logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तबीयत बिगड़ी, भोपे के पास ले गए, रास्ते में थमी सांस; गुदावाड़ा में मजदूर की मौत से मचा हड़कंप पुलिस थाना धंबोला क्षेत्र के गुदावाड़ा गांव में गुरुवार सुबह एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया,जानकारी के अनुसार गुदावाड़ा गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे बंगाली मजदूर अस्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। इनके साथ सासरपुर पाडली (थाना चौरासी) निवासी कांतिलाल पुत्र लक्ष्मण डामोर भी मजदूरी करता था और उसी कमरे में रह रहा था। बुधवार रात सभी मजदूर भोजन करने के बाद सो गए। गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे कांतिलाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी मजदूरों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और कांतिलाल को पहले एक भोपे के पास ले गए, जहां झाड़-फूंक कराई गई। इसके बाद उसे घर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को वापस बंगाली मजदूरों के कमरे पर ले आए, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से समझाइश कर शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस दौरान सिमलवाडा सरपंच विजयपाल डोडीयार, समाजसेवी दिनेश रोत, कमलेश डिंडोर, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।

18 hrs ago
user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
मुकेश कुमार आर. पंड्या
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
18 hrs ago

तबीयत बिगड़ी, भोपे के पास ले गए, रास्ते में थमी सांस; गुदावाड़ा में मजदूर की मौत से मचा हड़कंप पुलिस थाना धंबोला क्षेत्र के गुदावाड़ा गांव में गुरुवार सुबह एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया,जानकारी के अनुसार गुदावाड़ा गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे बंगाली मजदूर अस्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। इनके साथ सासरपुर पाडली (थाना चौरासी) निवासी कांतिलाल पुत्र

495d8a6a-5f0b-4375-800b-d2ee7402b198

लक्ष्मण डामोर भी मजदूरी करता था और उसी कमरे में रह रहा था। बुधवार रात सभी मजदूर भोजन करने के बाद सो गए। गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे कांतिलाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी मजदूरों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और कांतिलाल को पहले एक भोपे के पास ले गए, जहां झाड़-फूंक कराई गई। इसके बाद उसे घर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को वापस बंगाली मजदूरों

574717de-f554-4753-b55f-9f68b94b9a7d

के कमरे पर ले आए, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से समझाइश कर शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस दौरान सिमलवाडा सरपंच विजयपाल डोडीयार, समाजसेवी दिनेश रोत, कमलेश डिंडोर, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सुबह बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांस; गुदावाड़ा में मजदूर की संदिग्ध मौत से सनसनी सड़क निर्माण कार्य में लगा था मजदूर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, पुलिस जांच में जुटी सुबह बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांस; गुदावाड़ा में मजदूर की संदिग्ध मौत से सनसनी सड़क निर्माण कार्य में लगा था मजदूर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, पुलिस जांच में जुटी धंबोला. थाना क्षेत्र के गुदावाड़ा गांव में गुरुवार सुबह एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस के अनुसार गुदावाड़ा गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे बंगाली मजदूर अस्थायी रूप से रह रहे हैं। इनके साथ सासरपुर पाडली (थाना चौरासी) निवासी कांतिलाल पुत्र लक्ष्मण डामोर भी पिछले छह से सात माह से मजदूरी कर रहा था और उन्हीं के साथ कमरे में रहता था। बुधवार रात सभी मजदूर भोजन करने के बाद सो गए। गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे कांतिलाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी मजदूरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और कांतिलाल को उपचार के लिए ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को वापस मजदूरों के कमरे पर ले आए, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर धंबोला थाने के एसआई अशोक कुमार, एएसआई गजेंद्र सिंह,तुलसीराम, करण भट्ट,कल्पेश,कांतिलाल, अमित भट्ट, तथा पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने समझाइश कर शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक कांतिलाल डामोर चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर का था। करीब पांच साल पहले उसके एक भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। अब कांतिलाल की असमय मौत से परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना से गांव और परिजनों में शोक की लहर है। इस दौरान सिमलवाडा सरपंच विजयपाल डोडीयार, समाजसेवी दिनेश रोत, कमलेश डिंडोर, मुकेश कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    सुबह बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांस; गुदावाड़ा में मजदूर की संदिग्ध मौत से सनसनी

सड़क निर्माण कार्य में लगा था मजदूर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, पुलिस जांच में जुटी
सुबह बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांस; गुदावाड़ा में मजदूर की संदिग्ध मौत से सनसनी
सड़क निर्माण कार्य में लगा था मजदूर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, पुलिस जांच में जुटी
