"बांधी मौहार का पुराना हनुमान सागर तालाब फूटा, पुल में लगा गेट क्षतिग्रस्त,, सतना। उचेहरा जनपद पंचायत उचेहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बांधी मौहार का पुराना हनुमान सागर तालाब सुबह फूट गया। तालाब के पुल में पानी की निकासी के लिए लगा गेट क्षतिग्रस्त होने के बाद पानी तेज बहाव के साथ बाहर निकलने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लगातार बारिश के बाद तालाब में जलभराव बढ़ने से पुल में लगे गेट पर पानी का दबाव बढ़ गया। गेट क्षतिग्रस्त होने के बाद पानी के तेज बहाव से आसपास के क्षेत्र में भी जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अमले को दी है। काफी पुराना तालाब होने के कारण हनुमान सागर ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत माना जाता है। ग्रामीणों ने मौके का तत्काल निरीक्षण कर गेट और तालाब की स्थिति का जायजा लेने तथा आवश्यक सुरक्षा एवं सुधार कार्य कराने की मांग की है।
"बांधी मौहार का पुराना हनुमान सागर तालाब फूटा, पुल में लगा गेट क्षतिग्रस्त,, सतना। उचेहरा जनपद पंचायत उचेहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बांधी मौहार का पुराना हनुमान सागर तालाब सुबह फूट गया। तालाब के पुल में पानी की निकासी के लिए लगा गेट क्षतिग्रस्त होने के बाद पानी तेज बहाव के साथ बाहर निकलने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लगातार बारिश के बाद तालाब में जलभराव बढ़ने से पुल में लगे गेट पर पानी का दबाव बढ़ गया। गेट क्षतिग्रस्त होने के बाद पानी के तेज बहाव से आसपास के क्षेत्र में भी जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अमले को दी है। काफी पुराना तालाब होने के कारण हनुमान सागर ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण जलस्रोत माना जाता है। ग्रामीणों ने मौके का तत्काल निरीक्षण कर गेट और तालाब की स्थिति का जायजा लेने तथा आवश्यक सुरक्षा एवं सुधार कार्य कराने की मांग की है।
- *सतना🅿️* मंकी शोल्डर और रेड लेबल की खाली बोतलों में भर रहे थे जहरीला केमिकल, *सतना🅿️* मंकी शोल्डर और रेड लेबल की खाली बोतलों में भर रहे थे जहरीला केमिकल, रीवा रोड बस स्टैंड में आबकारी ने गिरोह को दबोचा2
- खबर रामनगर/निदो/नादो में चरागाह भूमि पर कथित कब्जे को लेकरि ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन मौके *नादो में चरागाह भूमि पर कथित कब्जे को लेकरि ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा साथ भी अबैध कब्जा की जा रही चारागाह भूमि का निरीक्षण किया* मैहर जिले के रामनगर स्थित ग्राम नादो में चरागाह भूमि पर कथित अवैध कब्जे पर मैहर कलेक्टर के संज्ञान के बाद रामनगर प्रशासनिक अमला मौके पर जांच के लिए पहुंचा। अधिकारियों के पहुंचते ही 50 से ज्यादा ग्रामीण भी मौके पर एकजुट हो गए। निरीक्षण के दौरान सरपंच पति गणेश द्विवेदी भी पहुंचे, जहां ग्रामीणों से नोकझोंक की स्थिति बनी। नायब तहसीलदार राजीव पांडेय एवं ललित धार्वे ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित कार्य तत्काल रोकने के निर्देश दिए,ग्रामीणों का आरोप है कि निजी स्वार्थ के लिए अवैध कब्जा शासकीय भूमि पर करवाया जा रहा है।1
- *आशीर्वाद का दीया’ जलाकर पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की करें कामना : श्रीकांत चतुर्वेदी* *मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर प्रदेशवासियों से शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की है,उन्होंने कहा कि ‘जनसेवा से देशसेवा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का मूल ध्येय रहा है और उनके नेतृत्व में देश ने अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं,विधायक ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया स्वच्छता अभियान और लखपति दीदी जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं महिलाओं और आम नागरिकों को आत्मनिर्भरता के नए अवसर मिले हैं महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में भी विभिन्न योजनाओं को महत्वपूर्ण कदम बताया,उन्होंने कहा कि देश ने लंबे समय तक नक्सलवाद और आतंकवाद जैसी चुनौतियों का सामना किया है केंद्र सरकार की नीतियों और सुरक्षा बलों के प्रयासों से इन चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है,उन्होंने कहा कि देश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है*1
