logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना उझानी पुलिस द्वारा चोरी किये गये 09 अदद मोबाइल फोन व 01 अदद स्कूटी सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । बदायूँ न्यूज थाना उझानी पुलिस द्वारा चोरी किये गये 09 अदद मोबाइल फोन व 01 अदद स्कूटी सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे वांछित/वारंटी एवं अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 25.08.2026 को थाना उझानी पुलिस द्वारा बितरोई मुजरिया रोड से कच्चे रास्ते पर करीब 50 कदम की दूरी से मुखबिर की सूचना पर 01 अभि0 फईम पुत्र कदीर नि0 मो0 ऊपर पारा थाना कोतवाली जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 09 अदद मोबाइल फोन चोरी किये गये बरामद हुए व 01 अदद स्कूटी नं0 UP24AZ3187 को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज की गयी। बरामद माल के संबंध में थाना उझानी पर मु0अ0सं0- 308/2026 धारा- 303(2),317(2) BNS बीएनएस पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मय बरामदा माल के नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता फईम पुत्र कदीर नि0 ऊपर पारा थाना कोतवाली जिला बदायूँ बरामद माल का विवरण चोरी किये गये 09 अदद मोबाईल फोन 01 सीजशुदा स्कूटी नं0-UP24AZ3187 आपराधिक इतिहास अभियुक्त फईम :- मु0अ0सं0 964/2015 धारा 147/148/149/323/354/452/504/506 आईपीसी व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली बदायूँ। मु0अ0स0 242/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली बदायूँ। मु0अ0स0 633/2022 धारा 60 आवकारी अधिनियम थाना कोतवाली बदायूँ मु0अ0सं0 453/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना उझानी बदायूँ। मु0अ0सं0 308/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना उझानी बदायूँ।

13 hrs ago
user_Munendra Sharma
Munendra Sharma
Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago
ecac37f7-12c1-4ec5-b17d-3115645ff58d

थाना उझानी पुलिस द्वारा चोरी किये गये 09 अदद मोबाइल फोन व 01 अदद स्कूटी सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । बदायूँ न्यूज थाना उझानी पुलिस द्वारा चोरी किये गये 09 अदद मोबाइल फोन व 01 अदद स्कूटी सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे वांछित/वारंटी एवं अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 25.08.2026 को थाना उझानी पुलिस द्वारा बितरोई मुजरिया रोड से कच्चे रास्ते पर करीब 50 कदम की दूरी से मुखबिर की सूचना पर 01 अभि0 फईम पुत्र कदीर नि0 मो0 ऊपर पारा थाना कोतवाली जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 09 अदद मोबाइल फोन चोरी किये गये बरामद हुए व 01 अदद स्कूटी नं0 UP24AZ3187 को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज की गयी। बरामद माल के संबंध में थाना उझानी पर मु0अ0सं0- 308/2026 धारा- 303(2),317(2) BNS बीएनएस पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मय बरामदा माल के नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता फईम पुत्र कदीर नि0 ऊपर पारा थाना कोतवाली जिला बदायूँ बरामद माल का विवरण चोरी किये गये 09 अदद मोबाईल फोन 01 सीजशुदा स्कूटी नं0-UP24AZ3187 आपराधिक इतिहास अभियुक्त फईम :- मु0अ0सं0 964/2015 धारा 147/148/149/323/354/452/504/506 आईपीसी व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली बदायूँ। मु0अ0स0 242/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली बदायूँ। मु0अ0स0 633/2022 धारा 60 आवकारी अधिनियम थाना कोतवाली बदायूँ मु0अ0सं0 453/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना उझानी बदायूँ। मु0अ0सं0 308/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना उझानी बदायूँ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Badaun थाना फैजगंज बेहटा सरकारी ज़मीन पर बिना अनुमति क़ब्ज़ा करने के उद्देश्य से डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास - पुलिस बल द्वारा 07 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया । बदायूं आज दिनांक 25.08.2026 को थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिकरी में जाटव समाज के कुछ व्यक्तियों द्वारा ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने के उद्देश्य से प्रतिमा लाकर रख दी गई थी । इसके कुछ समय पश्चात् जाटव समाज के व्यक्तियों द्वारा आज ही उक्त स्थान पर प्रतिमा स्थापित करने की जिद की जाने लगी । मौके की संवेदनशीलता एवं शांति-व्यवस्था के दृष्टिगत स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिमा स्थापित किए जाने से रोका गया, जिस पर कुछ व्यक्तियों द्वारा ईंट-पत्थर फेंका गया । स्थिति को नियंत्रित करने हेतु मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर 07 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है । वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है तथा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । उक्त प्रतिमा को प्रशासन द्वारा सुरक्षार्थ तहसील बिसौली में रखवा दिया गया है।
    1
    Badaun थाना फैजगंज बेहटा सरकारी ज़मीन पर बिना अनुमति क़ब्ज़ा करने के उद्देश्य से डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास - पुलिस बल द्वारा 07 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया ।
बदायूं आज दिनांक 25.08.2026 को थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिकरी में जाटव समाज के कुछ व्यक्तियों द्वारा ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने के उद्देश्य से प्रतिमा लाकर रख दी गई थी । इसके कुछ समय पश्चात् जाटव समाज के व्यक्तियों द्वारा आज ही उक्त स्थान पर प्रतिमा स्थापित करने की जिद की जाने लगी ।
मौके की संवेदनशीलता एवं शांति-व्यवस्था के दृष्टिगत स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिमा स्थापित किए जाने से रोका गया, जिस पर कुछ व्यक्तियों द्वारा ईंट-पत्थर फेंका गया । स्थिति को नियंत्रित करने हेतु मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर 07 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है । वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है तथा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । उक्त प्रतिमा को प्रशासन द्वारा सुरक्षार्थ तहसील बिसौली में रखवा दिया गया है।
    user_अनुज कुमार सिहं तोमर
    अनुज कुमार सिहं तोमर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बड़ी खबर 🔴🔴 मौसम से जंग… फर्ज के लिए जुनून! 🚔🇮🇳 यही है खाकी का असली फर्ज.... वायरल वीडियो में सिविल लाइन SHO हरेंद्र सिंह कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बारिश में भी ड्यूटी पर डटे नजर आए...!
    1
    बड़ी खबर 🔴🔴
मौसम से जंग… फर्ज के लिए जुनून! 🚔🇮🇳
यही है खाकी का असली फर्ज....
वायरल वीडियो में सिविल लाइन SHO हरेंद्र सिंह कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बारिश में भी ड्यूटी पर डटे नजर आए...!
