logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगा की गोद में बसी है एक ऐसी मां जिसके दरबार में बीमारी भी हार मान लेती है अदलपुरा बड़ी शीतला माता धाम आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट मिर्ज़ापुर,चुनार।गंगा की शीतल लहरों के किनारे,चुनार से लगभग 10 किमी दूर अदलपुरा गांव में एक ऐसी शक्ति विराजमान है जहां दर्द भी दवा मांगने आता है,और आंसू भी आशीर्वाद बनकर लौटते है।बड़ी शीतला माता मंदिर एक ऐसा पावन धाम,जिसकी स्थापना की तारीख इतिहास के पन्नों में नहीं,बल्कि करोड़ों भक्तों की श्रद्धा में दर्ज है।अनादि काल से चली आ रही आस्था कहते हैं ये मंदिर सदियों पुराना है।विद्वान इसे मध्यकाल से भी पहले का मानते हैं।लोक मान्यता है कि यहां माता की प्रतिमा स्वयंभू रूप में प्रकट हुई थी। उसी दिन से पूजा शुरू हुई और धीरे-धीरे ये आस्था का महातीर्थ बन गया।इस धाम की सबसे अनोखी विशेषता यहां निषाद/मल्लाह समुदाय के लोग पीढ़ियों से माता की सेवा करते आ रहे हैं।गंगा पुत्रों के हाथों से हुई पूजा में एक अलग ही अपनापन और पवित्रता है।जहां बीमारी भी माथा टेकती है शीतला माता को संतानों की रक्षक कहा जाता है।मान्यता है कि चेचक,खसरा और फोड़े-फुंसी जैसी बीमारियों में माता बासी भोग से तुरंत कृपा करती हैं।इसीलिए यहां गर्म भोग वर्जित है।भक्त माता को पूड़ी-हलवा,लापसी और बाटी-चोखा का शीतल प्रसाद चढ़ाते हैं।मन्नत पूरी होने पर लोग गंगा किनारे भंडारा करते हैं और नीम के पेड़ पर मौली बांधकर आभार जताते हैं।दर्शन का समय और खास दिन समय प्रातः06:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक आरती:सुबह-शाम की विशेष आरती मन को असीम शांति देती है मंगलवार:आस्था का मेला लगता है वाराणसी मिर्जापुर से हजारों श्रद्धालु आते हैं नवरात्रि:चैत्र और अश्विन नवरात्रि में 9 दिन मंदिर 24 घंटे खुला रहता है। पूरा घाट लाखों दीपों से जगमगाता है शांति से दर्शन के लिए बुधवार से शुक्रवार, सुबह 6 से 8 बजे के बीच जाएं।कैसे पहुंचे,वाराणसी कैंट से मात्र 28 किमी,50 मिनट मार्ग लहरतारा,DLW,SH-74अदलपुरा रास्ते में विंध्याचल की तरह सजा बाजार मिलता है,जहां से चुनरी,नारियल और कलावा ले सकते हैं।यहां दवा नहीं,दुआ काम करती है।यहां प्रसाद नहीं,ममता मिलती है।एक बार दिल से लिखिए "जय शीतला माता"माता सभी की झोली भरती है

5 hrs ago
user_NEWS 2 INDIA
NEWS 2 INDIA
TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

गंगा की गोद में बसी है एक ऐसी मां जिसके दरबार में बीमारी भी हार मान लेती है अदलपुरा बड़ी शीतला माता धाम आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट मिर्ज़ापुर,चुनार।गंगा की शीतल लहरों के किनारे,चुनार से लगभग 10 किमी दूर अदलपुरा गांव में एक ऐसी शक्ति विराजमान है जहां दर्द भी दवा मांगने आता है,और आंसू भी आशीर्वाद बनकर लौटते है।बड़ी शीतला माता मंदिर एक ऐसा पावन धाम,जिसकी स्थापना की तारीख इतिहास के पन्नों में नहीं,बल्कि करोड़ों भक्तों की श्रद्धा में दर्ज है।अनादि काल से चली आ रही आस्था कहते हैं ये मंदिर सदियों पुराना है।विद्वान इसे मध्यकाल से भी पहले का मानते हैं।लोक मान्यता है कि यहां माता की प्रतिमा स्वयंभू रूप में प्रकट हुई थी। उसी दिन से पूजा शुरू हुई और धीरे-धीरे ये आस्था का महातीर्थ बन गया।