नालंदा रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया निशुल्क साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर, 155 लोगों ने उठाया लाभ बिहारशरीफ। रविवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा नालंदा द्वारा विस्तारित भवन श्रम कल्याण केंद्र मैदान में साप्ताहिक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जरूरतमंद एवं निसहाय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए चिकित्सा परामर्श दिया। इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है। शिविर में जांच कराने पहुंचे लाभार्थियों ने रेड क्रॉस सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर उनके लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं। संस्था की ओर से बताया गया कि यह शिविर आगे भी प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। शिविर में कुल 155 लोगों की जांच की गई। इसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी ने 40 मरीजों का उपचार किया, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह ने 30 लोगों की जांच की। वहीं डॉ. अखिलेश कुमार एवं डॉ. उमेश कुमार सिन्हा (फिजिशियन) ने 70 लोगों को परामर्श दिया। डॉ. स्मृति कुमारी सिन्हा ने 15 मरीजों का उपचार किया, जबकि डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम ने 20 लोगों को सेवा दी। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गौतम कुमार एवं डॉ. रितेश कुमार ने भी मरीजों की जांच की। इसके अलावा 25 लोगों की मधुमेह जांच भी की गई। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों में डॉ. श्याम बिहारी (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. उमेश कुमार सिन्हा (फिजिशियन), डॉ. अभिनव कुमार सिंह (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. स्मृति सिन्हा (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. गौतम कुमार, डॉ. रितेश कुमार (होम्योपैथिक), तथा डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम (फिजियोथैरेपिस्ट) शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद पंडित, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार तथा आजीवन सदस्यों बृज बिहारी, राकेश कुमार पंकज, चंद्रमणि कुमार, नागेंद्र कुमार, प्रमोद पंडित, एनएम मुस्कान कुमारी, कुणाल गौरव, शंभू कश्यप, साधु श्रम प्रसाद, रागिनी कुमारी, आकाश रोशन, प्रोफेसर स्वधर्म, अरुण कुमार एवं संजय कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। सदस्यों ने मरीजों के पंजीकरण, कतार प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया। लोगों ने उनकी सेवा भावना और समर्पण को शिविर की सफलता का आधार बताया।

- नालंदा में सुरक्षा गार्ड भर्ती के लिए जॉब कैंप, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर1
- Post by Samachar City1
- In Kolkata this evening, I prayed at the Thanthania Kalibari Temple. This Temple has a very close connection with the culture of West Bengal, particularly Kolkata. It also has a very close association with Sri Ramakrishna, who used to pray there very often.1

- #viralvideos1
- Post by VN News Bihar1
- बिहारशरीफ के सब्जी बाजार के पास घंटों हंगामा, आरोपी तस्कर 'बेचू' के घर पर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर की मांग * मृतक की बेटी ने सीएम सम्राट चौधरी से लगाई इंसाफ की गुहार, कहा- 90 दिन में मिले फांसी Bihar Police नालन्दा पुलिस1
- शादी मुबारक हो 🥀♥️1