खाद्य सुरक्षा विभाग, सवाई माधोपुर की टीम द्वारा सेंट एंसलम स्कूल, सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर वहां पेयजल की शुद्धता एवं स्वच्छता की जांच की गई। टीम द्वारा विद्यालय में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पेयजल की स्वच्छता एवं शुद्धता बनाए रखने तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की पालना सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए सवाई माधोपुर अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सवाई माधोपुर डॉ. अनिल कुमार जेमिनी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग, सवाई माधोपुर की टीम द्वारा सेंट एंसलम स्कूल, सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर वहां पेयजल की शुद्धता एवं स्वच्छता की जांच की गई। टीम द्वारा विद्यालय में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पेयजल की स्वच्छता एवं शुद्धता बनाए रखने तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की पालना सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके पश्चात खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा खेरदा स्थित भारत पनीर उद्योग डेयरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डेयरी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, रख-रखाव एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। टीम द्वारा डेयरी संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों में सुधार करने के लिए पाबंद किया गया। साथ ही, तैयार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को स्वच्छ एवं सुरक्षित परिस्थितियों में रखने तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें। इसी क्रम में हाल ही में प्रारंभ किए गए बजरिया स्थित श्री राजवाड़ी चाय आउटलेट का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चाय की गुणवत्ता एवं तैयार करने की प्रक्रिया का जायजा लिया गया। संचालक को चाय एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए फूड-ग्रेड पैकेजिंग सामग्री का उपयोग करने के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, आउटलेट में स्वच्छता, चाय के सुरक्षित रख-रखाव एवं खाद्य सुरक्षा संबंधी आवश्यक मानकों की पालना के संबंध में संचालक को अवगत करवाया गया। संचालक को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य सामग्री की उचित एवं सुरक्षित पैकिंग करने, फूड-ग्रेड पैकेजिंग सामग्री का ही उपयोग करने तथा चाय एवं अन्य खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रख-रखाव को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से संबंधित निर्धारित मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के लिए पाबंद किया गया। टीम द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना प्रत्येक खाद्य कारोबारकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितेश गौतम, चंचल मीणा एवं वीरेंद्र राजपूत मौजूद रहे।
खाद्य सुरक्षा विभाग, सवाई माधोपुर की टीम द्वारा सेंट एंसलम स्कूल, सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर वहां पेयजल की शुद्धता एवं स्वच्छता की जांच की गई। टीम द्वारा विद्यालय में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पेयजल की स्वच्छता एवं शुद्धता बनाए रखने तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की पालना सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए सवाई माधोपुर अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सवाई माधोपुर डॉ. अनिल कुमार जेमिनी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग, सवाई माधोपुर की टीम द्वारा सेंट एंसलम स्कूल, सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर वहां पेयजल की शुद्धता एवं स्वच्छता की जांच की गई। टीम द्वारा विद्यालय में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पेयजल की स्वच्छता एवं शुद्धता बनाए रखने तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की पालना सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके पश्चात खाद्य सुरक्षा
टीम द्वारा खेरदा स्थित भारत पनीर उद्योग डेयरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डेयरी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, रख-रखाव एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। टीम द्वारा डेयरी संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों में सुधार करने के लिए पाबंद किया गया। साथ ही, तैयार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को स्वच्छ एवं सुरक्षित परिस्थितियों में रखने तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें। इसी क्रम में हाल ही में प्रारंभ किए गए बजरिया स्थित श्री राजवाड़ी चाय आउटलेट का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चाय की गुणवत्ता एवं तैयार करने की प्रक्रिया का जायजा लिया गया। संचालक को चाय एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता
बनाए रखने के लिए फूड-ग्रेड पैकेजिंग सामग्री का उपयोग करने के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, आउटलेट में स्वच्छता, चाय के सुरक्षित रख-रखाव एवं खाद्य सुरक्षा संबंधी आवश्यक मानकों की पालना के संबंध में संचालक को अवगत करवाया गया। संचालक को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य सामग्री की उचित एवं सुरक्षित पैकिंग करने, फूड-ग्रेड पैकेजिंग सामग्री का ही उपयोग करने तथा चाय एवं अन्य खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रख-रखाव को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से संबंधित निर्धारित मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के लिए पाबंद किया गया। टीम द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना प्रत्येक खाद्य कारोबारकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितेश गौतम, चंचल मीणा एवं वीरेंद्र राजपूत मौजूद रहे।
- सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में सभापति पद के लिए दावेदार। भाजपा से वार्ड नंबर 56 मेवा चौधरी और कांग्रेस से शैलेंद्र चौधरी वार्ड नंबर 6 से सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। बाइट रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद सवाई माधोपुर मांगीलाल ने दी जानकारी। सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में सभापति पद के लिए दावेदार। भाजपा से वार्ड नंबर 56 मेवा चौधरी और कांग्रेस से शैलेंद्र चौधरी वार्ड नंबर 6 से सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। बाइट रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद सवाई माधोपुर मांगीलाल ने दी जानकारी।1
- 5वें भव्य गणेश महोत्सव में गजानन की आरती में उमड़ रहे श्रद्धालु,मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप की ओर से चल रहा भव्य आयोजन सवाई माधोपुर। मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप सवाई माधोपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष रामबाबू कुमावत की अध्यक्षता में चल रहे 5वें भव्य श्री गणेश महोत्सव में प्रतिदिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। गणेश महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन कर रहे हैं और आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी राजमल सैनी ने बताया कि तीसरे दिवस अतिथि दिलीप कुलोथिया पत्नी कुसुम सैनी अध्यापिका परिवार के द्वारा गजानन महाराज पूजा अर्चना व आरती के दौरान पंडाल में श्रद्धालु उमड़ रहे है। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश की आरती में शामिल होकर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगा रहे हैं। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। ग्रुप की ओर से अतिथियों एवं इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले यजमानों का दूपट्टा उडाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणेश महोत्सव में शामिल होने की अपील की गई है। महोत्सव के चलते आयोजन स्थल पर प्रतिदिन भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। वही टीम की और से दिन में अतिथीयो को निमंत्रण देकर आमंत्रित किया जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष रामबाबू कुमावत, पूर्व संरक्षक आर्टिस्ट विनोद कुमावत, उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, सचिव राजेश सैनी, संरक्षक रोहित गुप्ता पत्रकार, रूपेन्द्र सिंह सोलंकी, रामसहाय साहू, कृष्ण गोविन्द सहित कई पर्यावरण प्रेमी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- सारसोप में गूंजी भजनों की स्वर लहरियां, श्रद्धालु हुए भावविभोर सारसोप। सारसोप स्थित श्री इच्छापूर्ण गणेश जी महाराज मंदिर परिसर में सोमवार रात मध्यप्रदेश से आए पैदल यात्रियों के स्वागत में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। ये श्रद्धालु भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन के लिए जोधपुरिया (टोंक) की ओर पैदल यात्रा कर रहे हैं। मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से आए गायकों और लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। मंदिर समिति और ग्रामीणों की ओर से यात्रियों के लिए भोजन-पानी एवं ठहरने की व्यवस्था भी की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने यात्रियों की सेवा-सत्कार में उत्साह से भाग लिया। जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।1
- देव नारायण मंदिर जोधपुरिया धाम निवाई में भगतो की आस्था है यात्रा चालू है1
- #SawaiMadhopur अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा सवाई माधोपुर एवं समस्त तहसील सभाओं के तत्वाधान में अंगिरा जयंती एवं जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित1
- बनेठा ईसरदा डेम रोड पर मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना समाप्त : बनेठा ईसरदा डेम रोड पर मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना समाप्त सुबह से धरने पर बैठे ग्रामीणों से प्रशासन की करीब 6 घंटे तक समझाइश, पुनर्वास ADM भूपेंद्र यादव और तहसीलदार प्रभुदयाल मीणा मौके पर पहुंचे, अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनकर स्थिति का जायजा लिया, ग्रामीणों ने मकानों के लंबित मुआवजे का जल्द भुगतान करने की मांग रखी, ADM व तहसीलदार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म किया, मुआवजा दिलाने की कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त, मौके पर शांति1
- ब्रेकिंग सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति पद के नामाकंन भरने का आज अंतिम दिन कांग्रेस से शैलेंद्र चौधरी ने भरा नामांकन वार्ड नम्बर 06 से कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव जीता है शैलेंद्र चोधरी नामांकन के दौरान कांग्रेस के नगर परिषद चुनाव प्रभारी राहुल भाकर सहित अन्य कांग्रेसी भी रहे मौजूद ब्रेकिंग सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति पद के नामाकंन भरने का आज अंतिम दिन कांग्रेस से शैलेंद्र चौधरी ने भरा नामांकन वार्ड नम्बर 06 से कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव जीता है शैलेंद्र चोधरी नामांकन के दौरान कांग्रेस के नगर परिषद चुनाव प्रभारी राहुल भाकर सहित अन्य कांग्रेसी भी रहे मौजूद1
- पैंथर ने किया गाय के बछड़े का शिकार ग्रामीणों ने दौड़कर बचाया, गांव में दहशत का माहौल व्याप्त ब्रेकिंग न्यूज़ लाखेरी - उपखंड क्षेत्र के बलवन में पैंथर ने गांव के पास ही में गाय के बछड़े को पकड़ के शिकार करने की कौशिश की कुछ ग्रामीणों ने दौड़कर बचाई बछड़े की जान।इस घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार यदि किसी इंसान पर किसी जंगली जानवर द्वारा अटैक कर दिया गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि शीघ्र ही पिंजरा लगाकर पैंथर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ जाए।2