बिलासपुर के कोटा थाना पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल झपटमारी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 23 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे की है, जब ग्राम जोगीपुर निवासी 19 वर्षीय योगेश यादव अपने साथी अमित बिरको के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। सूरजपुर पुल के पास स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने इमरजेंसी में कॉल करने का बहाना बनाकर उन्हें रोका और मोबाइल निकालते ही झपटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान आरोपियों ने पीड़ित की मोटरसाइकिल पर लात मारकर उन्हें गिरा भी दिया। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने 24 जुलाई को कोटा थाने में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रजनीश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व अनुविभागीय अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर राकेश पोर्ते, दिव्यांशु कोल और तुषार साहू को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने साथियों अभय यादव, सुरेश पोर्ते और राहुल पोर्ते के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते के कब्जे से लूटा गया नथिंग कंपनी का काला मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में खरगना निवासी राकेश उर्फ टार्जन पोर्ते (19 वर्ष), डोंगरीपारा निवासी दिव्यांशु उर्फ कोल (20 वर्ष), तुषार साहू (25 वर्ष), अभय यादव (19 वर्ष) तथा पीपरपारा निवासी सुरेश पोर्ते (18 वर्ष 11 माह) और राहुल उर्फ भोला पोर्ते (19 वर्ष) शामिल हैं। कोटा पुलिस ने सभी छह आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304(1) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

- बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नए थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी ने पदभार संभालते ही अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चार्ज लेने के दूसरे ही दिन पुलिस ने इलाके के गुंडे-बदमाशों और अड्डेबाजों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस की इस जोरदार कार्रवाई से अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ बढ़ गया है। पुलिस के इस सख्त रुख के बाद इलाके में अड्डाबाजी करने वाले तत्वों को सावधान रहने का कड़ा संदेश दिया गया है।1
- मोहला मानपुर जिले में बारिश, उमस और तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम के इस बदलते मिजाज और तापमान के असंतुलन की वजह से क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का असर लगातार बढ़ रहा है।1
- छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कांग्रेस हमेशा छात्राओं के साथ खड़ी है।1
- छत्तीसगढ़ विधानसभा में जांजगीर विधायक ब्यास कश्यप ने कोटवारी सेवा भूमि की खरीदी-बिक्री को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने जांजगीर-चांपा में कोटवारी सेवा भूमि का सौदा करने वाले कोटवारों और भू-माफियाओं के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।1
- बिलासपुर के सिरगिट्टी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने असामाजिक तत्वों और अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सार्वजनिक शांति भंग करने, अड्डेबाजी करने और क्षेत्र में अशांति फैलाने के मामले में पकड़े गए इन सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस व बीट आरक्षक लगातार सघन गश्त कर रहे हैं। इसी दौरान हुई कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश कुमार निर्मलकर, कुशा आडिज्वाय, पररुराम बंछोर, शुशांत यादव, गौरकरण उर्फ मोनू यादव और परदेशी राम यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, नशाखोरी करने और सार्वजनिक शांति में बाधा डालने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही सिरगिट्टी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अड्डेबाजी, नशाखोरी या अशांति फैलाने जैसी गतिविधियों में शामिल दिखता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय पर प्रभावी कदम उठाया जा सके।1
- बिलासपुर जिले की बोदरी नगर पंचायत में राम मंदिर चंदा चोरी के कथित मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने सिर पर 'भ्रष्टाचार' और 'चंदा चोरी' लिखे घड़े रखकर हनुमान मंदिर से राम मंदिर तक पदयात्रा निकाली। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। इस प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने चंदे में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है। यह अनोखा विरोध प्रदर्शन पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।1
- बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतौना में स्कूल से घर लौट रहे 5 वर्षीय बालक लब्यांश साहू को एक बाइक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब बच्चा गांव के ही एक निजी जीपीएस स्कूल में केजी-2 की पढ़ाई पूरी कर घर लौट रहा था। घटना में बालक के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गंभीर चोट आई और पैर फ्रैक्चर हो गया। घटना के संबंध में प्रार्थी एवं बच्चे के पिता रविशंकर साहू (उम्र 34 वर्ष) ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल से शिक्षिका का फोन आने पर वे मौके पर पहुंचे, जहां बच्चा दर्द से रो रहा था। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने बताया कि चकरभाठा की ओर से आ रही बाइक (क्रमांक CG 10 AC 2774) के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाकर बालक को ठोकर मार दी। परिजन घायल मासूम को 108 एम्बुलेंस से सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने पैर में फ्रैक्चर होने के कारण कच्चा प्लास्टर बांधा और दो दिनों तक अस्पताल में भर्ती रखा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बच्चा पैर में दर्द के कारण चलने-फिरने में असमर्थ है और बिस्तर पर है। शनिवार को प्रार्थी रविशंकर साहू ने चकरभाठा थाना पहुंचकर मामले की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(a) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की विवेचना जारी है।1
- बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर हंगामे का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ लोग जेसीबी लेकर उनके घर पहुंचे और जबरन अंदर घुसकर गाली-गलौज, धमकी देने के साथ ही अवैध कब्जे का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। पीड़ित पक्ष का दावा है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद कब्जे की कोशिश की गई और उनके पास इस पूरी घटना के CCTV फुटेज व वीडियो मौजूद हैं। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है और उसका कहना है कि लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।1