Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा ने अभय सिंह को प्रत्याशी बनाकर नामांकन दाखिल कराया। उनियारा नगरपालिका में अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज, भाजपा ने अभय सिंह को प्रत्याशी बनाकर नामांकन दाखिल कराया। कांग्रेस के 11 और भाजपा के 5 वार्ड जीतने के बाद अध्यक्ष पद के चुनाव पर सबकी नजर।
Rajesh Kumar SAIN
भाजपा ने अभय सिंह को प्रत्याशी बनाकर नामांकन दाखिल कराया। उनियारा नगरपालिका में अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज, भाजपा ने अभय सिंह को प्रत्याशी बनाकर नामांकन दाखिल कराया। कांग्रेस के 11 और भाजपा के 5 वार्ड जीतने के बाद अध्यक्ष पद के चुनाव पर सबकी नजर।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रणथंबोर में-गाइडों का स्किल अपग्रेडेशन कार्यक्रम हेडलाइन-रणथंभौर में गाइडों का स्किल अपग्रेडेशन कार्यक्रम संपन्न,नए पर्यटन सत्र को लेकर वन विभाग की तैयारियां हुई शुरू सवाई माधोपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाईगर रिजर्व में आगामी एक अक्टूबर से नये पर्यटन सत्र का आगाज़ होगा , जिसे लेकर वन विभाग द्वारा तमाम तैयारियां शुरू कर दी गई है । वन विभाग द्वारा रणथंभौर में सुचारू और सुव्यवस्थित पर्यटन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है । इसी कड़ी में वन विभाग द्वारा नेचर गाइड और वन्य जीव गाइडों के लिए रणथंभौर रोड स्थित एक होटल में स्किल अपग्रेडेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में नेचर गाइड और ईडीसी गाईडो को रणथम्भौर के इतिहास, यहां पाए जाने वाले जीव, जंतु, वनस्पति, पारिस्थितिकी सहित अन्य विषयों के बारे में विशेषज्ञो द्वारा ऑडियो वीडियो के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध फील्ड बायोलॉजिस्ट डॉक्टर धर्मेंद्र खांडल, बालेन्दु सिंह, मैराज WWF के नवीन कुमार ने पशु पक्षियों एंव वन्यजीवों आदि की विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान रणथंभौर के पर्यटन उपवन संरक्षक संजीव शर्मा ने रणथंभौर में टाईगर सफारी के दौरान गाइडों को बरती जाने वाली सावधानियां और नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। गौरतलब है कि मानसून सत्र के दौरान रणथंभौर के मुख्य जोनों में पर्यटन गतिविधियां तीन माह के लिए बंद कर दी जाती है ,अब आगामी एक अक्टूबर से रणथंभौर के मुख्य जोनों में एक बार फिर से पर्यटन गतिविधियां शुरू कर दी जायेगी ,इसी के चलते नये पर्यटन सत्र को लेकर वन विभाग तैयारियों में जुटा हुवा है ।1
- बजरी माफिया पर बड़ा प्रहार,पुलिस ने जब्त की दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, सवाई माधोपुर | अवैध बजरी खनन और परिवहन पर शिकंजा कसते हुए मानटाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने बनास नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर मामला दर्ज किया है। कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। टीम ने पचीपल्या रैगर बस्ती रोड पर गश्त के दौरान बनास नदी की बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। तथा दूसरी कार्यवाही मे टीम ने पचीपल्या रोड से अवैध बजरी से भरे दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। पुलिस ने BNS व एमएमडीआर में मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है और फरार चालकों व मालिकों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।2
- चलती मोटरसाइकिल में कपड़े उलझने से महिला सड़क पर गिरी, घायल चलती मोटरसाइकिल में कपड़े उलझने से महिला सड़क पर गिरी, कई जगह चोटें चलती मोटरसाइकिल में कपड़े उलझने से महिला सड़क पर गिरी, घायल चलती मोटरसाइकिल में कपड़े उलझने से महिला सड़क पर गिरी, कई जगह चोटें मलारना स्टेशन-हाड़ौती रोड पर संस्कार स्कूल के पास दोपहर करीब 12 बजे हादसा मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मलारना स्टेशन-हाड़ौती रोड पर संस्कार उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे चलती मोटरसाइकिल में कपड़े उलझने से महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। हादसे में महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान आए। जानकारी के अनुसार, महिला उर्मिला योगी पत्नी धर्मी योगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान अचानक कपड़े मोटरसाइकिल में उलझ गए, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद महिला को उपचार के लिए मलारना स्टेशन उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उपस्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज सालिम ने घायल महिला का उपचार किया। प्राथमिक उपचार के दौरान महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए। उपचार के बाद महिला का पति धर्मी योगी उसे अपने साथ ले गया। घटना का समय और स्पष्ट करें इलाज की जानकारी प्रमुख बनाएं खबर को और संक्षिप्त करें1
- नरेश मीणा व कंवरलाल मीणा की रिहाई को लेकर इटावा में विशाल रैली का आयोजन करके राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया ! लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला ! नरेश मीणा व कंवरलाल मीणा की रिहाई को लेकर इटावा में विशाल रैली का आयोजन करके राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया ! लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला !1
- एक कविता.... विश्वकर्मा भगवान 🙏.1
