चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को राहत: 1 अप्रैल तक जेल नहीं, कोर्ट ने दिया आखिरी मौका नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उन्हें 1 अप्रैल तक जेल न भेजने का आदेश दिया है और बकाया रकम चुकाने के लिए यह अंतिम अवसर बताया है। कोर्ट ने कहा कि अभिनेता द्वारा अब तक बकाया राशि का एक बड़ा हिस्सा जमा किया जा चुका है, जिसे देखते हुए उन्हें फिलहाल राहत दी जा रही है। हालांकि अदालत ने साफ किया कि यह आखिरी मौका है और तय समयसीमा के भीतर पूरी रकम चुकाना अनिवार्य होगा। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय तक भुगतान पूरा नहीं किया गया, तो आगे कड़ी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें जेल भी शामिल है। गौरतलब है कि यह मामला चेक बाउंस से जुड़ा है, जिसमें राजपाल यादव पर वित्तीय देनदारी पूरी न करने का आरोप है। इससे पहले भी इस मामले में उन्हें कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अब सभी की नजर 1 अप्रैल की डेडलाइन पर है, जब यह साफ होगा कि अभिनेता कोर्ट के निर्देशों का पालन कर पाते हैं या नहीं।

- Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी और स्नैचिंग की वारदातों में शामिल दो सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। SR क्राइम ब्रांच टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 02 चोरी की मोटरसाइकिल और 07 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जांच के दौरान इनका संबंध कई दर्ज FIR मामलों से भी स्थापित हुआ है, जिससे इनके आपराधिक नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इस सफल ऑपरेशन को इंस्पेक्टर विजय पाल दहिया के नेतृत्व में, एसीपी वी.के.पी.एस यादव के मार्गदर्शन और डीसीपी श्री आदित्य गौतम की निगरानी में अंजाम दिया गया।1
- Post by Pro hindustan tv1
- ब्रेकिंग: LPG संकट गहराने का खतरा, कतर के बड़े गैस प्लांट पर हमला मध्य पूर्व में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान ने कतर के रास लफान गैस प्लांट को निशाना बनाया, जिसके बाद उत्पादन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। यह प्लांट दुनिया में LNG सप्लाई का बड़ा केंद्र है, ऐसे में ग्लोबल गैस मार्केट में हड़कंप मच गया है। भारत जैसे देशों के लिए चिंता बढ़ गई है क्योंकि यहां LPG और गैस की कीमतों में उछाल आ सकता है। बताया जा रहा है कि यह हमला पार्स गैस फील्ड पर इजरायल की कार्रवाई के जवाब में हुआ है। आने वाले दिनों में अगर तनाव और बढ़ता है, तो आम लोगों की रसोई पर सीधा असर पड़ सकता है।1
- राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता बोले मोदी, खड़गे के कटाक्ष "देवगौड़ा जी ने मोहब्बत हमसे की और शादी मोदी जी से कर ली”, सारे अच्छे कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में लाऊंगा -हिमंता, राहुल प्रियंका गडकरी मुलाकात के मायने,अमेरिका को सताया नया डर, सभी त्योहार शालीनता से मनाए जा रहे बोले योगी..... देखिए देश दुनिया पर की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by Kishanveer Rajput1
- वाराणसी में गंगा के बीच कथित नॉनवेज पार्टी को लेकर सियासत गरमा गई है। अखिलेश यादव के बयान पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। आस्था, परंपरा और राजनीति—तीनों के बीच छिड़ी इस बहस ने यूपी की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। क्या यह सिर्फ बयानबाजी है या बड़ा सियासी संदेश? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें। 👉 वीडियो पसंद आए तो Like करें 👉 चैनल को Subscribe करें 👉 और Bell 🔔 आइकन जरूर दबाएं ताकि हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे SBharatNews — झूठ के खिलाफ...जंग 🚩🔥🙏💔👍1
- Post by Bharatiya Jan KRANTI SENA1
- दिल्ली में विकास कार्यों को गति देते हुए भाजपा विधायक Neelam Pehalwan ने अपनी विधानसभा के अंतर्गत रोशन गार्डन कॉलोनी में नई गैस पाइपलाइन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रोशनपुरा के स्थानीय निगम पार्षद देवेंद्र बांके पहलवान सहित आरडब्ल्यूए के प्रधान और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। यह नई गैस पाइपलाइन परियोजना क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षित और सुगम गैस आपूर्ति उपलब्ध कराएगी, जिससे उनके दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ेगी।1