धंबोला. थाना क्षेत्र के गुदावाड़ा गांव में गुरुवार सुबह एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस के अनुसार गुदावाड़ा गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे बंगाली मजदूर अस्थायी रूप से रह रहे हैं। इनके साथ सासरपुर पाडली (थाना चौरासी) निवासी कांतिलाल पुत्र लक्ष्मण डामोर भी पिछले छह से सात माह से मजदूरी कर रहा था और उन्हीं के साथ कमरे में रहता था। बुधवार रात सभी मजदूर भोजन करने के बाद सो गए। गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे कांतिलाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी मजदूरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और कांतिलाल को उपचार के लिए ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को वापस मजदूरों के कमरे पर ले आए, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर धंबोला थाने के एसआई अशोक कुमार, एएसआई गजेंद्र सिंह,तुलसीराम, करण भट्ट,कल्पेश,कांतिलाल, अमित भट्ट, तथा पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने समझाइश कर शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक कांतिलाल डामोर चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर का था। करीब पांच साल पहले उसके एक भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। अब कांतिलाल की असमय मौत से परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना से गांव और परिजनों में शोक की लहर है। इस दौरान सिमलवाडा सरपंच विजयपाल डोडीयार, समाजसेवी दिनेश रोत, कमलेश डिंडोर, मुकेश कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Mukesh aar pandya
    Mukesh aar pandya
    Bag shop सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कुंआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 646 ग्राम गांजा किया जब्त, एक तस्कर को गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कुंआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 646 ग्राम गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार हर खबर वागड़ कुंआ। डूंगरपुर जिले में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार  के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत पुलिस थाना कुंआ ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। नाकाबंदी के दौरान 646 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवसिंह के निकटतम सुपरविजन तथा वृताधिकारी वृत सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के निर्देशन में कुआं  थानाधिकारी रघुवीर  सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने  बोडमली  –खार रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध कमलेश पिता मोहनलाल डामोर निवासी खार, थाना कुंआ, जिला डूंगरपुर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 646 ग्राम सूखा अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। कार्यवाही करने वाली टीम मे कुआं थानाधिकारी रघुवीर सिंह कांस्टेबल लोकेश , कांस्टेबल ,प्रभूलाल , कांस्टेबल लोकेश कुमार , कांस्टेबल  दिपेश रहे शामिल।
    1
    ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कुंआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 646 ग्राम गांजा किया जब्त, एक तस्कर को गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कुंआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 646 ग्राम गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार
हर खबर वागड़  कुंआ। डूंगरपुर
जिले में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार  के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत पुलिस थाना कुंआ ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। नाकाबंदी के दौरान 646 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीवसिंह के निकटतम सुपरविजन तथा वृताधिकारी वृत सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के निर्देशन में कुआं  थानाधिकारी रघुवीर  सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने  बोडमली  –खार रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध कमलेश पिता मोहनलाल डामोर  निवासी खार, थाना कुंआ, जिला डूंगरपुर को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 646 ग्राम सूखा अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।
कार्यवाही करने वाली टीम मे
कुआं थानाधिकारी
रघुवीर सिंह कांस्टेबल लोकेश , कांस्टेबल ,प्रभूलाल , कांस्टेबल लोकेश कुमार , कांस्टेबल  दिपेश रहे शामिल।
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ भागडे ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम मे की सहभागिता । डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में की सहभागिता महामहिम राज्यपाल ने योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान "नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की आधारशिला: राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे डूंगरपुर, 06 अगस्त। युवाओं एवं आमजन में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने गुरुवार सायं राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, देवल खास में आयोजित नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति चौपाल कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में मां की उड़ान संस्थान, राजीविका की महिलाओं ग्राम पंचायत प्रशासक पाल गामड़ी, छात्र युवाओं एवं आमजन ने नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में एवं नशा मुक्त समाज निर्माण करने संबंधित संवाद किया गया। कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने कार्यक्रम में उपस्थित आमजन से संवाद करते हुए किसानों एवं काश्तकारों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके अंतर्गत दिए जाने वाले अनुदानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन पात्र काश्तकारों को योजनाओं का लाभ अभी तक प्राप्त नहीं हो रहा है, वे अपने क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए आमजन से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से नशा नहीं करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं नशे से दूर रहे तथा अन्य लोगों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करे। परिवार के मुखिया के नशा करने से पूरे परिवार को अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर बनाता है। इसलिए सभी के संयुक्त प्रयासों से नशे की प्रवृत्ति को समाप्त कर स्वस्थ एवं नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है। उन्होंने बप्पा रावल, महाराणा प्रताप एवं राणा सांगा का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने अनुशासन, संयम एवं दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र और समाज की रक्षा की। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को भी नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए कहा कि शिक्षा ही गरीबी दूर करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। जब तक प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक गरीबी का स्थायी समाधान संभव नहीं है। शिक्षित समाज ही समृद्ध, सशक्त एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला। कार्यक्रम के अंत में महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों छात्रों एवं आमजन को नशे से मुक्त रहते हुए नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता वैभव पाठक ने किया। इस अवसर पर उदयपुर संभागीय आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा केवल रमानी, जिला कलक्टर देशलदान, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, विधानसभा डूंगरपुर प्रत्याशी बंशी लाल कटारा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ सहित अन्य जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, स्काउट गाइड विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    2
    महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ भागडे ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम मे की सहभागिता ।
डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में की सहभागिता
महामहिम राज्यपाल ने योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान
"नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की आधारशिला: राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे
डूंगरपुर, 06 अगस्त। युवाओं एवं आमजन में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने गुरुवार सायं राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, देवल खास में आयोजित नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति चौपाल कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम में मां की उड़ान संस्थान, राजीविका की महिलाओं ग्राम पंचायत प्रशासक पाल गामड़ी, छात्र युवाओं एवं आमजन ने नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में एवं नशा मुक्त समाज निर्माण करने संबंधित संवाद किया गया।
कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने कार्यक्रम में उपस्थित आमजन से संवाद करते हुए किसानों एवं काश्तकारों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके अंतर्गत दिए जाने वाले अनुदानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन पात्र काश्तकारों को योजनाओं का लाभ अभी तक प्राप्त नहीं हो रहा है, वे अपने क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए आमजन से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने उपस्थित नागरिकों से नशा नहीं करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं नशे से दूर रहे तथा अन्य लोगों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करे। परिवार के मुखिया के नशा करने से पूरे परिवार को अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर बनाता है। इसलिए सभी के संयुक्त प्रयासों से नशे की प्रवृत्ति को समाप्त कर स्वस्थ एवं नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है। उन्होंने बप्पा रावल, महाराणा प्रताप एवं राणा सांगा का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने अनुशासन, संयम एवं दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र और समाज की रक्षा की। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को भी नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहना चाहिए।
उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए कहा कि शिक्षा ही गरीबी दूर करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। जब तक प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक गरीबी का स्थायी समाधान संभव नहीं है। शिक्षित समाज ही समृद्ध, सशक्त एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला।
कार्यक्रम के अंत में महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों छात्रों एवं आमजन को नशे से मुक्त रहते हुए नशा नहीं करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता वैभव पाठक ने किया।
इस अवसर पर उदयपुर संभागीय आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा केवल रमानी, जिला कलक्टर देशलदान, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, विधानसभा डूंगरपुर प्रत्याशी बंशी लाल कटारा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ सहित अन्य जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, स्काउट गाइड विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    52 min ago
  • पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा मांडवीया मंडल की बैठक संपन्न हर बूथ-हर पंचायत जीतने का लिया संकल्प संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी मांडवीया मंडल की मासिक बैठक सांगठनिक संकल्प, उत्साह और ऊर्जापूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को केंद्र में रखते हुए चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 'हर बूथ जीतेंगे, हर पंचायत जीतेंगे' के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरने का उद्घोष किया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। आगामी पंचायती राज चुनावों में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बूथ को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठन के विस्तार पर बल दिया गया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला प्रभारी जोगेन्द्र, जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर, जिला महामंत्री पंकज जैन, मंडल प्रभारी मनोहर पटेल, पूर्व जिला महामंत्री शांतिलाल पंडया, जिला मंत्री पदम सिंह डाबी तथा मंडल अध्यक्ष सुरेश रोत, वरिष्ठ कार्यकर्ता लालशंकर सुथार, शांतिलाल सुथार, नारायणी देवी सुथार, राजू भाई, उदयलाल रोत, पूर्व मंडल महामंत्री रामलाल सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का कुशल एवं सफल संचालन मंडल महामंत्री आयुष व्यास द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर दुर्गाशंकर रोत ने बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