इस धाम की सबसे अनोखी विशेषता यहां निषाद/मल्लाह समुदाय के लोग पीढ़ियों से माता की सेवा करते आ रहे हैं।गंगा पुत्रों के हाथों से हुई पूजा में एक अलग ही अपनापन और पवित्रता है।जहां बीमारी भी माथा टेकती है शीतला माता को संतानों की रक्षक कहा जाता है।मान्यता है कि चेचक,खसरा और फोड़े-फुंसी जैसी बीमारियों में माता बासी भोग से तुरंत कृपा करती हैं।इसीलिए यहां गर्म भोग वर्जित है।भक्त माता को पूड़ी-हलवा,लापसी और बाटी-चोखा का शीतल प्रसाद चढ़ाते हैं।मन्नत पूरी होने पर लोग गंगा किनारे भंडारा करते हैं और नीम के पेड़ पर मौली बांधकर आभार जताते हैं।दर्शन का समय और खास दिन समय प्रातः06:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक आरती:सुबह-शाम की विशेष आरती मन को असीम शांति देती है मंगलवार:आस्था का मेला लगता है वाराणसी मिर्जापुर से हजारों श्रद्धालु आते हैं नवरात्रि:चैत्र और अश्विन नवरात्रि में 9 दिन मंदिर 24 घंटे खुला रहता है। पूरा घाट लाखों दीपों से जगमगाता है शांति से दर्शन के लिए बुधवार से शुक्रवार, सुबह 6 से 8 बजे के बीच जाएं।कैसे पहुंचे,वाराणसी कैंट से मात्र 28 किमी,50 मिनट मार्ग लहरतारा,DLW,SH-74अदलपुरा रास्ते में विंध्याचल की तरह सजा बाजार मिलता है,जहां से चुनरी,नारियल और कलावा ले सकते हैं।यहां दवा नहीं,दुआ काम करती है।यहां प्रसाद नहीं,ममता मिलती है।एक बार दिल से लिखिए "जय शीतला माता"माता सभी की झोली भरती है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जाति-मजहब ढोंग-पाखंड से पार कराने वाला ही होता है संसार में असली गुरु जय गुरुबंदे जी आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से विशाल जयसवाल की खास रिपोर्ट वाराणसी क्षेत्र चिरईगांव जय गुरुबंदे स्वर योग साधना के तत्वाधान में जाल्हुपुर स्थित जय गुरुबंदे आश्रम छितौना में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन स्वामी जय गुरुबंदे जी महाराज ने सत्संग में श्रद्धालुओं को आत्मज्ञान का संदेश दिया असली गुरु की परिभाषा बताई स्वामी जी ने कहा कि मृत्युलोक में जो महामानव जाति-मजहब ढोंग-पाखंड, रीति-रिवाज पूजा-पाठ यज्ञ-हवन, व्रत-उपवास गीता-रामायण कुरान-बाइबिल से पार का ज्ञान देकर मानव के हृदय में प्रेम का पाठ पढ़ाता है। जो आत्मज्ञान को प्रकट करके ध्यान के सागर में गोता लगवाकर आत्मा और परमात्मा को एक कर दे वही असली गुरु अर्थात सद्गुरु होते हैं उन्होंने कहा कि जो केवल वेद-पुराण, गीता-रामायण, कुरान-बाइबिल का लिखा हुआ बताते हैं, वे शिक्षक, आचार्य, कथाकार, ऋषि, मुनि हो सकते हैं। किन्तु गुरु पद के उत्तराधिकारी नहीं होते, क्योंकि वे आत्मा-परमात्मा एवं आध्यात्मिकता को मान्यता नहीं देते। इसी कारण ऐसे गुरु अमर नहीं होते। जबकि असली गुरु, संत-महापुरुष सबसे पार होते हैं और अमरत्व प्राप्त करते हैं। उनके सानिध्य में रहने वाला साधक भी अपनी आत्मा को सद्गति की ओर ले जाता है‌ स्वामी जी ने अपने शब्द सुधा पुस्तक का दोहा सुनाते हुए कहा गुरु गुरु तो सब कहा, गुरु न परखा कोय गुरु जो परखा जय गुरुबंदे, पार वेद से होय हजारों श्रद्धालु हुए शामिल कार्यक्रम में अन्य प्रांतों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे और सत्संग का लाभ लिया
