राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन, समस्तीपुर द्वारा व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सरकार के विशेष सचिव, गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में समस्तीपुर सदर अनुमंडल अंतर्गत कुल 07 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को आयोजित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 02:00 बजे से 05:00 बजे तक निर्धारित है, जबकि परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान) विषयों से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से एक सही उत्तर का चयन करना होगा। परीक्षा के सुचारु संचालन, विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रत्येक केंद्र पर प्रशासनिक पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके। जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों पर सतत निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचें तथा परीक्षा संचालन में प्रशासन का सहयोग करें। समस्तीपुर जिला प्रशासन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु आज दिनांक 02 मई 2026 को समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में अपर समाहर्ता, समस्तीपुर श्री ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर श्री दिलीप कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अली एकराम सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन, समस्तीपुर द्वारा व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सरकार के विशेष सचिव, गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में समस्तीपुर सदर अनुमंडल अंतर्गत कुल 07 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को आयोजित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 02:00 बजे से 05:00 बजे तक निर्धारित है, जबकि परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान) विषयों से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से एक सही उत्तर का चयन करना होगा। परीक्षा के सुचारु संचालन, विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में महिला एवं
पुरुष सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रत्येक केंद्र पर प्रशासनिक पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके। जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों पर सतत निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचें तथा परीक्षा संचालन में प्रशासन का सहयोग करें। समस्तीपुर जिला प्रशासन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु आज दिनांक 02 मई 2026 को समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में अपर समाहर्ता, समस्तीपुर श्री ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर श्री दिलीप कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अली एकराम सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे।
- ड्रग सप्लाई के आरोप मे पिछले आठ माह से दुबई के फुजैरा जेल में बंद समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव निवासी उजाले के परिजन ने पूर्व नगर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन से मिलकर लगाई मदद की गुहार.1
- Post by न्यूज 30 बिहार1
- मानवता हुआ शर्मसार,पांच साल के मासुम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म। मासुम बच्ची का अस्पताल में चल रहा है इलाज। पुलिस आरोपी की तलाश में कर रही छापेमारी। बछवाड़ा के भिखमचक गांव का मामला।4
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- Post by JMBNEWS1
- शादी समारोह में हथियार लहराते हुए युवक का विडियो वायरल मामला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र की बताईं जा रही है1
- इस विडियो को हर सरकारी कर्मचारियों तक पहुंचा दो इतना शेर करो कि कोई भी सरकारी कर्मचारी छुट ना पाए #Trending #Reels #viralVideo1
- मुसरीघरारी में ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर। समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी हुड़ैया पेट्रोल पंप के पास अभी-अभी बाइक और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुआ है।जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के गांवपुर निवासी रमेश कुमार महतो पिता स्वर्गीय बैजनाथ सिंह महतो के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।1