अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मचा कोहराम ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के चंदनपुल के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा पेट्रोल पंप के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान ठूठीबारी थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी बुद्धिराम के रूप में हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग सड़क के पास मौजूद थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मचा कोहराम ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के चंदनपुल के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा पेट्रोल पंप के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान ठूठीबारी थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी बुद्धिराम के रूप में हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग सड़क के पास मौजूद थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
- स्कूल के समीप दिखा विशालकाय मगरमच्छ,ग्रामीणों में मचा हड़कंप इंडो नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी कस्बा के विद्युत सब स्टेशन संपर्क मार्ग पर स्थित आदर्श बाल विद्या मंदिर स्कूल के समीप दिन सोमवार की रात्रि एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई। शोर शराबा देख मगरमच्छ बगल के पोखरे में उतर गया।अचानक आबादी के समीप मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उक्त विशालकाय मगरमच्छ चंदन नदी में जलस्तर की बढ़ोत्तरी के दौरान नदी से निकलकर पोखरे की तरफ रुख कर दिया है।स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि उक्त मगरमच्छ का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करा नारायणी नदी में छोड़ दिया जाय जिससे लोगों को जनहानि का सामना न करना पड़े।1
- शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार पनियरा। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पनियरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पनियरा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 256/2026, धारा 69, 351(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रामसेवक पुत्र चौथी निषाद (21 वर्ष) निवासी जंगल जरलहा उर्फ तेन्दुअहिया, लाली टोला, थाना पनियरा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार, कांस्टेबल राजेश गौड़ और कांस्टेबल पवन यादव शामिल रहे।1
- निर्माण कार्य ध्वस्त करने का आरोप, पीड़ित ने दबंगों पर लगाया साजिश और उत्पीड़न का आरोप! 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कैम्पियरगंज, गोरखपुर 🚨 निर्माण कार्य ध्वस्त करने का आरोप, पीड़ित ने दबंगों पर लगाया साजिश और उत्पीड़न का आरोप! कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चौमुखा के वार्ड नंबर-10 चम्पा देवी नगर कुशहवा में भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़ित अमरेश विश्वकर्मा ने कुछ लोगों पर एकजुट होकर निर्माणाधीन कार्य को तोड़ने, निर्माण सामग्री को नुकसान पहुंचाने और धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कैम्पियरगंज थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ मामले में लगाए गए आरोप पीड़ित पक्ष के हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा। #BreakingNews #Campierganj #Gorakhpur #LandDispute #ConstructionDispute #PoliceInvestigation #UPNews #GorakhpurNews #CampierganjNews #PublicMaharajganjNews #Breaking #उत्तरप्रदेश #गोरखपुर #कैम्पियरगंज #ब्रेकिंगन्यूज़1
- फरेंदा में 30 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,वैगनआर कार जब्त महराजगंज एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरेंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वैगनआर कार UP56AJ2022 से 30 पेटी बंटी बबली अवैध शराब बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया! गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान महेन्द्र पुत्र अदालत (24 वर्ष) निवासी भगवतनगर और बृजेश पुत्र शिवमूरत (26 वर्ष) निवासी भैया फरेंदा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 247/2026 धारा 60(1), 72 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उ0नि0 अवधेश सिंह, सौरभ पटेल सहित पुलिस टीम शामिल रही।1
- ठूठीबारी में चंदन नदी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बु*जुर्ग की मौ*त, चालक फरार ! Nisha Prahari ठूठीबारी में चंदन नदी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बु*जुर्ग की मौ*त, चालक फरार ! Nisha Prahari1
- नारायणी नदी: खड्डा थाना क्षेत्र के ठोकर नम्बर 3 पर जहाँ अभी भी जल स्तर घट बढ़ रहा है1
- 30 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, वैगनआर जब्त फरेंदा (महराजगंज)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फरेंदा पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक वैगनआर कार से 30 पेटी बंटी-बबली अवैध शराब बरामद की। मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर कार को भी कब्जे में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों की पहचान महेन्द्र पुत्र अदालत (24) निवासी भगवतनगर परसिया टोला वदालितपुर और बृजेश पुत्र शिवमूरत (26) निवासी भैया फरेंदा के रूप में हुई है। दोनों आरोपित शराब को कार में रखकर परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने बरामद शराब और वैगनआर कार (UP56AJ2022) को कब्जे में लेने के बाद दोनों के विरुद्ध मु0अ0सं0 247/2026 में धारा 60(1) व 72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में हुई कार्रवाई में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, सौरभ पटेल सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- महराजगंज पुलिस लाइन में बुधवार को परेड का निरीक्षण किया सीओ निचलौल महराजगंज ।* एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक बुधवार परेड का आयोजन किया गया। सीओ निचलौल रविन्द्र सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों से ड्रिल का अभ्यास कराया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन और साफ-सफाई का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ ने सभी को निर्धारित वर्दी में साफ-सुथरे व अनुशासित तरीके से ड्यूटी करने और विभाग की गरिमा बनाए रखने को कहा। जवानों को कर्तव्यों का निर्वहन सतर्कता और जिम्मेदारी से करने के लिए प्रेरित किया गया।1
- ### वायरल वीडियो: कोल्हुई के मुडली चौराहे पर युवकों के बीच विवाद, जांच की उम्मीद महराजगंज: जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र स्थित मुडली चौराहे पर जिम सेंटर के आसपास कुछ युवकों के बीच आपसी कहासुनी के बाद विवाद होने की सूचना सामने आई है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। फिलहाल यह पुष्टि नहीं हुई है कि विवाद किस वजह से हुआ और इसमें कौन-कौन शामिल थे। मामले में उम्मीद की जा रही है कि कोल्हुई पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर तथ्य सामने लाएगी और आवश्यक विधिक कार्रवाई करेगी। > नोट: यह खबर वायरल वीडियो और प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। पुलिस की आधिकारिक जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।1