    1
    पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा मांडवीया मंडल की बैठक संपन्न
हर बूथ-हर पंचायत जीतने का लिया संकल्प
संवाददाता – संतोष व्यास
डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी मांडवीया मंडल की मासिक बैठक सांगठनिक संकल्प, उत्साह और ऊर्जापूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को केंद्र में रखते हुए चुनावी रणनीति पर गहन मंथन किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 'हर बूथ जीतेंगे, हर पंचायत जीतेंगे' के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरने का उद्घोष किया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। आगामी पंचायती राज चुनावों में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बूथ को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठन के विस्तार पर बल दिया गया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला प्रभारी जोगेन्द्र, जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर, जिला महामंत्री पंकज जैन, मंडल प्रभारी मनोहर पटेल, पूर्व जिला महामंत्री शांतिलाल पंडया, जिला मंत्री पदम सिंह डाबी तथा मंडल अध्यक्ष सुरेश रोत, वरिष्ठ कार्यकर्ता लालशंकर सुथार, शांतिलाल सुथार, नारायणी देवी सुथार, राजू भाई, उदयलाल रोत, पूर्व मंडल महामंत्री रामलाल सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का कुशल एवं सफल संचालन मंडल महामंत्री आयुष व्यास द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर दुर्गाशंकर रोत ने बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 आज भारतीय जनता पार्टी मांडवीया मंडल की मासिक बैठक उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 आज भारतीय जनता पार्टी मांडवीया मंडल की मासिक बैठक उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। डूंगरपुर आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर मांडवीया मंडल की मासिक बैठक उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। विस्तृत रणनीति पर मंथन किया गया। प्रत्येक बूथ को और अधिक मजबूत बनाने, संगठन के विस्तार तथा जन-जन तक भाजपा की रीति-नीति और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश, उत्साह और विजय का आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि "हर बूथ जीतेंगे, हर पंचायत जीतेंगे और कमल खिलाएंगे।" बैठक में जिला प्रभारी जोगेन्द्र जी, जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर जी, जिला महामंत्री पंकज जी जैन, मंडल प्रभारी मनोहर जी पटेल, पूर्व जिला महामंत्री शांतिलाल जी पंडया, जिला मंत्री पदम सिंह जी डाबी, मंडल अध्यक्ष सुरेश जी रोत वरिष्ठ कार्यकर्ता लालशंकर जी सुथार, शांतिलाल जी सुथार, नारायणी देवी सुथार, राजू भाई, उदयलाल जी रोत, पूर्व मंडल महामंत्री रामलाल जी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का सफल संचालन आयुष व्यास, मंडल महामंत्री ने किया तथा अंत में दुर्गाशंकर जी रोत ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
     9829264909

आज भारतीय जनता पार्टी मांडवीया मंडल की मासिक बैठक उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
आज भारतीय जनता पार्टी मांडवीया मंडल की मासिक बैठक उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई।
डूंगरपुर  आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर मांडवीया मंडल की मासिक बैठक उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। विस्तृत रणनीति पर मंथन किया गया। प्रत्येक बूथ को और अधिक मजबूत बनाने, संगठन के विस्तार तथा जन-जन तक भाजपा की रीति-नीति और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश, उत्साह और विजय का आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि "हर बूथ जीतेंगे, हर पंचायत जीतेंगे और कमल खिलाएंगे।" 
बैठक में जिला प्रभारी जोगेन्द्र जी, जिला उपाध्यक्ष धनेश्वर जी, जिला महामंत्री पंकज जी जैन, मंडल प्रभारी मनोहर जी पटेल, पूर्व जिला महामंत्री शांतिलाल जी पंडया, जिला मंत्री पदम सिंह जी डाबी, मंडल अध्यक्ष सुरेश जी रोत वरिष्ठ कार्यकर्ता लालशंकर जी सुथार, शांतिलाल जी सुथार, नारायणी देवी सुथार, राजू भाई, उदयलाल जी रोत, पूर्व मंडल महामंत्री रामलाल जी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का सफल संचालन आयुष व्यास, मंडल महामंत्री ने किया तथा अंत में दुर्गाशंकर जी रोत ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • संगठन सर्वोपरि, पंचायतीराज चुनाव में फहराएं भाजपा का परचम: बाबूलाल खराड़ी जिला स्तरीय बैठक में संगठन सशक्तिकरण, बूथ मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन, पदाधिकारियों की होगी ग्रेडिंग सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को सागवाड़ा शहर स्थित विधायक कार्यालय परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन सशक्तिकरण, आगामी पंचायतीराज चुनाव की रणनीति, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन प्रभारी डॉ. जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व मंत्री सुशील कटारा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश पाटीदार, गुरुप्रसाद पटेल, वेलजी पटेल, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा, जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमृतलाल कलासुआ, कांतिलाल डामोर सहित जिला संगठन के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और राष्ट्रभक्ति की भावना से कार्य करता है। पार्टी का मूल उद्देश्य भारत माता को परम वैभव के शिखर तक पहुंचाना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने हाल ही में नीट परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि इस आंदोलन के पीछे अराजक और राष्ट्रविरोधी ताकतों की भूमिका रही। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी पेपर लीक की घटनाएं हुई थीं, लेकिन जिस प्रकार वर्तमान सरकार ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए कठोर कानून बनाया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है, वह युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम है। खराड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति के माध्यम से भारतीय संस्कृति, महापुरुषों के इतिहास और शास्त्रीय ज्ञान को शिक्षा व्यवस्था में स्थान दे रही है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाने की शुरुआत भी भाजपा सरकार ने ही की, जिससे आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास को राष्ट्रीय पहचान मिली। उन्होंने आगामी पंचायतीराज चुनाव को भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से गांव-गांव और बूथ-बूथ तक सक्रिय होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत समितियों और जिला परिषदों में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए संगठन को पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। जिला संगठन प्रभारी डॉ. जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिला बैठक से पहले कोर कमेटी की बैठक कर एजेंडा तय किया जाए ताकि योजनाबद्ध तरीके से संगठनात्मक कार्यों का संचालन हो सके। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में संत रविदास महाराज जयंती, हर घर तिरंगा अभियान सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संयोजकों एवं पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिवाद से संगठन को नुकसान पहुंचता है, जबकि संगठन हित सर्वोपरि रखने से प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान स्वतः सुरक्षित रहता है। डॉ. राजपुरोहित ने कहा कि जिला पदाधिकारियों को नियमित रूप से मंडलों का दौरा कर संगठन सशक्तिकरण अभियान को गति देनी होगी। उन्होंने बताया कि आगामी बैठकों में पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली के आधार पर ग्रेडिंग भी की जाएगी, जिससे संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बेहतर मूल्यांकन हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों के बीच सकारात्मक समन्वय स्थापित कर राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे पात्र परिवारों तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक को जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, पूर्व सांसद कनकमल कटारा तथा पूर्व मंत्री सुशील कटारा ने भी संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी पंचायतीराज चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरमाल परमार ने किया, जबकि अंत में जिला महामंत्री ईश्वरलाल लबाना ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
    2
    संगठन सर्वोपरि, पंचायतीराज चुनाव में फहराएं भाजपा का परचम: बाबूलाल खराड़ी
जिला स्तरीय बैठक में संगठन सशक्तिकरण, बूथ मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन, पदाधिकारियों की होगी ग्रेडिंग
सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को सागवाड़ा शहर स्थित विधायक कार्यालय परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन सशक्तिकरण, आगामी पंचायतीराज चुनाव की रणनीति, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी रहे।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन प्रभारी डॉ. जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व मंत्री सुशील कटारा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश पाटीदार, गुरुप्रसाद पटेल, वेलजी पटेल, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा, जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमृतलाल कलासुआ, कांतिलाल डामोर सहित जिला संगठन के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और राष्ट्रभक्ति की भावना से कार्य करता है। पार्टी का मूल उद्देश्य भारत माता को परम वैभव के शिखर तक पहुंचाना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी भूमिका निभानी होगी।
उन्होंने हाल ही में नीट परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि इस आंदोलन के पीछे अराजक और राष्ट्रविरोधी ताकतों की भूमिका रही। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी पेपर लीक की घटनाएं हुई थीं, लेकिन जिस प्रकार वर्तमान सरकार ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए कठोर कानून बनाया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है, वह युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम है।
खराड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार नई शिक्षा नीति के माध्यम से भारतीय संस्कृति, महापुरुषों के इतिहास और शास्त्रीय ज्ञान को शिक्षा व्यवस्था में स्थान दे रही है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाने की शुरुआत भी भाजपा सरकार ने ही की, जिससे आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास को राष्ट्रीय पहचान मिली।
उन्होंने आगामी पंचायतीराज चुनाव को भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से गांव-गांव और बूथ-बूथ तक सक्रिय होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत समितियों और जिला परिषदों में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए संगठन को पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
जिला संगठन प्रभारी डॉ. जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिला बैठक से पहले कोर कमेटी की बैठक कर एजेंडा तय किया जाए ताकि योजनाबद्ध तरीके से संगठनात्मक कार्यों का संचालन हो सके।
उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में संत रविदास महाराज जयंती, हर घर तिरंगा अभियान सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संयोजकों एवं पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिवाद से संगठन को नुकसान पहुंचता है, जबकि संगठन हित सर्वोपरि रखने से प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान स्वतः सुरक्षित रहता है।
डॉ. राजपुरोहित ने कहा कि जिला पदाधिकारियों को नियमित रूप से मंडलों का दौरा कर संगठन सशक्तिकरण अभियान को गति देनी होगी। उन्होंने बताया कि आगामी बैठकों में पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली के आधार पर ग्रेडिंग भी की जाएगी, जिससे संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बेहतर मूल्यांकन हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों के बीच सकारात्मक समन्वय स्थापित कर राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे पात्र परिवारों तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक को जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, पूर्व सांसद कनकमल कटारा तथा पूर्व मंत्री सुशील कटारा ने भी संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी पंचायतीराज चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरमाल परमार ने किया, जबकि अंत में जिला महामंत्री ईश्वरलाल लबाना ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • रहस्यमयी हालात में 20 वर्षीय मजदूर की मौत, सड़क निर्माण शिविर में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज सीमलवाड़ा। सीमलवाड़ा-गुदावाड़ा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में लगे एक 20 वर्षीय मजदूर की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजन शव को वापस लेबर कैंप में ले आए और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, समझाइश कर स्थिति को शांत कराया तथा शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होने की बात कही है। पुलिस के अनुसार सीमलवाड़ा स्थित बीएसएनएल टॉवर के समीप सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जहां बंगाल के मजदूर अस्थायी रूप से रहकर कार्य कर रहे हैं। इन्हीं मजदूरों के साथ सासरपुर पाडली निवासी कांतिलाल पुत्र लक्ष्मण डामोर (20) पिछले छह-सात माह से मजदूरी कर रहा था और उनके साथ ही कमरे में रहता था। बताया गया कि बुधवार रात सभी मजदूरों ने एक साथ भोजन किया और सो गए। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे कांतिलाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी मजदूरों ने तत्काल इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजन शव को वापस मजदूरों के कमरे पर ले आए, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में एएसआई गजेंद्र सिंह, तुलसीराम, करण भट्ट, कल्पेश, कांतिलाल, अमित भट्ट सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश कर शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएंगे। परिवार पर टूटा दुखों का दूसरा पहाड़ मृतक कांतिलाल डामोर चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर का था। परिवार पर यह दूसरा बड़ा वज्रपात है। करीब पांच वर्ष पहले कांतिलाल के एक भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। अब कांतिलाल की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के दौरान सीमलवाड़ा सरपंच विजय पाल डोडियार, कमलेश डेंडोर, दिनेश रोत, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और घटनास्थल पर मौजूद रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार धंबोला थाना पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रहस्यमयी हालात में 20 वर्षीय मजदूर की मौत, सड़क निर्माण शिविर में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
सीमलवाड़ा। सीमलवाड़ा-गुदावाड़ा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में लगे एक 20 वर्षीय मजदूर की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजन शव को वापस लेबर कैंप में ले आए और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, समझाइश कर स्थिति को शांत कराया तथा शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होने की बात कही है।
पुलिस के अनुसार सीमलवाड़ा स्थित बीएसएनएल टॉवर के समीप सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जहां बंगाल के मजदूर अस्थायी रूप से रहकर कार्य कर रहे हैं। इन्हीं मजदूरों के साथ सासरपुर पाडली निवासी कांतिलाल पुत्र लक्ष्मण डामोर (20) पिछले छह-सात माह से मजदूरी कर रहा था और उनके साथ ही कमरे में रहता था।
बताया गया कि बुधवार रात सभी मजदूरों ने एक साथ भोजन किया और सो गए। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे कांतिलाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी मजदूरों ने तत्काल इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजन शव को वापस मजदूरों के कमरे पर ले आए, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में एएसआई गजेंद्र सिंह, तुलसीराम, करण भट्ट, कल्पेश, कांतिलाल, अमित भट्ट सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से समझाइश कर शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएंगे।
परिवार पर टूटा दुखों का दूसरा पहाड़
मृतक कांतिलाल डामोर चार भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर का था। परिवार पर यह दूसरा बड़ा वज्रपात है। करीब पांच वर्ष पहले कांतिलाल के एक भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। अब कांतिलाल की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के दौरान सीमलवाड़ा सरपंच विजय पाल डोडियार, कमलेश डेंडोर, दिनेश रोत, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और घटनास्थल पर मौजूद रहे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
धंबोला थाना पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.