    1
    जाति-मजहब ढोंग-पाखंड से पार कराने वाला ही होता है संसार में असली गुरु  जय गुरुबंदे जी
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से विशाल जयसवाल की खास रिपोर्ट 
वाराणसी क्षेत्र चिरईगांव जय गुरुबंदे स्वर योग साधना के तत्वाधान में जाल्हुपुर स्थित जय गुरुबंदे आश्रम छितौना में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन स्वामी जय गुरुबंदे जी महाराज ने सत्संग में श्रद्धालुओं को आत्मज्ञान का संदेश दिया असली गुरु की परिभाषा बताई स्वामी जी ने कहा कि मृत्युलोक में जो महामानव जाति-मजहब ढोंग-पाखंड, रीति-रिवाज पूजा-पाठ यज्ञ-हवन, व्रत-उपवास गीता-रामायण कुरान-बाइबिल से पार का ज्ञान देकर मानव के हृदय में प्रेम का पाठ पढ़ाता है। जो आत्मज्ञान को प्रकट करके ध्यान के सागर में गोता लगवाकर आत्मा और परमात्मा को एक कर दे वही असली गुरु अर्थात सद्गुरु होते हैं उन्होंने कहा कि जो केवल वेद-पुराण, गीता-रामायण, कुरान-बाइबिल का लिखा हुआ बताते हैं, वे शिक्षक, आचार्य, कथाकार, ऋषि, मुनि हो सकते हैं। किन्तु गुरु पद के उत्तराधिकारी नहीं होते, क्योंकि वे आत्मा-परमात्मा एवं आध्यात्मिकता को मान्यता नहीं देते। इसी कारण ऐसे गुरु अमर नहीं होते। जबकि असली गुरु, संत-महापुरुष सबसे पार होते हैं और अमरत्व प्राप्त करते हैं। उनके सानिध्य में रहने वाला साधक भी अपनी आत्मा को सद्गति की ओर ले जाता है‌ स्वामी जी ने अपने शब्द सुधा पुस्तक का दोहा सुनाते हुए कहा गुरु गुरु तो सब कहा, गुरु न परखा कोय गुरु जो परखा जय गुरुबंदे, पार वेद से होय हजारों श्रद्धालु हुए शामिल  
कार्यक्रम में अन्य प्रांतों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे और सत्संग का लाभ लिया
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दुर्गा पूजा पंडाल की दीवार देर रात गिराने का आरोप, ग्रामीणों में रोष
    1
    दुर्गा पूजा पंडाल की दीवार देर रात गिराने का आरोप, ग्रामीणों में रोष
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Grain Trader सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ शिक्षाविद् मास्टर नजमुद्दीन का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली
    1
    राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ शिक्षाविद् मास्टर नजमुद्दीन का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्षी सांसदों पर गुस्सा हो गए... CPM कार्यालय में रेड पर खड़गे ने कहा- लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है, लोग सुरक्षित नहीं हैं... किसी को भी गिरफ़्तार करने के लिए राष्ट्रीय पार्टी के दफ्तर में घुस रहे हैं... इसपर जेपी नड्डा ने जवाब दिया- पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की...
    1
    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्षी सांसदों पर गुस्सा हो गए...

CPM कार्यालय में रेड पर खड़गे ने कहा- लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है, लोग सुरक्षित नहीं हैं... किसी को भी गिरफ़्तार करने के लिए राष्ट्रीय पार्टी के दफ्तर में घुस रहे हैं... 

इसपर जेपी नड्डा ने जवाब दिया- पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की...
