इंस्टाग्राम पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार बरेली: इंस्टाग्राम पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने इंस्टाग्राम पर भगवान हनुमान से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट साझा की थी। पुलिस ने बताया कि 31 जुलाई 2026 को वायरल पोस्ट की जांच के दौरान आरोपी की पहचान सद्दाम खान पुत्र काले खां उर्फ कल्लू, निवासी ग्राम अलीनगर, थाना भोजीपुरा, जनपद बरेली के रूप में हुई। उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 572/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299/352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद भोजीपुरा पुलिस ने 1 अगस्त 2026 को लगभग दोपहर 12:30 बजे आरोपी को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने कृत्य पर माफी मांगते हुए न्यायालय में भी अपनी बात रखने की बात कही। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे।
इंस्टाग्राम पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार बरेली: इंस्टाग्राम पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने इंस्टाग्राम पर भगवान हनुमान से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट साझा की थी। पुलिस ने बताया कि 31 जुलाई 2026 को वायरल पोस्ट की जांच के दौरान आरोपी की पहचान सद्दाम खान पुत्र काले खां उर्फ कल्लू, निवासी ग्राम अलीनगर, थाना भोजीपुरा, जनपद बरेली के रूप में हुई। उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 572/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299/352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद भोजीपुरा पुलिस ने 1 अगस्त 2026 को लगभग दोपहर 12:30 बजे आरोपी को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने कृत्य पर माफी मांगते हुए न्यायालय में भी अपनी बात रखने की बात कही। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे।
- धौंराटांडा में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शिव पुराण कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत धौंराटांडा में कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शिव पुराण कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत धौराटांडा/भोजीपुरा (बरेली)- थाना भोजीपुरा क्षेत्र के कस्बा धौंरा टांडा में शनिवार शाम लगभग 6:50 बजे नौ दिवसीय शिव पुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच निकली कलश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। कलश यात्रा कथा पंडाल स्थित होली चौक से प्रारंभ होकर भमसेन महाराज स्थल तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरकर पुनः कथा पंडाल पहुंचकर उनकी स्थापना की। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कथावाचक रूप स्वरूप महाराज ने बताया कि यह नौ दिवसीय शिव पुराण कथा है, जिसका समापन 10 अगस्त (सोमवार) को पूर्णाहुति एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा का श्रवण कर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद गुप्ता, पवन गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अनीशा गुप्ता, पंकज गुप्ता, भोला भैया गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिला मंडल से सुरभि गुप्ता, नीतू गुप्ता, सपना गुप्ता एवं अन्य महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। कलश यात्रा के दौरान पूरे कस्बे में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ कथा स्थल तक पहुंचे।1
- *थाना कैंट, इज्जतनगर, भमोरा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ो रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, कार एवं अन्य सामान बरामदगी के सम्बन्ध मेंं #SPCrime की बाइट।* *थाना कैंट, इज्जतनगर, भमोरा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ो रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, कार एवं अन्य सामान बरामदगी के सम्बन्ध मेंं #SPCrime की बाइट।*1
- एडवोकेट का सनसनीखेज आरोप—'1 लाख दो, नहीं तो SC/ST में फंसा दूंगा!'" फर्जी पत्रकार या रंगदारी गैंग? एडवोकेट का सनसनीखेज आरोप—'1 लाख दो, नहीं तो SC/ST में फंसा दूंगा!'" नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अधिवक्ता ने खुद को पत्रकार बताने वाले युवक पर रंगदारी मांगने, मारपीट करने और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम इस्माईलपुर का है। एडवोकेट उमेश पाल का आरोप है कि गांव का रहने वाला बब्लू सागर, जो खुद को पत्रकार बताता है, चुनावी रंजिश के चलते उनकी एडिट की हुई ऑडियो और पोस्ट सोशल मीडिया तथा एक कथित समाचार पत्र में वायरल कर उनकी छवि खराब कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि 30 जुलाई की सुबह आरोपी ने एक साथी के साथ उन्हें घेर लिया और कहा कि अगर वायरल पोस्ट हटवानी है तो शाम तक 1 लाख रुपये दो, नहीं तो फर्जी SC/ST समेत अन्य मुकदमों में फंसा देंगे। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। उमेश पाल का यह भी दावा है कि सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी में आरोपी किसी मान्यता प्राप्त समाचार पत्र या चैनल से संबद्ध नहीं पाया गया। साथ ही उसके खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमा दर्ज होने की बात भी प्रार्थना पत्र में कही गई है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने 30 जुलाई को थाना बिशारतगंज में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर अब वरिष्ठ अधिकारियों से एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल ये सभी आरोप शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर आधारित हैं। पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।1
- आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #नवादा में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब! मुस्लिम समाज ने फूल बरसाकर किया कांवड़ियों का स्वागत, #1
- थाना कैंट, इज्जतनगर, भमोरा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ो रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर भारी मात्रा *थाना कैंट, इज्जतनगर, भमोरा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ो रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, कार एवं अन्य सामान बरामदगी के सम्बन्ध मेंं #SPCrime की बाइट।*1
- *भुता पुलिस ने 75 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी सीज।* *भुता पुलिस ने 75 ग्राम स्मैक के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी सीज* *भुता।* थाना भुता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 4400 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। बरेली पुलिस के अनुसार दिनांक 01.08.2026 को उ0नि0 श्री बीकेश कुमार की दाखिल फर्द के आधार पर थाना भुता में मु0अ0सं0 335/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम थाना भुता पंजीकृत किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बीसलपुर रोड मरेरा चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से *75 ग्राम नाजायज स्मैक, 4400 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP25DJ8371* बरामद हुई। *गिरफ्तार अभियुक्त* *नाम:* अब्दुल दानिश पुत्र अब्दुल लतीक *पता:* निवासी म0 न0 जगतपुर नई बस्ती आयशा पैलेस के पास, पुराना शहर बरेली, थाना बारादरी, जनपद बरेली *उम्र:* 38 वर्ष *पूछताछ में हुआ खुलासा* पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह कक्षा 12 तक पढ़ा है और अपने माता-पिता का अकेला बेटा है। वह साहब में स्मैक को बिलबा पुल से हाईवे पर चलने वाले ट्रक ड्राइवरों से कम पैसे में खरीदता था और उसे ज्यादा पैसे में बेचकर अपना परिवार चलाता था। *पुलिस टीम* इस कार्रवाई में उ0नि0 बीकेश कुमार, हे0का0 383 संजीव कुमार, का0 1292 निधि कुमार, का0 1073 गौरव कुमार, का0 3334 रोहित कश्यप शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।2