logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिर्जापुर: पुलिस चौकी में हंगामा, कार्रवाई से असंतुष्ट लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ की अभद्रता और हाथापाई मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए उग्र भीड़ ने पुलिस चौकी के भीतर ही तांडव कर दिया। ई-रिक्शा की टक्कर के बाद पुलिस दोनों पक्षों को चौकी लेकर आई थी, जहाँ कार्रवाई के दौरान एक सिपाही ने युवक का मोबाइल छीन लिया। सिपाही की इस हरकत से वहां मौजूद लोग इस कदर भड़क गए कि उन्होंने चौकी को ही अखाड़ा बना दिया। ​नाराज लोगों ने सिपाही और बीच-बचाव करने आए चौकी इंचार्ज (दरोगा) पर हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सरेआम थप्पड़ और घूंसे जड़े गए और खींचतान में उनकी वर्दी तक फट गई। चौकी के भीतर पुलिसकर्मियों की इस तरह पिटाई देख वहां अफरा-तफरी मच गई। सरेराह और सरकारी दफ्तर के भीतर पुलिस का इकबाल खत्म होता देख प्रशासन में हड़कंप है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है, लेकिन इस घटना ने यूपी पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

2 hrs ago
user_Latest news india
Latest news india
Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

मिर्जापुर: पुलिस चौकी में हंगामा, कार्रवाई से असंतुष्ट लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ की अभद्रता और हाथापाई मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए उग्र भीड़ ने पुलिस चौकी के भीतर ही तांडव कर दिया। ई-रिक्शा की टक्कर के बाद पुलिस दोनों पक्षों को चौकी लेकर आई थी, जहाँ कार्रवाई के दौरान एक सिपाही ने युवक का मोबाइल छीन लिया। सिपाही की इस हरकत से वहां मौजूद लोग इस कदर भड़क गए कि उन्होंने चौकी को ही अखाड़ा बना दिया। ​नाराज लोगों ने सिपाही और बीच-बचाव करने आए चौकी इंचार्ज (दरोगा) पर हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सरेआम थप्पड़ और घूंसे जड़े गए और खींचतान में उनकी वर्दी तक फट गई। चौकी के भीतर पुलिसकर्मियों की इस तरह पिटाई देख वहां अफरा-तफरी मच गई। सरेराह और सरकारी दफ्तर के भीतर पुलिस का इकबाल खत्म होता देख प्रशासन में हड़कंप है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है, लेकिन इस घटना ने यूपी पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गाजी ए मिल्लत फाउंडेशन ( GMF ) ने फरियाद अली को बनाया जिला सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर जनपद बहराइच में सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। गाजी ए मिल्लत फाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी फरियाद अली को बहराइच जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया है। #fariyadalireport #fariyadali #UPNews #breakingnews
    1
    गाजी ए मिल्लत फाउंडेशन ( GMF ) ने फरियाद अली को बनाया जिला सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर
जनपद बहराइच में सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। गाजी ए मिल्लत फाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी फरियाद अली को बहराइच जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया है।
#fariyadalireport #fariyadali #UPNews #breakingnews
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आज रात 9:00 बजे से मूसलाधार बारिश इसके कारण लोगों का जीवन साथी प्रभावित हुआ लोगों को आने-जाने में दिक्कत होने लगी प्रकाश को पर पानी भर आया लाइट न होने के कारण यातायात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा पानी अभी बरस रहा है और रुकने का नाम नहीं ले रहा
    1
    आज रात 9:00 बजे से मूसलाधार बारिश इसके कारण लोगों का जीवन साथी प्रभावित हुआ लोगों को आने-जाने में दिक्कत होने लगी प्रकाश को पर पानी भर आया लाइट न होने के कारण यातायात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा पानी अभी बरस रहा है और रुकने का नाम नहीं ले रहा
    user_Onkarnathtripathi
    Onkarnathtripathi
    Teacher बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम द्वारा सम्मानित किये गये 21 बैंक अधिकारी व शाखा प्रबन्धक बहराइच। बैंकों के जिला समन्वयकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वयकों की समीक्षा बैठक में वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान तथा अन्य स्वरोजगार परक योजनाओं की समीक्षा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 बैंक अधिकारियों व शाखा प्रबन्धकों को डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बैठक के दौरान बैंक आफ बड़ौदा शाखा दरगाह शरीफ के प्रबन्धक सौरभ गुप्ता, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के दिव्य प्रताप सिंह, इण्डियन बैंक महाराजगंज शाखा के मनीष सिंह, बैंक ऑफ इण्डिया के उमेश कुमार जायसवाल, उ.