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कामयाबी : कांवड़ मेले से सचल दूरभाष यंत्र और स्कूटर चोर को पुलिस ने पकड़ा नौ सचल दूरभाष यंत्र और एक स्कूटर बरामद उझानी (बदायूॅं) / बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जनपद में अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए चलायें जा रहे अभियान के तहत उझानी पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है कांवड़ मेला कछला गंगा घाट व अन्य स्थानों से सचल दूरभाष यंत्र और दुपहिया वाहन को चुराने वाले युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बितरोई-मुजरिया रोड़ पर कच्चे रास्ते पर धर दबोचा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली बदायूं के मौहल्ला ऊपर पारा निवासी फहीम पुत्र कदीर बितरोई मुजरिया रोड़ से जा रहा था कि मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कच्चे रास्ते पर धर दबोचा फहीम की तलाशी पर पुलिस को उसके पास से चुराए गए नौ सचल दूरभाष यंत्र और एक स्कूटर संख्या यूपी २४ एक जेड 3187 मिला पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए युवक को जेल भेज दिया है।
    1
    कामयाबी : कांवड़ मेले से सचल दूरभाष यंत्र और स्कूटर चोर को पुलिस ने पकड़ा 
नौ सचल दूरभाष यंत्र और एक स्कूटर बरामद
उझानी (बदायूॅं) / बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जनपद में अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए चलायें जा रहे अभियान के तहत उझानी पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है कांवड़ मेला कछला गंगा घाट व अन्य स्थानों से सचल दूरभाष यंत्र और दुपहिया वाहन को चुराने वाले युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बितरोई-मुजरिया रोड़ पर कच्चे रास्ते पर धर दबोचा। 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली बदायूं के मौहल्ला ऊपर पारा निवासी फहीम पुत्र कदीर बितरोई मुजरिया रोड़ से जा रहा था कि मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कच्चे रास्ते पर धर दबोचा फहीम की तलाशी पर पुलिस को उसके पास से चुराए गए नौ सचल दूरभाष यंत्र और एक स्कूटर संख्या यूपी २४ एक जेड 3187 मिला पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए युवक को जेल भेज दिया है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अचानक अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर एक की मौत दो अन्य नाबालिक लड़कियां घायल हजरत पुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीता दांडी गांव के समीप एक कंटेनर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया जिससे वहां बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई तथा दो अन्य लड़कियां घायल हो गई नाबालिक बच्चियों को को अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके पर जमा हुई भीड़
    1
    अचानक अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर एक की मौत दो अन्य नाबालिक लड़कियां घायल
हजरत पुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीता दांडी गांव के समीप एक कंटेनर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया जिससे वहां बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई तथा दो अन्य लड़कियां घायल हो गई नाबालिक बच्चियों को को अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके पर जमा हुई भीड़
    user_KPSingh दैनिकभास्कर
    KPSingh दैनिकभास्कर
    Teacher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हजरतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा बुजुर्ग की मौत दो बच्चियों घायल परिवार में मचा कोहराम स्लग: तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा, बुजुर्ग की मौत, दो बच्चियां घायल संवाददाता हुकुम सिंह बदायूं में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हजरतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में पेड़ की छांव के नीचे बैठे एक बुजुर्ग की ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायल बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। करीब तीन थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पूरा मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के सेठा ढाड़ी मोड़ के पास भट्टे के नजदीक का है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इसी दौरान पेड़ की छांव के नीचे बैठे बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में ग्राम ग्योती निवासी रघुवीर पुत्र बीरबल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संध्या पुत्री रतीराम और राधा पुत्री रामरतन, जिनकी उम्र करीब 6 और 7 वर्ष बताई जा रही है, गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बच्चियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। तेज रफ्तार ट्रक हादसे में बुजुर्ग की मौत और दो मासूम बच्चियों के घायल होने से इलाके में शोक का माहौल है। वाइट मृतक का भाई। वाइट मृतक का भतीजा
    4
    हजरतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा बुजुर्ग की मौत दो बच्चियों  घायल परिवार में मचा कोहराम 
स्लग: तेज रफ्तार ट्रक खाई में पलटा, बुजुर्ग की मौत, दो बच्चियां घायल
संवाददाता हुकुम सिंह 