- रीवा जिले की सड़कों पर अंधेरा! 💡 स्टील स्ट्रीट लाइटें खराब ⚠️ रात में राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल ❓ आखिर कब होगी खराब लाइटों की मरम्मत? रीवा | पत्रकार पंडित विकास रीवा जिले की सड़कों पर अंधेरा, खराब स्टील स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी रीवा। जिले की सड़कों पर राहगीरों की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगाई गई स्टील स्ट्रीट लाइटें कई जगह खराब पड़ी होने की शिकायत सामने आ रही है। लाइटें बंद होने के कारण रात के समय सड़क के कई हिस्सों में अंधेरा छाया रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें लगने के बावजूद यदि उनका नियमित रखरखाव नहीं किया गया तो इनका उद्देश्य ही प्रभावित हो रहा है। रात के समय अंधेरे के चलते दुर्घटना और अन्य घटनाओं की आशंका को लेकर भी लोग चिंतित हैं। अब सवाल यह है कि खराब पड़ी स्टील स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत आखिर कब होगी? क्या संबंधित विभाग इन लाइटों की स्थिति का निरीक्षण कर जल्द सुधार की कार्रवाई करेगा? स्थानीय लोगों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त कराने और नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- गुढ़ ब्रेकिंग भैरव बाबा मंदिर के पहाड़ों में ब्लास्टिंग से दहशत, ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल विकास तिवारी गुढ़। गुढ़ क्षेत्र के भैरव बाबा मंदिर के आसपास पहाड़ों में चल रहे अडानी कंपनी के कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने ब्लास्टिंग की लगातार हो रही गतिविधियों पर चिंता जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में ठेकेदार की कथित लापरवाही के चलते दिन-रात ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ब्लास्टिंग के दौरान तेज धमाकों के साथ पहाड़ों से पत्थर और मलबा गिरने की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों का दावा है कि लगातार हो रही ब्लास्टिंग का आसपास के मकानों, खेतों और अन्य संपत्तियों पर भी असर पड़ रहा है। इससे लोगों को जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। दिन-रात ब्लास्टिंग का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में खुले तौर पर दिन और रात ब्लास्टिंग का सिलसिला जारी है।निर्धारित सुरक्षा मानकों और नियमों का पालन किए बिना ब्लास्टिंग की जा रही है, लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही है। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल लगातार ब्लास्टिंग के बावजूद प्रशासन की कथित चुप्पी को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय प्रशासन को मौके पर पहुंचकर ब्लास्टिंग की जांच करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कार्य निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही हो। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भैरव बाबा क्षेत्र में चल रहे कार्य की मौके पर जांच कर ब्लास्टिंग की अनुमति, सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित मानकों की जांच की जाए। साथ ही यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित ठेकेदार या जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। फिलहाल, क्षेत्र में लगातार हो रही ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई करता है। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे1
- महिला कर्मचारी से अशोभनीय बातचीत का आरोप, चाकघाट प्रभारी CMO निलंबित- जांच में आरोप प्रथमदृष्टया सही। चाकघाट नगर परिषद के प्रभारी CMO शंखधर पांडेय पर कार्रवाई हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच के बाद महिला कर्मचारी से फोन पर कथित अमर्यादित और अशोभनीय बातचीत के आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए। कलेक्टर की रिपोर्ट पर संभागायुक्त शीलेंद्र सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर रीवा नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी से मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में कार्यालय की महिला कर्मचारी से फोन पर कथित अशोभनीय बातचीत के आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए गए। रिपोर्ट के आधार पर संभागायुक्त ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की। निलंबन अवधि में शंखधर पांडेय का मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन कार्यालय रीवा रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। सरकारी पद के साथ आचरण की जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। वायरल वीडियो की जांच के बाद प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए गए तो प्रशासन ने सीधे निलंबन की कार्रवाई कर दी।1