प्र. ग्रामीण बैंक शाखा महसी के मोहित वर्मा, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के अवनीश सिंह, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया शाखा नानपारा के समद आज़ाद, इण्डियन बैंक मेडिकल कालेज शाखा के हर्षित अग्रवाल, यूको बैंक के आदित्य प्रताप सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के जिला समन्वयक नवीन चन्द्र सुयाल, इण्डियन बैंक के रवि रंजन सिंह, बैंक आफ बड़ौदा के सुरेश पाण्डेय, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के सचिन गुप्ता, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया की श्रीमती अंकिता मिश्रा, एचडीएफसी के क्लस्टर हेड विमल कुमार तिवारी, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र कुमार मसन्द, उ.प्र. ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक बहराइच रमेश चन्द्र चौधरी व भिनगा के अमित वार्षेण, जिला समन्वयक अभिनव भारती व सुधाकर तिवारी, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के मुख्य प्रबन्धक गौरव श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रारम्भ से ही सभी बैंक जनपद का सी.डी. रेशियों बढ़ाने, प्राथमिकता क्षेत्र की योजनाओं में अधिक से अधिक लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने, विभिन्न क्षेत्र के कृषकों को के.सी.सी. जारी करने, पी.एम. सूर्य घर योजना अन्तर्गत रूफ टाप सोलर पैनल की स्थापना, स्वयं सहायता समूहों तथा स्वरोजगार परक योजनाओं में आवेदकों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने हेतु माहवार प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें। डीएम ने कहा कि सभी बैंकों का प्रयास होना चाहिए आकांक्षी जनपद बहराइच स्वरोज़गारपरक योजनाओं को प्राथमिकता प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक परिवार स्वावलम्बी बनकर दूसरे लोगों को भी रोज़गार से जोड़ सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार धनवंता, उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा, उपायुक्त स्वःरोजगार धनंजय सिंह, उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा, पी.ओ. नेडा सुरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी, बैंकों के जिला समन्वयक तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक मैंनेजर इत्यादि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला अग्रणी प्रबंधक जितेंद्र कुमार मसन्द द्वारा किया गया।
    1
    उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम द्वारा सम्मानित किये गये 21 बैंक अधिकारी व शाखा प्रबन्धक 
बहराइच। बैंकों के जिला समन्वयकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वयकों की समीक्षा बैठक में वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान तथा अन्य स्वरोजगार परक योजनाओं की समीक्षा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 बैंक अधिकारियों व शाखा प्रबन्धकों को डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।  बैठक के दौरान बैंक आफ बड़ौदा शाखा दरगाह शरीफ के प्रबन्धक सौरभ गुप्ता, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के दिव्य प्रताप सिंह, इण्डियन बैंक महाराजगंज शाखा के मनीष सिंह, बैंक ऑफ इण्डिया के उमेश कुमार जायसवाल, उ.प्र. ग्रामीण बैंक शाखा महसी के मोहित वर्मा, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के अवनीश सिंह, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया शाखा नानपारा के समद आज़ाद, इण्डियन बैंक मेडिकल कालेज शाखा के हर्षित अग्रवाल, यूको बैंक के आदित्य प्रताप सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के जिला समन्वयक नवीन चन्द्र सुयाल, इण्डियन बैंक के रवि रंजन सिंह, बैंक आफ बड़ौदा के सुरेश पाण्डेय, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के सचिन गुप्ता, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया की श्रीमती अंकिता मिश्रा, एचडीएफसी के क्लस्टर हेड विमल कुमार तिवारी, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र कुमार मसन्द, उ.प्र. ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक बहराइच रमेश चन्द्र चौधरी व भिनगा के अमित वार्षेण, जिला समन्वयक अभिनव भारती व सुधाकर तिवारी, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के मुख्य प्रबन्धक गौरव श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।  समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रारम्भ से ही सभी बैंक जनपद का सी.डी. रेशियों बढ़ाने, प्राथमिकता क्षेत्र की योजनाओं में अधिक से अधिक लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने, विभिन्न क्षेत्र के कृषकों को के.सी.सी. जारी करने, पी.