बदायूं में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हजरतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में पेड़ की छांव के नीचे बैठे एक बुजुर्ग की ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायल बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। करीब तीन थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
पूरा मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के सेठा ढाड़ी मोड़ के पास भट्टे के नजदीक का है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इसी दौरान पेड़ की छांव के नीचे बैठे बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आ गए।
हादसे में ग्राम ग्योती निवासी रघुवीर पुत्र बीरबल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संध्या पुत्री रतीराम और राधा पुत्री रामरतन, जिनकी उम्र करीब 6 और 7 वर्ष बताई जा रही है, गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों बच्चियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। तेज रफ्तार ट्रक हादसे में बुजुर्ग की मौत और दो मासूम बच्चियों के घायल होने से इलाके में शोक का माहौल है।
वाइट मृतक का भाई। 
वाइट मृतक का भतीजा
    user_Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Hukum Singh आपकी आवाज जनता तक
    Local News Reporter Dataganj, Budaun•
    13 hrs ago
  • राजा की सीकरी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर हंगामा, पुलिस पर प्रतिमा तोड़ने का आरोप बदायूं। जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। प्रतिमा को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच हंगामे की स्थिति पैदा होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त/तोड़ दिया गया, जिसके बाद मौके पर लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और मामले को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि बाबा साहब की प्रतिमा के साथ इस तरह की कार्रवाई से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। मामले की सूचना पर थाना फैजगंज बेहटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की ओर से मामले को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। हालांकि, पुलिस द्वारा प्रतिमा तोड़े जाने के आरोप की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराए और यदि प्रतिमा को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क रहे। फिलहाल घटना को लेकर गांव में चर्चा और आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस एवं प्रशासन की जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ⚠️ महत्वपूर्ण: यह खबर मौके से प्राप्त जानकारी/स्थानीय लोगों के आरोपों के आधार पर प्रकाशित की जा रही है। हमारा चैनल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। पुलिस एवं प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा। #Budaun #Badayun #FaizganjBehta #RajaKiSikri #DrBRAmbedkar #BreakingNews #BudaunNews #UPNews #budaunSandesh #Budaun_Sandesh
    1
    राजा की सीकरी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर हंगामा, पुलिस पर प्रतिमा तोड़ने का आरोप
बदायूं। जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। प्रतिमा को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच हंगामे की स्थिति पैदा होने की बात सामने आई है।
स्थानीय लोगों की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त/तोड़ दिया गया, जिसके बाद मौके पर लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और मामले को लेकर विरोध जताया।
ग्रामीणों का आरोप है कि बाबा साहब की प्रतिमा के साथ इस तरह की कार्रवाई से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
मामले की सूचना पर थाना फैजगंज बेहटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की ओर से मामले को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। हालांकि, पुलिस द्वारा प्रतिमा तोड़े जाने के आरोप की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।
ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराए और यदि प्रतिमा को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क रहे।
फिलहाल घटना को लेकर गांव में चर्चा और आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस एवं प्रशासन की जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
⚠️ महत्वपूर्ण: यह खबर मौके से प्राप्त जानकारी/स्थानीय लोगों के आरोपों के आधार पर प्रकाशित की जा रही है। हमारा चैनल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। पुलिस एवं प्रशासन का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।
#Budaun #Badayun #FaizganjBehta #RajaKiSikri #DrBRAmbedkar #BreakingNews #BudaunNews #UPNews #budaunSandesh #Budaun_Sandesh
    user_KAUSHAL KUMAR GAUTAM REPORTER
    KAUSHAL KUMAR GAUTAM REPORTER
    दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • श्रावण मास के अंतिम सोमवार को तुलस्यान परिवार ने की देवाधिदेव महादेव की महाआरती  भोलेनाथ के द्वार पर बरसती रही अमृत की बदरिया, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर उझानी (बदायूॅं) | रिमझिम बारिश की फुहार के बीच श्रावण मास के अंतिम सोमवार को पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित मूंछों वाले महादेव मंदिर में आयोजित महाआरती में तुलस्यान परिवार ने बाबा भोलेनाथ की आरती उतारी। भारी संख्या में महाआरती में सम्मिलित होने पहुंचे शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों से न केवल वातावरण शिवमय बनाया बल्कि समूचे मंदिर परिसर को श्रद्धा भक्ति का संगम बना दिया।  अनिल तुलस्यान, प्रीती तुलस्यान और ध्रुव तुलस्यान एवं उनके परिजनों ने शिव भक्तों के साथ बाबा भोलेनाथ की महाआरती उतारी। मंदिर परिसर में भक्तों के हाथों में जगमगाते दीप और महाआरती की भव्य ज्योति भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। आरती के पश्चात महा प्रसाद का वितरण किया गया।  इस अवसर पर गोपाल तुलस्यान, नीरु तुलस्यान, राजकुमार तुलस्यान, रीता तुलस्यान, अशोक गर्ग, विजय गर्ग, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बंसल, भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल "बंटी भईया", संजीव वर्मा, विक्रम वर्मा, श्याम बार्ष्णेय, विवेक यादव, कृष्ण कुमार बार्ष्णेय, नवनीत बार्ष्णेय, आदि सहित भारी संख्या में शिव भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    श्रावण मास के अंतिम सोमवार को तुलस्यान परिवार ने की देवाधिदेव महादेव की महाआरती 
भोलेनाथ के द्वार पर बरसती रही अमृत की बदरिया, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर 

उझानी (बदायूॅं) | रिमझिम बारिश की फुहार के बीच श्रावण मास के अंतिम सोमवार को पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित मूंछों वाले महादेव मंदिर में आयोजित महाआरती में तुलस्यान परिवार ने बाबा भोलेनाथ की आरती उतारी। भारी संख्या में महाआरती में सम्मिलित होने पहुंचे शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों से न केवल वातावरण शिवमय बनाया बल्कि समूचे मंदिर परिसर को श्रद्धा भक्ति का संगम बना दिया। 
अनिल तुलस्यान, प्रीती तुलस्यान और ध्रुव तुलस्यान एवं उनके परिजनों ने शिव भक्तों के साथ बाबा भोलेनाथ की महाआरती उतारी। मंदिर परिसर में भक्तों के हाथों में जगमगाते दीप और महाआरती की भव्य ज्योति भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। आरती के पश्चात महा प्रसाद का वितरण किया गया। 
इस अवसर पर गोपाल तुलस्यान, नीरु तुलस्यान, राजकुमार तुलस्यान, रीता तुलस्यान, अशोक गर्ग, विजय गर्ग, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बंसल, भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल "बंटी भईया", संजीव वर्मा, विक्रम वर्मा, श्याम बार्ष्णेय, विवेक यादव, कृष्ण कुमार बार्ष्णेय, नवनीत बार्ष्णेय, आदि सहित भारी संख्या में शिव भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर बवाल, पथराव में 12 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर बवाल, पथराव में 12 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त संवाददाता: प्रवेंद्र सिंह फोन: 8650252442 बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना को लेकर मंगलवार को बड़ा विवाद हो गया। बिना अनुमति ग्राम समाज की भूमि पर मूर्ति स्थापित किए जाने का आरोप है। प्रशासनिक टीम द्वारा रोकने पर ग्रामीणों के उग्र होने की बात सामने आई। आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक टीम पर जमकर पथराव किया। पथराव में प्रशासन और पुलिस की 12 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त होने तथा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के शीशे भी तोड़े जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई। क्षेत्राधिकारी और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात है। पुलिस-प्रशासन की ओर से मामले की जांच और स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई जारी है।
    1
    अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर बवाल, पथराव में 12 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त
अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना को लेकर बवाल, पथराव में 12 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त
संवाददाता: प्रवेंद्र सिंह
फोन: 8650252442
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में अंबेडकर की मूर्ति की स्थापना को लेकर मंगलवार को बड़ा विवाद हो गया। बिना अनुमति ग्राम समाज की भूमि पर मूर्ति स्थापित किए जाने का आरोप है। प्रशासनिक टीम द्वारा रोकने पर ग्रामीणों के उग्र होने की बात सामने आई।
आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक टीम पर जमकर पथराव किया। पथराव में प्रशासन और पुलिस की 12 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त होने तथा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के शीशे भी तोड़े जाने की बात सामने आई है।
घटना के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई। क्षेत्राधिकारी और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात है।
पुलिस-प्रशासन की ओर से मामले की जांच और स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई जारी है।
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.