात्रा में ही करें। बिना विशेषज्ञ की सलाह के अलग-अलग रसायनों को मिलाकर छिड़काव न करें तथा दवा के लेबल पर दिए सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। अधिक प्रकोप होने पर दोबारा छिड़काव *वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गीता सिंह* ने कृषकों को सलाह देते हुए बताया कि यदि फसल में कीटों का प्रकोप अधिक रहता है तो मौसम की स्थिति को देखते हुए 10 से 15 दिन बाद दोबारा छिड़काव किया जा सकता है। हालांकि अनावश्यक रूप से बिना परामर्श रसायनों का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे फसल को नुकसान पहुंच सकता है। नीमास्त्र और जीवामृत के उपयोग की सलाह कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक उपायों को भी अपनाने की सलाह दी है। किसानों से नीमास्त्र तैयार कर उसका उपयोग करने तथा खाद के रूप में जीवामृत का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। इससे फसल प्रबंधन में रासायनिक दवाओं पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। फसल की लगातार निगरानी जरूरी विशेषज्ञों ने किसानों से कहा है कि धान के खेतों में लगातार निगरानी रखें। जहां पौधों में अचानक पीलापन, झुलसने के लक्षण या चूसक कीटों की संख्या बढ़ती दिखाई दे, वहां तत्काल कृषि विशेषज्ञ या कृषि विभाग से सलाह लेकर नियंत्रण उपाय करें। समय पर कीटों का नियंत्रण नहीं होने पर धान की पैदावार प्रभावित हो सकती है।1
- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिलेवासियों से अपील की है कि स्वामित्व योजना के तहत अपने संपत्ति संबंधी अधिकारों का अभिलेख एवं पंजीयन अवश्य कराएं। यह योजना ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का वैध स्वामित्व दस्तावेज उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि निर्धारित प्रक्रिया में सहयोग करते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीयन की कार्रवाई समय पर पूर्ण कराएं। स्वामित्व अधिकार मिलने से संपत्ति संबंधी विवादों में कमी आएगी और ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति का सुरक्षित एवं वैध अधिकार प्राप्त होगा।1
- ग्राम पंचायत करोंदी में स्वच्छता अभियान की सराहनीय पहल स्थान: ग्राम पंचायत करोंदी ग्राम पंचायत करोंदी में राष्ट्रव्यापी 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव को स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बनाना है।1