एम. सूर्य घर योजना अन्तर्गत रूफ टाप सोलर पैनल की स्थापना, स्वयं सहायता समूहों तथा स्वरोजगार परक योजनाओं में आवेदकों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने हेतु माहवार प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें। डीएम ने कहा कि सभी बैंकों का प्रयास होना चाहिए आकांक्षी जनपद बहराइच स्वरोज़गारपरक योजनाओं को प्राथमिकता प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक परिवार स्वावलम्बी बनकर दूसरे लोगों को भी रोज़गार से जोड़ सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार धनवंता, उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा, उपायुक्त स्वःरोजगार धनंजय सिंह, उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा, पी.ओ. नेडा सुरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी, बैंकों के जिला समन्वयक तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक मैंनेजर इत्यादि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला अग्रणी प्रबंधक जितेंद्र कुमार मसन्द द्वारा किया गया।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • yha pani ka nikaas nahin hai jab tak pani ka nikaas nahin hoga tab tak yahan aise hi sadak kharab hoti rahegi
    1
    yha pani ka nikaas nahin hai jab tak pani ka nikaas nahin hoga tab tak yahan aise hi sadak kharab hoti rahegi
    user_Shivam Mishra
    Shivam Mishra
    Taxi Driver बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बहराइच में आज मण्डल अध्यक्ष भाजपा मटेरा कुश शुक्ला के नेतृत्व में महिला जन आक्रोश पैदल यात्रा निकली गई यात्रा लोकसभा में नारी शक्ति बंधन बिल का विरोध करने वाले कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के विरुद्ध थी मार्च के समापन के अवसर पर राहुल गांधी व अखिलेश यादव को पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए इस अवसर पर स्वाति तिवारी जी महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता गुप्ता जी संगीता प्रजापति पूर्व मण्डल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल निलेश कुमार मिश्रा लीलाधर पांडे सत्येंद्र मिश्रा विक्की यादव राजेश जायसवाल विकास गोयल आयुष अग्रवाल कुलदीप सिंह मयंकर वर्मा पंचराम वर्मा आयुष तिवारी सुखद राज सत्यपाल सिंह कुलदीप सिंह वह अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    2
    बहराइच में आज मण्डल अध्यक्ष भाजपा मटेरा कुश शुक्ला के नेतृत्व  में महिला जन आक्रोश पैदल यात्रा निकली गई यात्रा लोकसभा में नारी शक्ति बंधन बिल का विरोध करने वाले कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के विरुद्ध थी मार्च के समापन के अवसर पर राहुल गांधी व अखिलेश यादव को पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए इस अवसर पर स्वाति तिवारी जी महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता गुप्ता जी संगीता प्रजापति पूर्व मण्डल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल  निलेश कुमार मिश्रा लीलाधर पांडे सत्येंद्र मिश्रा विक्की यादव राजेश जायसवाल विकास गोयल आयुष अग्रवाल कुलदीप सिंह मयंकर वर्मा पंचराम वर्मा आयुष तिवारी सुखद राज सत्यपाल सिंह कुलदीप सिंह वह अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Virendra yadav
    1
    Post by Virendra yadav
    user_Virendra yadav
    Virendra yadav
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ​ ​छिंदवाड़ा (उमरेठ)। जिला मुख्यालय से सटे उमरेठ गांव में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब वरमाला के ठीक पहले दुल्हन ने फिल्मी अंदाज में अपना फैसला बदल दिया। मंच पर दूल्हा हाथ में माला लिए खड़ा रह गया और दुल्हन ने स्टेज से कूदकर सामने बैठे अपने प्रेमी के गले में माला डाल दी। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद शादी की खुशियां सन्नाटे और हंगामे में बदल गईं। ​मंच पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शादी की रस्में सुचारू रूप से चल रही थीं। बारात का स्वागत सत्कार हो चुका था और दूल्हा-दुल्हन वरमाला के लिए मंच पर आमने-सामने थे। जैसे ही दुल्हन को माला पहनाने के लिए कहा गया, उसने अचानक मंच से छलांग लगा दी। दुल्हन सीधे भीड़ में बैठे एक युवक के पास पहुंची और सबके सामने उसे माला पहना दी। ​पंचायत की कोशिशें रहीं नाकाम इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के बीच घंटों तक विवाद और मान-मनौव्वल का दौर चला। गांव के बुजुर्गों और पंचायत ने भी बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। उसने स्पष्ट कर दिया कि वह शादी अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ ही करेगी। ​बैरंग लौटी बारात काफी हंगामे और तनावपूर्ण स्थिति के बाद, दूल्हा और उसके परिजनों ने वहां से जाना ही बेहतर समझा। अपमानित महसूस कर रहा दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस लौट गया। क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं पुलिस प्रशासन भी स्थिति पर नजर रखे हुए है।