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    2 hrs ago
  • छात्रों के दिल्ली आंदोलन में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने दिया बड़ा बयान
    1
    छात्रों के दिल्ली आंदोलन में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने दिया बड़ा बयान
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के प्रयास से ब्लॉक परिसर में बना आधुनिक अतिथि गृह, अधिकारियों व आमजन को मिलेगी सुविधा धानापुर। विकासखंड परिसर में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के प्रयास से एक आधुनिक अतिथि गृह का निर्माण कराया गया है। अतिथि गृह में एक सुसज्जित बड़ा हाल, दो कमरे, बाथरूम तथा किचेन की व्यवस्था की गई है, जिससे यहां ठहरने वाले लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने बताया कि अतिथि गृह का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों के निरीक्षण, चुनाव, सर्वेक्षण अथवा अन्य सरकारी कार्यों के दौरान आने वाले अधिकारियों एवं पर्यवेक्षक टीम को सुरक्षित और सुविधाजनक ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराना है। पहले अधिकारियों को रात्रि विश्राम के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर इस अतिथि गृह को इच्छुक लोगों को निर्धारित किराये पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे एक ओर जहां अधिकारियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं आमजन भी आवश्यकतानुसार इसका लाभ उठा सकेंगे। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि यह अतिथि गृह विकासखंड परिसर में सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे प्रशासनिक कार्यों के संचालन में भी काफी सहूलियत मिलेगी।
    1
    ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के प्रयास से ब्लॉक परिसर में बना आधुनिक अतिथि गृह, अधिकारियों व आमजन को मिलेगी सुविधा
धानापुर। विकासखंड परिसर में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के प्रयास से एक आधुनिक अतिथि गृह का निर्माण कराया गया है। अतिथि गृह में एक सुसज्जित बड़ा हाल, दो कमरे, बाथरूम तथा किचेन की व्यवस्था की गई है, जिससे यहां ठहरने वाले लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने बताया कि अतिथि गृह का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों के निरीक्षण, चुनाव, सर्वेक्षण अथवा अन्य सरकारी कार्यों के दौरान आने वाले अधिकारियों एवं पर्यवेक्षक टीम को सुरक्षित और सुविधाजनक ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराना है। पहले अधिकारियों को रात्रि विश्राम के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर इस अतिथि गृह को इच्छुक लोगों को निर्धारित किराये पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे एक ओर जहां अधिकारियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं आमजन भी आवश्यकतानुसार इसका लाभ उठा सकेंगे।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि यह अतिथि गृह विकासखंड परिसर में सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे प्रशासनिक कार्यों के संचालन में भी काफी सहूलियत मिलेगी।
    user_ABUL KAISH
    ABUL KAISH
    Advertising Photographer सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दुर्गा पूजा पंडाल की दीवार देर रात गिराने का आरोप ग्रामीणों में रोष आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता अनिल कुमार मौर्या की खास रिपोर्ट वाराणसी क्षेत्र चौबेपुर कैथी बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर के समीप सड़क किनारे बने दुर्गा पूजा पंडाल की बची हुई दीवार को देर रात गिराए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद दुर्गा पूजा समिति और ग्रामीणों में आक्रोश है। समिति व ग्रामीणों ने कैथी चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल का कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया था, जबकि पीछे की दीवार बची हुई थी। समिति और ग्रामीणों ने इसी स्थान पर इस वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया था। आरोप है कि 26 जुलाई की देर रात अंधेरे में दीवार को गिरा दिया गया। ग्रामीणों ने बबलू गिरि पर दीवार गिराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।वहीं, थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    दुर्गा पूजा पंडाल की दीवार देर रात गिराने का आरोप ग्रामीणों में रोष