- किसान परिवार की बेटी ने ससुराल में लहराया परचम, अजबपुरा की संगीता ने जीता पार्षद का चुनाव लालसोट। उपखंड के छोटे से गांव अजबपुरा की बेटी ने अपनी सफलता से गांव का नाम रोशन किया है। सामान्य किसान परिवार में जन्मी संगीता चौहान पत्नी यशपाल सिंह चौहान ने अपने ससुराल श्रीगंगानगर में भाजपा के टिकट पर श्रीगंगानगर नगर परिषद के वार्ड-2 से पार्षद का चुनाव जीतकर राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। संगीता की जीत की खबर मिलते ही अजबपुरा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के सर्व समाज के लोगों ने अपनी लाडली बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए फोन पर शुभकामनाएं दीं। परिवारजनों और ग्रामीणों ने कहा कि संगीता ने चुनाव जीतकर न केवल अपने ससुराल, बल्कि अपने पीहर अजबपुरा का भी मान बढ़ाया है। अजबपुरा की पहचान सिर्फ गांव तक सीमित नहीं रही है। राजकीय सेवा, सामाजिक क्षेत्र, राजनीति, उद्योग और बागवानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में गांव के लोगों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गांव की सर्व समाज की एकता का उदाहरण भी कई बार सामने आया है। पूर्व में गांव के युवाओं को प्रधान, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर जिम्मेदारी मिल चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार राजकीय सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अजबपुरा के करीब 80 होनहार बेटे-बेटियां वर्तमान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संगीता की राजनीतिक सफलता ने इस उपलब्धियों की कड़ी में एक और अध्याय जोड़ दिया है। गांव में उनकी जीत को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और गर्व का माहौल है।3
- देवनारायण मंदिर मकसूदनपुरा चौहानपुर में लगेगा एक दिवसीय मेला: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा चौहानपुर स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर मे एकदिवसीय मेला कई विधायक रहेंगे मुख्य अतिथि कन्हैया दंगल और भजन संध्या का आयोजन मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा चौहानपुर स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर में आगामी 17 सितंबर 2026, गुरुवार को एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर मंदिर समिति एवं ग्रामीणों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। देवनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद गुर्जर ने बताया कि मेले में मुख्य अतिथि के रूप में दर्शन सिंह गुर्जर विधायक करौली, हंसराज मीणा विधायक सपोटरा तथा मानसिंह गुर्जर पूर्व विधायक गंगापुर सिटी एवं वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष सवाई माधोपुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के तहत सुबह 10 बजे से कन्हैया दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खेड़ला की झोपड़ी, ओलवाड़ा एवं दुमोदा की पार्टियों द्वारा कन्हैया पद गायन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं शाम 7 बजे से पूरी रात भजन संध्या का आयोजन रहेगा, जिसमें मुकेश ठीकरिया, नरसी जयसिंहपुर एवं एचआर गोठ द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मेले में आसपास के गांवों से श्रद्धालु झंडे लेकर डीजे के साथ पैदल यात्रा करते हुए भगवान श्री देवनारायण मंदिर पहुंचेंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।1
- 🇮🇳 माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🎂❤️🙏 यह वीडियो आपके लिए खास है। आप सभी से निवेदन है कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, कमेंट करें और अपना प्यार व सहयोग दें, ताकि यह संदेश माननीय मोदी जी तक जरूर पहुंचे। 🇮🇳❤️ ☕ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं एवं जन्मदिन की हार्दिक बधाई! 🎉🎂❤️🙏 जय हिंद 🇮🇳 जय मध्य प्रदेश ❤️ जय श्योपुर 🙏 #NarendraModi #HappyBirthdayModiJi #BalluTeaStall #Sheopur #MadhyaPradesh #BirthdayWishes1
- लालसोट जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, 15 यूनिट रक्त संग्रहित ‘रक्तदान महादान’ का संदेश लेकर आगे आए अस्पतालकर्मी और नागरिक लालसोट। विकसित भारत-जन स्वास्थ्य अभियान के तहत गुरुवार, 17 सितंबर को राजकीय जिला अस्पताल लालसोट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिला अस्पताल एवं खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। दौसा जिला अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने शिविर में रक्त संग्रह किया। आम नागरिकों के साथ अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान मौजूद स्टाफ एवं नागरिकों ने नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। शिविर के दौरान पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा, बीसीएमओ डॉ. राजपाल मीणा, ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग सैन, डॉ. तपेन्द्र उपाध्याय एवं मनोज कुमार (एलटी) सहित अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। अस्पताल प्रशासन ने रक्तदाताओं एवं दौसा जिला अस्पताल की ब्लड बैंक टीम का आभार जताते हुए कहा कि दुर्घटना, प्रसव के दौरान रक्तस्राव, ऑपरेशन, गंभीर एनीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों में रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। अभियान का संदेश साफ—रक्तदान के लिए आगे आएं, किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाएं।3