- "मलगांव में 10 वर्षों से विराजमान हैं शिव,पार्वती और गणेश,गृह निवास बना श्रद्धा का केंद्र,, "12 दिवसीय आयोजन शुरू, 25 सितंबर को विशाल भंडारे के साथ होगा समापन,, सतना जिले की रामपुर बाघेलान तहसील अंतर्गत कोटर विकासखंड की ग्राम पंचायत मलगांव में आस्था और परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है,यहां भागवत द्विवेदी के गृह निवास पर पिछले 10 वर्षों से लगातार भगवान शिव परिवार विराजमान होते आ रहे हैं,हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भाद्रपद माह में भगवान शिव,माता पार्वती और प्रथम पूज्य श्री गणेश जी का विधि-विधान से आगमन हुआ है। द्विवेदी परिवार द्वारा पूरे श्रद्धा भाव से इनकी स्थापना और पूजा-अर्चना की जा रही है।10 सालों से चली आ रही यह परंपरा अब पूरे गांव के लिए आस्था का प्रतीक बन गई है,12 दिवसीय आयोजन और विशाल भंडारा इस वर्ष यह की शुरुआत 14 सितंबर से हुई है,जो लगातार 25 सितंबर तक चलेगा।12 दिनों तक गृह निवास पर पूजन,आरती भजन-कीर्तन का दौर चलेगा। *कार्यक्रम का समापन* 25 सितंबर को विशाल भंडारे के साथ होगा,जिसमें समस्त ग्रामवासी और क्षेत्र के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इन 12 दिनों तक गांव में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। सुबह-शाम आरती में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो रहे हैं। *इस अवसर पर* रमाकांत द्विवेदी, लक्ष्मी प्रसाद द्विवेदी, शीतला द्विवेदी, रामपाल द्विवेदी, दिलीप द्विवेदी, कृष्ण गोपाल द्विवेदी, बद्री द्विवेदी,सुशील द्विवेदी, गुड्डा, अरुणेंद्र द्विवेदी सहित समस्त द्विवेदी परिवार एवं ग्रामवासी मौजूद रहते हैं।3
- *मैहर/मां शारदा मंदिर की पहाड़ी मे कल से आज तक तीन बार श्रद्धालुओं के सामने पहुंचा तेंदुआ* *मां शारदा मंदिर की पहाड़ी मे कल से आज तक तीन बार श्रद्धालुओं के सामने पहुंचा तेंदुआ* कल रविवार रात पहाड़ी क्षेत्र के रोपवे मार्ग में तेंदुआ दिखाई दिया उसके बाद कल शाम 8 बजे सीढ़ी मार्ग मे प्रतीक्षालय के पास भी पहुंच गया, जिसके चलते 15 से 20 श्रद्धालु ऊपर फस गए, श्रद्धालुओं ने रोपवे मे बैठकर वीडिओ बनाया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सुचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी, आज सोमवार की दोपहर फिर पहाड़ी तल के गुफा मे भी तेंदुआ देखे जाने की जानकारी सामने आई है। लगातार पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने से लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- 🚨 बड़ी खबर | सतना मंकी शोल्डर और रेड लेबल की खाली बोतलों में भर रहे थे जहरीला केमिकल! रीवा रोड बस स्टैंड में आबकारी विभाग की कार्रवाई, कथित गिरोह पकड़ा गया सतना। रीवा रोड स्थित बस स्टैंड क्षेत्र में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए खाली शराब की बोतलों में कथित तौर पर जहरीला केमिकल भरने के मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान मंकी शोल्डर और रेड लेबल ब्रांड की खाली बोतलें सहित अन्य सामग्री बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन बोतलों में केमिकल भरकर उन्हें शराब की बोतलों के रूप में इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है। आबकारी विभाग ने मौके से संबंधित लोगों को पकड़ा है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। अब बड़ा सवाल: आखिर यह केमिकल कहां से लाया गया था और खाली बोतलों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था? जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा। #Satna #SatnaNews #ExciseDepartment #RewaRoad #BusStand #BreakingNews #MPNews #ViralNews 🚨 बड़ी खबर | सतना मंकी शोल्डर और रेड लेबल की खाली बोतलों में भर रहे थे जहरीला केमिकल! रीवा रोड बस स्टैंड में आबकारी विभाग की कार्रवाई, कथित गिरोह पकड़ा गया सतना। रीवा रोड स्थित बस स्टैंड क्षेत्र में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए खाली शराब की बोतलों में कथित तौर पर जहरीला केमिकल भरने के मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान मंकी शोल्डर और रेड लेबल ब्रांड की खाली बोतलें सहित अन्य सामग्री बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन बोतलों में केमिकल भरकर उन्हें शराब की बोतलों के रूप में इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है। आबकारी विभाग ने मौके से संबंधित लोगों को पकड़ा है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। अब बड़ा सवाल: आखिर यह केमिकल कहां से लाया गया था और खाली बोतलों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था? जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा। #Satna #SatnaNews #ExciseDepartment #RewaRoad #BusStand #BreakingNews #MPNews #ViralNews2