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता अनिल कुमार मौर्या की खास रिपोर्ट वाराणसी क्षेत्र चौबेपुर कैथी बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर के समीप सड़क किनारे बने दुर्गा पूजा पंडाल की बची हुई दीवार को देर रात गिराए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद दुर्गा पूजा समिति और ग्रामीणों में आक्रोश है। समिति व ग्रामीणों ने कैथी चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल का कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया था, जबकि पीछे की दीवार बची हुई थी। समिति और ग्रामीणों ने इसी स्थान पर इस वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया था। आरोप है कि 26 जुलाई की देर रात अंधेरे में दीवार को गिरा दिया गया। ग्रामीणों ने बबलू गिरि पर दीवार गिराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।वहीं, थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मनरेगा कार्यों में फर्जीवाड़े का आरोप, सड़क किनारे सफाई व मिट्टी कार्य सिर्फ कागजों में होने का दावा जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली महमदपुर गांव से रइया गांव तक सड़क के दोनों किनारों पर जिला पंचायत द्वारा मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे सफाई एवं मिट्टी कार्यों में अनियमितता और फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं। प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कार्य केवल कागजों में दिखाया जा रहा है, जबकि मौके पर कार्य की स्थिति अलग दिखाई दे रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार महमदपुर गांव से रइया बॉर्डर तक पीच सड़क के दोनों किनारों पर सफाई और मिट्टी भराई का कार्य मनरेगा योजना के तहत कराया जाना है। आरोप है कि कार्यस्थल पर निर्धारित संख्या में मजदूर नहीं लगाए जा रहे हैं, जबकि अभिलेखों में अधिक संख्या में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कर सरकारी धन के दुरुपयोग का प्रयास किया जा रहा है। प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि सुशील शर्मा ने आरोप लगाया कि योजना के तहत प्रतिदिन 20 से 25 मजदूरों को कार्य पर लगाया जाना चाहिए, लेकिन मौके पर मजदूर कार्य करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार कर्मियों की मिलीभगत से कागजों में कार्य पूर्ण दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि संबंधित अधिकारी मौके पर स्थलीय निरीक्षण करें तो वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी और कथित अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन, मुख्य विकास अधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारियों से पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना और विकास कार्यों को गति देना है, लेकिन यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो इससे योजना की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होंगे। उन्होंने दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मनरेगा कार्यों में फर्जीवाड़े का आरोप, सड़क किनारे सफाई व मिट्टी कार्य सिर्फ कागजों में होने का दावा
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली
महमदपुर गांव से रइया गांव तक सड़क के दोनों किनारों पर जिला पंचायत द्वारा मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे सफाई एवं मिट्टी कार्यों में अनियमितता और फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं। प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कार्य केवल कागजों में दिखाया जा रहा है, जबकि मौके पर कार्य की स्थिति अलग दिखाई दे रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार महमदपुर गांव से रइया बॉर्डर तक पीच सड़क के दोनों किनारों पर सफाई और मिट्टी भराई का कार्य मनरेगा योजना के तहत कराया जाना है। आरोप है कि कार्यस्थल पर निर्धारित संख्या में मजदूर नहीं लगाए जा रहे हैं, जबकि अभिलेखों में अधिक संख्या में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कर सरकारी धन के दुरुपयोग का प्रयास किया जा रहा है।
प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि सुशील शर्मा ने आरोप लगाया कि योजना के तहत प्रतिदिन 20 से 25 मजदूरों को कार्य पर लगाया जाना चाहिए, लेकिन मौके पर मजदूर कार्य करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार कर्मियों की मिलीभगत से कागजों में कार्य पूर्ण दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि संबंधित अधिकारी मौके पर स्थलीय निरीक्षण करें तो वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी और कथित अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन, मुख्य विकास अधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारियों से पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने कहा कि मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना और विकास कार्यों को गति देना