    1
    ​
​छिंदवाड़ा (उमरेठ)। जिला मुख्यालय से सटे उमरेठ गांव में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब वरमाला के ठीक पहले दुल्हन ने फिल्मी अंदाज में अपना फैसला बदल दिया। मंच पर दूल्हा हाथ में माला लिए खड़ा रह गया और दुल्हन ने स्टेज से कूदकर सामने बैठे अपने प्रेमी के गले में माला डाल दी। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद शादी की खुशियां सन्नाटे और हंगामे में बदल गईं।
​मंच पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शादी की रस्में सुचारू रूप से चल रही थीं। बारात का स्वागत सत्कार हो चुका था और दूल्हा-दुल्हन वरमाला के लिए मंच पर आमने-सामने थे। जैसे ही दुल्हन को माला पहनाने के लिए कहा गया, उसने अचानक मंच से छलांग लगा दी। दुल्हन सीधे भीड़ में बैठे एक युवक के पास पहुंची और सबके सामने उसे माला पहना दी।
​पंचायत की कोशिशें रहीं नाकाम इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के बीच घंटों तक विवाद और मान-मनौव्वल का दौर चला। गांव के बुजुर्गों और पंचायत ने भी बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। उसने स्पष्ट कर दिया कि वह शादी अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ ही करेगी।
​बैरंग लौटी बारात काफी हंगामे और तनावपूर्ण स्थिति के बाद, दूल्हा और उसके परिजनों ने वहां से जाना ही बेहतर समझा। अपमानित महसूस कर रहा दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस लौट गया। क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं पुलिस प्रशासन भी स्थिति पर नजर रखे हुए है।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • गाजी ए मिल्लत फाउंडेशन ( GMF ) ने फरियाद अली को बनाया जिला सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर बहराइच, 28 अप्रैल 2026 जनपद बहराइच में सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। गाजी ए मिल्लत फाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी फरियाद अली को बहराइच जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि फरियाद अली अपने अनुभव और सक्रिय कार्यशैली के माध्यम से गरीब, मजलूम और बेसहारा लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर फाउंडेशन की पूरी टीम ने फरियाद अली का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें दिल की गहराइयों से मुबारकबाद दी। साथ ही यह उम्मीद भी जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगा। फरियाद अली की नियुक्ति को समाज के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में जनसेवा और सामाजिक जागरूकता को नई दिशा मिलने की संभावना है।
    1
    गाजी ए मिल्लत फाउंडेशन ( GMF ) ने फरियाद अली को बनाया जिला सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर
बहराइच, 28 अप्रैल 2026
जनपद बहराइच में सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। गाजी ए मिल्लत फाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी फरियाद अली को बहराइच जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि फरियाद अली अपने अनुभव और सक्रिय कार्यशैली के माध्यम से गरीब, मजलूम और बेसहारा लोगों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर फाउंडेशन की पूरी टीम ने फरियाद अली का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें दिल की गहराइयों से मुबारकबाद दी। साथ ही यह उम्मीद भी जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगा।
फरियाद अली की नियुक्ति को समाज के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में जनसेवा और सामाजिक जागरूकता को नई दिशा मिलने की संभावना है।
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बहराइच के चन्दरखा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतक चमन (25 वर्ष) नासिरगंज थाना सोनवा के रहने वाले थे। वह अपने साथी पिंटू (40 वर्ष) के साथ बाइक से बहराइच से घर जा रहे थे, तभी चन्दरखा के पास सड़क के पास बैठे राजू (35 वर्ष) से टकरा गए। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान चमन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वही घायलों का इलाज जारी है।
    2
    बहराइच के चन्दरखा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतक चमन (25 वर्ष) नासिरगंज थाना सोनवा के रहने वाले थे। वह अपने साथी पिंटू (40 वर्ष) के साथ बाइक से बहराइच से घर जा रहे थे, तभी चन्दरखा के पास सड़क के पास बैठे राजू (35 वर्ष) से टकरा गए।
हादसे में तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान चमन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वही घायलों का इलाज जारी है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.