है, लेकिन यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो इससे योजना की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होंगे। उन्होंने दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • वाराणसी में फर्जी मैरेज ब्यूरो का भंडाफोड़, 10 महिलाएं गिरफ्तार आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान Cy-Vazra के तहत साइबर क्राइम सेल की प्रतिबिंब टीम और थाना कैंट की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक-28.07.2026 मोहित अग्रवाल पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में तथा नीतू काद्यान पुलिस उपायुक्त अपराध व नृपेन्द्र अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन / साईबर नोडल के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध व सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने विद्यावासिनी नगर कॉलोनी, अर्दली बाजार,थाना कैंट में मैरेज ब्यूरो के नाम पर चल रहे फर्जी महिला कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। कैसे करते थे ठगी अखबारों में शादी के लिए आकर्षक विज्ञापन देते थे नाम, आयु, जाति, सैलरी का कूट रचित विवरण डालकर अपना मोबाइल नंबर देते थे। कॉल करने पर खुद को Shubhmatrimonial का प्रतिनिधि बताते थे। Lifetime Subscription / आजीवन सदस्यता के नाम पर रजिस्ट्रेशन शुल्क और अन्य पैसे जमा कराते थे। पैसे लेने के बाद न तो लड़का-लड़की का संपर्क कराते थे, न पैसा वापस करते थे और नंबर ब्लॉक कर देते थे। गिरफ्तारी और बरामदगी संचालिका सहित कुल 10 महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ साइबर सेल में 10 शिकायतें दर्ज हैं। मुकदमा थाना कैंट में मु0अ0सं0 377/2026 धारा 3(5),319(2),318(4),336 (3),340(2) बीएनएस में दर्ज किया गया है। गिरफ्तार 10 महिलाएं-सभी का काल्पनिक नाम, 1. माला देवी-गोकुलपुर, फुलपुर-40 वर्ष, 2. सुनीता यादव-गणपति नगर, पहड़िया-26 वर्ष, 3. सुनिधि श्रीवास्तव-कुन्दन नगर, इन्द्रपुर 22 वर्ष, 4. सादिया परवीन-छोटी मस्जिद, सदर बाजार-27 वर्ष, 5. नाजिस खान-गिलट बाजार-40 वर्ष, 6. महिमा सिंह-बजरंग नगर - 30 वर्ष, 7. नाजिया फातिमा-वीडीए कॉलोनी, शिवपुर-27 वर्ष, 8. नेहा श्रीवास्तव-अशोक विहार-26 वर्ष, 9. रूमा खान-अहिराना गली, नदेसर-31 वर्ष 10. अर्चना शर्मा-हुकुलगंज-38 वर्ष, की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की गई।
    1
    वाराणसी में फर्जी मैरेज ब्यूरो का भंडाफोड़, 10 महिलाएं गिरफ्तार
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी। साइबर अपराधियों
के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान Cy-Vazra के तहत साइबर
क्राइम सेल की प्रतिबिंब टीम और थाना कैंट की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक-28.07.2026 मोहित
अग्रवाल पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन में तथा नीतू काद्यान पुलिस उपायुक्त अपराध व
नृपेन्द्र अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन / साईबर नोडल के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध व सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने विद्यावासिनी नगर कॉलोनी, अर्दली बाजार,थाना कैंट में मैरेज ब्यूरो के नाम पर चल रहे फर्जी महिला कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया। कैसे करते थे ठगी अखबारों में शादी के लिए आकर्षक विज्ञापन देते थे नाम, आयु, जाति, सैलरी का कूट रचित विवरण डालकर अपना मोबाइल नंबर देते थे। कॉल करने पर खुद को Shubhmatrimonial का प्रतिनिधि बताते थे। Lifetime Subscription / आजीवन सदस्यता के नाम पर रजिस्ट्रेशन शुल्क और अन्य पैसे जमा कराते थे। पैसे लेने के बाद न तो लड़का-लड़की का संपर्क कराते थे, न पैसा वापस करते थे और नंबर ब्लॉक कर देते थे। गिरफ्तारी और बरामदगी संचालिका सहित कुल 10 महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ साइबर सेल में 10 शिकायतें दर्ज हैं। मुकदमा थाना कैंट में मु0अ0सं0 377/2026 धारा 3(5),319(2),318(4),336
(3),340(2) बीएनएस में दर्ज किया गया है। गिरफ्तार 10 महिलाएं-सभी का काल्पनिक नाम, 1. माला देवी-गोकुलपुर, फुलपुर-40 वर्ष, 2. सुनीता यादव-गणपति नगर, पहड़िया-26 वर्ष, 3. सुनिधि श्रीवास्तव-कुन्दन नगर, इन्द्रपुर 22 वर्ष, 4. सादिया परवीन-छोटी मस्जिद, सदर बाजार-27 वर्ष, 5. नाजिस खान-गिलट बाजार-40 वर्ष, 6. महिमा सिंह-बजरंग नगर - 30 वर्ष, 7. नाजिया फातिमा-वीडीए कॉलोनी, शिवपुर-27 वर्ष, 8. नेहा श्रीवास्तव-अशोक विहार-26 वर्ष, 9. रूमा खान-अहिराना गली, नदेसर-31 वर्ष 10. अर्चना शर्मा-हुकुलगंज-38 वर्ष, की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की गई।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.